Updated on 14/05/26 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp
Mental Health Foundation
  • मेंटल हेल्थ फाउंडेशन UK-आधारित एक चैरिटी है
    •  स्थापना 1949 में हुई थी।
    • मानसिक स्वास्थ्य फाउंडेशन (Mental Health Foundation)  द्वारा आयोजित मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह 2026, 11 मई से 17 मई 2026 तक चलेगा।
      • विषय 2026 “एक्शन” (या “एक्शन लें”) है।
  • विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: 10 अक्टूबर 
  • भारत का राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (NMHP):
    • शुरुआत 1982 में 
  • मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम (Mental Healthcare Act):
    • यह अधिनियम 2017 में पारित किया गया था, जिसने 1987 के पुराने कानून की जगह ली।
    • धारा 309 का प्रभाव: इस अधिनियम के तहत, आत्महत्या के प्रयास को अपराध की श्रेणी से लगभग बाहर कर दिया गया है (यह माना जाता है कि व्यक्ति गंभीर तनाव में था)।
  • KIRAN हेल्पलाइन: भारत सरकार द्वारा शुरू की गई 24/7 टोल-फ्री हेल्पलाइन (1800-599-0019) जो मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रदान करती है।
  • Tele-MANAS: बजट 2022-23 में घोषित ‘टेली-मानसिक स्वास्थ्य सहायता और नेटवर्किंग राज्य भर में’ कार्यक्रम।
(SAIL) | SAIL
  • भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (Steel Authority of India Limited – SAIL)
    • स्थापना: 19 जनवरी, 1954 (हिंदुस्तान स्टील लिमिटेड के रूप में)।
    • मुख्यालय: नई दिल्ली
    • चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पांडा 
  • दर्जा: यह एक महारत्न (Maharatna) कंपनी है (2010 में यह दर्जा मिला)।
  • मंत्रालय: इस्पात मंत्रालय (Ministry of Steel) के अंतर्गत कार्यरत।
  • महत्व: भारत की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी 
  • SAIL के तहत 5 एकीकृत (Integrated) प्लांट मुख्य हैं:
    • द्वितीय पंचवर्षीय योजना
      1. भिलाई स्टील प्लांट (छत्तीसगढ़): सोवियत संघ (USSR) की सहायता से स्थापित, ।
      2. राउरकेला स्टील प्लांट (ओडिशा): जर्मनी की सहायता से स्थापित।
      3. दुर्गापुर स्टील प्लांट (पश्चिम बंगाल): ब्रिटेन (UK) की सहायता से स्थापित।
    • तृतीय पंचवर्षीय योजना
      1. बोकारो स्टील प्लांट (झारखंड): सोवियत संघ (USSR) की सहायता से स्थापित।
    • बर्नपुर (IISCO) स्टील प्लांट (पश्चिम बंगाल): सबसे पुराने प्लांटों में से एक।
  • विशेष स्टील प्लांट (Specialized Plants)
    • सलेम स्टील प्लांट: तमिलनाडु (स्टेनलेस स्टील के लिए प्रसिद्ध)।
    • विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील प्लांट: भद्रावती, कर्नाटक
    • अलॉय स्टील प्लांट: दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल।
ICMR
  • पूरा नाम: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research).
    • स्थापना: 1911 (तब इसका नाम ‘इंडियन रिसर्च फंड एसोसिएशन’ – IRFA था).
    • नाम परिवर्तन: 1949 में इसका नाम बदलकर ICMR कर दिया गया.
    • मुख्यालय: नई दिल्ली.
    • मंत्रालय:  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare)
    • अध्यक्ष : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री 
    • हानिदेशक (Director General): डॉ. राजीव बहल (Dr. Rajiv Bahl).
  • सचिव: महानिदेशक ही भारत सरकार के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (DHR) के सचिव भी होते हैं.
  • कार्य और उद्देश्य (Functions)
    • यह भारत में जैव-चिकित्सा अनुसंधान (Biomedical Research) के लिए शीर्ष संस्था (Apex Body) है.
    • इसका मुख्य कार्य चिकित्सा अनुसंधान का समन्वय, निर्माण और प्रोत्साहन करना है.
    • यह संक्रामक रोगों (जैसे मलेरिया, टीबी) और गैर-संचारी रोगों (जैसे कैंसर, मधुमेह) पर शोध करता है.
  • महत्वपूर्ण संस्थान (Important Institutes)
    • NIV (National Institute of Virology): पुणे (कोवैक्सिन विकास में अहम भूमिका).
    • NIN (National Institute of Nutrition): हैदराबाद.
    • NIMR (National Institute of Malaria Research): नई दिल्ली.
    • NIE (National Institute of Epidemiology): चेन्नई.
    • JALMA (National JALMA Institute for Leprosy): आगरा.
  • हालिया अपडेट (Recent Highlights – 2026)
    • SANVAD 2026: फरवरी 2026 में ICMR ने ‘SANVAD 2026’ (Scholars Assembly for Next-Gen Ventures to Advance Development) का आयोजन दिल्ली में किया.
    • स्वदेशी तकनीक: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 पर ICMR ने 6 महत्वपूर्ण स्वदेशी तकनीकें प्रदर्शित कीं, जिनमें ‘CRISPR-Cas आधारित TB जांच’ और ‘Nipah Point-of-Care Assay’ शामिल हैं.
  • पत्रिका: यह ‘Indian Journal of Medical Research’ (IJMR) प्रकाशित करता है.
  • मशहूर खोज: भारत की पहली स्वदेशी COVID-19 वैक्सीन (Covaxin) ICMR और भारत बायोटेक ने मिलकर बनाई थी.
VB-G RAM G Act | VB G RAM G Act | (MGNREGA) | MGNREGA
  • VB-G RAM G Act
    • विकसित भारतरोज़गार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025
      • 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाला है।
      • प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के वेतन-रोजगार की कानूनी गारंटी प्राप्त होगी।
  • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), 2005, 1 जुलाई, 2026 से निरस्त हो जाएगा।
    • 100 दिनों के वेतन-रोजगार की कानूनी गारंटी
नर्स | नर्सिंग | फ्लोरेंस नाइटिंगेल
  • अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
    •  12 मई को, इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स (ICN) द्वारा,  1965 से
    • आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती (1820-1910)
    • 1974 में, 12 मई को आधिकारिक तौर पर फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन के रूप में चुना गया था।
    • 2026 विषय:  “Our Nurses. Our Future. Empowered Nurses Save Lives” है।
  • अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर, भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2026 प्रदान किए।
    •  ये पुरस्कार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) द्वारा नर्सिंग सेवाओं में उत्कृष्टता को सम्मानित करने के लिए स्थापित किए गए हैं।
    • इनमें योग्यता प्रमाण पत्र, ₹1 लाख का नकद पुरस्कार और एक पदक भी शामिल है।
  • फ्लोरेंस नाइटिंगेल (Florence Nightingale) 
    • जन्म: 12 मई, 1820 (फ्लोरेंस, इटली)। 
    • उपनाम: The Lady with the Lamp
    • प्रसिद्धि: आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक और एक प्रसिद्ध ब्रिटिश सांख्यिकीविद् (Statistician)
    • क्रीमिया युद्ध (Crimean War): 1850 के दशक में युद्ध के दौरान घायल सैनिकों की सेवा की और स्वच्छता पर जोर दिया।
    • नर्सिंग स्कूल: 1860 में लंदन में ‘सेंट थॉमस अस्पताल‘ में दुनिया का पहला धर्मनिरपेक्ष नर्सिंग स्कूल खोला।
    • कॉककॉम्ब चार्ट (Coxcomb Chart): उन्होंने डेटा को समझाने के लिए ‘पोलर एरिया डायग्राम‘ का आविष्कार किया, जिसे कॉककॉम्ब चार्ट भी कहा जाता है।
    • रॉयल स्टैटिस्टिकल सोसाइटी: वह इस सोसाइटी की पहली महिला सदस्य चुनी गईं (1858)।
    • ऑर्डर ऑफ मेरिट: 1907 में यह सम्मान पाने वाली पहली महिला बनीं।
    • पुस्तक: उनकी प्रसिद्ध पुस्तक का नाम ‘Notes on Nursing’ (1859) है।
    • मृत्यु: 13 अगस्त, 1910 (लंदन)।
    • नर्सिंग शपथ: नर्सिंग के छात्रों द्वारा ली जाने वाली शपथ को ‘नाइटिंगेल प्लेज’ (Nightingale Pledge) कहा जाता है।
भारतीय उद्योग परिसंघ | (CII) | CII
  • CII – Confederation of Indian Industry
    • स्थापना: 1895
    • प्रकृति: गैर-सरकारी (Non-government), गैर-लाभकारी (Not-for-profit) और उद्योग-नेतृत्व वाला संगठन।
    • मुख्यालय: नई दिल्ली
    • अध्यक्ष (President): आर. मुकुंदन
      • राजीव मेमानी के उत्तराधिकारी के रूप में, 2026-27 के कार्यकाल के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है।
    • महानिदेशक (Director General): चंद्रजीत बनर्जी 
  • यह एक सलाहकारी (Advisory) निकाय है, संवैधानिक या वैधानिक नहीं।
Static GK