जिंक और कॉपर जैसी धातुओं को शुद्ध करने के लिए किस विधि का उपयोग किया जाता है?
मिश्रधातु निर्माण
विद्युत अपघटनी शोधन
भर्जन
प्रगलन
निम्नलिखित में से कौन-सा शुद्ध पदार्थ केवल एक प्रकार के परमाणु से बना है?
सोडियम
हवा
दूध
जल
दी गई अभिक्रिया में, निम्नलिखित में से क्या अपचयित होगा?
CuO + H₂ → Cu + H₂O
H₂O
H₂
CuO
Cu
एक बीकर में थोड़ी मात्रा में कॉपर ऑक्साइड लिया जाता है और उसमें तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल को धीरे-धीरे हिलाते हुए मिलाया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप __________ होता है।
कॉपर सल्फेट के लाल-भूरे रंग के घोल का निर्माण
क्यूप्रिक क्लोराइड के लाल-भूरे रंग के घोल का निर्माण
कॉपर क्लोराइड के नीले-हरे रंग के घोल का निर्माण
कॉपर क्लोराइड के लाल भूरे रंग के घोल का निर्माण
किसी दी गई तरंग के लिए, यदि गति तीन गुना और तरंगदैर्ध्य तीन गुना हो जाए, तो आवृत्ति:
तीन गुना हो जाती है
नौ गुना हो जाती है
समान रहती है
एक-तिहाई हो जाती है
उदासीन लवण कब बनता है?
जब प्रबल अम्ल प्रबल क्षार के साथ अभिक्रिया करता है
जब दुर्बल अम्ल प्रबल क्षार के साथ अभिक्रिया करता है
जब प्रबल अम्ल दुर्बल क्षार के साथ अभिक्रिया करता है
जब अम्ल धातु के साथ अभिक्रिया करता है
जटिल स्थायी ऊतकों की परिभाषा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
जटिल स्थायी ऊतक विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं से बने होते हैं जो अलग-अलग कार्य करते हैं।
जटिल स्थायी ऊत्तक विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं से बने होते हैं जो समान कार्य करते हैं।
जटिल स्थायी ऊत्तक समान प्रकार की कोशिकाओं से बने होते हैं।
जटिल स्थायी ऊत्तक सरल स्थायी ऊतकों से बने होते हैं।
द्रव्यमान संरक्षण का नियम क्या बताता है?
अभिकारकों का द्रव्यमान हमेशा नष्ट हो जाता है
अभिक्रियाओं में द्रव्यमान अपरिवर्तित रहता है
ऊर्जा को द्रव्यमान में रूपांतरित किया जा सकता है
उत्पादों का द्रव्यमान हमेशा अधिक होता है
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
किसी परिनालिका के अन्दर चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं वृत्ताकार होती हैं।
किसी परिनालिका में प्रति इकाई लम्बाई में फेरों की संख्या बढ़ाने पर परिनालिका में चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता बढ़ जाती है।
तार का प्रतिरोध बढ़ाने पर परिनालिका में चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता बढ़ जाती है।
विद्युत धारा प्रवाहित करने वाली परिनालिका के अंदर चुंबकीय क्षेत्र विद्युत धारा की तीव्रता पर निर्भर नहीं करता है।
वस्तु और प्रतिविम्ब की दूरियों के मापन हेतु गोलीय लेंसों के लिए चिह्न परिपाटी का उपयोग करते समय, सभी माप कहाँ से लिए जाते हैं?
वक्रता केंद्र
लेंस के प्रकाशिक केंद्र
मुख्य फोकस
लेंस के ध्रुव
यदि किसी वस्तु को अवतल दर्पण के वक्रता केंद्र पर रखा जाए, तो बनने वाला प्रतिविंव होगा?
फोकस पर, वास्तविक और छोटा
स्वयं के वक्रता के केंद्र पर, वास्तविक और समान आकार का
फोकस और ध्रुव के बीच, आभासी और सीधा
अनंत पर, आभासी और आवर्धित
संवेग (p) एक सदिश राशि है। इसका अर्थ है कि संवेग में दोनों होते हैं।
द्रव्यमान और वेग
बल और त्वरण
परिमाण और दिशा
चाल और समय
तत्व के प्रतीकों (element symbols) को लिखने का IUPAC नियम क्या है?
(दो अक्षरों के केस में) सदैव दो लोवरकेस अक्षरों का प्रयोग किया जाता है।
(दो अक्षरों के केस में) दोनों अक्षर सदैव अपरकेस अक्षरों में होते हैं।
प्रतीकों को संख्यात्मक कूटों में लिखा जाता है।
(दो अक्षरों के केस में) पहला अक्षर अपरकेस, दूसरा लोवरकेस होता है।
एक विज्ञान शिक्षक विद्यार्थियों को एक बल्ब में प्रवाहित धारा को एमीटर से मापने के लिए कहता है। विद्यार्थियों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
एमीटर को बिना बैटरी के कनेक्ट करें
एमीटर को बल्ब के समानांतर क्रम में जोड़ें
एमीटर को विपरीत ध्रुवता से जोड़ें
एमीटर को सही ध्रुवता के साथ श्रेणीक्रम में जोड़ें
इनमें से कौन-सी प्रक्रिया पुष्प के वर्तिकाग्र पर पराग के पहुंचने के बाद आरंभ होती है?
पंखुड़ियाँ चौड़ी होकर खुलती हैं।
यह सीधे बीज के रूप में विकसित होता है।
पत्तियाँ तुरन्त प्रकाश संश्लेषण आरंभ कर देती हैं।
एक पराग नली वर्तिका से होकर अंडाशय तक पहुँचती है।
निम्नलिखित में से कौन-सी विधि, मानव निर्मित कचरे तथा अन्य अपशिष्टों के प्रबंधन में सहायक नहीं होगी?
अपशिष्टों को मुक्त करने से पहले उनका उपचार करना
वर्मीकम्पोस्टन
मिट्टी में प्लास्टिक को लैंडफिल करना
3R (रिड्यूस, रियूज, रिसायकल) का पालन करना
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प असमान रैखिक वेग को दर्शाता है?
विराम अवस्था से स्टार्ट होती हुई रेलगाड़ी
एक सीधी रेखा में निश्चित गति से गतिमान एक पिंड
एक समान गति से लुढ़कती गेंद
स्थिर गति से चल रही एक कार
भारत में, गायों को किस वैज्ञानिक स्पीशीज के नाम से वर्गीकृत किया जाता है?
बॉस इंडिकस (Bos indicus)
बॉस टॉरस (Bos taurus)
बुबेलस बुबेलिस (Bubalus bubalis)
बॉस बुबेलिस (Bos bubalis)
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन स्वपोषी पोषण का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
यह भोजन के लिए पूर्णतः अन्य जीवों पर निर्भर करता है।
इसमें शरीर के बाहर जटिल पदार्थों के पाचन की आवश्यकता होती है।
इसमें सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड और जल का उपयोग करके भोजन बनाना शामिल होता है।
इसमें अन्य जीवों से कार्बनिक यौगिकों का प्रत्यक्ष अवशोषण शामिल होता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प कायिक प्रवर्धन द्वारा उत्पन्न संतति की प्रमुख विशेषता को संदर्भित करता है?
वे मूल पौधे से आनुवंशिक रूप से भिन्न होती हैं।
उन्हें विकसित होने के लिए निषेचन की आवश्यकता होती है।
वे आनुवंशिक रूप से मूल पौधे के समान होती हैं।
वे बीज से उगाए गए पौधों की तुलना में सदैव धीमी गति से बढ़ती हैं।
किसी बल द्वारा किया गया कार्य कब ऋणात्मक माना जाता है?
जब कोई विस्थापन नहीं होता है
जब बल, विस्थापन की दिशा के विपरीत कार्य करता है
जब बल, विस्थापन की दिशा में कार्य करता है
जब बल शून्य होता है
पशुओं में मुख्य परिवहन तंत्र कौन-सा होता है?
परिसंचारी-तंत्र
तंत्रिका तंत्र
पेशी-तंत्र
श्वसन-तंत्र
निम्नलिखित में से कौन-सा आर्किमिडीज के सिद्धांत का अनुप्रयोग नहीं है?
एक अनियमित ठोस का घनत्व निर्धारित करना
द्रव में किसी पिंड पर उत्प्लावन बल की गणना करना
पनडुब्बी का तैरना और गोता लगाना
किसी तार का विद्युत प्रतिरोध मापना
निम्नलिखित में से कौन-सा पुष्पीय भाग, जनन में उसके प्राथमिक जैविक कार्य से सही सुमेलित है?
दल – मादा युग्मकों का निर्माण
पुंकेसर – परागकणों का निर्माण
बाह्यदल – बीजांडों का विकास
स्त्रीकेसर – परागणकों का आकर्षण
बेंजीन के लिए निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
a. यह छह सदस्यीय चक्रीय कार्बन यौगिक है।
b. इसमें तीन एकल और तीन द्वि-आबंध होते हैं।
c. आणविक सूत्र C₆H₁₄ है।
एक दुकानदार 10 समान घड़ियाँ ₹10,500 में बेचता है, जो 8 घड़ियों का क्रय मूल्य है। उसका हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
10%
40%
30%
20%
ईंधन की कीमत तीन क्रमिक माहों में 15%, 30% और 60% कम हो जाती है, लेकिन चौथे माह में 60% बढ़ जाती है। मूल कीमत की तुलना में चौथे माह में ईंधन की कीमत में कितने प्रतिशत की वृद्धि/कमी हुई?
61.92% की कमी
66.82% की वृद्धि
58.55% की वृद्धि
67.07% की कमी
तीन संख्याओं का अनुपात 12:14:4 है। यदि पहली संख्या का 25%, 18 है, तो तीसरी और दूसरी संख्याओं के अंतर का 30% कितना होगा?
अज्ञात त्रिज्या वाले किसी धातु के गोले को पिघलाकर 64 छोटे गोल गेंद बनाए गए हैं। पुनः ढालने की प्रक्रिया के दौरान, कुल धातु का 20% भाग अपशिष्ट के रूप में नष्ट हो जाता है। यदि 64 छोटे गोलों का कुल आयतन, क्षय के बाद, 10,752 cm³ है, तो मूल गोले की त्रिज्या (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए। (π = 3.14 का उपयोग कीजिए)
17 cm
15 cm
14 cm
16 cm
दो ट्रेनें, ट्रेन A और ट्रेन B, समानांतर पटरियों पर एक-दूसरे की ओर गमन कर रही हैं। ट्रेन A की लंबाई 150 मीटर है और 72 km/h की चाल से चल रही है। ट्रेन B की लंबाई 100 मीटर है और 54 km/h की चाल से चल रही है। ट्रेन A, ट्रेन B को पूरी तरह से पार करने में कितना समय (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) लेगी?
7.14 सेकंड
9.14 सेकंड
10.14 सेकंड
6.14 सेकंड
31 m कोर वाले घन का आयतन (m³ में) ज्ञात कीजिए।
29898
29959
29791
29595
दो दोस्तों चेतन और विपुल की मासिक आय क्रमशः 5:9 के अनुपात में है और उनमें से प्रत्येक हर महीने ₹51,000 बचाता है। यदि उनके मासिक व्यय का अनुपात 1:3 है, तो चेतन की मासिक आय (₹ में) ज्ञात कीजिए।
86,000
1,19,000
85,000
84,000
₹5,200 की राशि पर वार्षिक रूप से संयोजित 20% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 2 वर्षों में प्राप्त मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
₹7,105
₹7,472
₹6,916
₹7,488
P और Q मिलकर एक टंकी को 15 घंटे में पानी से भर सकते हैं। यदि P अकेले उसी टंकी को 40 घंटे में पानी से भर सकता है, तो Q अकेले उसी टंकी के एक-चौथाई भाग को कितने घंटे में पानी से भरेगा?
6
12
13
7
एक पत्नी और पति की वर्तमान आयु का अनुपात 6:7 है। यदि अब से 20 वर्ष बाद उनकी आयु का योग 92 है, तो उनकी वर्तमान आयु क्रमशः (वर्षो में) ज्ञात कीजिए।
42, 49
18, 21
24, 28
30, 42
यदि तीन संख्याओं का HCF (महत्तम समापवर्तक) 23 है और वे 1:2:3 के अनुपात में हैं, तो वे संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
13, 46, 92
23, 56, 59
23, 46, 69
23, 46, 92
आँकड़ों के एक समूह का माध्य और बहुलक क्रमशः 20 और 88.7 हैं। मुलानुपाती सूत्र का उपयोग करके आँकड़ों की माध्यिका ज्ञात कीजिए।
42.5
44.5
43.1
42.9
एक चतुर्भुज EFGH में, ∠E = 52° और ∠F = 37° है। ∠G और ∠H के समद्विभाजक X पर मिलते हैं। ∠HXG का माप कितना है?
44.5°
48.5°
37°
49°
एक एजेंट ₹6,370 अंकित मूल्य वाले एक टर्बो कुकर को 50% की छूट पर बेचता है। टर्बो कुकर का विक्रय मूल्य (₹ में) कितना है?
3,158
3,185
2,548
2,549
बिंदु A और B के बीच की दूरी 663 km है। अमित बिंदु A से B तक 131 km/hr की चाल से यात्रा करता है और 24 km/hr की चाल से वापस आता है। पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत चाल की गणना कीजिए (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित)।
39.54 km/hr
40.57 km/hr
46.18 km/hr
43.79 km/hr
1/30, 2/20 का कितना प्रतिशत है (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए)?
सुनीता, जावेद और रानी ने एक व्यवसाय शुरू करने के लिए क्रमशः ₹13,90,000, ₹4,70,000 और ₹15,40,000 का निवेश किया। यदि वर्ष के अंत में लाभ ₹4,50,500 है, तो लाभ में रानी का हिस्सा कितना है?
2,04,050
2,04,053
2,04,048
2,04,052
एक मीनार भूमि पर ऊर्ध्वाधर रूप से खड़ी है। भूमि पर एक बिंदु से, जो मीनार के पाद से 29.6 m दूर है, मीनार के शीर्ष का उन्नयन कोण 45° है। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
29.6 m
23.6 m
27.6 m
25.6 m
दो पाइप, F और M, किसी टंकी को क्रमशः 25 मिनट और 30 मिनट में भर सकते हैं। यदि दोनों पाइप एक साथ खोल दिए जाएं, तो कितने मिनट बाद पाइप F को बंद कर देना चाहिए ताकि टंकी 15 मिनट में पूरी तरह भर जाए?
15 मिनट
10 मिनट
12.5 मिनट
12 मिनट
यदि A6B59, 9 से पूर्णतः विभाज्य है, तो (A² + 2B) का न्यूनतम सम्भावित मान ज्ञात कीजिए।
19
14
21
13
किसी पोशाक का क्रय मूल्य ₹1,600 है। दुकानदार इसे बेचने पर 20% का लाभ अर्जित करता है। यदि वह बिक्री के समय 25% की छूट देता है, तो अंकित मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
2,560
2,050
1,920
2,380
दो संख्याओं का योग 74 है और उनका अंतर 12 है। दोनों संख्याओं का गुणनफल ज्ञात कीजिए।