RRB SCIENCE

निम्नलिखित में से कौन-सा कारक, वाष्पन की दर को नहीं बढ़ाता है?

  • तापमान में वृद्धि
  • आर्द्रता में वृद्धि
  • पृष्ठीय क्षेत्रफल में वृद्धि
  • पवन की चाल में वृद्धि

गुरुत्वीय त्वरण (g) की गणना करने का सूत्र क्या है, जहाँ G सार्वत्रिक गुरूत्वीय स्थिरांक है, M पृथ्वी का द्रव्यमान है, और R पृथ्वी की त्रिज्या है?

  • \( g=GR/M^{2} \)
  • \( g=GM/R \)
  • \( g=GM/R^{2} \)
  • \( g=GM^{2}/R \)

निम्नलिखित में से कौन-सी अवस्था, वाष्पीकरण के अनुकूल नहीं होगी?

  • उच्च तापमान
  • उच्च आर्द्रता
  • उच्च पवन चाल
  • निम्न आर्द्रता

एक अवतल लेंस की फोकस दूरी 15 cm है। एक वस्तु लेंस से 30 cm की दूरी पर रखी गई है। लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन कितना होगा?

  • +0.66
  • -0.66
  • +0.33
  • -0.33

निम्नलिखित पदार्थों में से किसमें कक्ष तापमान पर सबसे अधिक विद्युत प्रतिरोधकता होती है?

  • पारा
  • क्रोमियम
  • लोहा
  • मैंगनीज

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, आयन को सर्वोत्तम रूप से परिभाषित करता है?

  • एक परमाणु या परमाणुओं का समूह जिसमें धनात्मक या ऋणात्मक आवेश होता है
  • परमाणुओं के संयोजन से बना एक उदासीन कण
  • प्रोटॉनों की तुलना में न्यूट्रॉनों की अधिक संख्या वाला एक अणु
  • प्रोटॉनों और इलेक्ट्रॉनों की समान संख्या वाला एक परमाणु

जब वस्तु मुख्य फोकस और ध्रुव के बीच रखी जाती है, तो अवतल दर्पण द्वारा बनने वाले प्रतिबिंब की प्रकृति के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • आभासी, सीधा, आवर्धित
  • वास्तविक, उल्टा, अत्यधिक छोटा (बिंदु प्रतिबिंब)
  • वास्तविक, उल्टा, समान आकार
  • वास्तविक, उल्टा, छोटा

पादप कोशिकाएं, जंतु पेशी कोशिकाओं जैसी विशेषीकृत प्रोटीन के विना, किसी उद्दीपन पर शीघ्र अनुक्रिया कैसे करती हैं?

  • प्रतिरक्षा अनुक्रियाएं उत्पन्न करके
  • स्फीति या संकुचन करने के लिए जलांश में परिवर्तन करके
  • केवल एंजाइम स्रावित करके
  • शीघ्र ऊर्जा मुक्त करने के लिए भोजन को विखंडित करके

बेकिंग सोडा निम्नलिखित में से किस प्रक्रम का उपयोग करके तैयार किया जाता है?

  • डीकन प्रक्रम (Deacon’s process)
  • हाबर प्रक्रम (Haber process)
  • क्लोर-क्षार प्रक्रम (Chlor-alkali process)
  • सॉल्वे प्रक्रम (Solvay process)

जब जिप्सम को 373 K पर गर्म किया जाता है, तो यह क्रिस्टलन जल का त्याग कर देता है और ________ बनाता है।

  • कैल्शियम क्लोराइड हेमीहाइड्रेट
  • कैल्शियम सल्फेट हेमीहाइड्रेट
  • कैल्शियम क्लोराइड पेंटाहाइड्रेट
  • कैल्शियम सल्फेट पेंटाहाइड्रेट

मानव मादाओं में निम्नलिखित में से कौन-सा अंग हार्मोन उत्पन्न कर सकता है?

  • फैलोपियन ट्यूब (Fallopian tubes)
  • गर्भाशय ग्रीवा (Cervix)
  • लार ग्रंथियाँ (Salivary glands)
  • अंडाशय (Ovaries)

मेरिस्टेमेटिक ऊतक की कोशिकाओं में रिक्तिकाओं का अभाव होता है क्योंकि

  • मेरिस्टेमेटिक कोशिकाएं सक्रिय रूप से विभाजित होती हैं और उन्हें सघन कोशिकाद्रव्य की आवश्यकता होती है
  • मेरिस्टेमेटिक कोशिकाएं मृत होती हैं और उन्हें रिक्तिकाओं की आवश्यकता नहीं होती
  • रिक्तिकाएँ कोशिका मृत्यु का कारण बनती हैं
  • रिक्तिकाएँ श्वसन एंजाइमों को अवरुद्ध करती हैं

निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने वंशागति के नियमों पर पहुंचने के लिए विज्ञान और गणित के अपने ज्ञान को मिश्रित किया?

  • कैमिलो गोल्गी (Camillo Golgi)
  • जॉन डाल्टन (John Dalton)
  • ग्रेगर जोहान मेंडल (Gregor Johann Mendel)
  • ई. रदरफोर्ड (E Rutherford)

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन दैनिक जीवन में pH के महत्व को सही ढंग से समझाता है?

  • जब बैक्टीरिया की सक्रियता के कारण मुंह का पीएच 7.5 से ऊपर बढ़ जाता है तो दांतों का इनेमल घुल जाता है।
  • हमारा आमाशय पीएच को 2 के आसपास बनाए रखने के लिए हाइड्रोक्लोरिक एसिड का स्राव करता है, जिससे पाचन में सहायता मिलती है।
  • मधुम्क्खी के डंक से एक क्षारीय तरल पदार्थ निकलता है, इसलिए इसका उपचार सिरके जैसे कमजोर अम्ल से किया जाता है।
  • अम्लीय वर्षा का pH मान 7 से अधिक होता है, जो जलीय जीवन को नुकसान पहुंचाता है।

प्रतिवर्त क्रिया के कार्य में निम्नलिखित में से कौन-सा अंग शामिल है?

  • मध्य कर्ण (Middle ear)
  • मेरुरज्जु (Spinal cord)
  • प्लीहा (Spleen)
  • वृक्क (Kidney)

एकसमान गति के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • दूरी-समय ग्राफ का ढलान बढ़ रहा है।
  • दूरी-समय ग्राफ का ढलान स्थिर है।
  • दूरी-समय ग्राफ का ढलान शून्य है।
  • दूरी-समय ग्राफ का ढलान घट रहा है।

एक उपग्रह पृथ्वी के परितः एक समान वृत्तीय कक्षा में घूम रहा है। इसकी गति के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • उपग्रह की चाल स्थिर है, लेकिन इसका वेग स्थिर नहीं है।
  • उपग्रह का वेग स्थिर है, लेकिन इसकी चाल स्थिर नहीं है।
  • उपग्रह की चाल स्थिर है तथा इसमें कोई त्वरण नहीं है।
  • उपग्रह का वेग एवं त्वरण स्थिर है।

शाखित श्रृंखला कार्बनिक यौगिक ‘निओपेन्टेन’ के संरचनात्मक सूत्र को ______ द्वारा दर्शाया जा सकता है।

  • \( CH_{3}-CH(CH_{3})-CH_{2}-CH_{2}-CH_{3} \)
  • \( CH_{3}-CH(CH_{3})-CH_{3} \)
  • \( CH_{3}-CH(CH_{3})-CH_{2}-CH_{3} \)
  • \( C(CH_{3})_{4} \)

पादप कोशिकाओं में ल्यूकोप्लास्ट का मुख्य कार्य क्या है?

  • सूर्य के प्रकाश को अवशोषित करना
  • फूलों को रंग देना
  • अपशिष्ट पदार्थों का विभंजन
  • स्टार्च, तेल और प्रोटीन जैसी सामग्रियों का भंडारण

ध्वनि तरंगों को यांत्रिक तरंगों के रूप में क्यों वर्गीकृत किया जाता है?

  • ये प्रकाश दोलन उत्पन्न करती हैं
  • ये माध्यम में कणों की गति द्वारा अभिलक्षित होती है
  • इन्हें यात्रा करने के लिए किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है
  • ये तरंग संचरण के लंबवत दोलन करती हैं

कार्बन परमाणुओं का कौन-सा अद्वितीय गुण, उन्हें अन्य कार्बन परमाणुओं के साथ लंबी और स्थिर श्रृंखला बनाने में सक्षम बनाता है?

  • चतुष्संयोजकता (Tetravalency)
  • समावयवता (Isomerism)
  • अपररूपता (Allotropy)
  • श्रृंखलन (Catenation)

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन एक लंबी, सीधी, धारा-वाहक सोलेनोइड के अंदर चुंबकीय क्षेत्र के लिए सही है?

  • जैसे-जैसे हम इसके अंत की ओर बढ़ते हैं, यह घटता जाता है।
  • जैसे-जैसे हम इसके अंत की ओर बढ़ते हैं, यह बढ़ता जाता है।
  • यह शून्य है।
  • यह सभी बिंदुओं पर समान होता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, मांसपेशीय गति के लिए उत्तरदायी घटनाओं के अनुक्रम का सही वर्णन करता है?

  • पाचन \(\rightarrow\) रुधिर परिसंचरण \(\rightarrow\) गति
  • रुधिर प्रवाह \(\rightarrow\) प्रोटीन सक्रियण \(\rightarrow\) तंत्रिका आवेग \(\rightarrow\) गति
  • तंत्रिका आवेग \(\rightarrow\) मांसपेशी प्रोटीन अनुक्रिया \(\rightarrow\) मांसपेशी संकुचन
  • DNA प्रतिकृति \(\rightarrow\) प्रोटीन संश्लेषण \(\rightarrow\) मांसपेशी गति

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गतिज ऊर्जा का सर्वोत्तम रूप से वर्णन करता है?

  • यह वह ऊर्जा है जो किसी पिंड के विरामावस्था में होने के कारण होती है।
  • यह वह ऊर्जा है जो किसी पिंड में उसकी गति के कारण होती है, और यह पिंड की चाल बढ़ने पर बढ़ती है।
  • यह वह ऊर्जा है जो पिंड की चाल बढ़ने पर घटती है।
  • यह वह संग्ग्रहित ऊर्जा है जो किसी पिंड में उसके आकार के कारण होती है।

प्रजनन की प्रक्रिया के दौरान उत्पादित DNA प्रतिलिपिकरण के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?

  • प्रजनन के लिए DNA की प्रतिलिपि बनना एक पुर्वपिक्षा है।
  • DNA प्रतिलिपियां एकल-रज्जुक होती हैं।
  • DNA प्रतिलिपिकरण पूर्णतः त्रुटि रहित प्रक्रिया है।
  • उत्पन्न DNA प्रतिलिपियां समान होती हैं लेकिन समरूप नहीं होती है।

RRB MATHS

यदि \( sin A = \frac{3}{5} \) तथा A एक न्यून कोण है, तो \( 2 cot^{2}A – cosec^{2}A \) का मान ज्ञात कीजिए।

  • \( \frac{1}{9} \)
  • \( \frac{2}{9}\)
  • \( \frac{8}{9} \)
  • \( \frac{7}{9} \)

एक नया अपार्टमेंट खरीदने के लिए, श्वेता ने 4% वार्षिक साधारण ब्याज दर पर 39 महीनों के लिए ₹9,95,500 उधार लिए। उसे कितना ब्याज अदा करना होगा?

  • 1,29,415
  • 1,29,665
  • 1,29,415
  • 1,39,545

निम्नलिखित में से कौन-सा व्यंजक, \( (2x+5)(2x-5)-(2x-3)^{2} \) का सरलीकृत रूप है?

  • \( 2(3x+17) \)
  • \( 2(6x-17) \)
  • \( 2(6x+17) \)
  • \( 2(3x-17) \)

आयत ABCD के अंदर कोई बिंदु P है। यदि ( PA=46 ) cm, ( PB=16 ) cm और ( PC=88 ) cm है, तो PD की लंबाई (cm में) है:

  • 98
  • 96
  • 94
  • 100

देव और तेज ने क्रमशः ₹1,800 और ₹1,620 का निवेश करके एक व्यवसाय शुरू किया। यदि उनके द्वारा अर्जित लाभ में देव का हिस्सा ₹930 है, तो उनके द्वारा संयुक्त रूप से अर्जित कुल लाभ (₹ में) कितना है?

  • 1,753
  • 1,788
  • 1,869
  • 1,767

रंगीन ब्लॉकों की कुल संख्या 4641 है। यदि लाल ब्लॉकों का नीले ब्लॉकों से अनुपात 6:10 है और नीले ब्लॉकों का पीले ब्लॉकों से अनुपात 2:7 है, तो कितने पीले ब्लॉक हैं?

  • 3148
  • 3185
  • 3149
  • 3155

2 आदमी किसी कार्य को 2 दिन में कर सकते हैं। कितने आदमी इस कार्य को 1 दिन में करेंगे?

  • 5
  • 3
  • 2
  • 4

श्रीकर अपनी मासिक आय का 10% किराए पर खर्च करता है, शेष का 20% घरेलू जरूरतों पर खर्च करता है और शेष का 25% खाने पर खर्च करता है और बाकी की बचत करता है। अंततः वह ₹78,300 बचाता है। उसकी मासिक आय ज्ञात कीजिए।

  • 1,45,000
  • 1,78,300
  • 1,00,000
  • 1,50,000

एक संख्या अपने तीन-चौथाई से 18 अधिक है। संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 36
  • 72
  • 54
  • 42

\( 2 m \times 11 m \times 49 m \) आयाम वाले एक घनाभाकार टैंक का आयतन \(( m^{3} \) में) कितना है?

  • 1102
  • 1049
  • 1061
  • 1078

यदि अनिरुद्ध प्रवीण से उतना ही बड़ा है जितना वह सुमन से छोटा है तथा प्रवीण और सुमन की आयु का योग 36 वर्ष है, तो अनिरुद्ध की आयु ज्ञात कीजिए।

  • 12 वर्ष
  • 9 वर्ष
  • 24 वर्ष
  • 18 वर्ष

अभिजीत अपनी सामान्य चाल के \( \frac{4}{7} \) चाल से चलने पर अपने कार्यालय 36 मिनट की देरी से पहुंचता है। उसे अपने घर और कार्यालय के बीच की दूरी तय करने में सामान्यतः कितना समय लगता है?

  • 48 मिनट
  • 57 मिनट
  • 42 मिनट
  • 48 मिनट

यदि एक बैग का अंकित मूल्य उसके क्रय मूल्य से 93% अधिक है तथा उस पर 59% की छूट दी जाती है, तो हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  • 20.89%
  • 23.12%
  • 24.87%
  • 21.53% 

A, B और C किसी काम को क्रमशः 2, 20 और 5 दिनों में पूरा कर सकते हैं। एक साथ काम करते हुए, वे उसी काम का तीन गुना काम करने में कितना समय (दिनों में) लेंगे?

  • 4
  • 12
  • 8
  • 5

एक विक्रेता अपने ग्राहकों को अपने सौंदर्य उत्पादों पर 24% की छूट देती है और फिर भी उसे 22% का लाभ होता है। ₹854 अंकित मूल्य वाले सौंदर्य उत्पाद का क्रय मूल्य (₹ में) कितना है?

  • 576
  • 532
  • 586
  • 573

8 पुरुष या 9 महिलाएं किसी कार्य को 2 दिन में कर सकते हैं। 8 पुरुष 1 दिन के लिए काम करते हैं और फिर काम छोड़ देते हैं। शेष कार्य को 9 दिनों में पूरा करने के लिए आवश्यक महिलाओं की संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 4
  • 1
  • 3
  • 2

यदि किसी संख्या के 20% को 72 में जोड़ा जाए, तो परिणाम में वही संख्या प्राप्त होगी। उसी संख्या का 65% कितना होगा?

  • 68.5
  • 78.5
  • 58.5
  • 58.5

एक दुकानदार ₹600 में 20 पेन खरीदता है और उन्हें ₹900 में बेचता है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  • 40%
  • 50%
  • 33.33%
  • 15%

\( [10\frac{1}{3}\div\frac{5}{3} of (10+14\div3-1)] \) का मान कितना है?

  • \( \frac{93}{105} \)
  • \( \frac{93}{205} \)
  • \( \frac{83}{205} \)
  • \( \frac{83}{105} \)

संख्या 23.232323…. को p/q के रूप में व्यक्त कीजिए, जहाँ p और q पूर्णांक हैं और \( q \ne 0 \) है।

  • \( \frac{2300}{9} \)
  • \( \frac{2300}{99} \)
  • \( \frac{2300}{33} \)
  • \( \frac{2300}{11} \)

एक वॉशिंग मशीन की कीमत एक TV की कीमत से 50% कम है। यदि वॉशिंग मशीन की कीमत 62% बढ़ जाती है और TV की कीमत 51% कम हो जाती है, तो 6 वॉशिंग मशीनों और 2 TV की कुल कीमत में कितना प्रतिशत परिवर्तन होगा?

  • 19% की कमी
  • 16.8% की वृद्धि
  • 21% की कमी
  • 17% की वृद्धि

एक कक्षा के 31 छात्रों की औसत आयु 14 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 15 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्षो में) कितनी है?

  • 47
  • 46
  • 49
  • 45

एक कक्षा की परीक्षा में, 35 विद्यार्थियों के औसत अंक 44 थे। बाद में, यह पाया गया कि दो बार 25 को ग़लती से 33 दर्ज किया गया था, और एक बार 36 को ग़लती से 34 दर्ज किया गया था। कक्षा का वास्तविक औसत अंक कितना है?

  • 44.6
  • 42.6
  • 43.6
  • 41.6

जब एक गोले के आयतन को उसके पृष्ठीय क्षेत्रफल से भाग दिया जाता है, तो परिणाम 7 cm प्राप्त होता है। पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

  • 5088 cm2
  • 5274 cm2
  • 4896 cm2
  • 5544 cm2

140-मीटर-लंबी एक रेलगाड़ी अपनी लंबाई से तीन गुना बड़े प्लेटफार्म को 56 सेकंड में पार करती है। रेलगाड़ी की चाल km/hr में कितनी है?

  • 33
  • 26
  • 40
  • 36
RRB Group D PYQ 3/12/2025 S-2