Updated on 29/03/26 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp
महाभक्षकाणु | Macrophage
  • उत्पत्ति: अस्थि मज्जा (Bone Marrow) की मोनोसाइट्स (Monocytes) कोशिकाओं से।
  • प्रकार: श्वेत रक्त कोशिका (WBC) का एक हिस्सा, जो Innate Immunity (सहज प्रतिरक्षा) प्रदान करती है।
  • प्रक्रिया: Phagocytosis (भक्षणकोशिकता) द्वारा हानिकारक जीवाणुओं और मलबे को निगलना।
  • उपनाम: शरीर का ‘सफाईकर्मी’ (Scavenger) या ‘कूड़ा उठाने वाला’।
  • विशिष्ट नाम (स्थान के आधार पर):
    • यकृत (Liver): कुफ़्फ़र कोशिकाएं (Kupffer cells)
    • फेफड़े (Lungs): एल्वियोलर मैक्रोफेज (Dust cells)
    • मस्तिष्क (Brain): माइक्रोग्लिया (Microglia)
    • त्वचा (Skin): लैंगरहैंस कोशिकाएं (Langerhans cells)
    • हड्डियाँ (Bone): ऑस्टियोक्लास्ट (Osteoclasts)
    • संयोजी ऊतक (Connective Tissue): हिस्टियोसाइट्स (Histiocytes)
  • कार्य: एंटीजन प्रेजेंटिंग सेल (APC) के रूप में कार्य कर T-cells को सक्रिय करना
  • जीवनकाल: रक्त में मोनोसाइट्स के रूप में कुछ दिन, ऊतकों (Tissues) में मैक्रोफेज के रूप में महीनों से वर्षों तक।
  • विशेषता: ये अमीबा की तरह अपना आकार बदल सकती हैं
स्स्रायु | Ligament
  • परिभाषा: हड्डी को हड्डी (Bone to Bone) से जोड़ने वाला ऊतक
    • LE BB – Ligament – Elastin – Bone to Bone
  • प्रकृति: अत्यधिक लचीला (Elastic) और मजबूत रेशेदार ऊतक।
  • संरचना: मुख्य रूप से पीले इलास्टिन फाइबर (Yellow Elastin Fibers) से निर्मित
  • प्रोटीन: इसमें ‘इलास्टिन’ प्रोटीन की अधिकता होती है।
  • कार्य: जोड़ों (Joints) को स्थिरता प्रदान करना और हड्डियों को सही स्थान पर रखना।
  • रक्त आपूर्ति: इसमें रक्त का प्रवाह बहुत कम होता है, जिससे चोट लगने पर ठीक होने में समय लगता है।
  • मोच (Sprain): लिगामेंट के अत्यधिक खिंच जाने या फटने को ‘मोच’ कहते हैं।
  • महत्वपूर्ण अंतर: टेंडन (Tendon) मांसपेशियों को हड्डी से जोड़ता है, जबकि लिगामेंट हड्डी को हड्डी से।
वसाणु | Adipocyte
  • Adipocyte (वसाणु): वसा संचय करने वाली कोशिका (Fat-storing cell)।
  • ऊतक (Tissue): यह Adipose Tissue (वसा ऊतक) का मुख्य घटक है, जो एक प्रकार का Connective Tissue (संयोजी ऊतक) है।
  • संग्रहण (Storage): ऊर्जा को Triglycerides (ट्राइग्लिसराइड्स) के रूप में जमा करता है।
  • प्रकार (Types): मुख्य रूप से दो प्रकार
    • White Fat (ऊर्जा संचय हेतु)
    • Brown Fat (तापमान नियंत्रण/Thermogenesis हेतु)।
  • कार्य (Function):
    • ऊर्जा भंडारण
    • अंगों को झटकों से बचाना (Cushioning)
    • ऊष्मारोधी (Insulation) परत बनाना।
  • हार्मोन (Hormone): यह Leptin हार्मोन स्रावित करता है, जो भूख (Satiety) को नियंत्रित करता है।
  • स्थान (Location): त्वचा के नीचे (Subcutaneous) और आंतरिक अंगों के बीच (Visceral) पाया जाता है।
  • उत्पत्ति (Origin): इनकी उत्पत्ति मेसेनकाइमल स्टेम सेल (Mesenchymal stem cells) से होती है।
  • बनावट: शरीर में वसा बढ़ने पर इन कोशिकाओं की संख्या और आकार दोनों बढ़ सकते हैं।
मास्ट कोशिका | Mast cell
  • उत्पत्ति: अस्थि मज्जा (Bone Marrow) की माइलॉयड स्टेम कोशिकाओं से
  • प्रकार: श्वेत रक्त कोशिकाओं (WBC) का एक हिस्सा, ग्रैनुलोसाइट्स (Granulocytes) के समान।
  • स्थान: संयोजी ऊतक (Connective Tissue), त्वचा, फेफड़े और पाचन तंत्र की श्लेष्म झिल्ली में मौजूद।
  • मुख्य कार्य: एलर्जी प्रतिक्रिया (Allergic reactions) और सूजन (Inflammation) को नियंत्रित करना
  • स्त्रावित रसायन: हिस्टामाइन (Histamine), हेपरिन (Heparin) और सेरोटोनिन (Serotonin)।
  • हिस्टामाइन: रक्त वाहिकाओं को फैलाता है (Vasodilator) और एलर्जी के लक्षण पैदा करता है।
  • हेपरिन: प्राकृतिक थक्कारोधी (Anticoagulant), रक्त को जमने से रोकता है।
  • सेरोटोनिन: रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ता है (Vasoconstrictor)।
  • एंटीबॉडी संबंध: एलर्जी के दौरान IgE (Immunoglobulin E) एंटीबॉडी से बंधती हैं।
  • आकार: गोलाकार या अंडाकार, साइटोप्लाज्म में गहरे रंग के कण (Granules) पाए जाते हैं।
  • अतिसंवेदनशीलता: एनाफिलेक्टिक शॉक (Anaphylactic shock) के लिए जिम्मेदार कोशिकाएं।
ऊतक | Tissue
  • ऊतक (Tissue): समान संरचना और कार्य वाली कोशिकाओं का समूह।
  • हिस्टोलॉजी (Histology): ऊतकों के अध्ययन का विज्ञान (संस्थापक: मार्सेलो माल्पीगी)।
  • ऊतक शब्द: सबसे पहले बिचट (Bichat) ने दिया।
  • विभज्योतकी ऊतक (Meristematic): पौधों में निरंतर विभाजन करने वाले ऊतक (वृद्धि के लिए जिम्मेदार)।
  • जाइलम (Xylem): पौधों में जल और खनिजों का संवहन (नीचे से ऊपर)।
  • फ्लोएम (Phloem): पत्तियों से भोजन का संवहन (पौधे के सभी भागों में)।
  • पेरेंकाइमा (Parenchyma): भोजन भंडारण करने वाला सरल स्थायी ऊतक।
  • कोलेनकाइमा (Collenchyma): पौधों को लचीलापन प्रदान करता है।
  • स्क्लेरेनकाइमा (Sclerenchyma): पौधों को कठोरता देता है (मृत कोशिकाएं, उदा. नारियल का छिलका)।
  • उपकला ऊतक (Epithelial): शरीर और अंगों की रक्षात्मक बाहरी परत।
  • संयोजी ऊतक (Connective Tissue): अंगों को जोड़ना (उदा. रक्त, अस्थि, उपास्थि)।
  • रक्त (Blood): एकमात्र तरल संयोजी ऊतक (Fluid Connective Tissue)।
  • लिगामेंट (Ligament): हड्डी को हड्डी (Bone to Bone) से जोड़ता है।
  • टेंडन (Tendon): मांसपेशियों को हड्डी (Muscle to Bone) से जोड़ता है।
  • एरिओलर ऊतक: त्वचा और मांसपेशियों के बीच पाया जाता है, अंगों को सहारा देता है।
  • ए़डिपोज ऊतक (Adipose): वसा (Fat) का संचय करने वाला ऊतक।
  • अस्थि (Bone): कैल्शियम और फास्फोरस से बना कठोर संयोजी ऊतक।
  • उपास्थि (Cartilage): नरम और लचीली हड्डी (नाक, कान में मौजूद)।
  • पेशी ऊतक (Muscular): गति के लिए उत्तरदायी (एक्टिन और मायोसिन प्रोटीन)।
  • तंत्रिका ऊतक (Nervous): संदेशों का संवहन (इकाई: न्यूरॉन)।
अस्थि | Bone
  • कुल हड्डियाँ: व्यस्क में 206, नवजात शिशु में लगभग 300।
  • सबसे लंबी/भारी हड्डी: फीमर (Femur) – जांघ की हड्डी।
  • सबसे छोटी हड्डी: स्टेप्स (Stapes) – मध्य कान में।
  • सबसे मजबूत हड्डी: मैन्डिबल (Mandible) – निचले जबड़े की हड्डी।
  • अक्षीय कंकाल (Axial Skeleton): 80 हड्डियाँ (खोपड़ी, रीढ़, पसलियाँ)।
  • उपांगीय कंकाल (Appendicular Skeleton): 126 हड्डियाँ (हाथ, पैर, कंधे, कूल्हे)।
  • खोपड़ी (Skull): कुल 29 हड्डियाँ (कपाल: 8, चेहरा: 14, कान: 6, हायोइड: 1)।
  • रीढ़ की हड्डी (Vertebral Column): व्यस्क में 26, बच्चों में 33।
  • पसलियाँ (Ribs): 12 जोड़ी (कुल 24); ‘फ्लोटिंग रिब्स’ 11वीं और 12वीं जोड़ी।
  • हाथ की हड्डियाँ: ह्यूमरस, रेडियस, अल्ना, कार्पल्स, मेटाकार्पल्स, फालंगेस।
  • पैर की हड्डियाँ: फीमर, पेटेला (घुटने की टोपी), टिबिया, फिबुला, टार्सल्स, मेटाटार्सल्स।
  • हड्डी से हड्डी का जोड़: लिगामेंट (Ligament)।
  • मांसपेशी से हड्डी का जोड़: टेंडन (Tendon)।
  • हड्डियों का मुख्य घटक: कैल्शियम और फास्फोरस (कैल्शियम फास्फेट)।
  • अस्थि कोशिकाएं: ऑस्टियोब्लास्ट (Osteoblasts)।
  • हड्डियों का अध्ययन: ऑस्टियोलॉजी (Osteology)।
  • कोलेजन प्रोटीन: हड्डियों में पाया जाने वाला मुख्य प्रोटीन ‘ओसीन’ (Ossein) है।
  • रक्त निर्माण: लाल अस्थि मज्जा (Red Bone Marrow) में।
  • शरीर की एकमात्र गतिशील हड्डी (खोपड़ी में): निचला जबड़ा (Mandible)।
  • कॉलर बोन: क्लैविकिल (Clavicle) – इसे ‘ब्यूटी बोन’ भी कहते हैं।
  • शिन बोन (Shin Bone): टिबिया (Tibia) – शरीर की दूसरी सबसे लंबी हड्डी।
महाभक्षकाणु | Macrophage स्स्रायु | Ligament वसाणु | Adipocyte मास्ट कोशिका | Mast cell ऊतक | Tissue अस्थि | Bone