यदि स्थिर आयतन पर किसी गैस का तापमान बढ़ाया जाता है, तो दाब पर क्या प्रभाव पड़ता है?
इसका निर्धारण नहीं किया जा सकता है।
यह बढ़ता है।
यह समान रहता है।
यह घटता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा पादप ऊतक उन कोशिकाओं से बनता है जो परिपक्वता पर मृत हो जाती हैं?
स्क्लेरेनकाइमा (Sclerenchyma)
पेरेन्काइमा (Parenchyma)
एरेनकाइमा (Aerenchyma)
कोलेनकाइमा (Collenchyma)
गर्भनिरोधक गोलियों के संबंध में कौन-सा कथन गलत है?
कुछ उपयोगकर्ताओं में ये अनियमित रक्तस्राव या मतली जैसे दुष्प्रभाव पैदा कर सकते हैं।
इनमें सिंथेटिक हार्मोन (एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन) होते हैं जो अंडोत्सर्ग को रोकते हैं।
यदि सही तरीके से लिया जाए तो ये जनन नियंत्रण का एक बेहद प्रभावी तरीका है।
ये यौन संचारित संक्रमणों से बचाते हैं।
विभवांतर के SI मात्रक, एक वोल्ट (1 V) को किस रूप में परिभाषित किया जाता है?
जब 1 सेकंड में 1 कूलॉम का आवेश प्रवाहित होता है
जब 1 सेकंड में 1 जूल ऊर्जा क्षय हो जाती है
जब 1 कूलॉम आवेश को स्थानांतरित करने में 1 जूल कार्य किया जाता है
जब 1 ओम के प्रतिरोध से 1 मिलीएम्पियर धारा प्रवाहित होती है
इथेनॉल के ऑक्सीकरण के दौरान क्या होता है?
यह एथीन में परिवर्तित हो जाता है।
यह एस्टर बनाता है।
यह मीथेन में परिवर्तित हो जाता है।
यह एथेनोइक अम्ल में परिवर्तित हो जाता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा पोषक तत्व एक बृहत्पोषक (macronutrient) है?
आयरन
कॉपर
पोटेशियम
जिंक
पृथ्वी और चंद्रमा के द्रव्यमान और उनके बीच की दूरी के स्वीकृत मानों के आधार पर, पृथ्वी द्वारा चंद्रमा पर लगाया गया परिकलित गुरुत्वाकर्षण बल कितना है?
\( 7.4 \times 10^{22} \text{ N} \)
\( 2.02 \times 10^{20} \text{ N} \)
9.8 N
\( 6.67 \times 10^{-11} \text{ N} \)
निम्नलिखित में से कौन-सी धातु, तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करती है?
सोना
तांबा
जिंक
चांदी
थायरॉक्सिन (thyroxin) की अनुपस्थिति में चयापचय गतिविधियों पर क्या प्रभाव पड़ता है?
वे अनियंत्रित रूप से तेज़ हो जाती हैं
वे केवल पाचन को प्रभावित करती है
वे धीमे हो जाती हैं या असंतुलित हो जाती हैं
वे पूरी तरह से रुक जाती है
दूरदृष्टिता (हाइपरमेट्रोपिया) के दोष को निम्नलिखित में से किसके उपयोग से ठीक किया जा सकता है?
प्रिज्म
अवतल लेंस
बेलनाकार लेंस
उत्तल लेंस
यदि 20 N का एक नियत बल (F) किसी पिंड को समान दिशा में 5m के विस्थापन (d) तक गतिमान करता है, तो किया गया कार्य (W) क्या होगा?
100 J
50 J
200 J
25 J
निम्नलिखित में से कौन-सा न्यूटन के तृतीय नियम का उदाहरण नहीं है?
गोली चलाने पर बंदूक का पीछे की ओर मूव (move) होना
एक पत्थर ज़मीन की ओर स्वतंत्र रूप से गिर रहा है
एक घोड़ा भरी हुई गाड़ी खींच रहा है
एक रॉकेट ऊपर की ओर उठ रहा है जबकि गैसें नीचे की ओर निकल रही हैं
मीनू विरामावस्था से साइकिल चलाना शुरू करती है और 25 सेकंड में 5 m/s की चाल तक पहुँच जाती है। उसका त्वरण कितना है?
\( 0.3 \text{ m/s}^{2} \)
\( 0.4 \text{ m/s}^{2} \)
\( 0.2 \text{ m/s}^{2} \)
\( 0.1 \text{ m/s}^{2} \)
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प संचलन (movement) दर्शाता है लेकिन गमन (locomotion) नहीं दर्शाता है?
पौधा
कुत्ता
मानव
पक्षी
ध्वनि संचरण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
ध्वनि वायु में अनुप्रस्थ तरंगों के रूप में यात्रा करती है।
ध्वनि ठोसों की तुलना में गैसों में अधिक तेजी से यात्रा करती है।
ध्वनि निर्वात में यात्रा कर सकती है।
ध्वनि संचरण के लिए माध्यम की आवश्यकता होती है।
निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है?
प्रकीर्णन, प्रकाश की तरंगदैर्ध्य पर निर्भर करता है।
टिण्डल प्रभाव का उपयोग कोलाइड का पता लगाने के लिए किया जा सकता है।
आकाश नीला दिखाई देता है क्योंकि वायु नीले प्रकाश को अवशोषित कर लेती है।
छोटी तरंगदेध्यें, लंबी तरंगदैध्यों की तुलना में अधिक प्रकीर्णित होती हैं।
अभिकथन (A) और कारण (R) के लेबल वाले निम्नलिखित दो कथनों के संबंध में सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A): यदि कोई पदार्थ अभिक्रिया के दौरान ऑक्सीजन खो देता है, तो उसे अपचयित कहा जाता है।
कारण (R): अपचयन को हाइड्रोजन की प्राप्ति या ऑक्सीजन की हानि के रूप में परिभाषित किया जाता है।
A और R दोनों सत्य हैं, तथा R, A की सही व्याख्या नहीं है।
A और R दोनों सत्य हैं, तथा R, A की सही व्याख्या है।
A असत्य है, लेकिन R सत्य है।
A सत्य है, लेकिन R असत्य है।
चिकनी पेशियों के संबंध में कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
ये तर्क-आकृति की कोशिकाएं होती हैं
ये अनैच्छिक गतियों को नियंत्रित करती हैं
इनमें धारियां होती हैं
ये एककेंद्रकी होती हैं
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, ‘सूत्र इकाई द्रव्यमान (formula unit mass)’ शब्द को सर्वोत्तम रूप से परिभाषित करता है?
किसी तत्व के एक परमाणु का द्रव्यमान
किसी यौगिक के एक मोल का द्रव्यमान
किसी आयनिक यौगिक में आयनों के परमाणु द्रव्यमानों का योग, जैसा कि उसके सूत्र द्वारा दर्शाया गया है
किसी अणु में सभी परमाणुओं के परमाणु द्रव्यमानों का योग
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प इस कारण की सही व्याख्या करता है कि कार्बन, कार्बनिक यौगिकों में सहसंयोजक आबंध क्यों बनाता है?
कार्बन के बाहा कोश में चार इलेक्ट्रॉन होते हैं और वह अपना अष्टक पूरा करने के लिए इलेक्ट्रॉन साझा करता है।
कार्बन परमाणुओं की बाह्य कक्षा पूर्ण होती है, और वे अभिक्रिया नहीं करते हैं।
कार्बन में धनात्मक आयन बनाने की प्रवृत्ति अधिक होती है।
कार्बन आसानी से अपने सभी संयोजी इलेक्ट्रॉन आधातुओं को दान कर देता है।
जब निषेचन मादा शरीर के भीतर होता है, तो इसे __________ कहा जाता है।
बाह्य निषेचन (external fertilisation)
इन विट्रो निषेचन (in vitro fertilisation)
परखनली शिशु (test-tube babies)
आंतरिक निषेचन (internal fertilisation)
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, किसी तत्व के परमाणु क्रमांक को सर्वोत्तम रूप से परिभाषित करता है?
किसी परमाणु के बाह्यतम कोश में इलेक्ट्रॉनों की संख्या
नाभिक में प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों की कुल संख्या
किसी परमाणु के नाभिक में न्यूट्रॉनों की संख्या
किसी परमाणु के नाभिक में प्रोटॉनों की संख्या
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन कार्बन की बहुमुखी प्रकृति का वर्णन करता है/करते हैं?
a. अन्य कार्बन परमाणुओं के साथ आबंध बनाकर बड़े अणुओं का निर्माण करने की क्षमता।
b. अन्य कार्बन परमाणुओं के साथ दोहरा आबंध बनाने की क्षमता।
c. ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, सल्फर, हाइड्रोजन आदि जैसे अन्य परमाणुओं के साथ आबंध बनाने की क्षमता।
सभी a, b और c
केवल a और c
केवल a
केवल b और c
किसी दिए गए पदार्थ के एक तार की लम्बाई l तथा अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल A है, और प्रतिरोध R है। यदि तार का आयतन स्थिर रखते हुए इसे खींचकर लम्बाई में दोगुना कर दिया जाए, तो इसका नया प्रतिरोध कितना होगा?
2R
R/2
4R
शून्य
कौन-सा हार्मोन लड़कों में यौन परिपक्वता को उत्प्रेरित करता है?
एस्ट्रोजन
ऑक्सीटोसिन
प्रोजेस्टेरोन
टेस्टोस्टेरोन
निम्नलिखित प्रेक्षणों 46, 64, 87, 41, 58, 77, 35, 90, 55, 92, 33 की माध्यिका 58 है। यदि दिए गए आँकड़ों में 92 को 99 से तथा 41 को 43 से प्रतिस्थापित कर दिया जाए, तो नई माध्यिका ज्ञात कीजिए।
58
55
57.5
56.5
RRB MATHS
यदि A किसी कार्य को 10 दिनों में पूरा कर सकता है तथा B, A से 25% अधिक कुशल है, तो एक साथ कार्य करने पर उन्हें 60% कार्य पूरा करने में कितना समय (दिनों में) लगेगा?
\( \frac{8}{3} \) या \( 2\frac{2}{3} \)
\( 1\frac{2}{3} \)
\( 1\frac{1}{3} \)
\( 2\frac{1}{3} \)
1000 से कम या उसके बराबर तथा 5 या 7 से विभाज्य प्राकृत संख्याओं की संख्या कितनी है?
328
370
314
342
एक पुत्री और उसकी माता की आयु का योग 56 वर्ष है। 8 वर्ष बाद, माता की आयु पुत्री की आयु की तीन गुनी हो जाएगी। पुत्री की वर्तमान आयु (वर्षों में) ज्ञात कीजिए।
12
10
16
18
दो वर्गों की प्रत्येक भुजा की लंबाई क्रमश: \( (5+\sqrt{3}) \text{ cm} \) और \( (5-\sqrt{3}) \text{ cm} \) दी गई है। इन दोनों वर्गों के क्षेत्रफलों का योग कितना है?
\( 52 \text{ cm}^{2} \)
\( 25 \text{ cm}^{2} \)
\( 28 \text{ cm}^{2} \)
\( 56 \text{ cm}^{2} \)
₹4,200 के मूलधन पर 20% की वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर (वार्षिक रूप से संयोजित होने पर) से 2 वर्षों में प्राप्त मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
16,219
25,348
₹6,048
76,497
एक स्कूल के खेलों में भाग लेने वाली लड़कियों और लड़कों की संख्या का अनुपात 2:5 है। यदि लड़कियों की संख्या 200 है, तो खेलों में भाग लेने वाले लड़कों की संख्या ज्ञात कीजिए।
500
530
475
520
एक वृक्ष के आधार से 30m दूर एक बिंदु से, वृक्ष के शीर्ष का उन्नयन कोण 60° है। वृक्ष की ऊंचाई ज्ञात कीजिए \(( \sqrt{3}=1.73 \) लीजिए)।
52.5 m
54 m
51 m
51.9 m
क्रमित युग्मों (x,y) की संख्या कितनी है जहाँ x, y ऐसे धनात्मक पूर्णांक हैं जिससे आठ अंकों की संख्या 74x8935y, 11 से विभाज्य है?
7
9
10
6
ईंधन की कीमत तीन क्रमिक महीनों में 45%, 35% और 30% कम होती है, लेकिन चौथे महीने में 45% बढ़ जाती है। मूल कीमत की तुलना में चौथे महीने में ईंधन की कीमत में कितने प्रतिशत की वृद्धि/कमी हुई? (अपने उत्तर को दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णाकित कीजिए।)
64.78% की कमी
63.71% की कमी
61.52% की वृद्धि
59.57% की वृद्धि
यदि 63 m/s की चाल से चलने वाली X m लंबी ट्रेन 28 सेकंड में एक रेलवे प्लेटफॉर्म को पार करती है, तो X का मान ज्ञात कीजिए, यदि रेलवे प्लेटफॉर्म की लंबाई 213 m है।
1551
1545
1558
1549
14 cm त्रिज्या के एक गोले को तीन व्यास वाले तलों से काटकर 6 बराबर भाग बनाए जाते हैं। इस तरह से प्राप्त सभी नए टुकड़ों संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल \(( \text{cm}^{2} )\) ज्ञात कीजिए। \(( \pi=\frac{22}{7} \) लीजिए)
4312
6160
5544
7392
\( \frac{1}{30}, \frac{1}{90} \) का कितना प्रतिशत है?
315%
600%
310%
300%
दो दोस्तों डेविड और आशीष की मासिक आय क्रमशः 5:8 के अनुपात में है और उनमें से प्रत्येक हर महीने ₹81,000 बचाता है। यदि उनके मासिक व्यय का अनुपात 2:4 है, तो डेविड की मासिक आय (₹ में) ज्ञात कीजिए।
2,83,500
2,01,500
2,03,500
2,02,500
समान MRP वाली एक जैसी वस्तुओं पर ‘6 खरीदें, 2 मुफ़्त पाएं’ जैसी स्कीम पर __________ % की छूट प्राप्त होगी।
25
33.33
34.33
26
₹94 प्रति जोड़ी जूतों की दर से 625 जोड़ी जूतों के उस बिल का निपटान एक नकद भुगतान द्वारा किया जाना है जिस पर 20% और 7% की क्रमिक छूट प्राप्त हुई तथा नकद भुगतान पर 20% की अतिरिक्त छूट प्राप्त होगी, भुगतान की जाने वाली राशि ज्ञात कीजिए?
34,968
34,963
34,972
34,992
एक कक्षा के 31 छात्रों की औसत आयु 30 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 31 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
62
63
64
65
एक कार अपनी यात्रा के तीन अलग-अलग हिस्सों को तय करती है: वह 60 km/hr की चाल से 40 km, फिर 50 km/hr की चाल से 50 km और अंत में 40 km/hr की चाल से 60 km तय करती है। पूरी यात्रा के दौरान कार की औसत चाल (दशमलव के बाद एक स्थान तक पूर्णाकित) कितनी है?
50.3 km/hr
52.9 km/hr
47.4 km/hr
48.3 km/hr
\( (0.7 \times 72 \div 14 + 6.25 – 8.34 \times 0.15 + 5.95) \) का मान ज्ञात कीजिए।
14.549
21.549
12.526
14.823
A, B और C किसी कार्य को क्रमशः 3, 12 और 12 दिनों में पूरा कर सकते हैं। एक साथ कार्य करते हुए, उसी कार्य का दोगुना करने में उन्हें कितना समय (दिन में) लगेगा?
12
5
4
8
एक टोकरी में 42 फल हैं, जो या तो सेब हैं या संतरे। यदि संतरों से 6 सेब ज़्यादा हैं, तो कितने संतरे हैं?
20
22
24
18
एक खिलौना कार का क्रय मूल्य, उसके विक्रय मूल्य का 80 प्रतिशत है। यदि विक्रय मूल्य ₹100 है, तो लाभ प्रतिशत कितना है?
20%
80%
25%
100%
यदि किसी घन की प्रत्येक कोर को 10% बढ़ा दिया जाए, तो उसके पृष्ठीय क्षेत्रफल में हुई प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए।
21%
25%
20%
22%
₹4,445 को A, B और C के बीच इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि यदि उनके हिस्से से क्रमशः ₹65, ₹39 और ₹77 काट लिए जाएँ, तो उनके पास 18:3:20 के अनुपात में धनराशि बचती है। B और C के मूल हिस्सों के बीच अंतर ज्ञात कीजिए।
1,718
1,868
₹1,806
1,918
चतुर्भुज PQRS में, ∠R और S के समद्विभाजक बिंदु (चतुर्भुज के अंदर) पर मिलते हैं और STR = 22.5° है। यदि ∠P और Q का अनुपात 4:5 है, तो ∠Q और ∠P के मापों में कितना अंतर है?