RRB SCIENCE
यहाँ PDF फ़ाइल से विज्ञान अनुभाग (General Science) के पहले 25 प्रश्न दिए गए हैं:
एक रेलगाड़ी विरामावस्था से चलना शुरू करती है और एकसमान त्वरण के साथ 3 मिनट में 36 km/hr की गति प्राप्त कर लेती है। इस दौरान रेलगाड़ी द्वारा तय की गई दूरी कितनी है?
- 250 m
- 900 m
- 500 m
- 750 m
जिंक कणिकाओं में तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल मिलाने पर हाइड्रोजन गैस उत्पन्न होती है। यह निम्नलिखित में से किसका उदाहरण है?
- भौतिक परिवर्तन
- मिश्रण निर्माण
- रासायनिक परिवर्तन
- विलयन
ब्रायोफिलम पौधे का कौन-सा भाग, कायिक प्रवर्धन के लिए कलिका (buds) उत्पन्न करता है?
- पर्ण कोर (Leaf margins)
- पर्ण शीर्ष (Tip of the leaf)
- पुष्प (Flower)
- वृत (Pedicel)
रोज़मर्रा की ज़िंदगी में, विद्युत धारा के ऊष्मन प्रभाव का इस्तेमाल इनमें से किसमें किया जाता है?
- विद्युत पंखा और मोटर
- विद्युत हीटर विद्युत इस्त्री और फ्यूज
- LED ओर टॉर्च
- विद्युत घंटी और बजर
यदि कोई वस्तु उत्तल लेंस के सामने अनंत पर है, तो प्रतिबिंब ________ पर निर्मित होता है?
- F और 2F के बीच
- F पर
- 2F पर
- अनंत पर
पौधों में जल और खनिजों के ऊपर की ओर संचलन में क्या सहायता करता है?
- सूर्य के प्रकाश का स्टार्च में रूपांतरण
- वाष्पोत्सर्जन खिंचाव और मूल दाब
- रंधों में गैसों का विसरण
- पत्ती कोशिकाओं में सक्रिय परिवहन
तांबे के विद्युत अपघटनी शोधन में, निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प इलेक्ट्रोड की भूमिका का सही वर्णन करता है?
- दोनों इलेक्ट्रोड शुद्ध तांबे से बने होते हैं
- अशुद्ध तांबे का उपयोग एनोड के रूप में और शुद्ध तांबे का उपयोग कैथोड के रूप में किया जाता है
- शुद्ध तांबे का उपयोग एनोड के रूप में और अशुद्ध तांबे का उपयोग कैथोड के रूप में किया जाता है
- दोनों इलेक्ट्रोड अशुद्ध तांबे से बने होते हैं
अभिकथन (A): जिंक, कॉपर सल्फेट विलयन से कॉपर को विस्थापित कर सकता है।
कारण (R): जिंक, कॉपर से कम अभिक्रियाशील है।
- A और R दोनों सत्य हैं, तथा R, A की सही व्याख्या है।
- A असत्य है, परन्तु R सत्य है।
- A और R दोनों सत्य हैं, तथा R, A की सही व्याख्या नहीं है।
- A सत्य है, परन्तु R असत्य है।
निम्नलिखित में से कौन-सा आयनिक यौगिकों का एक विशिष्ट गुण है?
- गलित अवस्था में अल्प विद्युत चालकता
- निम्न गलनांक
- जल में अविलेय
- आयनों के बीच प्रबल स्थिस्वैद्युत बल
तारों के टिमटिमाने के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?
(i) तारे टिमटिमाते हैं क्योंकि उनमें स्वयं का प्रकाश होता है।
(ii) तारे प्रकाश के परावर्तन के कारण टिमटिमाते हैं।
(iii) रात्रि के समय तारे की स्थिति में आभासी परिवर्तन होता है।
(iv) वायुमंडलीय अपवर्तन के कारण तारे टिमटिमाते हैं।
- (i) और (ii) दोनों
- (ii) और (iii) दोनों
- (iii) और (iv) दोनों
- (i) ओर (iv) दोनों
जब एथेनॉल को क्षारीय KMnO₄ जैसे ऑक्सीकरण कर्मकों का उपयोग करके ऑक्सीकृत किया जाता है, तो क्या बनता है?
- एथेनॉइक अम्ल (Ethanoic acid)
- मेथेनॉइक अम्ल (Methanoic acid)
- मेथेन (Methane)
- ऐसीटोन (Acetone)
पौधों में, लैंगिक प्रजनन किस प्रकार संततियों की बेहतर उत्तरजीविता का कारण बनता है?
- संततियों में कोई परिवर्तन नहीं दिखता है
- संततियां जल्दी जल्दी जन्म लेती हैं
- संततियां हूबहू क्लोन होती हैं
- संततियों में नए आनुवंशिक पुनर्संयोजन दिखाई देते हैं
पुरुष प्रजनन प्रणाली में प्रोस्टेट ग्रंथि और शुक्र पुटिकाओं से होने वाले स्राव का क्या कार्य है?
- मूत्र और शुक्राणुओं के मिश्रण को रोकना
- शुक्राणुओं से अपशिष्ट को खत्म करना
- दुर्बल शुकाणुओं को नष्ट करना
- पोषण प्रदान करना और शुक्राणु परिवहन में सहायता करना
किसी पिंड के मुक्त पतन के समय भूमि से टकराने के ठीक पूर्व उसकी ऊर्जा पर क्या प्रभाव पड़ता है?
- इसमें स्थितिज तथा गतिज ऊर्जा बराबर मात्रा में होती है।
- इसकी गतिज ऊर्जा उच्चतम हो जाती है, तथा स्थितिज ऊर्जा न्यूनतम हो जाती है।
- इसकी स्थितिज ऊर्जा उच्चतम होती है, तथा गतिज ऊर्जा न्यूनतम हो जाती है।
- इसकी गतिज और स्थितिज ऊर्जा दोनों शून्य हो जाती हैं।
कार्बन डाइऑक्साइड में, कार्बन और ऑक्सीजन का द्रव्यमान अनुपात क्या है?
- 6:8
- 2:4
- 1:2
- 3:8
स्टेथोस्कोप में, हृदयस्पंद की ध्वनि डॉक्टर के कानों तक इसलिए पहुंचती है, क्योंकि
- ध्वनि तरंगें नली में क्रमिक अपवर्तन से गुजरती हैं
- ध्वनि तरंगें नली की दीवारों द्वारा अवशोषित होती हैं
- ध्वनि तरंगें विद्युत द्वारा प्रनर्शित होती हैं
- ध्वनि तरंगें नली में होने वाले अनेक परावर्तनों द्वारा निर्देशित होती हैं।
जब कोई परमाणु एक इलेक्ट्रॉन खो देता है तो क्या होता है?
- यह ऋणायन बन जाता है
- यह अणु बन जाता है
- यह धनायन बन जाता है
- यह उदासीन हो जाता है
जटिल ऊतक ________ से निर्मित होते हैं।
- केवल एक कोशिका
- एक प्रकार की कोशिकाओं
- शून्य कोशिका
- एक से अधिक प्रकार की कोशिकाओं
निम्नलिखित में से कौन-सा कोशिकांग केवल जंतु कोशिकाओं में उपस्थित होता है, किंतु पादप कोशिकाओं में नहीं?
- गॉल्जी उपकरण (Golgi apparatus)
- रिक्तिका (Vacuole)
- माइटोकॉन्ड्रिया (Mitochondria)
- तारककाय (Centrosome)
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
- चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं दक्षिणी ध्रुव से प्रारंभ होकर उत्तरी ध्रुव पर समाप्त होती हैं।
- चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं एक-दूसरे को प्रतिच्छेद करती हैं।
- जब क्षेत्र रेखाएं सघन होती हैं, तो किसी बिंदु पर चुंबकीय क्षेत्र शून्य होता है।
- चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं सदैव चुंबक के उत्तरी ध्रुव से निकलती हैं और चुंबक के बाहर दक्षिणी ध्रुव में प्रवेश करती हैं।
एकसमान त्वरण से गतिमान किसी कण का वेग-समय ग्राफ कैसा होता है?
- समय अक्ष पर आनत सरल रेखा
- क्षेतिज रेखा
- लपरिमुखी अवतल वक
- ऊर्ध्वाधर रेखा
निम्नलिखित में से क्या सामान्यतः स्पर्श के प्रति संवेदी होते हैं तथा पादपों को ऊपर चढ़ने में सहायता करते हैं?
- बीज (Seeds)
- कांटे (Thorns)
- प्रतान (Tendrils)
- पुष्प (Flowers)
गेहूं, चावल, सब्जियां, फल और मांस जैसे खाद्य पदाथों में निम्नलिखित में से किस परिघटना के कारण उनमें अलग-अलग मात्रा में पीड़कनाशी अवशिष्ट पाए जाते हैं?
- प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis)
- सुपोषण (Eutrophication)
- वाष्पोत्सर्जन (Transpiration)
- जैविक आवर्धन (Biological magnification)
एथेनॉइक अम्ल (Ethanoic acid), सांद्र H₂SO₄ की उपस्थिति में एथेनॉल के साथ अभिक्रिया करके ________ बनाता है।
- सोडियम ऐसीटेट (sodium acetate)
- एथिल एथेनोएट (ethyl ethanoate)
- ऐसीटोन (acetone)
- मेथेनॉल (methanol)
यदि पृथ्वी की त्रिज्या आधी कर दी जाए और परस्पर क्रिया करने वाली दोनों वस्तुओं के द्रव्यमान को तिगुना कर दिया जाए, लेकिन उनके बीच की दूरी अपरिवर्तित रहे, तो उनके बीच गुरुत्वाकर्षण बल में क्या परिवर्तन होगा?
- 36 गुना बढ़ जाएगा
- 9 गुना बढ़ जाएगा
- 3 गुना घट जाएगा
- 3 गुना बढ़ जाएगा
