RRB SCIENCE

जब कोई अम्ल किसी धातु हाइड्रोजन कार्बोनेट के साथ अभिक्रिया करता है, तो किन उत्पादों का निर्माण होता है?

  • लवण + ऑक्सीजन + कार्बन
  • क्षार + हाइड्रोजन गैस
  • लवण + हाइड्रोजन गैस
  • लवण + जल + कार्बन डाइऑक्साइड

कार्बन डाइऑक्साइड का आणविक द्रव्यमान क्या है?

  • 42
  • 22
  • 38
  • 44

विद्युत धारा के कारण किसी चालक में उत्पन्न ऊष्मा को क्या कहते है?

  • जूल का तापन
  • विद्युत चुंबकीय प्रेरण
  • विद्युत् अपघटन
  • ओम का नियम

सूक्ष्मदर्शी से देखने पर प्रत्येक कोशिका में इनमें से कौन-सी आकृति दिखाई देती है?

  • लाइसोसोम (Lysosome)
  • सूत्रकणिका (Mitochondria)
  • कोशिका झिल्ली (Cell membrane)
  • गुणसूत्र (Chromosome)

निम्नलिखित में से कौन-सा यौगिक, शुष्क बुझे चूने \( (Ca(OH)_{2}) \) पर क्लोरीन की क्रिया द्वारा निर्मित होता है?

  • साधारण लवण (common salt)
  • धावन सोडा (washing soda)
  • ब्लीचिंग सोडा (bleaching soda)
  • विरंजक चूर्ण (bleaching powder)

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, पदार्थ के कणों के निरंतर संचलन को सही ढंग से समझाता है?

  • पदार्थ के कण तब तक स्थिर रहते हैं जब तक उन पर बल न लगाया जाए।
  • पदार्थ के कण केवल गैसों में ही संचलन करते हैं, ठोस या द्रव में संचलन नहीं करते हैं।
  • पदार्थ के कण अपनी गतिज ऊर्जा के कारण निरंतर गतिशील रहते हैं।
  • पदार्थ के कण इतने भारी होते हैं कि वे हिल नहीं सकते।

एक साइकिल चालक, एक-समान वृत्तीय गति करते हुए अपनी गति की दिशा में एक सेब फेंकता है, सेब में गति करेगा।

  • साइ‌किल चालक की तरह वृत्तीय पथ
  • साइकिल चालक के विपरीत सरल रेखीय पथ
  • उस बिंदु पर वृत्तीय पथ के स्पर्श रेखीय पथ
  • साइकिल चालक के विपरीत वृत्तीय पथ

एक कार चालक घर पर अवतल दर्पण का उपयोग शेविंग दर्पण के रूप में करता है। यदि उसका चेहरा दर्पण के पास रखा जाए, तो प्रतिबिंब कैसा बनेगा?

  • वास्तविक, उल्टा, और चेहरे से बड़ा
  • आभासी, सीधा और आवर्धित
  • वास्तविक, उल्टा, और चेहरे से छोटा
  • आभासी, सीधा और न्यूनीकृत

निम्नलिखित में से क्या जंतु कोशिकाओं में उपस्थित नहीं होता है?

  • क्लोरोप्लास्ट
  • प्लाज्मा झिल्ली
  • न्यूक्लियस
  • साइटोप्लाज्म

निम्नलिखित में से कौन-सी अधातु कमरे के तापमान पर द्रव अवस्था में पाई जाती है?

  • ब्रोमीन (Bromine)
  • नाइट्रोजन (Nitrogen)
  • फॉस्फोरस (Phosphorous)
  • आयोडीन (lodine)

वृक्काणु (nephron) में कौन-से पदार्थ चयनात्मक रूप से पुनः अवशोषित होते हैं?

  • यूरिया और कार्बन डाइऑक्साइड
  • प्लेटलेट्स और एंजाइम
  • ग्लूकोज, अमीनो अम्ल और जल
  • पित्त और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

परिपक्व होने पर, एक जीव छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाता है, जो नए जीवों में विकसित होते हैं। इस प्रक्रिया को क्या कहते हैं?

  • विखंडन (Fission)
  • खंडन (Fragmentation)
  • मुकलन (Budding)
  • संलयन (Fusion)

स्व-परागण की तुलना में पर-परागण का प्राथमिक लाभ क्या है?

  • इसमें संतति उत्पन्न करने के लिए कम ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
  • जनक के समान संतति उत्पन्न करता है।
  • आनुवंशिक विविधताएँ लाता है. जिससे संतति के जीवित रहने की संभावना वर्धित हो जाती है।
  • यह संतति उत्पन्न करने के लिए परागण कारकों पर निर्भर नहीं करता।

मानव नर गुणसूत्र का निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म, आमाप में बेमेल होता है?

  • लिंग गुणसूत्र
  • अलिंगसूत्र का प्रथम युग्म
  • अलिंगसूत्र का तेरहवां युग्म
  • अलिंगसूत्र का बीसवां युग्म

एक रेलगाड़ी सीधी पटरी पर 54 km/hr की चाल से चल रही है। यह 150m चलने के बाद रुक जाती है। इसके त्वरण का परिमाण क्या है?

  • \( 2~m/s^{2} \)
  • \( 1.5~m/s^{2} \)
  • \( 1~m/s^{2} \)
  • \( 0.75~m/s^{2} \)

निम्नलिखित में से कौन-सा, सीधे रक्त में स्रावित किया जाता है और शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुँचाया जाता है?

  • एड्रिनेलिन (Adrenaline)
  • लार (Saliva)
  • अग्नाशयी रस (Pancreatic juice)
  • पित्त रस (Bile juice)

निम्नलिखित में से कौन-सी धातु अपनी निम्न अभिक्रियाशीलता के कारण प्रकृति में मुक्त अवस्था में पाए जाने की सबसे अधिक संभावना रखती है?

  • सोना
  • तांबा
  • जिंक
  • लोहा

किसी पिंड की स्थितिज ऊर्जा निम्नलिखित में से किस पर निर्भर करती है?

  • केवल द्रव्यमान
  • द्रव्यमान और ऊँचाई दोनों
  • चाल
  • केवल ऊँचाई

जब किसी परिपथ में धारा को दोगुना कर दिया जाता है, प्रतिरोध को स्थिर रखते हुए, प्रतिरोधक में क्षयित शक्ति हो जाती है।

  • चार गुनी
  • आधी
  • एक-चौथाई
  • दोगुनी

बोहर के परमाणु मॉडल के अनुसार, परमाणु में इलेक्ट्रॉन……

  • नाभिक के चारों ओर अण्डाकार कक्षाओं में घूमते हैं और निरंतर ऊर्जा उत्सर्जित करते हैं
  • स्थिर वृत्तीय कक्षाओं में घूमते हैं और इन कक्षाओं में रहते हुए ऊर्जा का विकिरण नहीं करते हैं
  • धनात्मक रूप से आवेशित गोले में खीर में आलूबुखारे की तरह अंतर्निहित होते हैं
  • परमाणु में स्थिर होते हैं और फोटॉनों से टकराने पर ऊर्जा उत्सर्जित करते हैं

स्कूल कैम्पस की सफाई करते समय, विद्यार्थियों को जैव-निम्नीकरणीय अपशिष्ट को पृथक करने के लिए कहा जाता है। निम्नलिखित में से किसे जैव-निनीकरणीय बिन में डाला जाना चाहिए?

  • लकड़ी की पेंसिल की छीलन
  • एक क्रश किया हुआ कोल्ड ड्रिंक केन
  • पॉलीथीन बेग
  • कांच की बोतल

एक वस्तु को वेग से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है। गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में, त्वरण

  • उर्ध्वगामी वेग बढ़ाता है
  • गति की दिशा के विपरीत कार्य करता है
  • उच्चतम बिंदु पर शून्य हो जाता है
  • गति की दिशा में कार्य करता है

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

  • तेज़ ध्वनि का आयाम अधिक होता है
  • प्रबलता आयाम पर निर्भर करती है
  • प्रबलता आवृत्ति पर निर्भर करती है
  • मृदु ध्वनि का आयाम कम होता है

निम्नलिखित में से कौन-सा, इथेनॉल \( (C_{2}H_{5}OH) \) का सामान्य नाम है?

  • एथिल अल्कोहल (Ethyl alcohol)
  • ब्यूटाइल अल्कोहल (Butyl alcohol)
  • मेथिल अल्कोहल (Methyl alcohol)
  • आइसोप्रोपाइल अल्कोहल (Isopropyl alcohol)

एक प्रकाश सघन माध्यम A से विरल माध्यम B की ओर यात्रा यात्रा कर रहा है। माध्यम A के सापेक्ष माध्यम B के अपवर्तनांक की इकाई क्या होगी?

  • मीटर
  • मीटर2
  • मीटर-1
  • कोई इकाई नहीं

RRB MATHS

एक ठोस घनाभ के तीन आसन्न फलकों का क्षेत्रफल 108 cm², 60 cm² और 45 cm² है। घनाभ का आयतन (cm³ में) कितना है?

  • 296
  • 332
  • 540
  • 686

27, 54 और 108 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।

  • 18
  • 27
  • 54
  • 9

सोहन ने ₹480 प्रति दर्जन की दर से 25 दर्जन खिलौने खरीदे। उसने उनमें से प्रति खिलौना ₹45 की दर से बेचा। उसका लाभ प्रतिशत कितना था?

  • 12.5%
  • 14.5%
  • 11.5%
  • 10.5%

\( 21^{3}+13^{3}-34^{3}+3\times21\times13\times34 \) को सरलीकृत करें।

  • 9282
  • 0
  • 1
  • 68

यदि A और 50 का माध्यानुपाती 40 है, तो A का मान ज्ञात कीजिए।

  • 30
  • 32
  • 33
  • 31

दो त्रिभुजों, ABC और XYZ का संदर्भ लीजिए। त्रिभुज ABC का आधार 21 cm है और अन्य दो भुजाएँ क्रमशः 17 cm और 10 cm हैं। त्रिभुज XYZ का आधार त्रिभुज ABC के आधार का दो-तिहाई है और इसकी ऊँचाई 5 cm है। त्रिभुज ABC और XYZ के क्षेत्रफलों का योगफल ज्ञात कीजिए।

  • 136.5 cm²
  • 108 cm²
  • 119 cm²
  • 124.5 cm²

एक त्रिभुज की भुजाएँ 75 cm, 44 cm और 35 cm हैं। 44 cm लंबाई वाली भुजा के संगत इसकी ऊँचाई कितनी है?

  • 45 cm
  • 50 cm
  • 21 cm
  • 26 cm

अमन और योगिता ने मिलकर एक व्यवसाय में ₹59,200 का निवेश किया। वर्ष के अंत में, ₹8,000 के कुल लाभ में से अमन का हिस्सा ₹1,400 था। अमन का निवेश कितना था?

  • 28,610
  • 11,915
  • 10,360
  • 11,385

क्षैतिज तल पर एक वृक्ष के शीर्ष का उन्नयन कोण, उसके पाद से 60m की दूरी पर 30° है। वृक्ष की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।

  • \( 15\sqrt{3}m \)
  • \( 10\sqrt{3}m \)
  • \( 40\sqrt{3}m \)
  • \( 20\sqrt{3}m \)

\( (\frac{0.896\times0.763+0.896\times0.237}{0.7\times0.064+0.7\times0.936}) \) का मान ज्ञात कीजिए।

  • 128
  • 1.28
  • 12.8
  • 0.128

\( \frac{1}{20} \), \( \frac{11}{14} \) का कितना प्रतिशत (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित) है?

  • 36.36%
  • 18.18%
  • 33.18%
  • 28.18%

\( 3\times5+8-15\div3-12+72\div8\times5-32 \) का मान ज्ञात कीजिए।

  • 19
  • 45
  • 77
  • 28

एक टंकी सामान्यतः 12 घंटे में भर जाती है, लेकिन उसके तल में लीक के कारण इसे भरने में 2 घंटे अधिक लगते हैं। यदि टंकी पूरी भरी हुई है, तो लीक के कारण टंकी कितने समय में खाली हो जाएगी?

  • 124 घंटे
  • 120 घंटे
  • 84 घंटे
  • 48 घंटे

दो उम्मीदवारों के बीच हुए एक चुनाव में, कुल मतों में से 20% मत अवैध घोषित कर दिए गए। विजयी उम्मीदवार को वैध मतों में से 70% मत प्राप्त हुए और वह 12,400 मतों के अंतर से विजयी हुआ। पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 38,750
  • 27,125
  • 11,625
  • 38,000

प्रथम 5 विषम प्राकृत संख्याओं का औसत कितना है?

  • 25
  • 4
  • 6
  • 5

मनोज को 20% की पर छूट पर एक नया कर्टेन मिला। यदि मनोज को कोई छूट नहीं मिलती, तो मनोज को ₹664 अतिरिक्त देने पड़ते। तो मनोज ने कर्टेन के लिए कितना भुगतान किया?

  • 2,657
  • ₹2,656
  • 12,654
  • ₹2,655

₹1,000 प्रति मिक्सर की दर से 383 मिक्सरों के उस बिल का निपटान एक क्रेडिट कार्ड भुगतान द्वारा किया जाना है जिस पर 25% और 20% की क्रमिक छूट प्राप्त हुई तथा कार्ड भुगतान पर 13% की अतिरिक्त छूट प्राप्त होगी, भुगतान की जाने वाली राशि ज्ञात कीजिए?

  • 1,99,918
  • 1,99,926
  • 1,99,908
  • 1,99,915

सात क्रमागत संख्याओं का योग 168 है। सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याओं का योग कितना है?

  • 49
  • 45
  • 48
  • 46

51 km/hr की चाल से चल रही ट्रेन P, समानांतर पटरियों पर समान दिशा में 22 km/hr की चाल से चल रही 225 m लंबी ट्रेन Q को 7.5 मिनट में पूरी तरह से पार कर लेती है। विपरीत दिशा में 21 km/hr की चाल से जा रही 420 m लम्बी ट्रेन R को पूरी तरह से पार करने में P को कितना समय (सेकेंड में) लगेगा?

  • 181
  • 193
  • 191
  • 196

रमन की आय ₹70,900 है। वह अपनी आय के 12% की बचत करता है। यदि उसकी आय में 39% की वृद्धि होती और व्यय में 50% की वृद्धि होती है, तो उसकी बचत में होगी।

  • ₹3,545 की कमी
  • ₹3,548 की वृद्धि
  • ₹3,550 की कमी
  • ₹3,546 की वृद्धि

सीमा और ज्योति की वर्तमान आयु का गुणनफल 3,952 वर्ष है, और उनकी वर्तमान आयु का अनुपात 19 : 13 है। सीमा और ज्योति की आयु में अंतर (वर्षों में) ज्ञात कीजिए।

  • 18
  • 24
  • 22
  • 16

एक निश्चित धनराशि साधारण ब्याज पर 2 वर्षों में ₹7,040 और 5 वर्षों में ₹8,000 हो जाती है। मूलधन ज्ञात कीजिए।

  • ₹5,800
  • 6,550
  • 6,200
  • 6,400

एक कक्षा में 50 विद्यार्थियों की औसत आयु 29 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 30 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।

  • 85
  • 82
  • 80
  • 83

A, B और C किसी काम को क्रमशः 3, 3 और 3 दिन में पूरा कर सकते हैं। एक साथ मिलकर काम करते हुए, उसी काम का तीन गुना काम पूरा करने में उन्हें कितना समय (दिन में) लगेगा?

  • 6
  • 9
  • 4
  • 3

एक उबर ऑटो 17 घंटे में 680 km की दूरी तय करता है। इसकी चाल km/hr में कितनी है?

  • 43
  • 40
  • 34
  • 32
RRB Group D PYQ 8/12/2025 S-2