Updated on 05/04/26 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

RRB SCIENCE

परमाण्विक प्रतीकों के नियमों के अनुसार, निम्नलिखित में से किस प्रतीक को तत्व फॉस्फोरस के लिए प्रयुक्त किया जाता है?

  • Ps
  • Ph
  • P
  • Pr

पादपों में भोजन का परिवहन करने वाले जटिल ऊतक को ______ कहा जाता है, और इसमें चालनी नलिकाएँ (sieve tubes) और ______ जैसी जीवित कोशिकाएँ होती हैं।

  • स्थूलकोण ऊतक, दृढ़ोतक
  • ज़ाइलेम, ज़ाइलेम तंतु
  • ज़ाइलम, वाहिनिकाएँ
  • फ्लोएम, सहचर कोशिकाएँ

कौन-सा संयोजी ऊतक, आंतरिक अंगों को सपोर्ट प्रदान करता है?

  • कंडरा
  • एरियोली ऊत्तक
  • शल्की उपकला
  • स्नायु

तंत्रिका आवेग संचरण के दौरान, न्यूरोट्रांसमीटर एक तंत्रिकोशिका से निकलते हैं और दूसरी तंत्रिकोशिका द्वारा ग्रहण किए जाते हैं। तंत्रिकोशिका का कौन-सा भाग मुख्यतः इस रासायनिक संचार में शामिल होता है?

  • तंत्रिकाक्ष टर्मिनल – अन्य तंत्रिकोशिका की द्रुमाकृति
  • तंत्रिकाक्ष – तंत्रिका की माइलिन आच्छद
  • कोशिका काय – समान तंत्रिकोशिका का तंत्रिकाक्ष
  • द्रुमाकृति – समान तंत्रिकोशिका का तंत्रिकाक्ष टर्मिनल

SI पद्धति में औसत चाल का सही मात्रक निम्नलिखित में से क्या है?

  • s/m²
  • m/s²
  • km/h²
  • m/s

पादपों में, पत्तियों में बना भोजन ______ नामक जटिल ऊतक द्वारा अन्य भागों में पहुँचाया जाता है।

  • फ्लोएम (Phloem)
  • जाइलम (Xylem)
  • कॉलेन्काइमा (Collenchyma)
  • दृढ़ोतक (Sclerenchyma)

पौधों में रोग-जनक रोगाणु ______ के माध्यम से संचारित हो सकते हैं।

  • न तो मृदा और न ही वायु
  • मृदा
  • मृदा और वायु दोनों
  • वायु

भार और द्रव्यमान के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

  • चंद्रमा पर केवल द्रव्यमान में परिवर्तन होता है।
  • चंद्रमा पर केवल भार में परिवर्तन होता है।
  • चंद्रमा पर द्रव्यमान और भार दोनों में परिवर्तन होता है।
  • चंद्रमा पर न तो द्रव्यमान और न ही भार में परिवर्तन होता है।

एक लड़का बल लगाकर किसी वस्तु को अपने सिर के ऊपर उठाता है। निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य ऋणात्मक है?

  • गुरुत्वीय बल द्वारा किया गया कार्य
  • लड़के द्वारा किया गया कार्य
  • वस्तु द्वारा किया गया कार्य
  • लगाए गए बल द्वारा किया गया कार्य

ठोस से गैस अवस्था में परिवर्तन पर कणों के बीच का स्थान किस प्रकार बदलता है?

  • पदार्थ की अवस्था परिवर्तन के दौरान स्थान अपरिवर्तित रहता है
  • ठोस से गैस अवस्था में परिवर्तन होने पर स्थान कम होता जाता है
  • ठोस से गैस अवस्था में परिवर्तन होने पर स्थान बढ़ता जाता है
  • ठोस और गैस के कणों के बीच सदैव बराबर स्थान होता है

प्रकाश बल्ब का फिलामेंट टंगस्टन से बना होता है, क्योंकि यह ______ वाला होता है।

  • कम प्रतिरोध और कम गलनांक
  • उच्च प्रतिरोध और उच्च गलनांक
  • उच्च प्रतिरोध और कम गलनांक
  • कम प्रतिरोध और उच्च गलनांक

एक ध्वनि तरंग की चाल 320 m/s है। यदि तरंग की तरंगदैर्ध्य 0.4 m है, तो इस तरंग की आवृत्ति कितनी है?

  • 1280 Hz
  • 80 Hz
  • 800 Hz
  • 128 Hz

एक सीलबंद सिरिंज जिसमें वायु भरी हुई है, के एक सिरे पर दाब आरोपित किया जाता है जबकि दूसरे सिरे को बंद रखा जाता है। सिरिंज के अंदर वायु की स्थिति के संदर्भ में इस क्रिया का सबसे संभावित परिणाम क्या होगा?

  • सिरिज से वायु पूरी तरह से निकल जाती है।
  • वायु का आयतन बढ़ जाता है और दाब कम हो जाता है।
  • उल्लेखनीय रूप से अंदर की वायु के तापमान का पतन हो जाता है।
  • वायु का आयतन कम हो जाता है और उसका दाब बढ़ जाता है।

जन्म के समय, बालिका के अंडाशय में ______ होते हैं।

  • परिपक्व और अपरिपक्व दोनों अंडे
  • कोई अंडे नहीं
  • केवल अपरिपक्क अंडे
  • केवल परिपक्व अंडे

जब बिंब को अवतल दर्पण से 40 cm की दूरी पर रखा जाता है, तो बिंब का वास्तविक और उल्टा प्रतिबिंब, दर्पण से 30 cm की दूरी पर बनता है। दर्पण द्वारा उत्पन्न आवर्धन कितना होगा?

  • -3/4
  • -4/3
  • +3/4
  • +4/3

कौन-सा गुणधर्म कार्बन को दीर्घ श्रृंखलाएं बनाने में सक्षम बनाता है?

  • समावयवता (Isomerism)
  • चतुः संयोजकता (Tetravalency)
  • बहुलकीकरण (Polymerisation)
  • श्रृंखलन (Catenation)

4 kg द्रव्यमान की किसी वस्तु पर 2s की अवधि के लिए एक नियत बल कार्य करता है, जिससे उसका वेग 2 m/s से बढ़कर 8 m/s हो जाता है। यदि यही बल 4s की अवधि के लिए प्रयुक्त किया जाए, तो वस्तु का अंतिम वेग कितना होगा?

  • 14 m/s
  • 20 m/s
  • 10 m/s
  • 12 m/s

एक विद्यार्थी, अवतल लेंस द्वारा पर्दे पर निर्मित किए गए एक छोटे वास्तविक प्रतिबिंब को दर्शाता है। इसमें क्या गलती है?

  • अवतल लेंस आवर्धित प्रतिबिंब नहीं बना सकता है।
  • अवतल लेंस प्रकाश को अपवर्तित नहीं करता है।
  • अवतल लेंस सदैव प्रकाश को अभिसरित करता है।
  • अवतल लेंस वास्तविक प्रतिबिंब नहीं बना सकता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा, घ्राण सूचक नहीं है?

  • लिटमस (Litmus)
  • वैनिला (Vanilla)
  • लवंग तेल (Clove oil)
  • प्याज (Onion)

अभिक्रियता श्रेणी के आधार पर, निम्नलिखित में से कौन-सी धातु अल्पतम अभिक्रियाशील है?

  • Fe (लोहा)
  • Ca (केल्सियम)
  • K (पोटैशियम)
  • Au (सोना)

राइजोपस में कौन-सी संरचना, बीजाणु निर्माण के माध्यम से प्रजनन की प्रक्रिया में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होती है?

  • मूलाभास (Rhizoids)
  • कवकजाल (Mycelium)
  • हाइपी (Hyphae)
  • बीजाणुधानी (Sporangia)

अम्ल और क्षार के बीच अभिक्रिया का सामान्य नाम क्या है?

  • अपघटन
  • उदासीनीकरण
  • ऑक्सीकरण
  • दहन

टोस्टर में, तापन तार (heating wire) लाल दीप्त होता है क्योंकि

  • इसका गलनांक निम्न होता है
  • यह धारा का प्रतिरोध करता है और गर्म हो जाता है
  • इसमें धारा अति उच्च होती है
  • इसका प्रतिरोध शून्य होता है

निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सही विकल्प चुनें। अभिकथन (A): तैलीय खाद्य पदार्थों को वायुरोधी बर्तनों में रखने से उनका खराब होना रुक जाता है। कारण (R): वायुरोधी बर्तन वसा और तेलों के ऑक्सीकरण को धीमा कर देते हैं।

  • A असत्य है, लेकिन R सत्य है।
  • A और R दोनों सत्य हैं, तथा R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
  • A सत्य है, लेकिन R असत्य है।
  • A और R दोनों सत्य हैं, तथा R, A का सही स्पष्टीकरण है।

एक वैज्ञानिक ने एक बहुकोशिकीय जीव में प्रजनन प्रक्रिया का अवलोकन किया। निम्नलिखित में से कौन-सी विधि पौधे द्वारा उपयोग नहीं की जाएगी?

  • मुकुलन (Budding)
  • द्वि-खंडन (Binary Fission)
  • कायिक प्रवर्धन (Vegetative Propagation)
  • खंडन (Fragmentation)
RRB Group D PYQ 9/2/2026 S-3