RRB SCIENCE

प्रकाश की एक किरण किसी समतल दर्पण पर अभिलंब से 30° के कोण पर टकराती है। आपतित किरण और परावर्तित किरण के बीच का कोण कितना होगा?

  • 120°
  • 90°
  • 60°
  • 30°

वेग-समय ग्राफ के अंतर्गत क्षेत्र क्या दर्शाता है?

  • वस्तु का त्वरण
  • उस समय अंतराल के दौरान वस्तु का विस्थापन
  • वस्तु की चाल
  • वस्तु द्वारा लिया गया समय

वृक्क की नलिकाओं और लार ग्रंथि नलिकाओं का अस्तर बनाने वाला उपकला ऊतक निम्नलिखित में से कौन-सा है?

  • घनाभाकार उपकला (Cuboidal epithelium)
  • पक्ष्माभी उपकला (Ciliated epithelium)
  • स्तरीकृत उपकला (Stratified epithelium)
  • स्तंभाकार उपकला (Columnar epithelium)

निम्नलिखित में से कौन-सा, परमाणु का आकार निर्धारित करता है?

  • इलेक्ट्रॉन अभ (Electron Clouds)
  • प्रोटॉन (Protons)
  • न्यूट्रॉन (Neutrons)
  • नाभिक (Nucleus)

एक पुरुष रोगी में शुक्राणु गतिशीलता कम है। इस मामले में निम्नलिखित में से कौन-सी ग्रंथियों के ठीक से काम न करने की सर्वाधिक संभावना है?

  • अग्याशय और अधिवृक्क ग्रंथियां
  • प्रोस्टेट ग्रंथि और शुक्राशय
  • थाइरॉक्सिन और पिनियल ग्रंथियां
  • वृषण और मूत्राशय

असमान त्वरण से गतिमान किसी वस्तु के वेग-समय ग्राफ के आकार के बारे में क्या कहा जा सकता है?

  • यह सदैव नीचे की ओर झुकी हुई रेखा होती है।
  • यह सदेव एक क्षैतिज रेखा होती है।
  • यह सदेव एक सीधी रेखा होती है।
  • यह एक वक्र रेखा होती है।

निम्नलिखित स्तंभों को सुमेलित कीजिए।
स्तंभ A (परिस्थिति): A. अम्ल वर्षा, B. अपाचन, C. दन्तक्षय, D. मधुमक्खी के डंक
स्तंभ B (प्रभाव): 1. यह तब होता है जब मुख में (pH<5.5) होता है, 2. प्रतिअम्ल अतिरिक्त अम्ल को प्रभावहीन करते हैं, 3. (pH<5.6), जलीय जीवन के लिए हानिकारक है, 4. बेकिंग सोडा द्वारा निष्प्रभावी किया जाता है

  • A-3; B-2; C-1; D-4
  • A-4; B-3; C-2; D-1
  • A-1; B-2; C-3; D-4
  • A-2; B-4; C-1; D-3

लैंगिक जनन करने वाले पौधों में विविधता क्यों महत्वपूर्ण है?

  • यह सुनिश्चित करता है कि सभी संताने माता-पिता के समान हों, जिससे एकरूपता बनी रहे।
  • इससे जनसंख्या में आनुवंशिक विविधता कम हो जाती है।
  • यह पर्यावरणीय परिवर्तनों के प्रति अनुकूलन को सक्षम बनाकर जीवित रहने की संभावनाओं को बढ़ाता है।
  • यह प्रजातियों की बदलते पातावरण के प्रति अनुकूलन क्षमता को सीमित करता है।

घरेलू परिपथ में, विशेष रूप से धातु उपकरणों के लिए, हरे रंग के विद्युत् रोधी अर्थ तार का प्राथमिक सुरक्षा कार्य क्या है?

  • अल्प प्रतिरोध वाला पथ प्रदान करना ताकि क्षरण थारा साधित्र के विभव की भूमि के विभव के बराबर रखे और तीव्र विद्युत आघातों से सुरक्षित बचा जा सके।
  • वोल्टेज को 220 V पर स्थिर रखना
  • अतिरिक्त धारा को भूमि में मोड़ने के लिए उच्च प्रतिरोध पथ प्रदान करना
  • काला तार खराब होने पर तटस्थ तार के रूप में कार्य करना

पादपों में प्रतान गति (tendril movement) अन्य अनुवर्तनी गतियों (tropic movements) से किस प्रकार समान है?

  • यह सदैव रात के समय होती है।
  • इसमें उद्दीपन की प्रतिक्रिया में दिशात्मक वृद्धि शामिल होती है।
  • यह आंतरिक जल पर आधारित है।
  • यह केवल यादृच्छिक और अकस्मात दाब होता है।

श्वसन के बारे में निम्नलिखित कथनों का उनकी सही विशेषताओं से मिलान करें।
कथन: a. वायवीय श्वसन, b. ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में ग्लूकोज का विघटन होता है, c. ऑक्सीजन की उपस्थिति में पाइवेट का विघटन होता है, d. अवायवीय श्वसन
विशेषताएं: i. ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं होती है, ii. माइटोकॉन्ड्रिया, iii. कोशिका द्रव्य, iv. ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है

  • a-iv, b-i, c-iii, d-i
  • a-iv, b-iii, c-ii, d-i
  • a-i, b-ii, c-iii, d-iv
  • a-iii, b-iv, c-i, d-ii

एक पत्थर को 49 m/s के प्रारंभिक वेग से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है। क्षणिक ठहराव से पूर्व इसकी अधिकतम ऊंचाई की गणना कीजिए ((g=9.8 , m/s^2) लीजिए)।

  • 49 m
  • 122.5 m
  • 9.8 m
  • 245 m

बोर-बरी (Bohr-Bury) के अनुसार, M-कोश में अधिकतम कितने इलेक्ट्रॉन समायोजित हो सकते हैं?

  • 8
  • 18
  • 2
  • 20

स्वपोषी को खाद्य श्रृंखला में प्रथम पोषण स्तर पर क्यों रखा जाता है?

  • क्योंकि वे अकार्बनिक पदार्थों से भोजन बनाते हैं
  • क्योंकि वे जैविक अपशिष्ट पदार्थों का उपभोग करते हैं
  • क्योंकि वे मृत जीवों को अपघटित्त करते हैं
  • क्योंकि वे भोजन के लिए शाकाहारी जीवों पर निर्भर होते हैं

गैंडे, व्हेल और हाथी संचार के लिए किस श्रेणी की ध्वनि आवृत्ति का उपयोग करते हैं?

  • श्रव्य ध्वनि (Audible sound)
  • पराध्वनिक ध्वनि
  • अवश्रव्य ध्वनि (Infrasound)
  • अतिश्रव्य ध्वनि (Ultrasound)

एस्टर __________ गंध वाले पदार्थ होते हैं।

  • खट्टी-गंध
  • तीखी-गंध
  • मीठी-गंध
  • तिक्त-गंध

अवतल दर्पण द्वारा निर्मित प्रतिबिंब के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(i) अवतल दर्पण सदैव वास्तविक तथा उल्टा प्रतिबिंब बनाता है, चाहे बिंब की स्थिति कुछ भी हो।
(ii) जब बिंब को अवतल दर्पण के फोकस और वक्रता केंद्र के बीच रखा जाता है, तो दर्पण वास्तविक, उल्टा और छोटा प्रतिबिंब बनाता है।
(iii) जब बिंब को अनंत पर रखा जाता है, तो अवतल दर्पण अपने फोकस पर वास्तविक, उल्टा और बिंदु साइज प्रतिबिंब बनाता है।

  • केवल (i)
  • (ii) और (iii) दोनों
  • केवल (iii)
  • (i) और (ii) दोनों

किसी वस्तु में उसकी स्थिति या विन्यास के कारण संग्रहित ऊर्जा को क्या कहते हैं?

  • स्थितिज ऊर्जा
  • ध्वनि ऊर्जा
  • ऊष्मीय ऊर्जा
  • गतिज ऊर्जा

सरल स्थायी ऊतक जो पौधे के भागों जैसे तने और प्रतान को यांत्रिक आलंब (mechanical support) और लचीलापन प्रदान करता है, __________ है।

  • स्क्लेरेनकाइमा (sclerenchyma)
  • जाइलम (xylem)
  • पेरेन्काइमा (parenchyma)
  • कोलेनकाइमा (collenchyma)

निम्नलिखित में से कौन-सा, विलयन के निर्माण के दौरान भौतिक परिवर्तन का उदाहरण है?

  • आमाशय में भोजन का पाचन
  • लवण विलयन में लोहे का जंग लगना
  • नींबू का रस डालने पर दूध का फटका
  • जल में लवण का विलयन

अपचयन अभिक्रिया क्या है?

  • न्यूट्रॉनों की हानि
  • इलेक्ट्रॉनों की लब्धि
  • प्रोटॉनों की लब्धि
  • इलेक्ट्रॉनों की हानि

एक 7 V की बैटरी पाँच प्रतिरोधकों 0.1 (\Omega), 0.4 (\Omega), 0.5 (\Omega), 0.6 (\Omega) और 12.4 (\Omega) के साथ श्रेणी क्रम में जुड़ी हुई है। 12.4 (\Omega) प्रतिरोधक से प्रवाहित होने वाली धारा ज्ञात कीजिए।

  • 2 A
  • 1 A
  • 0.75 A
  • 0.5 A

कौन-सा गुणधर्म किसी यौगिक को मिश्रण से विभेदित करता है?

  • निश्चित संघटन और गुणधर्म होते हैं
  • सदैव ठोस होता है
  • किसी भी अवस्था में विद्यमान हो सकता है
  • एक से अधिक पदार्थों से निर्मित होता है

क्रियाशीलता श्रेणी में उच्च धातुओं को किस प्रक्रिया द्वारा निष्कर्षित किया जा सकता है?

  • निस्तापन (calcination)
  • केवल तापन (heating)
  • वैद्युत अपघटनी अपचयन (electrolytic reduction)
  • कार्बन के साथ तापन

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, अलैंगिक प्रजनन की विशेषता दर्शाता है?

  • इसमें केवल एक जनक शामिल होता है
  • इसमें युग्मकों की आवश्यकता होती है
  • इसमें दो जनक शामिल होते हैं
  • आनुवंशिक रूप से विविध संतति उत्पन्न होती हैं

RRB MATHS

एक वस्तु को 36% और 10% की दो क्रमिक छूट के बाद ₹7,200 में बेचा जाता है। वस्तु का अंकित मूल्य (₹ में) कितना है?

  • 12,500
  • 12,561
  • 12,596
  • 12,594

प्रेक्षणों 47, 71, 82, 59, 22, 43, 46, 96 और 56 का समांतर माध्य कितना है?

  • 66
  • 58
  • 64
  • 60

एक कार 70 km की दूरी 60 km/hr की चाल से, फिर 80 km की दूरी 80 km/hr की चाल से और अंत में 50 km की दूरी (40 , km/hr) की चाल से तय करती है। पूरी यात्रा की औसत चाल कितनी है? (उत्तर को 2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित करें)

  • (65.75 , km/hr)
  • (58.54 , km/hr)
  • (55.63 , km/hr)
  • (50.45 , km/hr)

एक खुदरा विक्रेता खरीदारों के लिए किसी वस्तु पर निम्नलिखित छूट स्कीम प्रदान करता है।
I. 14% की दो क्रमिक छूट
II. 22% की छूट के बाद 29% की छूट
III. 22% और 7% की क्रमिक छूट
IV. 14% की छूट के बाद 6% की छूट
कौन-सी स्कीम के तहत, अधिकतम विक्रय मूल्य प्राप्त होगा?

  • IV
  • II
  • III
  • I

यदि दो संख्याओं का HCF, 12 है और उनका गुणनफल 2160 है, तो दोनों संख्याओं का LCM कितना है?

  • 180
  • 200
  • 190
  • 184

आठ वर्ष पहले, अमन की आयु और रिया की आयु का अनुपात 4 : 3 था। अब से आठ वर्ष बाद, उनकी आयु का अनुपात 5 : 4 होगा। अमन की वर्तमान आयु कितनी है?

  • 76 वर्ष
  • 72 वर्ष
  • 56 वर्ष
  • 70 वर्ष

एक आदमी को प्रत्येक माह ₹1,890 का वेतन प्राप्त होता है। वह प्रत्येक माह अपने वेतन के 30% की बचत करता है। उसका मासिक खर्च ज्ञात कीजिए।

  • 1,269
  • 1,418
  • 1,336
  • ₹1,323

496 m और 490 m लंबी दो ट्रेनें A और B क्रमशः (12 , m/s) और (22 , m/s) की चाल से समानांतर पटरियों पर एक-दूसरे की ओर आ रही हैं। वे एक-दूसरे को कितने समय में पार करेंगी?

  • 22 सेकंड
  • 26 सेकंड
  • 30 सेकंड
  • 29 सेकंड

यदि 241 केले तीन बंदरों में, 7/9 : 3/2 : 2/5 के अनुपात में वितरित किए गए, तो तीसरे बंदर को कितने केले मिले?

  • 38
  • 36
  • 35
  • 34

60 से 70 के बीच अभाज्य संख्याओं के औसत तथा 50 से 58 के बीच 4 के गुणजों के औसत में अंतर ज्ञात कीजिए।

  • 11
  • 1
  • 9
  • 10

यदि x और 147 का माध्यानुपाती 63 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।

  • 29
  • 28
  • 27
  • 25

(3.5 , gm/cm^3) घनत्व वाली धातु की एक गोलाकार गेंद का कुल द्रव्यमान 3.168 kg है। गेंद को ₹5.6 प्रति (cm^2) की दर से पेंट करने का खर्च ज्ञात करें। (pi = 22/7), आयतन = द्रव्यमान/घनत्व) का उपयोग कीजिए

  • 2,830.60
  • 2,534.40
  • 3,534.70
  • ₹3,235.20

(\sqrt{144 \times 49} + \sqrt{64 \times 25} – \sqrt{100 \times 36}) को सरल करें।

  • 50
  • 32
  • 48
  • 64

किसी गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल 144Π वर्ग इकाई है। गोले की त्रिज्या कितनी होगी?

  • 5 इकाई
  • 10 इकाई
  • 6 इकाई
  • 8 इकाई

(ΔABC) में, D पर BD⊥ AC है और ∠DBC = 21°। E, BC पर एक बिंदु इस प्रकार से है कि∠CAE = 27° है। ∠angle AEB की माप ज्ञात कीजिए।

  • 97°
  • 104°
  • 96°
  • 81°

यदि a + 1/a = 6 है, तो (a2 + 1/a2  )का मान ज्ञात कीजिए।

  • 34
  • 36
  • 40
  • 38

A और B किसी कार्य को 6 2/ 5 दिन में पूरा कर सकते हैं, B और C इसे  5 1/3 दिन में पूरा कर सकते हैं तथा A और C इसे 7 1/9 दिन में पूरा कर सकते हैं। यदि A, B और C मिलकर कार्य करें, तो वे उस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?

  • 3/31
  • 5 2/21
  • 4 4/ 31
  • 1/21

यदि किसी संख्या का तीन-पांचवां (3/5) भाग उस संख्या के आधे से 4 अधिक है, तो वह संख्या कौन-सी है?

  • 35
  • 45
  • 30
  • 40

एक व्यक्ति अपनी आय का 60% बचत करता है। यदि उसका व्यय ₹560 है, तो उसकी आय (₹ में) कितनी है?

  • 1,224
  • 1,440
  • 1,336
  • 1,400

9 फरवरी 2023 से 23 अप्रैल 2023 तक की अवधि के लिए ₹2,000 पर 7% वार्षिक ब्याज दर से साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।

  • 27
  • 26
  • 28
  • 29

469 से 474 के बीच कितनी अभाज्य संख्याएँ हैं?

  • 1
  • 0
  • 2
  • 3

P और Q मिलकर एक टंकी को 15 घंटे में पानी से भर सकते हैं। यदि P अकेले उसी टंकी को 24 घंटे में पानी से भर सकता है, तो Q अकेले उसी टंकी के एक-चौथाई भाग को कितने घंटे में पानी से भरेगा?

  • 10
  • 20
  • 21
  • 11

(\frac{2\sqrt{\csc^{2}A-1} \times \sqrt{1-\cos^{2}A}}{\sqrt{1+\tan^{2}A} \times 3\sqrt{1-\sin^{2}A}}) का मान ज्ञात कीजिए।

  • (\frac{2 \cos A}{3})
  • (\frac{2}{3})
  • (\cos A)
  • (\frac{2 \sin A}{3})

एक व्यक्ति एक खिलौने के अंकित मूल्य पर नकद भुगतान के लिए 10% की छूट देता है और फिर भी उसे 10% का लाभ होता है। उस खिलौने का क्रय मूल्य कितना है जिसका अंकित मूल्य ₹880 है?

  • 520
  • 420
  • 720
  • 620

एक चुनाव में, कुल मतदाताओं में से 60% ने मतदान किया। इनमें से 75% ने उम्मीदवार A को और शेष ने उम्मीदवार B को वोट दिया। यदि उम्मीदवार B को 7500 वोट मिले, तो पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 50,000
  • 60,000
  • 40,000
  • 45,000
RRB Group D PYQ 8/1/2026 S-2