RRB SCIENCE

मुर्गीपालन में, उन्नत नस्लों को विकसित करने के प्राथमिक उद्देश्य क्या हैं?

  • केवल खाद का उत्पादन
  • सजावट और खेल
  • अंडा और मांस उत्पादन
  • ऊन और दूध उत्पादन

किसी भी समजातीय श्रेणी में आणविक द्रव्यमान में वृद्धि निम्नलिखित में से क्या इंगित करती है?

  • गलनांक और क्वथनांक में वृद्धि
  • गलनांक और क्वथनांक में कमी
  • गलनांक में कमी और क्वथनांक में वृद्धि
  • गलनांक में वृद्धि और क्वथनांक में कमी

यदि वायु में ध्वनि की चाल 344 m/s है, तो एक पर्यवेक्षक को स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनने के लिए न्यूनतम कितनी दूरी की आवश्यकता होगी?

  • 0.1 m
  • 17.2 m
  • 344 m
  • 34.4 m

लेंसों के लिए चिह्न परंपरा के अनुसार, आपतित प्रकाश की दिशा में मापी गई सभी दूरियाँ ——-ली  जाती हैं।

  • शून्य
  • धनात्मक
  • ऋणात्मक
  • लेंस के प्रकार पर निर्भर करता है

प्रतिरोध तार बनाने के लिए प्रायः किस पदार्थ का उपयोग किया जाता है क्योंकि इसका प्रतिरोध उच्च होता है और गलनांक भी उच्च होता है?

  • ऐलुमिनियम
  • निक्रोम
  • कॉपर
  • सिल्वर

निम्नलिखित में से कौन-सी धातु वायु के संपर्क में आने पर अपने पृष्ठ पर एक सुरक्षात्मक ऑक्साइड परत का निर्माण करती है, जो आगे संक्षारण को रोकती है?

  • सोडियम (Sodium)
  • ऐलुमिनियम (Aluminium)
  • मैग्नीशियम (Magnesium)
  • कैल्सियम (Calcium)

बचे हुए भोजन का खराब स्वाद या गंध निम्नलिखित में से किस कारण से होता है?

  • कार्बोहाइड्रेट का ऑक्सीकरण
  • शर्करा का ऑक्सीकरण
  • प्रोटीन का ऑक्सीकरण
  • वसा और तेल का ऑक्सीकरण

निम्नलिखित में से कौन-सा कण, द्रव्यमान संख्या में योगदान देता है?

  • केवल प्रोटॉन
  • इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन
  • प्रोटॉन और न्यूट्रॉन
  • केवल इलेक्ट्रॉन

यदि अंडा, शुक्राणु से निषेचित नहीं होता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • गर्भाशय आस्तर अप्रभावित रहता है
  • गर्भाशय आस्तर धीरे-धीरे टूटता है तथा रक्त और श्लेष्मल के रूप में निकलता है
  • गर्भाशय आस्तर पतला हो जाता है
  • गर्भाशय आस्तर मोटा और स्पंजी हो जाता है

कार्बन अपने दो विशिष्ट गुणों के कारण बहुत बड़ी संख्या में यौगिक बनाता है। निम्नलिखित में से कौन इन गुणों की सही पहचान करता है?

  • अपररूपता और समावयवता
  • श्रृंखलन और चतुः संयोजकता
  • अच्छी चालकता और ध्वानिक प्रकृत्ति
  • उच्च गलनांक और तन्यता

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, यौगिक को विलयन से सर्वोत्तम रूप से अलग करता है?

  • यौगिक का एक निश्चित संघटन और गुणधर्म होते हैं, जो उसके संघटक तत्वों से भिन्न होते हैं, जबकि विलयन में ऐसा नहीं होता है।
  • यौगिक का परिवर्ती संघटन होता है, जबकि विलयन का निश्चित संघटन होता है।
  • यौगिक को भौतिक विधियों द्वारा उसके घटकों में पृथक किया जा सकता है, जबकि विलयन में ऐसा नहीं किया जा सकता है।
  • यौगिक और विलयन दोनों सदैव समांगी और रासायनिक रूप से आबंधित होते हैं।

3 kg द्रव्यमान की एक गेंद को ज़मीन से 2 m ऊपर एक शेल्फ पर रखा गया है। गेंद की गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा —— है। \(( g=10~m/s^{2} )\)

  • 60 J
  • 6 J
  • 30 J
  • 300 J

\( 152 \Omega \) प्रतिरोध वाली एक विद्युत इस्त्री 220 V प्रदाय से जुड़ी है। एक मिनट में कितनी ऊष्मा उत्पन्न होगी?

  • 200 kJ
  • 500 kJ
  • 194 kJ
  • 1.94 kJ

हाइड्रा में मुकुलन को सर्वोत्तम रूप से———- के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।

  • अलैंगिक प्रजनन (asexual reproduction)
  • विखंडन (fission)
  • लैंगिक प्रजनन (sexual reproduction)
  • खंडन (fragmentation)

निम्नलिखित जंतु ऊतकों को उनकी सही विशेषताओं से सुमेलित कीजिए।
a. शल्की उपकला (i. कोशिकाएं पतली और चपटी हों)
b. स्तरित शल्की उपकला (iv. कोशिकाएं कई परतों में व्यवस्थित हों)
c. घनाभीय उपकला (iii. यह वृक्क नलिकाओं और लार ग्रंथियों के अस्तर का निर्माण करती है)
d. सिलीएटेड स्तंभाकार उपकला (ii. यह श्वसन पथ का आंतरिक अस्तर बनाती है)

  • a-iv, b-i, c-iii, d-ii
  • a-i, b-iii, c-ii, d-iv
  • a-iv, b-i, c-ii, d-iii
  • a-i, b-iv, c-iii, d-ii

जल से भरे एक जार और जड़ों के साथ एक प्याज़ को लंबवत ऊपर की ओर रखते हुए प्रयोगात्मक सेटअप का अध्ययन कीजिए। जड़ों के शीर्ष भाग में किस प्रकार का ऊतक उपस्थित है?

  • दृढ़ोतक (Sclerenchyma)
  • विभज्योतकी ऊतक (Meristematic tissue)
  • मृदूतक (Parenchyma)
  • स्थूल कोण ऊतक (Collenchyma)

निम्नलिखित में से कौन-सा ब्लीचिंग पाउडर का एक उपयोग नहीं है?

  • जल की स्थायी कठोरता को दूर करना
  • कपड़ा उद्योग में कपास और लिनेन का विरंजन करना
  • पेय जल को रोगाणु मुक्त बनाना
  • कई रासायनिक उद्योगों में ऑक्सीकरण कारक के रूप में

निम्नलिखित में से कौन-सा लेंस नेत्र दोष निकटदृष्टिता (मायोपिया) को ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है?

  • प्लैनो-कन्वेक्स लेंस
  • बेलनाकार लेंस
  • अवतल लेंस
  • उत्तल लेंस

निम्नलिखित में से किस तरीके से वैज्ञानिक, फसल किस्मों में वांछनीय गुणों को शामिल कर सकते हैं?

  • संकरण
  • खरपतवार नियंत्रण
  • उर्वरक
  • सिंचाई

एकसमान वृत्तीय गति में, निम्नलिखित में से कौन-सी भौतिक राशि नियत रहती है?

  • त्वरण
  • चाल
  • वेग
  • अभिकेंद्री बल

एक कार विरामावस्था से चलना शुरू करती है और 5 मिनट में 60 km/hr के वेग तक त्वरित होती है। कार का त्वरण क्या है?

  • 0.055 \( m/s^{2} )
  • 1 \( m/s^{2} \)
  • 12 \( m/s^{2} \)
  • 0.025 \( m/s^{2} \)

दिए गए विकल्पों में से, पुष्पी पादप में पुष्प का कौन-सा भाग अंततः फल में परिवर्तित हो जाता है?

  • अंडाशय (Ovary)
  • बीज (Seed)
  • पुष्प (Flower)
  • बीजांड (Ovule)

किसी गेंद को 2 m/s की चाल से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है। गेंद के उच्चतम बिंदु पर क्रमशः प्राप्त अधिकतम ऊँचाई और पिंड का वेग कितना होगा? \(( g=10~m/s^{2} \) लीजिए)

  • 0.2 m और 2 m/s
  • 5 m और 0 m/s
  • 0.2 m और 0 m/s
  • 5 m और 2 m/s

वृक्क नलिकाओं के अस्तर में, किस प्रकार का उपकला ऊतक पाया जाता है?

  • ग्रंथिल उपकला (Glandular Epithelium)
  • कंकालीय उपकला (Skeletal Epithelium)
  • स्तंभाकार उपकला (Columnar Epithelium)
  • घनाकार उपकला (Cuboidal Epithelium)

द्रवों में, पृष्ठ पर कणों का वह लघु अंश जिसकी गतिज ऊर्जा उच्च होती है और अन्य कणों के आकर्षण बलों से अलग होने में सक्षम होता है, अंततः किस अवस्था में परिवर्तित हो जाएगा?

  • वाष्प
  • ऊर्ध्वपातन
  • निक्षेपण
  • ठोस

RRB MATHS

एक पाइप एक टैंक को 2 मिनट में भर सकता है, जबकि दूसरा पाइप पूरी तरह से भरे टैंक को 4 मिनट में खाली कर सकता है। यदि टैंक खाली होने पर दोनों पाइप एक साथ खोल दिए जाएं, तो टैंक का एक-चौथाई भाग भरने में कितने मिनट लगेंगे?

  • 4
  • 2
  • 3
  • 1

रिज़वान समान मूल्य वाली तीन घड़ियाँ कुल ₹4,800 में खरीदता है। वह पहली घड़ी ₹200 के लाभ पर, दूसरी घड़ी ₹100 की हानि पर और तीसरी घड़ी ₹150 के लाभ पर बेचता है। कुल लाभ या हानि प्रतिशत कितना है? (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित करें)

  • 4.31% लाभ
  • 5.21% हानि
  • 5.21% लाभ
  • 4.31% हानि

12 cm ऊँचाई वाले एक बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 602.88 cm² है। यदि बेलन की त्रिज्या दोगुनी कर दी जाए और उसकी ऊँचाई 25% बढ़ा दी जाए, तो बेलन के मूल आयतन और नए आयतन के बीच का अनुपात ज्ञात कीजिए। \(( \pi = 3.14 \) का उपयोग करें)

  • 3:7
  • 1:5
  • 2:3
  • 4:9

यदि ₹4,820 अंकित मूल्य वाली वस्तु को ₹4,338 में बेचा जाता है, तो छूट प्रतिशत कितना होगा?

  • 10%
  • 8%
  • 11%
  • 9%

निम्नलिखित डेटा सेट में बहुलक को बदले बिना x को दिए गए मानों में से कौन सा नहीं लिया जा सकता है? (1, 2, 3, 3, 7, 8, 9, 3, 11, x, 17, 11, 13)

  • 13
  • 11
  • 2
  • 3

एक क्रिकेटर का 5 पारियों में 62 रनों का औसत है। यदि वह छठी पारी में 296 रन बनाता है, तो उसके औसत स्कोर में कितने रनों की वृद्धि होगी?

  • 36
  • 39
  • 37
  • 30

रमन की आय ₹43,500 है। वह अपनी आय के 17% की बचत करता है। यदि उसकी आय में 18% की वृद्धि होती है तथा व्यय में 20% की वृद्धि होती है, तो उसकी बचत में ————- होगी।

  • ₹608 की कमी
  • ₹609 की वृद्धि
  • ₹606 की वृद्धि
  • ₹604 की कमी

प्रखर और रिया ने मिलकर एक व्यवसाय में ₹35,600 का निवेश किया। वर्ष के अंत में, ₹5,000 के कुल लाभ में से प्रखर का हिस्सा ₹2,300 था। प्रखर का निवेश कितना था?

  • 16,675
  • 16,235
  • 16,376
  • 16,390

\( \frac{\frac{5}{14} \times \frac{14}{5}}{\frac{7}{5} \div \frac{7}{11} \text{ of } 2\frac{1}{5}} \times \frac{1}{5} \) का मान ज्ञात कीजिए।

  • 1
  • \( \frac{5}{14} \)
  • 5
  • 25

एक महिला 80 मिनट तक 20 m/min की चाल से और 64 मिनट तक 56 m/min की चाल से यात्रा करती है। उसकी औसत चाल (m/min में) ज्ञात कीजिए।

  • 36
  • 40
  • 29
  • 42

एक दुकानदार अपने माल को क्रय मूल्य से X% अधिक मूल्य पर अंकित करता है और उसे 35% की छूट पर बेचता है। यदि उसे 69% का लाभ होता है, तो X का मान ज्ञात कीजिए।

  • 162
  • 160
  • 159
  • 161

यदि तीन संख्याएँ 3:5:7 के अनुपात में हैं और उनका कुल योग 510 है, तो वह सबसे बड़ी संख्या क्या है जो तीनों संख्याओं को पूर्णतः विभाजित कर सके?

  • 32
  • 34
  • 33
  • 35

एक पुत्र की वर्तमान आयु उसके पिता की आयु की \( \frac{2}{5} \) है। अब से 8 वर्ष बाद, उसकी आयु उसके पिता की \( \frac{1}{2} \) होगी। वर्तमान में पिता की आयु (वर्ष में) कितनी है?

  • 44
  • 45
  • 40
  • 42

दो बैंक, A और B, क्रमशः 3.5% और 7% वार्षिक दर से ऋण देते हैं। महेश ने प्रत्येक बैंक से ₹4,60,000 उधार लिए। 2 वर्षों के बाद महेश द्वारा दोनों बैंकों को भुगतान किए गए साधारण ब्याज की राशियों के बीच धनात्मक अंतर (₹ में) ज्ञात कीजिए।

  • 33,200
  • 32,200
  • 33,700
  • 31,700

दो संख्याओं का योगफल 45 है और उनका अंतर 13 है। छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 13
  • 16
  • 15
  • 12

यदि \( 8x^{2}+2y^{2}+18z^{2}-4xy-6yz-12zx=0 \), तो x : y : z ज्ञात कीजिए।

  • 7:6:4
  • 3:6:2
  • 3:4:5
  • 2:3:5

यदि किसी संख्या के 20% को 78 में जोड़ा जाए, तो परिणाम में वही संख्या होगी। उसी संख्या का 70% कितना होगा?

  • 78.25
  • 68.25
  • 98.25
  • 88.25

निम्नलिखित समीकरण में x का मान कितना होगा? \( x \div 0.45 = 2660 \)

  • 1197
  • 1179
  • 1195
  • 1971

एक इमारत की परछाई 46 m लंबी है, जब सूर्य का उन्नयन कोण 60° है। इमारत की ऊँचाई ज्ञात कीजिए। \(( \sqrt{3}=1.7 \) का उपयोग कीजिए)

  • 82.4 m
  • 66.4 m
  • 78.2 m
  • 56.2 m

\( \triangle ABC \) में, बिंदु D पर \( BD \perp AC \) है और \( \angle DBC=14^{\circ} \) है। BC पर एक बिंदु E इस प्रकार है कि \( \angle CAE = 75^{\circ} \) है। \( \angle AEB \) की माप कितनी है?

  • 136°
  • 166°
  • 137°
  • 151°

एक व्यक्ति के वेतन में पहले 30 प्रतिशत की कमी की जाती है और फिर 40 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है। उसके वेतन में कुल प्रतिशत कमी कितनी है?

  • 3%
  • 5%
  • 1%
  • 2%

259 m और 231 m लंबी दो ट्रेनें विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। पहली ट्रेन 55 km/hr और दूसरी 71 km/hr की चाल से चल रही है। उन्हें एक-दूसरे को पार करने में कितना समय लगेगा?

  • 11 सेकंड
  • 14 सेकंड
  • 17 सेकंड
  • 16 सेकंड

आरती, अनिल और नवीन ने क्रमशः 17:6:17 के अनुपात में निवेश करके साझेदारी में एक व्यवसाय शुरू किया। वर्ष के अंत में, उन्हें ₹78,600 का लाभ अर्जित हुआ, जो उनके कुल निवेश का 20% है। अनिल ने कितना निवेश (₹ में) किया?

  • 58,838
  • 58,880
  • 58,950
  • 58,788

आदित्य किसी काम का \( \frac{1}{6} \) भाग 5 दिनों में कर सकता है और भगवान उसी काम का \( \frac{1}{5} \) भाग 11 दिनों में कर सकता है। यदि दोनों मिलकर काम करें तो काम पूरा करने में लगने वाले दिनों की संख्या ज्ञात कीजिए। (दशमलव के एक अंक तक पूर्णांकित कीजिए)

  • 15.4
  • 19.4
  • 23.1
  • 18.9

एक आयताकार बॉक्स की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई 8: 7: 5 के अनुपात में है। यदि बॉक्स का आयतन 2240 cm³ है, तो बॉक्स का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल \(( cm^{2} \) में, निकटतम दहाई तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।

  • 1250
  • 1140
  • 960
  • 1050
RRB Group D PYQ 12/12/2026 S-3