11th – 13th JPSC 2024 Pre Paper 1 QUESTIONS SOLUTION
GK
निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित है? नोबल पुरस्कार प्राप्तकर्ता (2022) – पुरस्कार का क्षेत्र
स्वांते पाबो – भौतिक विज्ञान
एलेन आस्पेक्ट – रसायन विज्ञान
मोर्टन मेल्डल – आर्थिक विज्ञान
एनी एर्नाक्स – साहित्य
निम्न में से किस शहर में 20 अप्रैल, 2023 को आयोजित वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन सम्पन्न हुआ था?
दिल्ली
काठमांडू
कुआला लंपुर
जकार्ता
निम्नलिखित में से किस राष्ट्र के द्वारा, 2023 में भारतीय राष्ट्रपति को उस देश की यात्रा के दौरान सबसे उच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ येलो स्टार’ से सम्मानित किया गया था?
मिश्र
मलेशिया
इंडोनेशिया
सूरीनाम
The Coalition Years पुस्तक के लेखक कौन हैं?
शशि थरूर
प्रणब मुखर्जी
रवि माथुर
एम० एम० सिंह
‘उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन’ (NATO) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
I. इस संगठन में 42 राष्ट्र सदस्य हैं।
II. इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स में अवस्थित है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
केवल I
केवल II
I तथा II दोनों
न तो I और न ही II
G20 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
I. 1 दिसम्बर, 2022 को भारत ने ऑस्ट्रेलिया से इसकी अध्यक्षता प्राप्त की थी।
II. G20 का पहला शिखर सम्मेलन 2008 में वाशिंगटन में सम्पन्न हुआ था।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
केवल I
केवल II
I एवं II दोनों
न तो I और न ही II
भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद, समान नागरिक संहिता (UCC) की बात करता है?
अनुच्छेद 43
अनुच्छेद 44
अनुच्छेद 45
अनुच्छेद 46
2023 में, संयुक्त राज्य अमेरिका के किस राज्य ने हाल ही में सरकारी स्कूलों में दीपावली के दिन अवकाश की घोषणा की थी?
लॉस एंजेलिस
बॉस्टन
जरसी
न्यूयॉर्क
निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित है? (पद्मश्री प्राप्तकर्ता – पुरस्कार का क्षेत्र)
श्री आनन्द कुमार – विज्ञान व अभियांत्रिकी
श्री मूलचन्द लोढा – साहित्य तथा शिक्षा
श्री जानुम सिंह सोय – सार्वजनिक मामले
श्री पी० कल्याणसुंदरम – सामाजिक कार्य
निम्नलिखित में से किस राज्य में विश्व के सबसे बड़े रेलवे प्लेटफार्म का उद्घाटन किया गया है?
कर्नाटक
मध्य प्रदेश
राजस्थान
दिल्ली
निम्न में से कौन, भारत के गणतंत्र दिवस 2023 में मुख्य अतिथि थे?
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति
मिश्र के राष्ट्रपति
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति
सुडान में फंसे हुए भारतीय नागरिकों के निष्क्रमण हेतु भारत सरकार द्वारा बचाव अभियान का शुभारम्भ किया गया था। इस अभियान का नाम था
ऑपरेशन देवी शक्ति
ऑपरेशन गंगा
ऑपरेशन आदिस अबाबा
ऑपरेशन कावेरी
भारतीय संसद के नये भवन को किस वास्तुकार ने डिज़ाइन किया था?
रवि मोदी
बिमल रॉय
बिमल पटेल
डी. राधाकृष्णन
निम्नांकित में से आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन (CDRI) के बारे में कौन-सा कथन सही है/हैं?
I. भारत CDRI का सदस्य है।
II. यह एक UN एजेंसी है।
III. इसका मुख्यालय पेरिस में अवस्थित है।
IV. इसकी शुरुआत G20 समिट, 2023 में हुई।
नीचे दिए गए विकल्पो में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
केवल I
केवल I और II
केवल I, III और IV
I, II, III तथा IV
कृषि सूखा को परिभाषित किया जाता है
समयावधि एवं स्थान के दृष्टिकोण से वर्षा का विषम वितरण
निम्न मृदा आर्द्रता
30 प्रतिशत या उससे अधिक अपर्याप्त वर्षा का फसली क्षेत्र में होना
जल संग्रह भंडार में जलापूर्ति में अत्यधिक कमी होना जिसे सामान्य वर्षा से पूरा किया जा सके
निम्नलिखित में से किस शहर में भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केन्द्र स्थित है?
मुम्बई
दिल्ली
कोलकाता
हैदराबाद
याया त्सो झील के संदर्भ में निम्न में से कौन-से कथन सही हैं?
I. यह लद्दाख में स्थित है।
II. यह जैव विविधता अधिनियम के तहत लद्दाख का प्रथम विरासत स्थान है।
III. इसे पक्षियों का स्वर्ग भी कहा जाता है।
IV. यह सतलज नदी के द्वारा सिंचित है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का कीजिए :
केवल I एवं II
केवल I, II एवं IV
केवल I, II एवं III
I, II, III एवं IV
लकड़ावाला समिति (1993) संबंधित है
आय विषमता से
गरीबी आकलन से
अंतर्राज्य सम्बन्ध से
जैवविविधता संरक्षण से
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाई गई मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा में निम्नलिखित में से कौन-सा शामिल नहीं है?
सम्मान, स्वतंत्रता एवं समानता
जीवन का अधिकार
उपयुक्त जीवन यापन स्तर की स्वतंत्रता
सार्वभौमिक आधारभूत आय का अधिकार
WTO के अंतर्गत, निम्नांकित में से कौन-सा अनुदान बॉक्स के रूप में विचार नहीं किया जाता है?
ग्रीन बॉक्स अनुदान
एम्बर बॉक्स अनुदान
रेड बॉक्स अनुदान
व्हाइट बॉक्स अनुदान
जलोढ़ मिट्टी के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
I. इसमें रेत की मात्रा पश्चिम से पूर्व की ओर घटती है।
II. ये बांगर एवं खादर स्वरूप में होते हैं।
III. ये मृदा देश के कुल क्षेत्रफल का 40 प्रतिशत हिस्सा है।
IV. इस मिट्टी में पोटाश की मात्रा अधिक एवं फॉसफोरस की मात्रा कम होती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
केवल I
केवल I एवं II
केवल I, II एवं III
I, II, III एवं IV
पीएम कुसुम योजना संबंधित है
कृषि सौर पंप व्यवस्था से
विद्युत वाहन अनुदान से
सेमी कन्डक्टर क्षेत्र से
उर्वरक क्षेत्र से
श्रमशक्ति सहभागिता दर को किस रूप में परिभाषित किया जाता है?
बेरोजगार जनसंख्या के प्रति श्रमशक्ति का अनुपात
नियोजित एवं नियोजन के इच्छुक का कार्यशील आयु जनसंख्या के प्रति अनुपात
नियोजित एवं बेरोजगार की संख्या का अनुपात
प्रच्छन्न बेरोजगारी को छोड़कर, श्रमशक्ति एवं नियोजन आयु वर्ग की संख्या का अनुपात
विश्व सामाजिक सुरक्षा रिपोर्ट, निम्नांकित में से किसके द्वारा जारी की जाती है?
विश्व बैंक
UN महिला आयोग
ILO
UN मानवाधिकार आयोग
निम्न में से कौन-से कथन, खराइ ऊँट के संबंध में सही हैं?
I. यह लद्दाख में पाया जाने वाला दुर्लभ ऊँट प्रजाति है।
II. उनका नाम स्थानीय शब्द ‘खारा’ जिसका अर्थ नमकीन होता है, से व्युत्पन्न है।
III. अपनी चारागाह तक पहुँचने के लिए ये समुद्र में लम्बी दूरी तक तैरते हैं।
IV. प्राचीन समय में इनका इस्तेमाल सिल्क रूट क्षेत्र में होता था।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
केवल I एवं II
केवल II एवं III
केवल I एवं IV
I, II, III एवं IV
गिनी गुणक के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
I. यह समाज में आय के असमानता के स्तर को मापता है।
II. गिनी गुणक जितना अधिक होगा, असमानता उतनी कम होगी।
III. यह लॉरेन्ज वक्र के प्रयोग से व्युत्पन्न किया जाता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
केवल I
केवल I एवं III
केवल I एवं II
केवल II एवं III
डिब्रू सैखोवा जैव उद्यान, निम्न में से कहाँ स्थित है?
अरूणाचल प्रदेश
असम
मणिपुर
सिक्किम
अर्थ ओवरशूट दिवस संबंधित है
पर्यावरण क्षरण से
ट्रोपोस्फीयर का अत्यधिक गरम होने से
ग्लेसियर का अत्यधिक सूर्य किरण से पिघलने से
भू-चुम्बकत्व से
निम्नलिखित में से किस सिन्धु घाटी स्थल पर, हल की खोज संबंधित टेराकोटा की प्रतिकृति मिली?
धोलावीरा
कालीबंगन
राखीगढ़ी
बनावली
नवपाषाणिक पुरास्थल बुरुडीह, झारखण्ड के किस जिले में स्थित है?
हजारीबाग
सिमडेगा
जामताड़ा
उपर्युक्त में से कोई नहीं
निम्नलिखित में से कौन-सी प्रशासनिक संरचना, आरोही क्रम में सही है?
द्रोणमुख, स्थानीय, संग्रहण, कर वाटिका
स्थानीय, कर वाटिका, द्रोणमुख, संग्रहण
स्थानीय, द्रोणमुख, कर वाटिका, संग्रहण
स्थानीय, द्रोणमुख, संग्रहण, कर वाटिका
प्रभावती गुप्त शासिका थी
गुप्त वंश की
शुंग वंश की
वाकाटक वंश की
मौखरी वंश की
संगम ग्रंथ ‘तोलकाप्पियम’ कार्य है
खगोल विज्ञान पर
व्याकरण पर
संगीत पर
चिकित्सा पर
मुगल मनसबदारी व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए कौन उत्तरदायी होता था?
वकील
वजीर
मीर बक्शी
सद्र
मुगल काल के दौरान, पिछले शासनकाल के दौरान ढाले गए सिक्कों को कहा जाता था
खजाना
चालनी
मुहर
बिखा
विजयनगर साम्राज्य की राजधानी किस नदी के तट पर स्थित थी?
तुंगभद्रा
नर्मदा
गोदावरी
भीमा
निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है? इमारत – निर्माणकर्ता
लाल महल – बलबन
हिंडोला महल – होशंग शाह
जहाज महल – गयासुद्दीन खिलजी
लाल दरवाजा – बीबी राजे मस्जिद
निम्न में कौन जहाँगीर के समय का चित्रकार नहीं है?
मंसूर
मनोहर
ख्वाजा अब्दुस समद
अबुल हसन
1931 ई. में, कांग्रेस के किस अधिवेशन में मौलिक अधिकारों का प्रस्ताव पारित हुआ?
इलाहाबाद
कराची
मुम्बई
गया
निम्नलिखित में से किसने कहा था “रैयतवारी एक ऐसी व्यवस्था है जो भारत में हमेशा से प्रचलित रही है?
जॉन शोर
अलेक्जेंडर डफ
कप्तान/कैप्टन रीड
थॉमस मुनरो
निम्न में से किस समाचार पत्र से महात्मा गाँधी संबंधित नहीं थे?
Young India
Indian Mirror
Harijan
Indian Opinion
अमृतसर की संधि महाराजा रणजीत सिंह और _____ के बीच संपन्न हुई।
लॉर्ड कार्नवालिस
लॉर्ड डलहौजी
लॉर्ड हेस्टिंग्स
लॉर्ड मिण्टो
निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक डॉ. अम्बेडकर द्वारा नहीं लिखी गई है?
Thoughts on Pakistan
Annihilation of Caste
The Problem of Rupee : Its Origin and Its Solution
Servants of India
निम्नलिखित वाक्यों पर विचार करें :
I. मुख्यभूमि भारत का अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार लगभग 30° है।
II. गुजरात से अरूणाचल प्रदेश के बीच ढाई घण्टे का अंतर है।
III. 82°30′ पू० भारत की मानक देशांतर रेखा है।
IV. मानक देशांतर रेखा के समय को भारत के लिए मानक समय माना जाता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
I-सत्य, II-असत्य, III-असत्य, IV-सत्य
I-सत्य, II-असत्य, III-सत्य, IV-सत्य
I-सत्य, II-सत्य, III-सत्य, IV-असत्य
I-असत्य, II-सत्य, III-असत्य, IV-सत्य
निम्न में से कौन-से कथन सत्य हैं?
I. कर्क रेखा भारत को दो हिस्सों में बाँटता है।
II. कर्क रेखा भारत के अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखाओं को दो हिस्सों में बाँटता है।
III. भारत का पूर्व-पश्चिम में अधिकतम विस्तार कर्क रेखा के साथ-साथ है।
IV. भारत में सबसे पूर्वी और सबसे पश्चिमी बिंदुओं को जोड़ने वाली रेखा कर्क रेखा के उत्तर में स्थित है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
I और II
III और IV
II और III
I और IV
निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य, बांग्लादेश और मयांमार के साथ सीमा साझा करता है?
नागालैंड
त्रिपुरा
मिजोरम
मणिपुर
उत्तर से दक्षिण, पश्चिमी घाटों को स्थानीय तौर पर जाना जाता है
सहयाद्रि, नीलगिरी, अन्नामलाई, कार्डमम हिल्स
सहयाद्रि, अन्नामलाई, नीलगिरी, कार्डमम हिल्स
नीलगिरी, सहयाद्रि, कार्डमम हिल्स, अन्नामलाई
सहयाद्रि, नीलगिरी, कार्डमम हिल्स, अन्नामलाई
निम्नलिखित में से कौन-सी नदी अरब सागर में नहीं गिरती है?
कृष्णा
साबरमती
तापी
नर्मदा
आम्र वर्षा, भारत के किन राज्यों में सामान्य घटना है?
उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश एवं कर्नाटक
उत्तर प्रदेश एवं तमिलनाडु
केरल एवं कर्नाटक
निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?
I. भारत के पश्चिमी और मध्य भागों के गर्म और शुष्क जलवायु भागों में बाजरा रोपा जाता है।
II. यह एक कठोर फसल है, जो बार-बार के शुष्क दौर से निपट सकता है।
III. बारानी फसल होने के कारण, राजस्थान में इसकी उत्पादकता कम है।
IV. राजस्थान इसके उत्पादन में अग्रणी है।
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
I और II
II और III
III और IV
I और IV
भारत में शुष्क भूमि की खेती उन प्रदेशों तक सीमित है, जहाँ वार्षिक वर्षा
25 से.मी. से कम हो
50 से.मी. से कम हो
75 से.मी. से कम हो
100 से.मी. से कम हो
2011 जनगणना के अनुसार, भारत में महिलाओं का अंतर्राज्यीय प्रवास, अंतिम आवासीय स्थान के अनुसार निम्न क्रम में है
गाँव से शहर, शहर से गाँव, शहर से शहर, गाँव से गाँव
शहर से गाँव, शहर से शहर, गाँव से शहर, गाँव से गाँव
गाँव से गाँव, गाँव से शहर, शहर से गाँव, शहर से शहर
शहर से शहर, गाँव से शहर, गाँव से गाँव, शहर से गाँव
जनसंख्या आकार के आधार पर निम्न में से कौन-सा शहरी संकुलन का आरोही क्रम है?
चेन्नई-बेंगलुरू-अहमदाबाद-हैदराबाद
बेंगलुरू-हैदराबाद-अहमदाबाद-चेन्नई
अहमदाबाद-हैदराबाद-बेंगलुरू-चेन्नई
हैदराबाद-चेन्नई-बेंगलुरू-अहमदाबाद
भारतीय संविधान में चुनाव आयोग का प्रावधान, निम्नलिखित में से किस देश से प्रेरित है?
आयरलैण्ड
यूनाइटेड किंगडम (U.K.)
संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A.)
उपर्युक्त में से कोई नहीं
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राज्यसभा, संसद को 2/3 बहुमत से राज्य के किसी विषय पर कानून बनाने के लिए अधिकृत कर सकती है?
अनुच्छेद 249
अनुच्छेद 243
अनुच्छेद 259
अनुच्छेद 250
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में यह उल्लेखित है कि राज्य के नीति निर्देशक तत्वों को किसी भी न्यायालय द्वारा लागू नहीं किया जा सकता है?
अनुच्छेद 39
अनुच्छेद 38
अनुच्छेद 36
अनुच्छेद 37
किस संशोधन अधिनियम के अंतर्गत, अनुच्छेद 16 में 4A जोड़कर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए पदोन्नति में आरक्षण सुनिश्चित किया गया?
75वाँ संशोधन अधिनियम, 1994
76वाँ संशोधन अधिनियम, 1994
77वाँ संशोधन अधिनियम, 1995
108वाँ संशोधन अधिनियम, 2008
निम्नलिखित में से कौन-से कथन, भारत के दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के बारे में सही हैं?
I. यह सर्वप्रथम 1997 में स्थापित हुआ था।
II. यह एक वैधानिक संस्था है।
III. इसकी स्थापना दर निर्धारण/संशोधन सहित दूरसंचार सेवाओं को विनियमित करने के लिए की गई थी।
IV. इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है।
सही उत्तर का चयन कीजिए :
केवल I, III और IV
केवल I, II और III
केवल II और III
उपर्युक्त सभी
भारत में पंचायती राज संस्था के कामकाज की जाँच के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सी समितियाँ नियुक्त की गई थी?
I. एल. एम. सिंघवी समिति
II. जी. वी. के राव समिति
III. अशोक मेहता समिति
IV. बलवंत राय मेहता समिति
सही उत्तर का चयन कीजिए :
केवल I, II और III
केवल III और IV
केवल II, III और IV
उपर्युक्त सभी
भारत में किस तिथि को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है?
14 नवम्बर
25 दिसम्बर
2 अक्टूबर
1 मई
निम्नलिखित में से कौन-सा/से नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के बारे में सत्य नहीं है/हैं?
I. उनके कार्यालय के प्रशासनिक खर्च संसद के मत के अधीन हैं।
II. अपने पद को छोड़ने के बाद वह भारत सरकार या राज्य के अधीन अन्य कोई पद पाने के योग्य नहीं है।
III. संसद के दोनों सदनों में अक्षमता या दुर्व्यवहार साबित होने के आधार पर ही नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक को उसके पद से हटाया जा सकता है।
सही उत्तर का चयन कीजिए :
केवल I
केवल II और III
केवल II
केवल I और III
अनुच्छेद 19(2) के अंतर्गत, ‘भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’ के प्रयोग पर तर्कसंगत प्रतिबंध, निम्नलिखित में से किन परिस्थितियों में उचित ठहराया जा सकता है?
I. राज्य की सुरक्षा
II. मानहानि
III. राजद्रोह
IV. सार्वजनिक व्यवस्था
सही उत्तर का चयन कीजिए:
केवल I और II
केवल II और III
केवल I, II और IV
उपर्युक्त सभी
किस समिति के रिपोर्ट ने भारत के अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए आदिवासी स्व-शासन सुनिश्चित करने के संदर्भ में पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम (PESA) 1996, के लिए मार्ग प्रशस्त किया?
अशोक मेहता समिति
जी. वी. के राव समिति
भूरिया समिति
बलवंत राय मेहता समिति
द्वितीय पंचवर्षीय योजना में, किस क्षेत्र के विकास पर सर्वाधिक बल दिया गया था?
कृषि क्षेत्र
परिवहन क्षेत्र
औद्योगिक क्षेत्र
गरीबी उन्मूलन
शहरी क्षेत्रों में गरीबी के आकलन का आधार किस सूचकांक को माना जाता है?
कृषि श्रमिकों का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
थोक मूल्य सूचकांक
शेयर सूचकांक
औद्योगिक श्रमिकों का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
भारत, निम्न में से किस फसल का सबसे बड़ा उत्पादक, साथ ही साथ सबसे बड़ा उपभोक्ता और आयातक है?
गेहूँ
कपास
दलहन
गन्ना
निम्न में से कौन-सा, नकद फसल नहीं है?
जूट
ज्वार
गन्ना
मूंगफली
सतत् विकास के निर्धारण हेतु, किन सूचकांकों को आधार बनाया जाता है?
पारिस्थितिकी
सामाजिक और सांस्कृतिक
आर्थिक
उपर्युक्त सभी
जोहान्सबर्ग में सतत् विकास सम्मेलन किस वर्ष आयोजित हुआ था?
1997
2002
2003
2004
सतत् विकास क्या है?
आर्थिक विकास
पर्यावरणीय विकास
सामाजिक विकास
उपर्युक्त सभी
‘सतत् विकास’ शब्द कब अस्तित्व में आया था?
1980
1987
1992
1998
भारत में आर्थिक सुधार की प्रक्रिया कब शुरू की गई?
1990
1991
1993
1994
सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें और नीचे दिए हुए कूट में से सही उत्तर का चयन करें : सूची-I
(a) मूल्य विभेद
(b) भूमि सुधार
(c) गरीबी का दुष्चक्र
(d) आई. बी. आर. डी. सूची-II
(i) रैगनर नर्कसे
(ii) ब्रेटन वुड्स
(iii) भूमि एकाधिकार
(iv) भूमि चकबन्दी
कूट :
(a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
(a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
(a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iv)
(a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
ध्वनि तरंगों के दो क्रमागत संपीड़नों के बीच की दूरी को क्या कहते हैं?
वेव नम्बर
आवृत्ति
तरंगदैर्ध्य
आयाम
निम्न में से प्रतिध्वनि का कारण क्या है?
ध्वनि का अवशोषण
ध्वनि का पारगमन
ध्वनि का परावर्तन
ध्वनि का अपवर्तन
प्रकाश वर्ष _____ की इकाई है।
दूरी
समय
ऊर्जा
प्रकाश की तीव्रता
निम्न में से कौन, निर्वात में गमन नहीं कर सकता है?
प्रकाश
ऊष्मा
ध्वनि
विद्युत चुम्बकीय तरंग
वाहक (रेडियो) तरंगों पर किसी सूचना के अध्यारोपण की प्रक्रिया का नाम है
ट्रांसमिशन
मॉड्यूलेशन
डिमॉड्यूलेशन
रिसेप्शन
निम्न में से किस जीव से अंगोरा ऊन प्राप्त की जाती है?
भेड़
बकरी
खरगोश
लोमड़ी
RAM के बारे में निम्न में से कौन-सा सही नहीं है?
RAM एक अस्थायी भण्डारण क्षेत्र है
RAM एक hard disc storage की तरह है
RAM एक वाष्पशील मेमोरी है
RAM में भण्डारित सूचनायें, कम्प्यूटर के ऑफ होने पर उड़ जाती हैं
किसी की शिकायतों को व्यक्त करने के लिए वेबसाइटों का प्रयोग कहलाता है
वेब प्ली
वेब हेटिंग
साइबर रांटिंग
साइबर वेंटिंग
सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) का कौन-सा अंग, गणना करता है तथा परिणाम देता है?
Alternate Local Unit
American Logic Unit
Alternating Logic Unit
Arithmetic Logic Unit
आई. सी. ए. आर. दिवस कब मनाया जाता है?
23 दिसम्बर
16 जुलाई
22 अप्रैल
23 नवम्बर
चावल का वैश्विक जीन बैंक स्थित है
फिलीपीन्स में
पूसा, नई दिल्ली में
कटक में
हैदराबाद में
गन्ना है
कम दीप्तिकाल का पौधा
अधिक दीप्तिकालीन पौधा
उदासीन दीप्तिकालीन पौधा
दीप्तिकाल के प्रति उदासीन पौधा
मक्के के भ्रूणपोष में कितने गुणसूत्र पाये जाते हैं?
20
30
40
23
व्यावसायिक खाने योग्य गेहूँ में, निम्न में कौन-सी जीनोमिक स्थिति पाई जाती है?
AB जीनोम
ABC जीनोम
ABCD जीनोम
ABD जीनोम
क्षारीय भूमियों को सुधारा जा सकता है
चूने के प्रयोग द्वारा
जिप्सम के प्रयोग द्वारा
खारे पानी के प्रयोग द्वारा
उपर्युक्त में से कोई नहीं
JharkhandGK
निम्नांकित में से लोटा पहाड़ की मुख्य पहचान क्या है?
तिलका माँझी के विद्रोह का केन्द्र
प्रस्तर कालीन आदिमानवों का केन्द्र
1857 के सिपाही संग्राम का एक बड़ा केन्द्र
कोल विद्रोह का बड़ा केन्द्र
‘जहाँगीरनामा’ में छोटानागपुर राज के किस हाथी का उल्लेख किया गया है?
मोती चन्द्र
शरत चन्द्र
नागपुरी पिठो
श्याम चन्द्र
1857 की क्रान्तिकारी गतिविधियों का प्रमुख केन्द्र रोहिणी, आज किस जिले में स्थित है?
गोड्डा
जामताड़ा
देवघर
दुमका
संथाल जनजाति के सबसे प्रमुख देवता कौन हैं?
मरांग बुरु
मरांग माँझी
मोरेको तुरिको
ठाकुर देव
राजकुमारी कुष्ठ आश्रम, 1895 किस शहर में स्थापित किया गया था?
देवघर
राँची
डाल्टनगंज
हजारीबाग
हिल खड़िया समाज, पंचायत से बड़ी संस्था को क्या कहता है?
परहा
चीरा
पाढ़ा
बड़ा जुटान
निम्नलिखित में से कौन, गाँव के प्रधान माने जाते थे?
खूंटकट्टी रैयत
जेठ रैयत
आसामी
भोगता
‘थेनदिरी’ एवं ‘बिददिरी’ संस्कार जुड़े हैं
संथाल विवाह से
उराँव जन्मोत्सव से
मुंडा अंत्येष्टि से
उराँव अंत्येष्टि से
गिरिडीह को किस वर्ष रेलवे से जोड़ा गया था?
1871
1885
1904
1915
प्रसिद्ध तीर्थस्थल पारसनाथ, निम्नांकित में से किससे सबसे नजदीक है?
इसरी
डुमरी
मधुबन
ककोलत
निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म, सही सुमेलित नहीं है? दिवस – दिन
विश्व वातावरण दिवस – 5 जून
विश्व पृथ्वी दिवस – 22 अप्रैल
विश्व होम्योपैथी दिवस – 12 मार्च
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस – 21 जून
2023 में किस राज्य ने ‘सीखो व कमाओ’ कार्यक्रम प्रारम्भ किया है?
उत्तर प्रदेश
मध्य प्रदेश
राजस्थान
हरियाणा
11th – 13th JPSC 2024 Pre Paper 1 QUESTIONS SOLUTION