निम्नलिखित में से कौन-सा, पारिस्थितिकी तंत्र का अजैव घटक नहीं है?
तापमान
वर्षा
सूक्ष्मजीव
पवन
कौन-से ऊतक जानवरों को अपने आस-पास के परिवर्तनों पर शीघ्र प्रतिक्रिया करने में मदद कर सकते हैं?
अस्थि और उपास्थि एक साथ कार्य करते हैं
पाचन और उत्सर्जन तंत्र एक साथ कार्य करते हैं
केवल पेशी ऊतक
तंत्रिका आवेग और पेशी ऊत्तक एक साथ कार्य करते हैं
जब ब्रायोफिलम की पत्तियों के किनारों से कलियाँ निकलकर नए पौधे में विकसित होती हैं तो इसमें किस प्रकार का प्रजनन शामिल होता है?
स्टेम नोड्स के माध्यम से मुकुलन
बीजाणुओं द्वारा अलैंगिक प्रजनन
कायिक प्रवर्धन द्वारा अलैंगिक प्रजनन
लैंगिक प्रजनन
गुरुत्वाकर्षण के नियम ने क्या सिद्ध करने में सहायता की?
सूर्य, पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमण करता है
गुरुत्वाकर्षण केवल पार्थिव वस्तुओं पर ही कार्य करता है
पृथ्वी पर गिरते पिंडों और ग्रहों की गति दोनों को एक ही बल नियंत्रित करता है
पृथ्वी चपटी है
2 kg द्रव्यमान के एक पिंड पर 10 N का बल कार्य करता है। उत्पन्न त्वरण है।
10 m/s²
20 m/s²
2 m/s²
5 m/s²
जब किसी वस्तु को अवतल दर्पण के सामने वक्रता केंद्र (C) से परे रखा जाता है, तो किस प्रकार का प्रतिबिंब बनता है?
अत्यधिक आवर्धित और आभासी
समान आकार, वास्तविक, और सीधा
न्यूनीकृत, वास्तविक और उलटा
आवर्धित, आभासी और सीधा
पुष्पी पादपों को अगली पीढ़ी में नए पादप उगाने में क्या मदद करता है?
बीज का निर्माण और अंकुरण
जड़ों का निर्माण
पंखुड़ियों की वृद्धि
वर्तिकाग्र का निर्माण
निम्नलिखित में से कौन-सी, फसल किस्मों में वांछनीय गुण उत्पन्न करने की एक विधि नहीं है?
अंतराजीनी संकरण (Intragenic hybridisation)
अंतर्जातीय संकरण (Interspecific hybridisation)
अंतरवंशीय संकरण (Intergeneric hybridisation)
अंतः उपजातीय संकरण (Intervarietal hybridisation)
उत्प्रेरक की उपस्थिति में एथेनोइक अम्ल के साथ ऐल्कोहॉल की अभिक्रिया होने पर जल और ______ बनता है।
लवण
हाइड्रोकार्बन
ऐल्डिहाइड
एस्टर
किसी वस्तु की सीधी रेखा के अनुदिश एकसमान गति के दौरान:
वेग का मान विभिन्न क्षणों पर तथा पथ के विभिन्न बिंदुओं पर भिन्न-भिन्न होता है।
वेग समय के साथ लगातार बदलता रहता है।
किसी भी समय अंतराल में वेग में परिवर्तन शून्य होता है।
किसी भी समय अंतराल में वेग में परिवर्तन शून्य नहीं होता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, ‘विलयन की सांद्रता’ को सबसे यथार्थ रूप से परिभाषित करता है?
वर्ण और फ्लेवर जैसी संवेदी विशेषताएं
वायु में परिक्षेपित गैसीय कणों की कुल सख्या
विलायक के सापेक्ष विलयित पदार्थ की मात्रा
द्रव्यमान और वेग के बीच आनुपातिक संबंध
एक बक्से को 25 N बल की दिशा में 3m की दूरी तक ले जाने के लिए कितना कार्य करना होगा?
0 J
25.0 J
750.0 J
75.0 J
ध्वनि की चाल के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य नहीं हैं?
(i) माध्यम के तापमान में वृद्धि के साथ ध्वनि की चाल बढ़ जाती है।
(ii) ठोस अवस्था में ध्वनि की चाल गैसीय अवस्था में ध्वनि की चाल से अधिक होती है।
(iii) माध्यम के तापमान में वृद्धि के साथ ध्वनि की चाल कम हो जाती है।
(iv) ध्वनि की चाल उस माध्यम के गुणों से स्वतंत्र होती है जिससे होकर वह होकर गुजरती है।
(i) और (iv) दोनों
(iii) और (iv) दोनों
(ii) और (iii) दोनों
(i) और (ii) दोनों
जीवों में नई कोशिकाओं के निर्माण को ______ कहते हैं।
कोशिका विभाजन
कोशिका स्राव
कोशिका श्वसन
कोशिका संलयन
यदि एक तार का प्रतिरोध R है और उसमें से धारा I प्रवाहित हो रही है, तो तार में क्षयित शक्ति को ______ द्वारा निरूपित किया जाता है।
P = I²/R
P = V/I
P = I²R
P = V²R
यदि किसी प्रतिबिम्ब की ऊंचाई (h’) को मुख्य अक्ष के लंबवत और नीचे (-y-अक्ष के अनुदिश) मापा जाता है, तो परिपाटी के अनुसार उसके मान को कौन-सा चिह्न दिया जाता है?
आवर्धन पर निर्भर करता है
उदासीन
ऋणात्मक
धनात्मक
धातु ऑक्साइड को गर्म करके तांबा और चांदी जैसी धातुओं का निष्कर्षण करने के लिए किस प्रक्रम का उपयोग किया जाता है?
विद्युत अपघटन (Electrolysis)
भर्जन (Roasting)
तापीय अपघटन (Thermal Decomposition)
प्रगलन (Smelting)
विकृतगंधिता (rancidity) क्या है?
सूखने के कारण भोजन के बासी होने की प्रक्रिया
जीवाणु वृद्धि के कारण भोजन के सड़ने की प्रक्रिया
वह प्रक्रिया जिसमें भोजन में वसा और तेल का ऑक्सीकरण होता है, जिससे गंध और स्वाद में परिवर्तन होता है
नमक या चीनी डालकर भोजन को संरक्षित करने की प्रक्रिया
लोहे पर जंग कब लगती है?
जब यह कार्बन डाइऑक्साइड के साथ अभिक्रिया करता है
जब यह जल और ऑक्सीजन के संपर्क में आता है
जब यह शुष्क हवा के संपर्क में आता है
जब यह केवल ऊष्मा के संपर्क में आता है
धारावाही परिनालिका के अन्दर चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ किस प्रकार विन्यासित होती हैं?
वक्रित और असमान
यादृच्छिक
समानांतर और समान दूरी पर
केंद्र से अरीय
मानव शरीर में पेशीय ऊतक का मुख्य कार्य क्या है?
यह अंगों को सुरक्षा और संरचनात्मक सहारा प्रदान करता है।
यह संकुचन और शिथिलन द्वारा संचलन उत्पन्न करता है।
यह ऊर्जा संचय करता है और शरीर के तापमान को बनाए रखता है।
यह शरीर के विभिन्न अंगों के बीच आवेगों का संचार करता है।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प चुनिए।
कथन A: ऐल्कोहॉल, सोडियम के साथ अभिक्रिया करके हाइड्रोजन मुक्त करता है।
कथन B: सोडियम की इथेनॉल के साथ अभिक्रिया करने पर कोई गैस मुक्त नहीं होती।
कथन A सही है लेकिन B गलत है।
कथन A और B दोनों गलत हैं।
कथन A गलत है लेकिन B सही है।
कथन A और B दोनों सहीं हैं।
ब्लीचिंग पाउडर रासायनिक रूप से ______ द्वारा बनता है।
NaOH की HCI अम्ल के साथ अभिक्रिया
Ca(OH)₂ की CI₂ गैस के साथ अभिक्रिया
CaCO₃ की CO₂ गैस के साथ अभिक्रिया
CaCl₂ की CI₂ गैस के साथ अभिक्रिया
निम्नलिखित में से किस जीव में, खंडन और बीजाणु निर्माण दोनों होते हैं?