RRB SCIENCE

यहाँ ‘General Science’ अनुभाग के पहले 25 प्रश्न दिए गए हैं:

खंडन आधारित जनन की प्रक्रिया के दौरान निम्नलिखित चरणों को सही अनुक्रम में व्यवस्थित करें:

1. समसूत्रण द्वारा शरीर के लुप्त अंगों की वृद्धि
2. शरीर/तंतु का खंडों में विघटित
3. प्रौढ़ जीव स्वतंत्र रूप से रहता है
4. प्रत्येक खंड एक पूर्ण जीव में विकसित होता है

  • 2-4-1-3
  • 2-1-4-3
  • 4-2-1-3
  • 1-2-4-3

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प मानव में श्वसन के दौरान वायु के पथ को सटीक रूप से दर्शाता है?

  • नासाद्वार -> कंठ -> फेफड़े -> एल्वियोली
  • मुख -> आमाशय -> फेफड़े -> एल्वियोली
  • मुख -> हृदय -> फेफड़े -> डायाफ्राम
  • नासाद्वार -> खाद्य नली -> हृदय -> फेफड़े

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, किसी तत्व की द्रव्यमान संख्या को सही रूप में निरूपित करता है?

  • इलेक्ट्रॉनों की संख्या
  • केवल प्रोटॉनों की संख्या
  • प्रोटॉन और न्यूट्रॉन का योग
  • प्रोटॉन और न्यूट्रॉन के बीच का अंतर

एपिस फ्लोरिया (Apis florae) का सामान्य नाम क्या है?

  • ड्वार्फ बी (dwarf bee)
  • जायन्ट बी (giant bee)
  • एशियन बी (Asian bee)
  • लिटिल बी (little bee)

एक पादप प्रजनक, मटर के दो शुद्ध-नस्ली पादपों- एक गोल बीज वाला और दूसरा झुर्रीदार बीज वाला – के बीच संकरण कराता है। मेंडल के निष्कर्षों के आधार पर, F1 पीढ़ी के सभी बीजों में कौन-सा लक्षणप्ररूप प्रदर्शित होगा?

  • विभिन्न अनुपातों में गोल और झुर्रीदार का मिश्रण
  • गोल बीज
  • झुर्रीदार बीज
  • आधे गोल, आधे झुर्रीदार

निम्नलिखित में से कौन-सी, भारत के राजस्थान में जल संग्रहण की एक पारंपरिक विधि है?

  • बोरवेल (Borewell)
  • चेक डैम (Check dam)
  • हैंड पंप (Hand pump)
  • जोहड़ (Johad)

कौन-सा कारक वाष्पीकरण की दर को नहीं बढ़ाता है?

  • पृष्ठीय क्षेत्रफल में वृद्धि
  • वायु की गति में वृद्धि
  • आर्द्रता में कमी
  • तापमान में कमी

निम्नलिखित में से कौन-सी एक संयोजन अभिक्रिया है?

  • $AgNO_{3}+NaCl\rightarrow AgCl+NaNO_{3}$
  • $CaO+H_{2}O\rightarrow Ca(OH)_{2}$
  • $Fe+CuSO_{4}\rightarrow FeSO_{4}+Cu$
  • $2KClO_{3}\rightarrow2KCl+3O_{2}$

जब किसी ध्वनि स्रोत के कंपन की आवृत्ति में वृद्धि होती है, तो परिणामी ध्वनि में होगा/होगी।

  • लघु आयाम
  • अधिक प्रबलता
  • निम्न तारत्व
  • उच्च तारत्व

वह प्रक्रिया जिसके द्वारा नेत्र लेंस, निकट या दूरस्थ वस्तुओं पर फोकस करने के लिए अपनी फोकस दूरी बदलती है:

  • अनुकूलन (Adaptation)
  • परावर्तन (Reflection)
  • समंजन (Accommodation)
  • समायोजन (Adjustment)

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, सूत्रीविभाजन के लिए सत्य है लेकिन अर्धसूत्री विभाजन के लिए सत्य नहीं है?

  • यह जनन कोशिकाओं में होता है।
  • यह समान संतति कोशिकाएँ उत्पन्न करता है।
  • यह आनुवंशिक विविधता को बढ़ावा देता है।
  • इसके परिणामस्वरूप अगुणित कोशिकाएँ बनती हैं।

गॉल्जी उपकरण में होने वाली कौन-सी प्रक्रिया संश्लेषण में अपनी भूमिका दर्शाती है?

  • सरल शर्करा से जटिल शर्करा का निर्माण
  • राइबोसोम से न्यूक्लिक एसिड का संश्लेषण
  • प्रोटीन का अमीनो एसिड में रूपांतरण
  • परावर्तन के माध्यम से जल का अवशोषण

निम्नलिखित में से कौन-सा, महिलाओं के गर्भ धारण एवं स्वास्थ्य के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?

  • भोजन स्किप करना
  • बहुत अधिक कैफ़ीन का सेवन करना
  • उचित आहार और प्रसव पूर्व देखभाल करना
  • रोजाना धूम्रपान करना

लोहे में जंग लगने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी परिस्थितियाँ आवश्यक हैं?

  • केवल पानी (नमी) की उपस्थिति
  • केवल ऑक्सीजन की उपस्थिति
  • कार्बन डाइऑक्साइड की उपस्थिति
  • ऑक्सीजन और पानी (नमी) दोनों की उपस्थिति

जब कॉपर को वायु में गर्म करने पर ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया कराई जाती है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, बनने वाले उत्पाद और उसके रंग को सही तरीके से दर्शाता है?

  • कॉपर (I) ऑक्साइड (Cu2O) – सफेद रंग का
  • कॉपर (II) ऑक्साइड (CuO) – भूरे रंग का
  • कॉपर (I) ऑक्साइड (Cu2O) – लाल रंग का
  • कॉपर (II) ऑक्साइड (CuO) – काले रंग का

किसी वस्तु को तरल में निमज्जित करने पर उस पर लगने वाले उत्प्लावन बल के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?
(i) जब सभी वस्तुएँ किसी तरल में निमज्जित की जाती हैं तो उन पर उत्प्लावन बल लगता है।
(ii) इस उत्प्लावन बल का परिमाण तरल के घनत्व पर निर्भर करता है।

  • न तो (i) और न ही (ii)
  • केवल (i)
  • केवल (ii)
  • (i) और (ii) दोनों

यदि किसी लेंस की क्षमता -4 D है, तो इस लेंस के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

  • यह 0.4 m की फोकस दूरी वाला एक अवतल लेंस है।
  • यह 25 cm की फोकस दूरी वाला एक अवतल लेंस है।
  • यह 2.5 m की फोकस दूरी वाला एक उत्तल लेंस है।
  • यह 25 cm की फोकस दूरी वाला एक उत्तल लेंस है।

निम्नलिखित में से कौन-सा एक विषमांगी मिश्रण है?

  • रेत और जल
  • लवण विलयन
  • वायु
  • शर्करा विलयन

जब किसी वस्तु का दूरी-समय ग्राफ एक वक्र रेखा है, तो यह क्या दर्शाता है?

  • वस्तु स्थिर अवस्था में है।
  • वस्तु नियत चाल से चल रही है।
  • वस्तु की चाल समय के साथ परिवर्तित हो रही है।
  • गति में कोई त्वरण नहीं है।

चुंबकीय क्षेत्र में रखे धारावाही चालक पर लगने वाले बल की दिशा की पहचान करने में कौन-सा नियम सहायक होता है?

  • दक्षिण-हस्त अंगुष्ठ नियम
  • फ्लेमिंग का वामहस्त नियम
  • मैक्सवेल का कॉर्कस्कू नियम
  • ओम का नियम

निम्नलिखित में से कौन-सी ऊर्जा किसी पिंड में उसकी स्थिति, आकार और विन्यास के आधार पर होती है?

  • पेशीय ऊर्जा
  • गतिज ऊर्जा
  • स्थितिज ऊर्जा
  • ऊष्मीय ऊर्जा

वह अभिक्रिया जिसमें दो आयनिक यौगिकों के धनात्मक और ऋणात्मक आयन आपस में स्थान बदलकर दो नए यौगिक बनाते हैं, किसका उदाहरण है?

  • अपघटन अभिक्रिया
  • विस्थापन अभिक्रिया
  • दोहरी विस्थापन अभिक्रिया
  • संयोजन अभिक्रिया

धातुएं, सामान्यतः ऊष्मा की सुचालक होती हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा, इसका एक अपवाद है?

  • पारा
  • लोहा
  • एल्यूमीनियम
  • तांबा

यदि कोई कण प्रत्येक 3 सेकंड में 12m की दूरी तय करता है, तो उसके दूरी-समय ग्राफ की प्रवणता क्या होगी?

  • 4.0 m/s
  • 0.25 m/s
  • 3.0 m/s
  • 12.0 m/s

दाहिने हाथ के अंगूठे के नियम के अनुसार, यदि हमारे दाहिने हाथ की उंगलियों को मोड़ने से चुंबकीय क्षेत्र की दिशा मिलती है, तो हमारे दाहिने हाथ का अंगूठा किस भौतिक राशि की दिशा में संरेखित होता है?

  • चालक पर लगने वाला बल
  • चालक के सिरों पर अनुप्रयुक्त विद्युत क्षेत्र
  • चालक से प्रवाहित होने वाली धारा
  • चालक में प्रेरित धारा
RRB Group D PYQ 6/2/2026 S-2