RRB SCIENCE

पादपों में जल और खनिजों के ऊर्ध्वाधर परिवहन के लिए जाइलम की कौन-सी कोशिकाएं मुख्यतः जिम्मेदार होती हैं?

  • वाहिनिकाएं और वाहिकाएं (Tracheids and vessels)
  • जाइलम फाइबर (Xylem fibres)
  • सहचर कोशिकाएं (Companion cells)
  • चालनी नलिकाएं (Sieve tubes)

विज्ञान के अनुसार कार्य होने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी शर्त पूरी की जानी चाहिए?

  • वस्तु विराम में होनी चाहिए और बल आरोपित किया जाना चाहिए
  • केवल वस्तु गतिमान होनी चाहिए, भले ही कोई बल आरोपित न हो
  • बल किसी वस्तु पर कार्यरत होना चाहिए, और वस्तु का विस्थापन होना चाहिए
  • केवल बल आरोपित किया जाना चाहिए, भले ही वस्तु गतिमान न हो

किसी अवतल दर्पण के ध्रुव और फोकस के बीच की दूरी 30cm है। इस दर्पण के ध्रुव से 40 cm दूर स्थित स्क्रीन पर एक वास्तविक और उल्टा प्रतिबिंब बनता है। बिंब की दूरी कितनी होगी?

  • -120 cm
  • 120/7 cm
  • + 120/7 cm
  • + 120 cm

कौन-सा कथन संयोजन अभिक्रिया को सर्वोत्तम रूप से परिभाषित करता है?

  • दो यौगिक आयनों का आदान-प्रदान करके नए यौगिकों का निर्माण करते हैं।
  • एक तत्व अपने यौगिक से दूसरे तत्व को विस्थापित करता है।
  • दो या दो से अधिक अभिकारक संयोजित होकर एकल उत्पाद का निर्माण करते हैं।
  • अभिकारक सरल उत्पादों में विघटित हो जाते हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सी परिघटना वायुमंडलीय अपवर्तन के कारण नहीं होती है?

  • सूर्य का आकाश में अपनी वास्तविक ज्यामितीय स्थिति से अधिक ऊँचा दिखाई देना
  • सूर्योदय / सूर्यास्त के समय सूर्य का रक्ताभ रंग
  • अग्रिम सूर्योदय और विलंबित सूर्यास्त
  • तारों का टिमटिमाना

द्रव्य (matter) की किस अवस्था में कणों के बीच का स्थान अधिकतम होता है?

  • सभी में समान स्थान होता है
  • द्रव
  • ठोस
  • गैस

कोलॉइडी विलयन क्या है?

  • वह मिश्रण जिसमें कण पूरी तरह विलीन होकर बैठ जाते हैं
  • केवल गैसों वाला पारदर्शी मिश्रण
  • सूक्ष्म कणों वाला विषमांगी मिश्रण
  • बड़े कणों वाला एकसमान मिश्रण

रिक्त स्थानों की पूर्ति अंगों के सही अनुक्रम से कीजिए। मूत्र का निर्माण ______ में होता है, ______ से होकर गुजरता है, ______ में संग्रहित होता है और अंत में ______ के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाता है।

  • मूत्राशय, वृक्क, मूत्रवाहिनी, मूत्रमार्ग
  • मूत्रवाहिनी, वृक्क, मूत्रमार्ग, मूत्राशय
  • मूत्रमार्ग, मूत्राशय, मूत्रवाहिनी, वृक्क
  • वृक्क, मूत्रवाहिनी, मूत्राशय, मूत्रमार्ग

निम्नलिखित में से कौन-सा, योगज अभिक्रिया (addition reaction) का एक उदाहरण है?

  • ऐल्कोहॉल का निर्जलन
  • एथीन (ethene) का हाइड्रोजनन
  • ऐसीटिक अम्ल का जल अपघटन
  • मेथेन (methane) का क्लोरीनन

शाकनाशी (Herbicides), ______ फसलों की रक्षा करते हैं।

  • खरपतवारों को मारकर
  • कीटों को मारकर
  • बैक्टीरिया को मारकर
  • कवकों को मारकर

एक वस्तु को ऊर्ध्वाधर रूप से ऊपर की ओर फेंका जाता है और वह 20 m की ऊंचाई तक जाती है। वस्तु को किस वेग से फेंका गया था? (g = 10 m/s² लीजिए)।

  • 20 m/s
  • 40 m/s
  • 30 m/s
  • 10 m/s

थर्माइट अभिक्रिया में ऐलुमिनियम के साथ प्रयुक्त होने वाला विशिष्ट ऑक्साइड कौन-सा है?

  • जिंक ऑक्साइड
  • आयरन (III) ऑक्साइड
  • कॉपर ऑक्साइड
  • मैग्नीशियम ऑक्साइड

स्पाइरोगाइरा में सफल खंडन जनन के लिए सबसे महत्वपूर्ण शर्त क्या है?

  • प्रत्येक खंड में जनन अंगों की उपस्थिति
  • प्रत्येक खंड में मूलभूत जीवन कार्यों को करने की क्षमता होना
  • पूर्णतः विकसित वाहिका तंत्र की उपलब्धता
  • खंडों की बीज बनाने की क्षमता

एक रेस कार विरामावस्था से शुरू होकर एकसमान रूप से त्वरित होती है। यदि कार अपनी गति के 5वें सेकंड में 22.5 m की दूरी तय करती है, तो 10 सेकंड में तय की गई कुल दूरी ज्ञात कीजिए।

  • 250 m
  • 450 m
  • 300 m
  • 375 m

यदि एक कार का वेग 4 सेकंड में 20 m/s से बढ़कर 40 m/s हो जाता है, तो कार का त्वरण ______ होगा।

  • 5 m/s
  • 10 m/s
  • 10 m/s²
  • 5.0 m/s²

पौधे के विकासशील भागों को नम्य आधार (flexible support) ______ द्वारा प्रदान किया जाता है।

  • स्थूलकोण ऊतक (Collenchyma)
  • फ्लोएम (Phloem)
  • जाइलम (Xylem)
  • हरित ऊतक (Chlorenchyma)

निम्नलिखित में से कौन-सा जीव, पुनर्जनन की घटना दर्शाता है?

  • घरेलू मक्खी
  • मच्छर
  • प्लैनेरिया
  • मधुमक्खी

निम्नलिखित में से पाइराइट किस प्रकार का अयस्क है?

  • ऑक्साइड
  • सल्फाइड
  • हेलाइड
  • नाइट्रेट

अनुदैर्ध्य तरंग में, कण की गति ______ होती है।

  • तरंग दिशा के समानांतर
  • तरंग गति के लंबवत
  • वृत्तीय
  • यादृच्छिक

जल में स्याही की एक बूंद डालकर यदि उसे बिना हिलाए छोड़ दिया जाए, तो स्याही धीरे-धीरे पूरे जल में प्रसरित हो जाती है। यह प्रेक्षण द्रव्य के किस गुणधर्म को सर्वोत्तम रूप से प्रदर्शित करता है?

  • कणों के बीच के स्थान
  • कणों के बीच आकर्षण
  • कणों की स्थिर स्थिति
  • कणों के सतत संचलन

विद्युत धारा का तापीय प्रभाव निम्नलिखित में से किसमें सबसे कम होता है?

  • नाइक्रोम
  • लोह
  • तांबा
  • टंगस्टन

घरेलू बिजली आपूर्ति में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन तारों के रंग कोड का सही वर्णन करता है?

  • लाइव तार नीला होता है, न्यूट्रल तार हरा होता है, और अर्थ तार लाल होता है।
  • लाइव तार हरा होता है, न्यूट्रल तार लाल होता है, और अर्थ तार काला होता है।
  • लाइव तार लाल होता है, न्यूट्रल तार काला होता है, और अर्थ तार हरा होता है।
  • लाइव तार काला होता है, न्यूट्रल तार हरा होता है, और अर्थ तार नीला होता है।

मानव मादा जनन तंत्र (human female reproductive system) में भ्रूण के विकास के दौरान प्लैसेन्टा की क्या भूमिका होती है?

  • यह वह स्थान है जहाँ अंडे और शुक्राणुओं का निषेचन होता है।
  • यह दोनों अंडवाहिनियों को गर्भाशय में जोड़ता है।
  • यह माता और भ्रूण के बीच पोषक तत्वों और अपशिष्ट विनिमय की सुविधा प्रदान करता है।
  • यह निषेचन के लिए आवश्यक अंडों का निर्माण करता है।

कल्पना कीजिए कि कोई देश वैश्विक समझौते के बावजूद CFC का उपयोग जारी रखता है। उस देश और विश्व के लिए इसके क्या परिणाम हो सकते हैं?

  • वर्षा में वृद्धि
  • कोई प्रभाव नहीं, क्योंकि अन्य देशों ने CFC का उपयोग बंद कर दिया है
  • तीव्र औद्योगिक विकास
  • पर्यावरणीय क्षति और वैश्विक आलोचना

बेकिंग सोडा को गर्म करने पर कौन-सी गैस मुक्त होती है?

  • H
  • O
  • NG
  • CO2
RRB Group D PYQ 9/2/2026 S-2