RRB SCIENCE

लौह संक्षारण को सामान्यतः जंग लगना कहा जाता है, और इसके लिए की आवश्यकता होती है।

  • लवण और प्रबल अम्ल की उपस्थिति
  • नमी और उच्च अम्लता
  • जल और वायुमंडलीय ऑक्सीजन
  • लोहा और अत्यधिक निम्न (cold) ताप

कॉपर, वायु में नम कार्बन डाइऑक्साइड के साथ अभिक्रिया करता है तो धीरे-धीरे अपनी चमकदार भूरी सतह खो देता है और क्षारकीय कॉपर कार्बोनेट की रंग की कोटिंग प्राप्त करता है।

  • सफेद
  • काले
  • हरी
  • रक्ताभ भूरे

औसत चाल की SI इकाई है।

  • m/s
  • cm/s
  • km/hr
  • m/s2

वैद्युत अपघटनी परिष्करण में, अशुद्ध धातु का उपयोग के रूप में किया जाता है।

  • पृथकित्र (separator)
  • वैद्युत अपघट्य (electrolyte)
  • कैथोड (cathode)
  • एनोड (anode)

कौन-सा कथन, यौगिक जल के स्थिर अनुपात के नियम का सर्वोत्तम वर्णन करता है?

  • एक रासायनिक यौगिक में सदैव वही तत्व होते हैं जो द्रव्यमान के एक निश्चित अनुपात में संयुक्त रहते हैं
  • तत्व किसी भी अनुपात में मिलकर यौगिक बनाते हैं
  • यौगिकों के गुणधर्म, तत्वों के गुणधर्मों के समान होते हैं
  • किसी अभिक्रिया में उत्पादों का कुल द्रव्यमान सदैव अभिक्रियकों के कुल द्रव्यमान से अधिक होता है

कई एककोशिकीय जीवों में चयापचयी-अपशिष्ट (metabolic waste) के निष्कासन का तरीका क्या है?

  • किडनी से फिल्ट्रेशन के द्वारा
  • परासरण (osmosis) के द्वारा
  • विशिष्ट अंगों के उपयोग के द्वारा
  • एक सरल विसरण प्रक्रम के द्वारा

निम्नलिखित में से कौन-सी राशि किसी पिंड पर लगने वाले उत्प्लावक बल का परिमाण निर्धारित करती है?

  • तरल का घनत्त्व और विस्थापित आयतन
  • पिंड का पृष्ठीय क्षेत्रफल
  • तरल का तापमान
  • पिंड का भार

निम्नलिखित में से कौन-सा पौधा एक खरपतवार है?

  • पाइसम सेटाइवम (Pisum sativum)
  • विग्ना अंगुइकुलेटा (Vigna unguiculata)
  • ओराइजा सेटाइवा (Oryza sativa)
  • साइपरस रोटंडस (Cyperus rotundus)

किसी विलयन में H+ आयनों की सांद्रता मुख्यतः उसके को निर्धारित करती है।

  • थात्विक आबंध की सीमा
  • ठोस क्रिस्टल निर्माण की दर
  • गैस संपीड्यता गुणक के स्तर
  • जलीय अवस्था में अम्लता की डिग्री

निम्नलिखित में से किस परिपथ अवयव को किसी संवृत परिपथ में प्रवाहित होने वाली धारा की मात्रा को परिवर्तित करने के लिए उपयोग किया जाता है?

  • धारा नियंत्रक (Rheostat)
  • वोल्टमीटर (Voltmeter)
  • प्लग कुंजी (Plug key)
  • ऐमीटर (Ammeter)

 एक ही जनक (parents) के दो बच्चे एक दूसरे के समरूप होते हैं परंतु बिल्कुल एक जैसे नहीं होते क्योंकि

  • उनमें से प्रत्येक को सभी आनुवंशिक लक्षण केवल एक ही जनक से प्राप्त होते है।
  • उनमें से प्रत्येक अपने DNA प्रतिलिपिकरण प्रक्रिया में भिन्नता दर्शाता है।
  • वे अपने माता-पिता में विद्यमान आनुवंशिक भिन्नता के विभिन्न संयोजन दर्शाते हैं।
  • उनके माता-पिता अति निम्न आनुवंशिक भिन्नता दर्शाते हैं।

किसी निकाय की गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा (∆PEg) में परिवर्तन, गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा किए गए कार्य (Wg) से किस प्रकार संबंधित है?

  • Wg=0
  • दोनों असंबंधित हैं
  • Wg = ∆PEg
  • Wg = -∆PEg

निम्नलिखित में से किस लवण का जल में घुलने पर pH मान 7 के निकट होगा?

  • CH3COONa
  • NH4Cl
  • Na2CO3
  • NaCl

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प बहुकोशिकीय जीवों में देखे जाने वाले श्रम विभाजन का सर्वोत्तम रूप में व्याख्या करता है?

  • बहुकोशिकीय जीवों में केवल एक ही प्रकार की कोशिका होती है
  • एक जीव में सभी कोशिकाएँ एक ही कार्य करती हैं
  • शरीर का प्रत्येक अंग एकल कोशिका से बना होता है
  • विभिन्न कोशिकाओं के विशिष्ट कार्य होते हैं

पर्यावरण में ऑक्सीजन की उपलब्धता में कमी सबसे पहले जंतु कोशिकाओं में वायु श्वसन के किस चरण को प्रभावित कर सकती है?

  • क्रेब चक्र (Krebs cycle)
  • ग्लाइकोलिसिस (Glycolysis)
  • लैक्टिक अम्ल किण्वन (Lactic acid fermentation)
  • इलेक्ट्रॉन अभिगमन श्रृंखला (Electron transport chain)

अवतल लेंस द्वारा सदैव किस प्रकार का प्रतिबिंब बनता है, चाहे वस्तु कहीं भी रखी हो?

  • आभासी, उल्टा और बड़ा
  • वास्तविक, सीधा और समान आकार का
  • वास्तविक, उल्टा और बड़ा
  • आभासी, सीधा और छोटा

हार्मोनल और शल्य चिकित्सा दोनों विधियों से बचने की इच्छा रखने वाले दंपति के लिए कौन-सी गर्भनिरोधक विधि सबसे उपयुक्त है?

  • कंडोम जैसे अवरोधक विधियों का उपयोग
  • मुख से ली जाने वाली पिल्स
  • कॉपर-टी लगाना
  • प्राकृतिक विधियाँ (आवधिक संयम)

यौगिक एक ऐसा पदार्थ है जिसमें तत्व

  • किसी भी अनुपात में भौतिक रूप से मिश्रित होते हैं
  • रासायनिक रूप से निश्चित समानुपात में संयोजित होते हैं
  • आसानी से पृथक किए जा सकते हैं
  • अस्थायी रूप से मिश्रित होते हैं

निम्नलिखित को मनुष्यों में निषेचन के बाद विकास के सही अनुक्रम में व्यवस्थित कीजिए: भ्रूण (Embryo), युग्मनज (Zygote) और गर्भ (Foetus)

  • गर्भ – भ्रूण – युग्मनज
  • युग्मनज – भ्रूण – गर्भ
  • युग्मनज – गर्भ – भ्रूण
  • भ्रूण – गर्भ – युग्मनज

संहति सरक्षण के नियम में बताया गया है कि

  • अभिक्रियाओं में पदार्थ का निर्माण किया जा सकता है
  • रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान को न तो उत्पन्न किया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है
  • अभिक्रियाओं के दौरान पदार्थ नष्ट हो सकता है
  • किसी भी अभिक्रिया के दौरान द्रव्यमान सदैव घटता है

एक लड़की ने खड़ी चट्टान (cliff) के समीप ताली बजाई और उसे 8 सेकंड बाद अपनी प्रतिध्वनि सुनाई दी। यदि ध्वनि की चाल 320 m s⁻¹ ली जाए, तो लड़की से खड़ी चट्टान की दूरी कितनी है?

  • 80 m
  • 320 m
  • 1280 m
  • 640 m

यदि किसी वस्तु का दूरी-समय ग्राफ, समय अक्ष के समांतर एक सरल रेखा है, तो वस्तु की चाल क्या है?

  • वर्धमान
  • एकसमान
  • शून्य
  • शून्येतर नियत

स्थानीय और विदेशी मवेशी नस्लों के संकरण का क्या लाभ है?

  • पर्यावरण के प्रति निम्न अनुकूलन क्षमता
  • तीव्र प्रजनन दर
  • सघन ऊन उत्पादन
  • मांस और दूध का अधिक उत्पादन

यदि एक सीधे चालक में प्रवाहित धारा को दोगुना कर दिया जाए, तो उससे दी गई दूरी पर चुंबकीय क्षेत्र

  • आधा हो जाता है
  • दोगुना हो जाता है
  • पूर्ववत रहता है
  • शून्य हो जाता है

आग या रेडिएटर के ऊपर उठती गर्म वायु की विक्षुब्ध धारा के माध्यम से देखी गई वस्तुओं का यादृच्छिक रूप से हिलना या झिलमिलाना (wavering or flickering)

  • ऊष्मा विकिरण के कारण दृश्य विरूपण
  • छोटे पैमाने पर वायुमंडलीय अपवर्तन
  • टिडल प्रभाव
  • प्रकाश के विवर्तन
RRB Group D PYQ 9/2/2026 S-1