RRB SCIENCE
यहां PDF से विज्ञान अनुभाग (प्रश्न 1 से 25) के प्रश्न दिए गए हैं:
निम्नलिखित में से कौन-सा परिणाम समसूत्री विभाजन के बजाय अर्धसूत्री विभाजन को दर्शाता है?
- चार कोशिकाएँ, आधी संख्या
- एक बड़ी कोशिका, दुगुनी संख्या
- कई कोशिकाएँ, समान संख्या
- दो समान कोशिकाएँ, समान संख्या
ऊर्जा संरक्षण का सिद्धांत
- सामान्यतः सभी भौतिक प्रक्रियाओं में
- केवल सभी रासायनिक प्रणालियों पर
- विशेष रूप से सभी विद्युत प्रणालियों पर
- केवल सभी यांत्रिक प्रणालियों पर
अभिक्रियाशीलता श्रेणी में, निम्नलिखित में से कौन-सी धातुएं, क्रमशः सबसे अधिक अभिक्रियाशील और सबसे कम अभिक्रियाशील हैं?
- मैग्नीशियम, सोना
- सोडियम, सोना
- मैग्नीशियम, चांदी
- पोटेशियम, सोना
कॉन्सर्ट हॉल और सिनेमा हॉल जैसे स्थानों की छतें प्रायः वक्रित क्यों बनाई जाती हैं?
- हॉल को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए
- ध्वनि को परावर्तित करने और हॉल के सभी भागों तक पहुँचने में मदद करने के लिए
- इमारत का आकार कम करने के लिए
- ध्वनि को परावर्तित होने से रोकने के लिए
कुछ पौधों में नोड्स के पास कौन-सा विभज्योतक (मेरिस्टेम) होता है?
- अंतर्वेशी विभज्योतक (Intercalary meristem)
- शीर्षस्थ विभज्योतक (Apical meristem)
- रूट विभज्योतक (Root meristem)
- पार्श्वीय विभज्योतक (Lateral meristem)
निम्नलिखित में से कौन-सा, दैनिक जीवन में आर्किमिडीज के सिद्धांत का व्यावहारिक अनुप्रयोग है?
- थर्मामीटर का उपयोग
- पेंडुलम का संचालन
- जहाजों और पनडुब्बियों का डिज़ाइन
- प्रकाश के विक्षेपण के लिए प्रिज्म का उपयोग
द्रव्यमान M का एक ब्लॉक दो विपरीत बल $F_{1}$ और F2 (F₁ > F₂) के अधीन हैं। यदि $F_{1}$ के विपरीत कार्य करने वाला घर्षण बल $(F_{f})$ इस प्रकार है कि ब्लॉक का नेट त्वरण, घर्षण शून्य होने की स्थिति में लगने वाले त्वरण का आधा है, तो $F_{f}$ का संबंध क्या होगा?
- $Ff=(F1-F2)$
- $Ff=(F1-F2)/2$
- $Ff=2(F1-F2)$
- $Ff=(F1+F2)/2$
निम्नलिखित में से कौन-सी, उत्तम प्रजनन स्वास्थ्य को बनाए रखने हेतु एक मूल आवश्यकता है?
- किशोरावस्था के दौरान परिवर्तनों की उपेक्षा करना
- व्यक्तिगत स्वच्छत्ता उत्पादों को साझा करना
- सभी औषधियों से परहेज करना
- सुरक्षित यौन व्यवहार और गर्भनिरोधक के बारे में जागरूकता
निम्नलिखित में से कौन-सा चरण, फसल की प्रत्याशित उपज को बढ़ा सकता है?
- फसल की अंतिम अवस्था में सिंचाई
- फसल की अपेक्षित अवस्था में सिंचाई
- फसल की प्रत्येक अवस्था में सिंचाई
- फसल की आरंभिक अवस्था में सिंचाई
किस उपकरण में धारा के तापीय प्रभाव का उपयोग धातु को पिघलाने के लिए किया जाता है?
- विद्युत बल्ब
- विद्युत फ्यूज
- विद्युत पंखा
- विद्युत घंटी
निम्नलिखित दोनों कथनों, अभिकथन (A) और कारण (R) के संबंध में सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A): साबुन का विलयन मेघमय दिखाई देता है।
कारण (R): साबुन के मिसेल प्रकाश को प्रकीर्णित करने के लिए पर्याप्त बड़े होते हैं।
- A सत्य है, लेकिन R असत्य है।
- A गलत है, लेकिन R सत्य है।
- A और R दोनों सत्य हैं, तथा R, A का सही स्पष्टीकरण है।
- A और R दोनों सत्य हैं, तथा R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
परागकण से निकलने वाली एक नलिका फूल के निम्नलिखित भागों में से किस भाग तक पहुंचने के लिए वर्तिका के माध्यम से जाती है?
- बाह्यदल
- अंडाशय
- तंतु
- पंखुड़ी
कायिक प्रवर्धन द्वारा उगाए गए पादपों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
कथन A: कायिक रूप से प्रवर्धित पादप, बीजों से उत्पन्न पादपों की तुलना में पहले पुष्प और फल दे सकते हैं।
कथन B: कायिक रूप से प्रवर्धित पादप, जनक पादप से आनुवंशिक रूप से भिन्न होते हैं।
- कथन A सही है, लेकिन कथन B गलत है
- कथन A और कथन B दोनों सही हैं
- कथन A गलत है, लेकिन कथन B सही है
- कथन A और कथन B दोनों गलत हैं
धावन सोडा का सूत्र क्या है?
- Na CO
- NaOH
- NaHCO
- Na2CO3.10H2O
लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन (m) को __________ के अनुपात के रूप में परिभाषित किया जाता है।
- वस्तु की ऊँचाई तथा प्रतिबिम्ब की ऊँचाई
- प्रतिबिम्ब की ऊँचाई तथा वस्तु की ऊँचाई
- फोकस दूरी तथा वस्तु की दूरी
- वस्तु की दूरी तथा प्रतिबिम्ब की दूरी
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन स्थिर अनुपात के नियम को सही ढंग से परिभाषित करता है?
- तत्व यादृच्छिक अनुपात में संयोजित होकर यौगिक बनाते हैं।
- किसी यौगिक में तत्व सदैव द्रव्यमान के अनुसार एक निश्चित अनुपात में होते है।
- किसी यौगिक का द्रव्यमान सदैव उसके तत्वों के योग से अधिक होता है।
- यौगिकों की संरचना तापमान के आधार पर बदल सकती है।
निम्नलिखित में से कौन-सा, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकसम्मत उपयोग का उदाहरण है?
- खुला खनन
- वनोन्मूलन
- वर्षा जल संचयन
- जीवाश्म ईंधन का अत्यधिक उपयोग
स्वतंत्र रूप से गिरते पत्थर की गति किसका उदाहरण है?
- एकसमान गति
- स्थिर चाल के साथ सरल रेखीय गति
- असमान गति
- शून्य त्वरण के साथ गति
‘द्रव्यमान संरक्षण का नियम’ के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A) अभिक्रिया होने पर द्रव्यमान में परिवर्तन हो सकता है।
B) रासायनिक अभिक्रिया के दौरान, परमाणु पुनर्व्यवस्थित हो जाते हैं।
C) एक संवृत निकाय के भीतर द्रव्यमान, समय के साथ अपरिवर्ती रहता है।
- केवल A और B
- केवल A
- केवल B
- केवल B और C
जब किसी वस्तु को अवतल दर्पण के ध्रुव (P) और फोकस (F) के बीच रखा जाता है, तो किस प्रकार का प्रतिबिंब बनता है?
- आभासी, सीधा और आवर्धित
- वास्तविक, उलटा और छोटा
- आभासी, उलटा और छोटा
- वास्तविक, उल्टा और आवर्धित
एक सीधा चालक z-दिशा में धारा वहन कर रहा है। इस चालक को +y-दिशा में स्थित एक चुंबकीय क्षेत्र में रखा गया है। चालक की गति की दिशा क्या होगी?
- धनात्मक x दिशा
- ऋणात्मक x दिशा
- ऋणात्मक y दिशा
- धनात्मक z दिशा
मिश्रण और यौगिक के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A) मिश्रण का संघटन परिवर्ती होता है जबकि यौगिक में प्रत्येक नए पदार्थ का संघटन सदैव निश्चित होता है।
B) मिश्रण अपने संघटक पदार्थों के विभिन्न गुण प्रदर्शित करता है जबकि यौगिक में नया पदार्थ समान गुण प्रदर्शित करता है।
C) मिश्रण का संघटन अपरिवर्ती होता है जबकि यौगिक में प्रत्येक नए पदार्थ का संघटन सदैव बदलता रहता है।
- केवल A
- केवल B
- केवल C
- A और B दोनों
निम्नलिखित में से कौन-सा वलय-श्रृंखला वाला हाइड्रोकार्बन है?
- हेप्टरीन (Heptyne)
- बेंजीन (Benzene)
- प्रोपेन (Propane)
- एथीन (Ethene)
एक न्यूरॉन दूसरे न्यूरॉन से __________ के माध्यम से तंत्रिका आवेग प्राप्त करता है।
- कोशिका काय
- डेंड्राइट
- एक्सोन
- सिनेप्स
जब सिल्वर नाइट्रेट, सोडियम क्लोराइड के साथ अभिक्रिया करता है, तो निर्मित अवक्षेप का रंग क्या होता है?
- हरा
- नीला
- पीला
- श्वेत
