RRB SCIENCE

‘पदार्थ के कणों के आकर्षण’ के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • विभिन्न कणों के लिए आकर्षण बल समान होता है।
  • ठोस पदार्थों की तुलना में तरल पदार्थों में आकर्षण बल अधिक होता है।
  • विभिन्न कणों के लिए आकर्षण बल भिन्न-भिन्न होता है।
  • गैसों की तुलना में द्रवों में आकर्षण बल कम होता है।

एक उत्तल लेंस की फोकस दूरी 25 cm है। इस उत्तल लेंस की क्षमता कितनी है?

  • +3.0 D
  • +4.0 D
  • -4.0 D
  • -2.0 D

एक किसान अपने खेत में उत्पादित शहद की मात्रा और गुणवत्ता दोनों में सुधार करना चाहता है। उसे कौन-सी पद्धति अपनानी चाहिए?

  • मधुमक्खियों को पौधों से दूर छायादार स्थानों पर रखें
  • पुष्पी पौधों की संख्या कम करें
  • क्षेत्र से सभी जंगली पुष्प हटा दें
  • यह सुनिश्चित करें कि पूरे मौसम में मकरंद से भरपूर पुष्प खिलते रहें

ध्वनि की प्रबलता के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

  • प्रबलता तरंगदैर्ध्य पर निर्भर करती है।
  • प्रबलता आयाम पर निर्भर करती है।
  • प्रबलता आवृत्ति पर निर्भर करती है।
  • प्रबलता तरंग की गति पर निर्भर करती है।

वाष्पीकरण की दर में वृद्धि होने के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प गलत है?

  • पवन की चाल में वृद्धि
  • तापमान में वृद्धि
  • आर्द्रता में वृद्धि
  • पृष्ठीय क्षेत्रफल में वृद्धि

जीवों के उस समूह का चयन कीजिए जिसमें अलैंगिक जनन विखंडन द्वारा होता है।

  • पुष्पी पादप
  • सभी बीज पादप
  • नील-हरित शैवाल
  • सभी पादप

निम्नलिखित में से कौन-सा, जलीय विलयन में अम्लीय व्यवहार दर्शाता है?

  • \( Ca(OH)_2 \)
  • HCl
  • KOH
  • NaOH

कार्बन के दो मुख्य गुणधर्म क्या हैं जो इसकी ‘विविधतायुक्त प्रकृति’ और बड़ी संख्या में यौगिक बनाने की क्षमता में योगदान करते हैं?

  • श्रृंखलन और चतुः संयोजकता
  • समावयवता और अपररूपता
  • सुचालकता और ध्वानिक प्रकृति
  • उच्च गलनांक और तन्यता

रैणी गांव में चिपको आंदोलन की शुरुआत के लिए कौन-सी घटना उत्तरदायी थी?

  • खेती के लिए वन भूमि का उपयोग करने का सरकारी निर्णय
  • स्थानीय निवासियों द्वारा वन भूमि की बिक्री
  • गांव के निकट पेड़ों की कटाई हेतु ठेकेदार को स्वीकृति
  • ग्रामीणों द्वारा औद्योगिक विकास की योजना

यदि किसी धारावाही चालक को चुंबकीय क्षेत्र में रखा जाए और धारा की दिशा को उत्क्रमित कर दिया जाए, तो चालक पर लगने वाला बल:

  • शून्य हो जाता है
  • दोगुना हो जाता है
  • समान रहता है
  • विपरीत दिशा में हो जाता है

औसत चाल के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?

  • इसका SI मात्रक मीटर प्रति सेकंड (m/s) है।
  • चाल की गणना दूरी को समय से भाग देकर की जाती है।
  • चाल ज्ञात करने के लिए, हमें वस्तु के परिमाण और दिशा दोनों की आवश्यकता होती है।
  • औसत चाल के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है, दिशा की नहीं।

निम्नलिखित में से कौन-सा संचलन, ऐच्छिक पेशियों द्वारा होता है?

  • आमाशय भित्तियों में संचलन (Movement in the stomach walls)
  • जिह्वा का संचलन (Movement of tongue)
  • हृदय का संचलन (Movement of heart)
  • आंत्रों में संचलन (Movement in intestines)

पौधों की ऊंचाई में वृद्धि के लिए किस प्रकार का विभज्योतक ऊतक उत्तरदायी होता है?

  • द्वितीयक विभज्योतक
  • शीर्षस्थ विभज्योतक
  • पार्श्विक विभज्योतक
  • एधा (Cambium)

निम्नलिखित में से कौन-सी, आयनी यौगिकों (ionic compound) की भौतिक विशेषता नहीं है?

  • उच्च गलनांक
  • जल में अघुलनशील
  • उच्च कथनांक
  • गलित अवस्था में विद्युत का संचालन करता है

निम्नलिखित में से किस स्थिति में असंतुलित बल शामिल है?

  • सीधी सड़क पर एकसमान गति से चलती एक कार
  • ज़मीन पर स्थिर खड़ा एक व्यक्ति
  • ज़मीन पर लुढ़कत्ती और अंततः रुकती एक गेंद
  • मेज़ पर रखी एक किताब

पादपों के निषेचन में पराग नलिका की क्या भूमिका है?

  • पराग कणों का वर्तिकाग्र (stigma) तक परिवहन करना
  • नर जनन कोशिका का निर्माण करना
  • नर जनन कोशिका का मादा जनन कोशिका तक परिवहन करना
  • युग्मज बनाना

कौन-सा रासायनिक सूत्र ब्लीचिंग पाउडर को निरूपित करता है?

  • \( Ca(ClO_2)_2 \)
  • \( Ca(ClO_2) \)
  • \( Ca(ClO)_2 \)
  • \( Ca_2(ClO)_2 \)

मादा प्रजनन तंत्र के किस भाग से होकर अंडा अंडाशय से गर्भाशय तक जाता है?

  • मूत्रवाहिनी (Ureter)
  • फैलोपियन ट्यूब (Fallopian tube)
  • योनि (Vagina)
  • गर्भाशय ग्रीवा (Cervix)

निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन तरलों द्वारा लगाए गए दाब के बारे में सत्य है/हैं?
(i) तरल उस पात्र के आधार और दीवारों पर दाब लगाते हैं जिसमें वे परिबद्ध होते हैं।
(ii) तरल के किसी भी सीमित द्रव्यमान पर लगाया गया दाब विभिन्न दिशाओं में असमान रूप से संचरित होता है।

  • केवल (i)
  • केवल (ii)
  • न तो (i) और न ही (ii)
  • (i) और (ii) दोनों

यदि ________ है, तो किसी स्थिर बल द्वारा किया गया कार्य शून्य होता है।

  • बल परिवर्तनशील है
  • विस्थापन शून्य है या बल के लंबवत है
  • विस्थापन कम है
  • बल अधिक है

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, ‘सूत्र इकाई द्रव्यमान (formula unit mass)’ पद की सर्वोत्तम रूप से व्याख्या करता है?

  • किसी पदार्थ के एक मोल का द्रव्यमान
  • किसी यौगिक की एक सूत्र इकाई में सभी परमाणुओं का कुल द्रव्यमान
  • किसी तत्व के एकल अणु का द्रव्यमान
  • किसी तत्त्व के एकल परमाणु का द्रव्यमान

वह दोष जिसमें व्यक्ति दूर की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से नहीं देख सकता लेकिन पास की वस्तुओं को देख सकता है, ________ कहलाता है।

  • जरादूरदृष्टि (presbyopia)
  • दृष्टिवैषम्य (astigmatism)
  • दीर्घदृष्टि (hypermetropia)
  • निकटदृष्टिता (myopia)

निम्नलिखित कोशिकाओं में से किस कोशिका को एक छोर पर पार्श्वतन्तु (Dendrite) होता है?

  • एककेंद्रक श्वेतकोशिका (मोनोसाइट)
  • लाल रक्त कोशिका
  • न्यूरॉन
  • बिंबाणु (प्लेटलेट)

कॉपर के वैद्युत अपघटनी परिष्करण के लिए प्रयुक्त किया जाने वाला सबसे सामान्य वैद्युत अपघट्य, अम्लीकृत ________ का विलयन होगा।

  • कॉपर कार्बोनेट
  • कॉपर सल्फेट
  • कॉपर क्लोराइड
  • कॉपर ऑक्साइड

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?

  • सीधे चालक पर दक्षिण-हस्त अंगुष्ठ नियम लागू नहीं किया जा सकता।
  • चुंबकीय क्षेत्र में किसी चालक पर लगने वाले बल को ज्ञात करने के लिए दक्षिण हस्त अंगुष्ठ नियम का उपयोग किया जा सकता है।
  • दक्षिण-हस्त अंगुष्ठ नियम वृत्तीय लूप पर लागू नहीं किया जा सकता।
  • दक्षिण-हस्त अंगुष्ठ नियम एक सीधे चालक के परितः चुंबकीय क्षेत्र की दिशा बताता है।

RRB MATHS

एक कंपनी एक वस्तु को इस मूल्य पर बेचती है कि उसे विक्रय मूल्य पर 25% लाभ होता है। क्रय मूल्य पर वास्तविक लाभ प्रतिशत कितना है? (दशमलव के बाद दो स्थानों तक सही)

  • 30.33%
  • 33.33%
  • 35.33%
  • 32.33%

एक बुकशेल्फ़ का अंकित मूल्य ₹415 है, जो क्रय मूल्य से 33% अधिक है। यदि लाभ प्रतिशत 13% है, तो छूट प्रतिशत ज्ञात कीजिए (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)।

  • 16.86%
  • 15.04%
  • 18.88%
  • 17.32%

प्रखर और रिया ने मिलकर एक व्यवसाय में ₹56,700 का निवेश किया। वर्ष के अंत में, ₹5,400 के कुल लाभ में से प्रखर का हिस्सा ₹1,400 था। प्रखर का निवेश कितना था?

  • 14,700
  • 16,200
  • 14,900
  • 14,300

एक रेलगाड़ी 2492 m और 1914 m लंबी दो सुरंगों को क्रमशः 81 सेकंड और 64 सेकंड में पार करती है। रेलगाड़ी की लंबाई (m में) कितनी है?

  • 254 m
  • 262 m
  • 252 m
  • 267 m

एक सीढ़ी दीवार से टिकी हुई है। सीढ़ी का निचला हिस्सा दीवार से 1115.4705 cm दूर है और सीढ़ी ज़मीन से 60 डिग्री का कोण बनाती है। जिस दीवार को यह सीढ़ी छूती है उसकी ऊँचाई ज्ञात कीजिए। (अपने उत्तर को निकटतम पूर्णांक तक पूर्णाकित करें।)

  • 1220 cm
  • 1715 cm
  • 1932 cm
  • 1550 cm

शीतल अपने मासिक वेतन का 60% घरेलू खर्चों पर खर्च करती है। यदि उसके खर्च के बाद शेष राशि ₹33,200 है, तो उसका मासिक वेतन कितना है?

  • ₹78,000
  • ₹83,000
  • ₹69,000
  • ₹76,000

भानु शहर A से शहर B तक यात्रा करता है। यदि भानु अपनी कार अपनी सामान्य चाल की \( \frac{1}{3} \) चाल से ड्राइव करता है, तो वह शहर B में 50 मिनट देरी से पहुंचता है। यदि भानु अपनी सामान्य चाल से ड्राइव करता है, तो उसे शहर A से शहर B तक यात्रा करने में कितना समय (मिनट में) लगेगा?

  • 20
  • 25
  • 29
  • 32

यदि एक बैग का अंकित मूल्य उसके क्रय मूल्य से 76% अधिक है तथा उस पर 54% की छूट दी जाती है, तो हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  • 17.55%
  • 19.04%
  • 22.6%
  • 18.5%

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 7, 11 और 13 से विभाज्य है?

  • 1546
  • 6006
  • 2121
  • 3026

निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या आनी चाहिए? \( (57.6 \div 4.5 \times 1.5) = ? \times \frac{1}{5} \)

  • 192
  • 9.6
  • 19.2
  • 96

यदि किसी संख्या के \( \frac{2}{3} \) के 50% का 30%, 325 है, तो वह संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 2590
  • 5230
  • 3250
  • 5330

\( \frac{(x^2+10x+25)}{x+5}-5 \) को सरल कीजिए।

  • 0
  • x
  • 5
  • 10

अंकिता और उसकी बेटी अनुश्री की वर्तमान आयु का योगफल 50 वर्ष है। अब से पांच वर्ष पूर्व, अंकिता की आयु अनुश्री की आयु की तीन गुनी थी। अनुश्री की वर्तमान आयु (वर्षों में) कितनी होगी?

  • 18
  • 10
  • 15
  • 12

यदि एक गोले के पृष्ठीय क्षेत्रफल में 69% की वृद्धि की जाती है, तो उसके आयतन में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?

  • 90.3%
  • 138.6%
  • 103.5%
  • 119.7%

यदि एक बेलन की ऊँचाई 15 cm है तथा इसके आधार का क्षेत्रफल 169 cm² है, तो इसका संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

  • 2288 \( cm^2 \)
  • 5577 \( cm^2 \)
  • 55,770 \( cm^2 \)
  • 1225 \( cm^2 \)

एक त्रिभुज PQR की भुजा QR पर शीर्षलम्ब की लम्बाई (cm में) क्या है, जिसकी भुजा PQ = 25 cm, PR = 25 cm और QR = 40 cm है?

  • 24
  • 27
  • 18
  • 15

\( \frac{35x^3y^2z}{7xy^4} \div 25xy^{-2}z \) को सरलीकृत कीजिए।

  • \( \frac{x}{7} \)
  • \( \frac{x}{3} \)
  • \( \frac{x}{2} \)
  • \( \frac{x}{5} \)

निम्नलिखित अनुपात में ‘A’ के स्थान पर कितना आएगा? \( \frac{180}{A} = \frac{11}{44} \)

  • 723
  • 717
  • 720
  • 722

एक वाटर टैंक का आरंभ में 1/10 भाग भरा हुआ है। पाइप A, टैंक को 6 मिनट में खाली कर सकता है। इसके बाद, टैंक को भरने के लिए पाइप A, B और C को एक साथ खोला जाता है, जहाँ पाइप B इसे 30 मिनट में और पाइप C इसे 40 मिनट में भर सकता है। टैंक को पूरी तरह भरने में कितना समय लगेगा?

  • 35 मिनट
  • 28 मिनट
  • 25 मिनट
  • 24 मिनट

एक वॉशिंग मशीन की कीमत एक TV की कीमत से 25% कम है। यदि वॉशिंग मशीन की कीमत 83% बढ़ जाती है और TV की कीमत 15% कम हो जाती है, तो 8 वॉशिंग मशीनों और 4 TV की कुल कीमत में कितने प्रतिशत परिवर्तन होगा?

  • 42% की कमी
  • 46% की वृद्धि
  • 43.8% की वृद्धि
  • 41% की कमी

आँकड़ा समुच्चय (1, 7, 3, 7, 3, x) और (4, 8, 9, 8, 4, y) के बहुलक का योग 11 है। यदि x > y है, तो x और y के बीच संभावित सही संबंध ज्ञात कीजिए।

  • ( 4x+y=10 )
  • ( x+y=9 )
  • ( x-y=3 )
  • ( 4x-y=5 )

3 पेन की कीमत, 5 पेंसिल की कीमत के बराबर है। 5 पेन और 3 पेंसिल की कीमत ₹34 है। 3 पेन और 5 पेंसिल की कीमत (₹ में) ज्ञात कीजिए।

  • 32
  • 30
  • 35
  • 31

A और B मिलकर किसी कार्य को 5 दिनों में कर सकते हैं। B अकेले उसी कार्य को 10 दिनों में कर सकता है। A अकेले उसी कार्य का दोगुना कार्य करने में कितना समय (दिन में) लेगा?

  • 23
  • 21
  • 10
  • 20

₹6,800 की राशि पर 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर से 2 वर्षों में प्राप्त मिश्रधन ज्ञात कीजिए, जबकि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है।

  • ₹8,549
  • ₹7,703
  • ₹9,040
  • ₹8,228

किसी जिमनास्टिक कोच के पास 14 जिमनास्ट हैं जिनकी लंबाईयां (cm में) इस प्रकार है:
172, 173, 164, 178, 168, 169, 173, 172, 173, 164, 178, 168, 169, 173.
इस आँकड़े का बहुलक (cm में) ज्ञात कीजिए।

  • 178
  • 172
  • 163
  • 173
RRB Group D PYQ 4/12/2025 S-2