Updated on 26/02/26 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

RRB SCIENCE

द्रव्यमान M और त्रिज्या R वाले ग्रह की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण का व्यंजक क्या है?

  • ( g=GM/R^2 )
  • ( g=GM^2/R )
  • ( g=R/GM^2 )
  • ( g=GR/M^2 )

कौन-सा कथन, कार्बनिक यौगिकों की सजातीय श्रेणी का सर्वोत्तम रूप से वर्णन करता है?

  • समान सामान्य सूत्र, समान रासायनिक गुणों और -CH2- समूह द्वारा भिन्न क्रमागत सदस्यों वाले योगिकों की एक श्रेणी
  • शाखित श्रृंखलाओं वाले यौगिकों की एक श्रेणी
  • समान भौतिक गुणों वाले तत्वों की एक श्रेणी
  • विभिन्न प्रकार्यात्मक समूहों लेकिन समान आण्विक सूत्र वाले यौगिकों की एक श्रेणी

क्लोरीन परमाणु के K, L, और M शेल में इलेक्ट्रॉनों का वितरण है।

  • 2, 8, 7
  • 2, 7, 7
  • 2, 6, 5
  • 2, 7, 8

उत्तल दर्पण का वक्रता केन्द्र कहाँ स्थित होता है?

  • दर्पण के सामने
  • दर्पण के पीछे
  • दर्पण के ध्रुव पर
  • दर्पण के मुख्य फोकस पर

एक कण की गतिज ऊर्जा शून्य है। कण की गति के बारे में क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है?

  • यह विरामावस्था में होना चाहिए
  • यह उच्च त्वरण के साथ गतिमान है
  • यह एकसमान वेग से गतिमान है
  • इसका संवेग अधिकतम है

गोल लेंस के लिए चिह्न परिपाटी के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?

  • जब वस्तु को मुख्य अक्ष के ऊपर रखा जाता है तो वस्तु की ऊंचाई ऋणात्मक होती है।
  • वस्तु की दूरी ऋणात्मक होती है।
  • अवतल लेंस की फोकस दूरी ऋणात्मक होती है।
  • उत्तल लेंस की फोकस दूरी धनात्मक होती है।

बाह्य त्वचा किस प्रकार के उपकला ऊतक से बनी होती है?

  • स्तरीकृत पट्टकी उपकला (Stratified squamous epithelium)
  • सरल पट्टकी उपकला (Simple squamous epithelium)
  • घनाभाकार उपकला (Cuboidal epithelium)
  • स्तंभाकार उपकला (Columnar epithelium)

एक विद्यार्थी एक चमकते बल्ब के टर्मिनलों पर एक वोल्टमीटर जोड़ता है। वोल्टमीटर क्या मापता है?

  • बल्ब में प्रवाहित धारा
  • बल्ब में विभवांतर
  • बल्ब द्वारा उत्पन्न ऊष्मा
  • बल्ब का प्रतिरोध

निम्नलिखित में से कौन-सा, यौगिक का अणु है?

  • N2
  • O2
  • H2
  • H2O

एक किसान नदी के किनारे रहता है, लेकिन उसके क्षेत्र के नहर-तंत्र को जलाशय से अनियमित जल आपूर्ति मिलती है। सिंचाई के लिए उसे आदर्श रूप से क्या अपनाना चाहिए?

  • बाढ़ सिंचाई (Flood irrigation)
  • कुएँ (Wells)
  • नदी लिफ्ट तंत्र (River lift system)
  • केवल स्प्रिंकलर का उपयोग (Use of sprinklers only)

ध्वनी की चाल (v) की गणना किन दो तरंग गुणधर्मो का गुणा करके की जाती है?

  • तरंग दैर्ध्य और आवृत्ति
  • आयाम और समय अवधि
  • तरंग दैर्ध्य और आयाम
  • आयाम और आवृत्ति

कार्बन डाइऑक्साइड की कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड (चूने का पानी) के साथ अभिक्रिया होने पर निम्नलिखित में से कौन-सा उत्पाद बनता है?

  • कैल्शियम कार्बोनेट
  • कैल्शियम बाइकार्बोनेट
  • कैल्शियम ऑक्साइड
  • सोडियम कार्बोनेट

निम्नलिखित में से सही कथन का चयन करें: A) गैस कणों के बीच अधिक स्थान होने से उन्हें आसानी से लघु आयतनों में निष्पीडित (squeezed) किया जा सकता है। B) गैस कणों की औसत गतिज ऊर्जा उच्च होती है।

  • केवल B
  • A और B दोनों
  • केवल A
  • न तो A और न ही B

किसी कण का वेग-समय ग्राफ, ऋणात्मक प्रवणता वाली एक सरल रेखा है। यह कण की गति के बारे में क्या इंगित करती है?

  • कण, बढ़ते त्वरण के साथ गति कर रहा है।
  • कण, धनात्मक दिशा में शीघ्रता से बढ़ रहा है।
  • कण, विराम में है।
  • यदि कण, धनात्मक दिशा में गति कर रहा है, तो उसकी गति धीमी हो रही है।

यदि अम्ल वर्षा के पानी की एक बूंद नीले लिटमस पेपर पर डाली जाए तो क्या होगा?

  • नीला लिटमस पेपर पीला हो जाएगा।
  • नीला लिटमस पेपर लाल हो जाएगा।
  • नीला लिटमस पेपर काला हो जाएगा।
  • लिटमस पेपर का रंग नहीं बदलता।

मादा मानव में, जब अंडा निषेचित नहीं होता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रिया होती है?

  • रजोधर्म
  • भ्रूण विकास
  • प्रसव
  • युग्मनज निर्माण

नर तथा मादा युग्मक के संलयन से आरंभ होने वाले जनन को क्या कहा जाता है?

  • क्लोनन
  • लैंगिक जनन
  • मुकुलन
  • द्वि-खंडन

न्यूटन के गति के दूसरे नियम के अनुसार, जब किसी वस्तु पर असंतुलित बल लगाया जाता है, तो क्या होता है?

  • वस्तु एक वृत्तीय पथ पर गति करती है
  • वस्तु का संवेग लगाए गए बल की दिशा में बदल जाता है
  • वस्तु तत्काल विराम में आ जाती है
  • वस्तु का संवेग अपरिवर्तित रहता है

निम्नलिखित में से कौन-सी अभिक्रिया एथेनोइक अम्ल की अम्लीय प्रकृति को प्रदर्शित करती है?

  • एथेनोइक अम्ल + एथेनॉल → एस्टर + जल
  • एथेनोइक अम्ल + सोडियम → सोडियम एथेनोएट + हाइड्रोजन गैस
  • एथेनोइक अम्ल + मेथेनॉल → मेथेनोइक अम्ल + एथेन
  • एथेनोइक अम्ल + सोडियम हाइड्रॉक्साइड → सोडियम एथेनोएट + जल

अलैंगिक जनन की कौन-सी विधि जनक पादप (parent plant) के खंडित हिस्से से एक नए पादप का निर्माण करती है?

  • खंडन (Fragmentation)
  • निषेचन (Fertilisation)
  • द्वि-विभाजन (Binary fission)
  • बीजाणु निर्माण (Spore formation)

केन्द्रक के संबंध में निम्नलिखित से कौन-सा कथन सही नहीं है?

  • केंद्रक, कोशिकीय जनन में एक मुख्य भूमिका निभाता है।
  • केंद्रकीय झिल्ली एक द्वि-परतीय संरचना है।
  • केंद्रकीय झिल्ली एक अरंध्रीय और दृढ़ संरचना है।
  • केंद्रक में गुणसूत्र होते हैं।

एक ही पदार्थ के दो तार A और B की लंबाई समान है, लेकिन तार A का अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल, तार B के अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल का दोगुना है। उनके प्रतिरोधों RA: RB का अनुपात क्या है?

  • 4:1
  • 1:1
  • 2:1
  • 1:2

न्यूरॉन के मुख्य घटक कौन-से हैं?

  • दुमिका, कोशिका-काय, तंत्रिकाक्ष और तंत्रिका अंत
  • दुमिका, कोशिका-काय और तंत्रिकाक्ष
  • दुमिका, कोशिका-काय और तंत्रिका अंत
  • कोशिका-काय, डुमिका, तंत्रिका अंत और अंतर्ग्रथन

निम्नलिखित में से कौन-सा मानवीय क्रियाकलाप ओजोन परत के क्षरण में योगदान देता है?

  • सौर ऊर्जा का उपयोग
  • CFC-आधारित रेफ्रिजरेंट और स्प्रे कैन का उपयोग
  • जल संरक्षण
  • जैविक अपशिष्ट से कम्पोस्ट बनाना

किसी पदार्थ का सूत्र इकाई द्रव्यमान (formula unit mass) एक ______ की सूत्र इकाई में सभी परमाणुओं के परमाणु द्रव्यमान के योगफल के बराबर होता है।

  • मिश्रण
  • परमाणु
  • योगिक
  • तत्व

₹4,400 की राशि पर 20% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर से 2 वर्षों में प्राप्त मिश्रधन ज्ञात कीजिए, जबकि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है।

  • ₹5,989
  • ₹5,720
  • ₹6,336
  • ₹7,289

एक पाइप एक टैंक को 11 मिनट में भर सकता है, जबकि दूसरा पाइप पूरी तरह से भरे हुए टैंक को 22 मिनट में खाली कर सकता है। यदि टैंक के खाली होने पर दोनों पाइपों को एक साथ खोल दिए जाए, तो टैंक का आधा हिस्सा भरने में कितना मिनट लगेगा?

  • 23
  • 12
  • 22
  • 11

एक बेलनाकार पाइप का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन क्रमशः 565.2 m² और 1,695.6 m³ है। पाइप का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (π=3.14 का प्रयोग करें)

  • 658.76 m²
  • 428.36 m²
  • 791.28 m²
  • 548.29 m²

दो मित्र, डेविड और अजय की मासिक आय का अनुपात 5:8 है, तथा उनमें से प्रत्येक हर माह ₹72,000 की बचत करता है। यदि उनके मासिक व्यय का अनुपात 1:4 है, तो डेविड की मासिक आय (₹ में) ज्ञात कीजिए।

  • 91,000
  • 1,26,000
  • 90,000
  • 89,000

यदि किसी लम्ब वृत्तीय बेलन के आधार की त्रिज्या 15% कम कर दी जाए तथा इसकी ऊंचाई 149% बढ़ा दी जाए, तो इसके आयतन में प्रतिशत वृद्धि (निकटतम पूर्णांक तक) कितनी होगी?

  • 73%
  • 109%
  • 80%
  • 53%

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या, अभाज्य संख्या नहीं है?

  • 67
  • 31
  • 79
  • 51

72 – [49 – {81 – (109 – (14 – 24 – 84) – 88)}] को सरल करें।

  • 27
  • 31
  • 35
  • 39

X व्यक्तियों को एक काम को 36 दिनों में पूरा करने का ठेका दिया गया था। 3 व्यक्ति बीमारी के कारण काम पर नहीं आए, और शेष व्यक्तियों ने 39 दिनों में काम पूरा कर लिया। X का मान कितना है?

  • 48
  • 44
  • 30
  • 40

170 m और 220 m लंबी दो ट्रेनें विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। पहली 45 km/hr और दूसरी 63 km/hr की चाल से चलती है। उन्हें एक-दूसरे को पार करने में कितना समय लगेगा?

  • 17 सेकेंड
  • 23 सेकंड
  • 13 सेकंड
  • 20 सेकंड

एक कक्षा के 75 विद्यार्थियों ने भौतिकी की परीक्षा दी। 22 विद्यार्थियों का औसत स्कोर 85 था। अन्य विद्यार्थियों का औसत स्कोर 95 था। पूरी कक्षा का औसत स्कोर कितना होगा?

  • 92.1
  • 96.7
  • 82.4
  • 88.3

R की आयु S की आयु से दोगुनी और Q की आयु से तीन गुनी है। S, T से 5 वर्ष बड़ा है। R और T के बीच आयु में कितना अंतर है?

  • 28
  • 20
  • 30
  • 24

चतुर्भुज PQRS में, ∠R और ∠S के समद्विभाजक बिंदु T पर मिलते हैं और ∠STR = 42.5° है। यदि ∠P और ∠Q का अनुपात 8:9 है, तो ∠Q और ∠P की मापों में कितना अंतर है?

यदि 2023 में कंपनी A का व्यय ₹660 करोड़ था और लाभ प्रतिशत 35% था, तो 2023 में उसकी आय कितनी थी?

  • ₹435 करोड़
  • ₹665 करोड़
  • ₹891 करोड़
  • ₹231 करोड़

309 से 320 के बीच कितनी अभाज्य संख्याएँ हैं?

  • 5
  • 4
  • 1
  • 3

15 m ऊँची एक इमारत की चोटी से ज़मीन पर स्थित एक बिंदु पर अवनमन कोण 45 डिग्री है। इमारत से उस बिंदु तक क्षैतिज दूरी ज्ञात कीजिए।

  • 45 m
  • 15 m
  • 7.5 m
  • 30 m

एक व्यापारी एक वस्तु खरीदता है और उसे 25% लाभ पर बेचता है। खरीदार उसे पुनः 10% हानि पर बेचता है। यदि अंतिम विक्रय मूल्य ₹9,900 है, तो पहले व्यापारी के लिए वस्तु का क्रय मूल्य (₹ में) कितना था?

  • 8,800
  • 8,000
  • 9,000
  • 8,400

5.9 और B का तृतीयानुपाती 1.44 है। यदि प्रथम तीन सम प्राकृत संख्याओं का योगफल B है, तो B का मान ज्ञात कीजिए।

  • 0.14
  • 6.32
  • 2.44
  • 1.44

रमन की आय ₹43,800 है। वह अपनी आय के 20% की बचत करता है। यदि उसकी आय में 36% की वृद्धि होती है और खर्च में 40% की वृद्धि होती है, तो उसकी बचत में क्या परिवर्तन होगा?

  • ₹1,752 की वृद्धि
  • ₹1,753 की कमी
  • ₹1,748 की कमी
  • ₹1,757 की वृद्धि

नोटबुक के एक डिब्बे की कीमत ₹7,400 है। दुकानदार ने क्रय-मूल्य पर 28% की छूट दी। विक्रय मूल्य (₹ में) क्या होगा?

  • 5,348
  • 5,377
  • 5,328
  • 5,406

239 m लंबी एक ट्रेन, विपरीत दिशा से आ रही 161 m लंबी दूसरी ट्रेन को 20 सेकंड में पार करती है। यदि पहली ट्रेन की चाल 43 km/hr है, तो दूसरी ट्रेन की चाल ज्ञात कीजिए।

  • 25 km/hr
  • 29 km/hr
  • 38 km/hr
  • 32 km/hr

एक कक्षा के 43 विद्यार्थियों की औसत आयु 13 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो संपूर्ण समूह की औसत आयु 14 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।

  • 57
  • 56
  • 58
  • 54

3 कप और 4 गिलासों की कीमत ₹270 है। यदि 2 गिलास और खरीदे जाएँ, तो कुल राशि ₹330 हो जाती है। एक कप की कीमत ज्ञात कीजिए।

  • 50
  • ₹45
  • ₹40
  • 30

माया अपने बच्चे के लिए एक मोबाइल फ़ोन खरीदती है। फ़ोन की कीमत ₹21,000 है और उस पर क्रमशः 5% और Z% की दो क्रमिक छूट दी जाती है। वह ₹11,172 का भुगतान करती है। Z का मान ज्ञात कीजिए।

  • 42
  • 45
  • 44
  • 43

निम्नलिखित को सरल कीजिए: ( \frac{(a^{3}-b^{3})}{(a^{2}+ab+b^{2})}+\frac{(a^{3}+b^{3})}{(a^{2}-ab+b^{2})} )

  • 2b
  • 2a
  • 2a^2
  • 2b^2

10, 14, 38 और 28 में से प्रत्येक में x जोड़ने पर प्राप्त संख्याएँ समानुपात में होती हैं। यदि 3x : y :: y : (5x – 6), तो y का मान कितना है?

  • 78
  • 65
  • 72
  • 79

RRB MATHS

RRB Group D PYQ 11/12/2026 S-1