महासागर (Ocean): ये पृथ्वी पर जल के सबसे बड़े, गहरे और सतत भंडार हैं। ये महाद्वीपों को अलग करते हैं और वैश्विक जलवायु को नियंत्रित करते हैं,
पृथ्वी पर मुख्य रूप से 5 महासागर हैं, जो हमारे ग्रह की लगभग 71% सतह को कवर करते हैं।
ये सभी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
महासागरों के नाम (आकार के अनुसार बड़े से छोटे):
प्रशांत महासागर (Pacific Ocean): सबसे बड़ा और गहरा।
मारियाना ट्रेंच (Mariana Trench): विश्व का सबसे गहरा बिंदु (प्रशांत महासागर में), गहराई लगभग 11,034 मीटर।
चैलेंजर डीप: मारियाना ट्रेंच का सबसे गहरा हिस्सा।
अंध/ अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean): दूसरा सबसे बड़ा, यूरोप/अमेरिका के बीच, इसका आकार अंग्रेजी के ‘S’ अक्षर जैसा है।
प्यूर्टो रिको ट्रेंच: अटलांटिक महासागर का सबसे गहरा बिंदु।
हिंद महासागर (Indian Ocean): तीसरा सबसे बड़ा, भारत के दक्षिण में, इसे ‘अर्ध महासागर‘ भी कहा जाता है।
जावा/सुंडा ट्रेंच: हिन्द महासागर का सबसे गहरा बिंदु।
दक्षिणी महासागर (Southern/Antarctic Ocean): अंटार्कटिका को घेरने वाला।
आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean): सबसे छोटा और उथला, उत्तरी ध्रुव पर।
मोलॉय डीप: आर्कटिक महासागर का सबसे गहरा बिंदु।
सागर | Sea
सागर (Sea): ये महासागरों के किनारे के वे हिस्से हैं जो भूमि से घिरे होते हैं या महाद्वीपों के पास होते हैं, । इनकी गहराई महासागरों की तुलना में कम होती है और यहाँ समुद्री जीवन अधिक विविधतापूर्ण हो सकता है
दक्षिण चीन सागर (South China Sea): विश्व का सबसे बड़ा सागर।
भूमध्य सागर (Mediterranean Sea): ‘स्थल से घिरा’ सबसे बड़ा सागर।
कैस्पियन सागर (Caspian Sea): क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी झील (खारे पानी की), जिसे सागर भी कहा जाता है।
लाल सागर (Red Sea): एशिया और अफ्रीका को अलग करता है।
सरगासो सागर (Sargasso Sea): उत्तरी अटलांटिक में स्थित; इसकी कोई तटरेखा (Coastline) नहीं है।
मृत सागर (Dead Sea): विश्व का सबसे नीचा बिंदु (भूमि पर) और अत्यधिक लवणता (Salinity) वाला सागर।
खाड़ी | Gulf | Bay
खाड़ी (Gulf / Bay): यह समुद्र का वह हिस्सा है जो भूमि के अंदर तक घुसा होता है।
गल्फ (Gulf): इसका मुहाना (प्रवेश द्वार) बहुत संकरा और गहरा होता है (उदा: पर्शियन गल्फ)।
बे (Bay): इसका मुहाना चौड़ा होता है (उदा: बंगाल की खाड़ी)।
मेक्सिको की खाड़ी (Gulf of Mexico): विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी (Gulf)।
बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal): विश्व की सबसे बड़ी ‘बे’ (Bay)।
हडसन की खाड़ी (Hudson Bay): विश्व की सबसे लंबी तटरेखा वाली खाड़ी (कनाडा में)।
फारस की खाड़ी (Persian Gulf): पेट्रोलियम उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध।
मन्नार की खाड़ी: भारत और श्रीलंका के बीच स्थित जैव-विविधता संपन्न क्षेत्र।
जलसंधि | Strait
पाक जलसंधि (Palk Strait): भारत और श्रीलंका को जोड़ती है।
मलक्का जलसंधि: अंडमान सागर और दक्षिण चीन सागर को जोड़ती है (सबसे व्यस्त)।
जिब्राल्टर जलसंधि: ‘भूमध्य सागर की कुंजी’ (अटलांटिक और भूमध्य सागर को जोड़ती है)।
बेरिंग जलसंधि: अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line) के समानांतर स्थित है।