RRB SCIENCE

मनुष्यों में, निषेचन के बाद भ्रूण शरीर के किस भाग में प्रत्यारोपित होता है?

  • गर्भाशय
  • अंडाशय
  • आमाशय
  • डिम्बवाहिनी

संतृप्त हाइड्रोकार्बनों में कार्बन परमाणुओं के मध्य किस प्रकार का आबंध पाया जाता है?

  • त्रिक आबंध
  • द्विक और त्रिक दोनों आबंध
  • द्विक आबंध
  • एकल आबंध

द्रव्यमान और भार के संबंध में कौन-सा कथन गलत है?

  • द्रव्यमान स्थान-स्थान पर भिन्न होता है, भार स्थिर रहता है।
  • द्रव्यमान अदिश है, भार सदिश है।
  • द्रव्यमान का SI मात्रक kg है, और भार का SI मात्रक न्यूटन है।
  • द्रव्यमान जड़त्व का माप है, और भार गुरुत्वाकर्षण के कारण लगने वाला बल है।

चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं की निकटता निम्नलिखित में से क्या इंगित करती है?

  • चुंबकीय क्षेत्र की दिशा
  • चुंबक की लंबाई
  • चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता
  • ध्रुवों की स्थिति

एक घर में, 220 V पर विद्युत आपूर्ति की जाती है। यदि घर की अधिकतम विद्युत खपत 11 kW है, तो मुख्य फ्यूज की रेटिंग क्या होनी चाहिए?

  • 100 A
  • 50 A
  • 20 A
  • 30 A

जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के घोल में रखा जाता है तो क्या परिवर्तन दिखाई देते हैं?

  • लोहे की कील का रंग भूरा हो जाता है और कॉपर सल्फेट के घोल का नीला रंग बदलकर पीला हो जाता है।
  • लोहे की कील का रंग वैसा ही रहता है तथा कॉपर सल्फेट का नीला रंग फीका पड़ जाता है।
  • लोहे की कील का रंग भूरा हो जाता है तथा कॉपर सल्फेट के घोल का रंग नीला ही रहता है।
  • लोहे की कील का रंग भूरा हो जाता है और कॉपर सल्फेट के घोल का नीला रंग फीका पड़ जाता है।

वमन (vomiting) के बाद मुख को साफ करने की सलाह क्यों दी जाती है?

  • अम्ल को उदासीन करने और दाँत के इनेमल की रक्षा करने के लिए
  • दुर्गंध दूर करने के लिए
  • संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए
  • निर्जलीकरण से बचने के लिए

पादप कोशिका रिक्तिका (vacuole) के अंदर उपस्थित तरल का नाम क्या है?

  • कोशिकाद्रव्य (Cytoplasm)
  • केन्द्रकद्रव्य (Nucleoplasm)
  • जीवद्रव्य (Protoplasm)
  • कोशिका रस (Cell sap)

गैस कणों की निरंतर गति के कारण निम्नलिखित में से क्या होता है?

  • संघनन
  • वाष्पीकरण
  • विसरण
  • गलन

निम्नलिखित में से क्या, वन में उगते (बढ़ते) पौधों में पोषक तत्वों की आपूर्ति बनाए रखने में सहायता करता है?

  • द्वितीयक उपभोक्ता
  • तृतीयक उपभोक्ता
  • प्राथमिक उपभोक्ता
  • अपघटक

निम्नलिखित में से कौन-सी धातु, सबसे कम अभिक्रियाशील है?

  • सोना (Gold)
  • सोडियम (Sodium)
  • मैग्नीशियम (Magnesium)
  • जस्ता (Zinc)

न्यूटन के तीसरे नियम के अनुसार, क्रिया और प्रतिक्रिया बल

  • एक ही समय में दो अलग-अलग वस्तुओं पर कार्य करते हैं
  • एक ही वस्तु पर अलग-अलग समय पर कार्य करते हैं
  • एक ही समय में एक ही वस्तु पर कार्य करते हैं
  • एक दूसरे को रद्द कर देते हैं क्योंकि वे बराबर होते हैं

दिए गए कथन (A) और कारण (R) को पढ़ें और सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
(A): मौखिक गर्भनिरोधक गोलियां गर्भनिरोधक की एक स्थायी विधि है।
(R): वे हार्मोन के स्तर को बदलती हैं और अण्डोत्सर्ग को रोकती हैं।

  • A असत्य है, लेकिन R सत्य है
  • A और R दोनों सत्य हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है
  • A और R दोनों सत्य है, और R, A की सही व्याख्या है
  • A और R दोनों असत्य हैं

कौन-सा कथन स्थिर अनुपात के नियम का सबसे अच्छा समर्थन करता है?

  • दो स्थानों से अलग-अलग कण-आकार की रेत
  • समान संरचना वाले दो स्रोतों से प्राप्त जल
  • मिश्रित कार्बनिक सामग्री वाले दो क्षेत्रों की मिट्टी
  • दो तालाबों से प्राप्त मिट्टी जिसमें विभिन्न खनिज होते हैं

ऊर्जा रूपांतरण के दौरान, किसी निकाय की कुल ऊर्जा

  • सदैव घट जाती है
  • अपरिवर्तित रहती है
  • सदैव बढ़ जाती है
  • पूरी तरह से विलुप्त हो जाती है

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, कोशिका की आकृति और उसकी भूमिका के बीच संबंध का सर्वोत्तम रूप से वर्णन करता है?

  • सभी कोशिकाओं का कार्य समान होता है।
  • सभी कोशिकाएं गोल होती हैं चाहे उनका कार्य कुछ भी हो।
  • कोशिका की आकृति उसके विशिष्ट कार्य में सहायता करती है।
  • कोशिका की आकृति यादृच्छिक होती है।

एथेनॉल सोडियम के साथ अभिक्रिया करता है जिसके परिणामस्वरूप सोडियम एथॉक्साइड बनता है और निर्मित होती है।

  • नाइट्रोजन गैस (nitrogen gas)
  • हाइड्रोजन गैस (hydrogen gas)
  • क्लोरीन गैस (chlorine gas)
  • ब्रोमीन गैस (bromine gas)

निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषताएं, सूक्ष्मदर्शी के नीचे सभी कोशिकाओं द्वारा प्रदर्शित होती हैं?

  • केवल केन्द्रक और कोशिकाद्रव्य
  • केवल प्लाज्मा झिल्ली और कोशिकाद्रव्य
  • केवल प्लाज्मा झिल्ली और नाभिक
  • प्लाज्मा झिल्ली, नाभिक और कोशिकाद्रव्य

निम्नलिखित में से कौन-सा, तंत्रिका प्रकार को उसकी उत्पत्ति से सर्वोत्तम रूप से युग्मित करता है?

  • मेरु तंत्रिकाएँ – मस्तिष्क
  • मेरु तंत्रिकाएँ – हृदय
  • कपाल तंत्रिकाएँ – मेरुरज्जु
  • कपाल तंत्रिकाएँ – मस्तिष्क

महिलाओं में, निम्नलिखित में से कौन-सी संरचना, अंडे को अंडाशय से गर्भाशय तक ले जाती है?

  • वैजिनल ट्यूप (Vaginal tube)
  • यूटरस (Uterus)
  • गर्भाशय ग्रीवा (Cervix)
  • डिंबवाहिनी (Fallopian tube)

चेहरे का आवर्धित प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए, निम्नलिखित में से किस दर्पण का उपयोग शेविंग मिरर के रूप में किया जाता है?

  • समतल दर्पण
  • परवलयिक दर्पण
  • उत्तल दर्पण
  • अवतल दर्पण

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प दूरदृष्टिता (हाइपरमेट्रोपिया) से पीड़ित व्यक्ति का सबसे अच्छा वर्णन करता है?

  • वे पास की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं लेकिन दूर की वस्तुएं धुंधली दिखाई देती हैं
  • वे दूर की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं लेकिन पास की चीजों को देखने में संघर्ष करते हैं
  • उनकी दृष्टि निकट और दूर दोनों वस्तुओं के लिए समान रूप से धुंधली होती है
  • वे चश्मे के बिना कुछ भी देखने में असमर्थ होते हैं

हम विलयन की सांद्रता को विभिन्न तरीकों से व्यक्त करते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी विधि, गलत है?

  • द्रव्यमान/विलयन के आयतन प्रतिशत (Mass by volume percentage of a solution)
  • द्रव्यमान/विलयन के द्रव्यमान प्रतिशत (Mass by mass percentage of a solution)
  • आयतन/विलयन के आयतन प्रतिशत (Volume by volume percentage of a solution)
  • आयतन/विलयन के द्रव्यमान प्रतिशत (Volume by mass percentage of a solution)

निम्नलिखित में से कौन-सी राशि, किसी पिंड के जड़त्व की माप है?

  • त्वरण
  • बल
  • भार
  • द्रव्यमान

मेगाफोन, लाउडहेलर (भोंपू) और शहनाई को किस उद्देश्य हेतु डिजाइन किया गया है?

  • ध्वनि तरंगों को विद्युत संकेतों में परिवर्तित करना
  • ध्वनि तरंगों की तीव्रता को कम करना
  • ध्वनि तरंगों को एक विशेष दिशा में केंद्रित करना
  • ध्वनि तरंगों को सभी दिशाओं में समान रूप से फैलाना

RRB MATHS

दो ट्रकों की चाल का अनुपात 5:4 है। तेज चाल वाले ट्रक द्वारा 200 km की दूरी तय करने में लिया गया समय, दूसरे ट्रक से 2 घंटे कम है। धीमे ट्रक की चाल ज्ञात कीजिए।

  • ( 17~km/hr )
  • ( 26~km/hr )
  • ( 24~km/hr )
  • 20 km/hr

व्यंजक \( \frac{8}{4.5^{3}-0.5^{3}}\times(4.5\times4.5+0.25+4.5\times0.5) \) का मान ज्ञात कीजिए।

  • 2
  • 1
  • 8
  • 4

रमन की आय ₹10,200 है। वह अपनी आय का 30% बचाता है। यदि उसकी आय में 14% की वृद्धि होती है और व्यय में 40% की वृद्धि होती है, तो उसकी बचत में:

  • ₹1,428 की कमी
  • ₹1,427 की कमी
  • ₹1,430 की वृद्धि
  • ₹1,429 की वृद्धि

एक व्यापारी अपनी वस्तुओं पर उनके क्रय मूल्य से 35% अधिक मूल्य अंकित करता है। फिर वह 15% की छूट देता है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  • 16.5%
  • 20%
  • 15.25%
  • 14.75%

दो बैंक, A और B क्रमशः 3.5% और 7.5% वार्षिक ब्याज दर से ऋण देते हैं। मोहन ने प्रत्येक बैंक से ₹2,60,000 उधार लिए। 2 वर्षों के बाद मोहन द्वारा दोनों बैंकों को दिए गए साधारण ब्याज की राशियों के बीच धनात्मक अंतर (₹ में) ज्ञात कीजिए।

  • 20,300
  • 20,800
  • 21,800
  • 22,300

दिए गए व्यंजक को सरल कीजिए।
\( 12+{6\times27\div3+2}-(16\div8)\times5 \)

  • 56
  • 55
  • 58
  • 57

एक वस्तु ₹4,000 में खरीदी गई। इसका मूल्य 40% बढ़ाकर अंकित किया गया। इसके बाद, अंकित मूल्य पर 20% की छूट पर इसे बेचा गया। इस सौदे में लाभ प्रतिशत कितना था?

  • 12%
  • 11%
  • 10%
  • 14%

एक विक्रेता ने एक वस्तु पर 50% की छूट दी और फिर भी 71% का लाभ अर्जित किया। क्रय मूल्य और अंकित मूल्य का अनुपात ज्ञात कीजिए।

  • 49:173
  • 53:173
  • 50:171
  • 47:174

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प त्रिभुजों के बारे में सत्य नहीं है?

  • 50 वर्ग इकाई क्षेत्रफल वाले एक समद्विबाहु समकोण त्रिभुज की एक भुजा की लंबाई 8 इकाई है।
  • यदि किसी त्रिभुज की सबसे बड़ी भुजा 4 इकाई है, तो उसका क्षेत्रफल 8 वर्ग इकाई से कम होगा।
  • ऐसे समकोण त्रिभुज होते हैं जिनकी भुजाओं की लंबाई तीन क्रमागत प्राकृतिक संख्याएँ होती हैं।
  • किसी दिए गए क्षेत्रफल के लिए, समबाहु त्रिभुज का परिमाप सबसे कम होता है।

वह चार अंकों वाली सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जिसे 14, 9 और 6 से विभाजित करने पर प्रत्येक स्थिति में शेष 2 बचता है।

  • 9998
  • 9984
  • 9948
  • 9956

लाल, हरे और गुलाबी टोकन वाले एक बैग में, लाल और हरे टोकन का अनुपात 15 : 19 था, जबकि गुलाबी और लाल टोकन का अनुपात 17: 2 था। हरे और गुलाबी टोकन का अनुपात कितना था?

  • 39:259
  • 38:255
  • 37:257
  • 41:260

एक जीप 80 km की दूरी 40 km/hr की चाल से, और अगली 36 km की दूरी 18 km/hr की चाल से तय करती है। इसकी औसत चाल (km/hr में) कितनी है?

  • 35
  • 33
  • 29
  • 23

3 के प्रथम 9 गुणजों का औसत ज्ञात कीजिए।

  • 3
  • 15
  • 13.5
  • 9

दो उम्मीदवारों के बीच हुए एक चुनाव में, कुल मतों में से 20% मत अवैध घोषित कर दिए गए। विजयी उम्मीदवार को वैध मतों का 40% मत प्राप्त हुआ और उसने दूसरे स्थान पर रहे उम्मीदवार, जिसे वैध मतों का 32% मत प्राप्त हुआ था, से 1,60,000 अधिक वैध मत प्राप्त किए। वैध मतों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 10,00,000
  • 12,00,000
  • 20,00,000
  • 25,00,000

\( \frac{1+tan^{2}\theta}{1+cot^{2}\theta} \) का मान ज्ञात कीजिए।

  • \( cot^{2}\theta \)
  • \( tan\theta \)
  • \( tan^{2}\theta \)
  • \( cosec^{2}\theta \)

रोशन और अंशु ने मिलकर एक व्यवसाय में ₹13,500 का निवेश किया। वर्ष के अंत में, ₹9,000 के कुल लाभ में से रोशन का हिस्सा ₹1,300 था। रोशन का निवेश कितना था?

  • 1,765
  • 1,950
  • 1,565
  • 2,295

एक टाइपिस्ट को 2 पृष्ठ टाइप करने में 40 मिनट लगते हैं। वह 80 मिनट में कितने पृष्ठ टाइप करेगा?

  • 4
  • 2
  • 3
  • 1

जब किसी पुस्तक का मूल्य 16% कम हो जाता है, तो उसकी बिक्री 80% बढ़ जाती है। संप्राप्ति में शुद्ध (net) प्रतिशत वृद्धि कितनी होगी?

  • 48.8%
  • 49.2%
  • 50.6%
  • 51.2%

एक कक्षा के 24 विद्यार्थियों की औसत आयु 46 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 47 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।

  • 73
  • 74
  • 71
  • 70

एक चिड़ियाघर में, 32 बत्तखें, 41 भेड़ें, 7 घोड़े और कुछ कौवे हैं। यदि पैरों की कुल संख्या सिरों की संख्या से 211 अधिक है, तो कौवों की संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 30
  • 21
  • 35
  • 43

P और Q की वर्तमान आयु 9: 8 के अनुपात में है और अब से 2 वर्ष बाद, उनकी आयु 10: 9 के अनुपात में होगी। P की वर्तमान आयु कितनी है?

  • 8 वर्ष
  • 9 वर्ष
  • 18 वर्ष
  • 16 वर्ष

4 पुरुष किसी काम को 8 दिनों में पूरा कर सकते हैं जबकि 2 महिलाएं इसे 10 दिनों में पूरा कर सकती हैं। 5 महिलाएं और 8 पुरुष उसी काम को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?

  • 6
  • 7
  • 4
  • 2

A और B मिलकर किसी कार्य को 3 दिन में कर सकते हैं। B अकेले उसी कार्य को 6 दिन में कर सकता है। A अकेले उसी कार्य का दोगुना काम करने में कितना समय (दिन में) लेगा?

  • 6
  • 13
  • 15
  • 12

एक त्रिभुज की अन्तःत्रिज्या 8 cm है और इसकी भुजाओं की लंबाइयों का योग 60 cm है। त्रिभुज का क्षेत्रफल \( (cm^{2}) \) ज्ञात कीजिए।

  • 480
  • 240
  • 260
  • 280

यदि एक बेलन का आयतन \( 1848~cm^{3} \), और उसकी ऊंचाई 12 cm है, तो उसका वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल ( \(cm^{2}) \) ज्ञात कीजिए।

  • 432
  • 528
  • 476
  • 560
RRB Group D PYQ 24/12/2026 S-1