किसी कोश में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या, ________ द्वारा निरूपित की जाती है।
n²
2n
2n²
n²/2
यदि एक निषेचित अंडा गर्भाशय तक पहुंच जाता है, लेकिन वहां का अस्तर पतला और स्पंजी नहीं होता है, तो क्या हो सकता है?
अंडा सामान्य से अधिक समय तक जीवित रहता है।
भ्रूण उचित प्रकार से अंतरोपित नहीं हो पाता और निष्कासित हो जाता है।
रजोधर्म में देरी होती है, लेकिन फिर भी होता है।
अंडा पुनः निषेचित हो जाता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा किए गए कार्य का उदाहरण नहीं है?
समतल पृष्ठ पर ट्रॉली खींचना
दीवार को धकेलना
फर्श से ईंट उठाना
फर्श पर सामान का सर्पण
वे पदार्थ जो बैक्टीरिया या सैप्रोफाइट्स की क्रिया द्वारा विघटित नहीं हुए हैं, लेकिन भौतिक प्रक्रियाओं द्वारा किसी तरह से विघटित हो गए हैं, उन्हें ________ कहा जाता है।
विभाज्य
अजेवनिम्नीकरणीय
क्षयमान
जैव निम्नीकरणीय
किसी तरल पदार्थ में, डूबी हुई या तैरती हुई वस्तु पर लगने वाला उत्प्लावन बल सदैव ________ कार्य करता है।
वस्तु के आकार के आधार पर एक दिशा में
ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर
वस्तु की गति की दिशा में
ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर
ध्रुव बिंदु P पर, एक गोलीय दर्पण के मुख्य अक्ष और परावर्तक पृष्ठ के बीच ज्यामितीय संबंध क्या है?
मुख्य अक्ष दर्पण को तिर्यक कोण पर प्रतिच्छेद करता है।
मुख्य अक्ष दर्पण के ध्रुव पर अभिलंब (लंबवत) है।
मुख्य अक्ष दर्पण के पृष्ठ पर स्पर्शरखा है।
मुख्य अक्ष दर्पण के पृष्ठ के समांतर है।
नीचे दिए गए दो कथनों को देखिए और सही विकल्प चुनिए।
कथन A: कार्बोक्सिलिक अम्ल प्रबल अम्ल होते हैं जो जल में पूर्णतः आयनित हो जाते हैं।
कथन B: एथेनॉइक अम्ल, हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की तुलना में दुर्बल अम्ल है।
कथन A सही है लेकिन B गलत है।
कथन A और B दोनों गलत हैं।
कथन A और B दोनों सही हैं।
कथन A गलत है लेकिन B सही है।
गुणसूत्र योगदान (chromosome contribution) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
पिता केवल Y गुणसूत्र का योगदान देता है
माता-पिता दोनों या तो X या Y का योगदान देते हैं
माता X या Y का योगदान दे सकती है
माता सदैव X का योगदान देती है, पिता X या Y का योगदान देता है
निम्नलिखित में से किस धातु को उंगलियों के दाब से पत्तियों के आकार में ढाला जा सकता है?
सोडियम
लोहा
सोना
चांदी
भारत में, जैव विविधता अधिस्थल (हॉटस्पॉट) मुख्यतः ________ में स्थित हैं।
मध्य भारत और दक्कन के पठार
लद्दाख के ठंडे रेगिस्तान
भूमध्य सागर, सार्डिनिया और सिसिली
पश्चिमी घाट और पूर्वी हिमालय
आयनिक यौगिकों के संदर्भ में प्रयुक्त पद ‘सूत्र इकाई द्रव्यमान (formula unit mass)’ को कौन-सा कथन सर्वोत्तम रूप से परिभाषित करता है?
यह एक आयनिक यौगिक की सूत्र इकाई में उपस्थित सभी परमाणुओं के परमाण्विक द्रव्यमानों का योग है।
यह एक यौगिक में सभी तत्वों के परमाण्विक द्रव्यमानों का गुणनफल है।
यह एक आण्विक यौगिक के एक मोल का द्रव्यमान है।
यह सहसंयोजक यौगिक के एक अणु में परमाणुओं की कुल संख्या है।
निम्नलिखित में से क्या संयोजी ऊतक से नहीं बना है?
अस्थि
मांसपेशियाँ
उपास्थि
रक्त
निम्नलिखित में से कौन-सी ध्वनि आवृत्ति मनुष्य के लिए अश्रव्य है?
5000 Hz
50 Hz
25,000 Hz
2000 Hz
एक विद्युत हीटर 70 V के स्रोत से जुड़ने पर 5A की धारा कर्षित करता है। यदि विभवांतर को बढ़ाकर 126 V कर दिया जाए, तो हीटर द्वारा कर्षित नई धारा कितनी होगी?
90 A
3 A
9 A
8 A
वाष्पीकरण किस तापमान पर होता है?
किसी भी तापमान पर
केवल क्वथनांक पर
केवल 100°C पर
केवल हिमांक से नीचे
यदि अंडाणु निषेचित न हो तो मादाओं में गर्भाशय अस्तर का क्या होता है?
यह अगले चक्र तक बना रहता है।
यह विघटित हो जाता है तथा रक्त एवं श्लेष्मा के रूप में डिस्चार्ज हो जाता है।
यह एक और सप्ताह में अधिक मोटा हो जाता है।
यह शरीर में पुनः अवशोषित हो जाता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा, गति के तीसरे नियम का उदाहरण नहीं है?
रॉकेट की नीचे की ओर उत्सर्जित गैसों के कारण ऊपर की ओर गति।
तैराक द्वारा पानी को अपने हाथों से पीछे की ओर धकेलना।
पैर द्वारा जमीन को पीछे की ओर धकेलना और फलस्वरूप जमीन द्वारा पैर को आगे की ओर धकेलना।
किसी स्थिर कार को धक्का देकर उसे गतिमान कर देना।
जब दो पिंड परस्पर क्रिया करते हैं, तो क्रिया और प्रतिक्रिया बल:
समान दिशा में कार्य करते हैं
समान पिंड पर कार्य करते हैं
दोनों पिंडों पर समान प्रभाव डालते हैं
विभिन्न पिंडों पर कार्य करते हैं
संक्षारण से धात्विक पिंड को क्षति पहुंचती है, विशेष रूप सेः
यशदलेपन द्वारा
शुष्क वायु और तेल दोनों में
शुष्क वायु में
आर्द्र वायु में
दैनिक जीवन में, धारा-वाही चालक पर बल के सिद्धांत का उपयोग निम्नलिखित में से किस उपकरण में किया जाता है?
विद्युत घंटी
विद्युत हीटर
विद्युत फ्यूज
विद्युत मोटर
________ में सामान्यतः लंबी, अस्थायी कार्बन श्रृंखलाएं होती हैं।
जल
साधारण नमक
वनस्पति तेल
ग्लूकोज
यौगिकों की विशेषताओं के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प चुनिए।
कथन 1: तत्व अभिक्रिया करके नए यौगिक बनाते हैं।
कथन 2: बनने वाला प्रत्येक नया पदार्थ परिवर्तनशील संरचना का होता है।
कथन 3: घटकों को केवल रासायनिक या विद्युत-रासायनिक अभिक्रियाओं द्वारा ही पृथक किया जा सकता है।
कथन 1, 2 और 3 गलत हैं।
केवल कथन 1 और 3 सही हैं।
कथन 1, 2 और 3 सही हैं।
केवल कथन 1 और 2 सही हैं।
समसूत्री विभाजन में, संतति कोशिकाओं के गुणसूत्रों की तुलना जनक कोशिका के गुणसूत्रों से किस प्रकार की जाती है?
संतति कोशिकाओं में गुणसूत्रों की संख्या जनक कोशिका की तुलना में दोगुनी होती है।
संतति कोशिकाएँ विभाजन के दौरान सभी गुणसूत्रों का त्याग कर देती है।
संतति कोशिकाओं में गुणसूत्रों की संख्या जनक कोशिका के समान होती है।
संतति कोशिकाओं में गुणसूत्रों की संख्या जनक कोशिका की तुलना में आधी होती है।
केन्द्रकीय विभाजन के बाद कोशिकाद्रव्य के विभाजन के लिए प्रयुक्त शब्द क्या है?
इंटरफ़ेज़ (interphase)
कैरियोकिनेसिस (Karyokinesis)
क्रोमेटिन कंडेंसेशन (Chromatin condensation)
साइटोकाइनेसिस (Cytokinesis)
गोलीय दर्पणों के लिए चिह्न परिपाटी के अनुसार, अवतल दर्पण की फोकस दूरी के बारे में कौन-सा विकल्प सही है?