Updated on 05/04/26 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

RRB SCIENCE

Q.अम्ल-क्षारक अभिक्रियाओं में निम्नलिखित में से क्या घ्राण सूचक (olfactory indicator) के रूप में कार्य करता है?

  • मेथिल ऑरेंज क्षारकों में गंध उत्पन्न करता है
  • प्याज का अर्क (extract) क्षारकों में में गंध बदल देता है
  • फ्रीनॉलफ्थेलिन अम्लों में गुलाबी हो जाता है
  • हल्दी क्षारकों में नीली हो जाती है

Q.निम्नलिखित में से कौन-सी कोशिका संरचना, अमीबा को उसकी खाद्य सामग्री प्राप्त करने में सहायता करता है?

  • प्लाज्मा झिल्ली
  • पक्ष्माभिका
  • कशाभिका
  • केंद्रकीय झिल्ली

Q.यदि किसी चालक के सिरों पर विभवांतर 1 वोल्ट है और उसमें से 1 ऐम्पियर की धारा प्रवाहित होती है, तो उसका प्रतिरोध क्या होगा?

  • 10 ओम
  • 2 ओम
  • 1 ओम
  • 0.5 ओम

Q.पत्तियों में किस कोशिका अंगक में प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक पर्णहरित होता है?

  • माइ‌टोकॉन्ड्रिया
  • हरितलवक
  • केंद्रक
  • रसधानी

Q.यदि प्रकाश की तरंगदैर्ध्य 600 nm है और उसकी चाल 3 x 108 m/s, तो आवृत्ति लगभग होगी।

  • $3\times10^{\circ}$ Hz
  • $6\times10^{10}Hz$
  • $2\times10^{12}H2$
  • $1.5\times10^{14}Hz$

Q.निम्नलिखित में से कौन-सा उपकरण, आर्किमिडीज के सिद्धांत पर कार्य करता है?

  • उत्प्लव-घनत्वमापी (Hydrometer)
  • रक्तदाबमापी (Sphygmomanometer)
  • तुंगतामापी (Altimeter)
  • निर्द्रव वायुदाबमापी (Aneroid barometer)

Q.निम्नलिखित में से कौन-सा हरितलवक और माइटोकॉन्ड्रिया (Mitochondria) के बीच समानता को निरूपित करता है?

  • दोनों श्वसन करते हैं।
  • दोनों प्रकाश संश्लेषण करते हैं।
  • दोनों में अपना स्वयं का DNA और 70 S राइबोसोम होता है।
  • दोनों में क्लोरोफिल होता है।

Q.एक वस्तु को 40 cm फोकस दूरी वाले एक उत्तल लेंस के बाईं ओर 80 cm की दूरी पर रखा गया है। लेंस के दाईं ओर स्क्रीन को कहाँ रखा जाना चाहिए ताकि बनने वाला प्रतिबिंब वास्तविक, उल्टा और समान आकार का हो?

  • स्क्रीन को लेंस से 40 cm और 80 cm के बीच कहीं भी रखा जाना चाहिए।
  • स्क्रीन को लेंस से 20 cm और 40 cm के बीच कहीं भी रखा जाना चाहिए।
  • स्क्रीन को लेंस से 40 cm की दूरी पर रखा जाना चाहिए।
  • स्क्रीन को लेंस से 80 cm की दूरी पर रखा जाना चाहिए।

Q.किसी यौगिक का आणविक द्रव्यमान 63 है। यदि इसमें एक हाइड्रोजन परमाणु और तीन ऑक्सीजन परमाणु हैं, तो शेष तत्व का परमाणु द्रव्यमान है।

  • 14 u
  • 32 u
  • 12 u
  • 16 u

Q. एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में रखे धारावाही चालक पर लगने वाले बल का परिमाण किस स्थानिक स्थिति में सर्वाधिक पाया जाता है?

  • जब धारा में तात्कालिक परिवर्तन हो।
  • जब धारा चुम्बक के दक्षिणी ध्रुव की ओर प्रवाहित हो
  • जब धारा और क्षेत्र एक दूसरे के लंबवत हों।
  • जब धारा और क्षेत्र समानांतर हों।

Q.महिलाओं में निषेचन सामान्यतः प्रजनन तंत्र के किस हिस्से में होता है?

  • डिंबवाहिनी नली
  • अंडाशय
  • गर्भाशय
  • योनि

Q. वेग v से गतिमान m द्रव्यमान की किसी वस्तु की गतिज ऊर्जा 25 J है। जब इसका वेग बढ़ाकर तीन गुना (3v) कर दिया जाए तो इसकी गतिज ऊर्जा कितनी होगी?

  • 150 J
  • 125 J
  • 75 J
  • 225 J

Q.एकसमान त्वरण के लिए v-t ग्राफ में, निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही नहीं है?

  • v-t ग्राफ सदेव वक्रित होता है।
  • धनात्मक प्रवणता त्वरण को इंगित करती है।
  • v-t ग्राफ की प्रवणता नियत होती है।
  • v-t ग्राफ के नीचे का क्षेत्रफल विस्थापन देता है।

Q.निम्नलिखित पौधों को उनके बीज परिक्षेपण की सही तरीकों से सुमेलित कीजिए।
कॉलम A: 1. डंडेलियन्स, 2. कमल, 3. आम, 4. कैस्टर
कॉलम B: a. जल, b. विस्फोट, c. पवन, d. जंतु

  • 1-c, 2-d, 3-a, 4-b
  • 1-b, 2-a, 3-d, 4-c
  • 1-a, 2-d, 3-b, 4-c
  • 1-c, 2-a, 3-d, 4-b

Q.प्रतिस्थापन अभिक्रिया में शामिल होता हैं।

  • दोहरे आबंध वाले अणुओं में परमाणुओं का जुड़ना
  • कार्बन परमाणु का हाइड्रोजन परमाणु से प्रतिस्थापन
  • सरल अणुओं के निर्माण के लिए परमाणुओं को हटाना
  • एक परमाणु या परमाणुओं के समूह को दूसरे से प्रतिस्थापित किया जाना

Q.यदि मुख्य अक्ष के समांतर प्रकाश की कई किरणें एक उत्तल लेंस पर पड़ रही हैं, तो अपवर्तित किरण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • वे मुख्य फोकस से आती हुई प्रतीत होती हुई अपसरित होती हैं।
  • वे अनंत पर मिलती हैं।
  • वे लेंस के विपरीत पक्ष में एक बिंदु पर अभिसरित होती है।
  • वे बिना किसी विचलन के गुजर जाती हैं।

Q.जब लोहे के बुरादे को सल्फर पाउडर के साथ मिलाया जाता है और मिश्रण को गर्म किया जाता है, तो आयरन सल्फाइड नामक एक काला पदार्थ बनता है। परिवर्तनों का सबसे सटीक वर्णन इनमें से किस कथन में मिलता है?

  • रासायनिक परिवर्तन के परिणामस्वरूप एक नया पदार्थ बनता है।
  • एक उत्क्रमणीय भोतिक परिवर्तन होता है।
  • लोहा सल्फर में घुल जाता है और एक विलयन बनाता है।
  • पदार्थों को मिश्रित करने मात्र से ही भौतिक परिवर्तन होता है।

Q.निम्नलिखित में से कौन-सा कारक, मुख्य रूप से परमाणु के आमाप को निर्धारित करता है?

  • नाभिक का द्रव्यमान
  • प्रोटॉनों की संख्या
  • न्यूट्रॉनों की संख्या
  • इलेक्ट्रॉनों की संख्या

Q.कॉपर सल्फेट विलयन में लोहे की कील डुबोने पर उसका नीला रंग फीका क्यों पड़ जाता है?

  • कॉपर सल्फेट विघटित हो जाता है
  • कॉपर सल्फेट, आयरन सल्फेट में परिवर्तित हो जाता है
  • आयरन सल्फेट रंगहीन होता है
  • तांबा जल में विलीन हो जाता है

Q.निम्नलिखित में से कौन-सा परिवर्तन मानव पुरुषों में लैंगिक परिपक्वता का भाग माना जा सकता है?

  • कूल्हों में वसा का जमाव (Deposition of fat in hips)
  • ऊंचाई में वृद्धि (Increase in height)
  • आवाज का भारीपन (Cracking of voice)
  • वजन में वृद्धि (Increase in weight)

Q.जब कोई व्यक्ति भूमि पर स्थिर खड़ा होता है, तो पृथ्वी द्वारा व्यक्ति पर लगाया गया गुरुत्व बल (क्रिया) और भूमि द्वारा व्यक्ति पर लगाया गया अभिलंब बल (प्रतिक्रिया) बराबर और विपरीत होते हैं। क्या न्यूटन के तृतीय नियम के अनुसार यह क्रिया-प्रतिक्रिया युग्म है?

  • हां, क्योंकि ये एक-दूसरे को संतुलित करते हैं, गति को रोकते हैं।
  • नहीं, क्योंकि दोनों बल अलग-अलग वस्तुओं पर कार्य करते हैं।
  • नहीं, क्योंकि दोनों बल समान वस्तु पर कार्य करते हैं।
  • हाँ, क्योंकि दोनों बल परिमाण में बराबर और विपरीत हैं।

Q.यशदलेपन (Galvanisation), लोहे पर की पतली परत चढ़ाकर उसको जंग से सुरक्षित करता है।

  • केवल जिंक धातु
  • केवल निकल धातु
  • केवल सिल्वर धातु
  • केवल कॉपर धातु

Q.कश्मीर क्षेत्र में निम्नलिखित में से कौन-सी मत्स्य उत्पादन विधियाँ अपनाई जाती हैं?

  • जलकृषि (Aqua Culture)
  • खारा जल मत्स्यकी (Brackish Water Fisheries)
  • समुद्री मत्स्यकी (Marine Fisheries)
  • मोती कृषि (Pearl Culture)

Q.जैविक आवर्धन द्वारा पीड़कनाशियों की अधिकतम सांद्रता किस पोषण स्तर में पाई जाती है?

  • प्राथमिक उपभोक्ता (Primary Consumer)
  • उत्पादक (Producer)
  • द्वितीयक उपभोक्ता (Secondary Consumer)
  • तृतीयक उपभोक्ता (Tertiary Consumer)

Q.विद्युत अपघटन द्वारा धातुओं के शोधन के दौरान प्रयुक्त विद्‌युत अपघट्य का आवश्यक गुण क्या है?

  • पूरी प्रक्रिया के दौरान इसे पूरी तरह से गैर-प्रतिक्रियाशील रहना चाहिए
  • यह किसी उपयुक्त धातु लवण का जलीय या पिघला हुआ घोल होना चाहिए
  • इसमें जल और उदासीन तेल की एक परत दोनों शामिल होनी चाहिए
  • इसे विद्युत रासायनिक प्रक्रिया के दौरान कुशलतापूर्वक ऊष्मा का चालन करना चाहिए
RRB Group D PYQ 10/2/2026 S-3