RRB SCIENCE

समजातीय श्रृंखला के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

  • सभी सदस्यों का अणुभार समान होता है।
  • सभी सदस्यों का क्वथनांक समान होता है।
  • सभी सदस्यों के अलग-अलग क्रियात्मक समूह होते हैं।
  • प्रत्येक उत्तरवर्ती सदस्य -CH2- समूह द्वारा भिन्न होता है।

महिला प्रजनन प्रणाली के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • फैलोपियन ट्यूब अंडे को अंडाशय से गर्भाशय तक ले जाती है।
  • गर्भाशय अण्डे उत्पन्न करता है जो योनि से होकर गुजरते हैं।
  • गर्भाशय ग्रीवा अंडाशय को गर्भाशय से जोड़ती है।
  • एक लड़की यौवनावस्था में पहुंचने के बाद ही अण्डे का उत्पादन शुरू करती है।

एक वनस्पतिज्ञ किसी पादप के प्ररोहाग्र पर तीव्र वृद्धि का अवलोकन करता है। इस वृद्धि के लिए किस प्रकार का पादप ऊतक सर्वाधिक उत्तरदायी है?

  • स्थायी ऊतक
  • शीर्षस्थ विभज्योतक
  • अंतर्वेशी विभज्योतक
  • पार्श्विक विभज्योतक

रबी की फसल किस ऋतु में काटी जाती है?

  • शरत ऋतु
  • ग्रीष्म काल
  • मानसून
  • शीत काल

एक स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनने के लिए मूल ध्वनि और परावर्तित ध्वनि के बीच न्यूनतम समय अंतराल कितना होना चाहिए?

  • 0.01 s
  • 0.1 s
  • 1.0 s
  • 0.2 s

अधिकांश कार्बन यौगिकों के पूर्ण दहन के दौरान बनने वाले प्राथमिक उत्पाद कौन-से हैं?

  • कार्बन डाइऑक्साइड, जल, और ऊर्जा
  • कज्जल और कार्बन डाइऑक्साइड
  • ऐल्कोहॉल और कार्बोक्सिलिक अम्ल
  • कार्बन मोनोऑक्साइड और जल

ब्रायोफिलम का कौन-सा भाग कायकि प्रवर्धन के लिए नए पादपकों को विकसित करता है?

  • पुष्प
  • तना
  • जड़
  • पर्ण कोर

निम्नलिखित में से क्या द्रव पदार्थों की विशेषता है?

  • निश्चित आकार और आयतन
  • निश्चित आकार लेकिन परिवर्तनशील आयतन
  • कोई निश्चित आकार या आयतन नहीं
  • कोई निश्चित आकार नहीं, लेकिन निश्चित आयतन

निम्नलिखित में से कौन-सी उदासीनीकरण अभिक्रिया है?

  • $CaCO_{3}\rightarrow CaO+CO_{2}$
  • $NaOH+HCl\rightarrow NaCl+H_{2}O$
  • $Fe+CuSO_{4}\rightarrow FeSO_{4}+Cu$
  • $Zn+HCl\rightarrow ZnCl_{2}+H_{2}$

जब एक लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के घोल में रखा जाता है, तो क्या देखा जाता है?

  • हाइड्रोजन गैस उत्पन्न होती है।
  • कोई प्रतिक्रिया नहीं होती।
  • तांबा घुल जाता है और कील पर लोहा जमा हो जाता है।
  • लोहा घुल जाता है और कील पर तांबा जमा हो जाता है।

निम्नलिखित में से किस संयोजन को समान वोल्टेज स्रोत से जोड़ने पर वह अधिक विद्‌युत शक्ति की खपत करेगा?

  • निम्न प्रतिरोध
  • शून्य प्रतिरोध
  • समान प्रतिरोध
  • उच्च प्रतिरोध

कॉलम A और कॉलम B में उल्लिखित का सही मिलान कीजिए।
कॉलम A: (p) बाह्य दल और दल, (q) पुंकेसर और स्त्रीकेसर, (r) वर्तिकाग्र, (s) पराग कण
कॉलम B: (i) जनन भाग, (ii) सहायक भाग, (iii) पुंकेसर, (iv) स्त्रीकेसर

  • p-iv, q-iii, r-ii, s-i
  • p-ii, q-i, r-iv, s-iii
  • p-ii, q-i, r-iii, s-iv
  • p-ii, q-i, r-iv, s-ii

जब श्वेत प्रकाश अपने मानक अभिविन्यास में एक प्रिज्म से गुजरता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प स्क्रीन पर देखे गए रंगों के अनुक्रम को सही ढंग से दर्शाता है?

  • VIBGYOR
  • BYVROIG
  • ROYGBIV
  • GYORVIB

एक उत्तल लेंस 30 cm दूर रखी किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब बनाता है। प्रतिविम्ब दूसरी ओर 60 cm पर बनता है। आवर्धन _____ है।

  • -1/2
  • -2
  • +1/2
  • +2

औसत वेग के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

  • यह गति की दिशा पर निर्भर करता है।
  • यह सदैव औसत चाल के समान होता है।
  • इसे m/s में मापा जाता है।
  • यह कुल विस्थापन को कुल समय से विभाजित करने पर प्राप्त मान होता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा समस्थानिकों के युग्म को निरूपित नहीं करता है?

  • $_{17}^{35}Cl$ & $_{17}^{37}Cl$
  • $_{17}^{35}Cl$ & $_{17}^{38}Cl$
  • $_{1}^{3}H$ & $_{1}^{2}H$
  • $^{1}H$ & $^{2}H$

स्थितिज ऊर्जा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

  • यह वस्तु की गति पर निर्भर करती है।
  • यह केवल तभी विद्यमान होती है जब कोई वस्तु गतिमान हो।
  • यह स्थिति या अवस्था के कारण संचित ऊर्जा है।
  • इसे ऊर्जा के अन्य रूपों में परिवर्तित नहीं किया जा सकता है।

लवकों (Plastids) को सूक्ष्मदर्शी से आसानी से देखा जा सकता है क्योंकि:

  • ये रंगहीन होते हैं
  • ये बड़े होते हैं और इनमें वर्णक होते हैं
  • ये बहुत छोटे होते हैं
  • इनमें DNA होता है

निम्नलिखित में से कौन-सा, चक्रीय हाइड्रोकार्बन का उदाहरण है?

  • मेथेन
  • साइक्लोहेक्सेन
  • एथीन
  • ब्यूटेन

चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के बारे में कौन-सा कथन सही है?

  • वे कभी भी एक दूसरे को प्रतिच्छेद नहीं करती हैं।
  • वे ध्रुवों पर प्रतिच्छेद कर सकती हैं।
  • वे दक्षिणी ध्रुव से शुरू होती हैं।
  • वे यादृच्छिक वक्र बनाती हैं।

कीटों की कौन-सी गतिविधि सीधे तौर पर पौधों के पोषक तत्वों की हानि का कारण बनती है?

  • पौधे पर अंडे देना
  • केवल गिरी हुई पत्तियाँ खाना
  • मिट्टी में छेद करना
  • कोशिका रस चूसना

फुफ्फुस के अंदर, वायु और रुधिर के बीच गैसों का तीव्र आदान-प्रदान होता है। इस प्रक्रिया में किस प्रकार का उपकला ऊतक सहायक होता है?

  • पक्ष्माभी स्तंभाकार उपकला (Ciliated columnar epithelium)
  • स्तरीकृत शल्की उपकला (Stratified squamous epithelium)
  • क्यूबॉइडल उपकला (Cuboidal epithelium)
  • एकस्तरी शल्की उपकला (Simple squamous epithelium)

यदि किसी पिंड का त्वरण आधा कर दिया जाए तथा द्रव्यमान स्थिर रहे, तो बल:

  • आधा रह जाएगा
  • वही रहेगा
  • दोगुना हो जाएगा
  • शून्य हो जाएगा

एक गेंद को विरामावस्था से गिराया जाता है। 20m गिरने के बाद गेंद का वेग कितना होगा? (g = 10 $m/s^{2}$ मानिए)

  • 20.0 m/s
  • 50.0 m/s
  • 10.0 m/s
  • 40.0 m/s

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, कोलॉइडी विलयन की एक विशेषता को संदर्भित करता है?

  • यह एक विषमांगी मिश्रण है
  • यह एक स्थिरक्वाथी (azeotrope) है
  • यह एक समांगी मिश्रण है
  • यह एक आदर्श विलयन है
RRB Group D PYQ 5/2/2026 S-1