Updated on 24/05/26 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

P, L, K, U, J और Y समान कैलेंडर वर्ष के लगातार छह महीनों में राजस्थान और उत्तर प्रदेश की यात्रा पर जाते हैं। P ने नवंबर के महीने में राजस्थान की यात्रा करना पसंद किया। U ने P से ठीक दो महीने पहले उत्तर प्रदेश का दौरा किया। Y ने जुलाई के महीने को प्राथमिकता दी। J, Y और U द्वारा पसंद किए गए महीनों के ठीक बीच राजस्थान का दौरा करना पसंद करता है। L, Y से ठीक एक महीने पहले गया था। K किस महीने में गया था?

  • अगस्त
  • नवंबर
  • सितंबर
  • अक्टूबर

S, T, U, V, W और X एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल की संख्या 1 है, इसके ऊपर की मंजिल की संख्या 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपर की मंजिल की संख्या 6 है। V सबसे निचली मंजिल पर रहता है। X और U प्रत्येक एक सम संख्या वाली मंजिल पर रहते हैं। T, U और W के ठीक बीच में रहता है। W तल संख्या 2 पर रहता है। तल संख्या 5 पर कौन रहता है?

  • S
  • X
  • U
  • T

छह गायकों V, W, X, Y, Z और A के संगीत कार्यक्रम एक ही महीने जुलाई के अलग-अलग दिनों, अर्थात 12वें, 14वें, 16वें, 21वें, 25वें और 31वें दिन होने हैं। W का संगीत कार्यक्रम X से पहले के किसी दिन है, लेकिन 21वें दिन नहीं है। V का संगीत कार्यक्रम 14वें दिन है। केवल A का संगीत कार्यक्रम ही X के संगीत कार्यक्रम के बाद है। Y का संगीत कार्यक्रम V के संगीत कार्यक्रम से पहले है। किस गायक का संगीत कार्यक्रम जुलाई के 21 वें दिन है?

  • Z
  • A
  • Y
  • W

कुछ व्यक्ति एक फुटबॉल के मैदान पर खेल रहे हैं। केवल दो व्यक्तियों ने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई हैं। ठीक तीन व्यक्तियों ने पीले रंग की टी-शर्टें पहनी हुई हैं। लाल रंग की टी-शर्ट पहना हुआ व्यक्ति, केसरिया रंग की टी-शर्ट पहने हुए एकमात्र व्यक्ति को गेंद पास करता है। सफेद रंग की टी-शर्ट पहने हुए व्यक्ति ने केसरिया रंग की टी-शर्ट पहने हुए व्यक्ति से गेंद छीनी, और फिर गेंद को हरे रंग की टी-शर्ट पहने हुए खिलाड़ी को पास कर दी। कोई अन्य व्यक्ति उस मैदान पर नहीं खेल रहा है। मैदान पर कुल कितने खिलाड़ी फुटबॉल खेल रहे हैं?

  • 9
  • 8
  • 10
  • 7

L, G, K, P, H और Z एक ही बहुमंजिला इमारत की आठ अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं, जिसमें 2 मंजिलें खाली हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 8 है। H मंजिल क्रमांक 1 पर रहता है, K मंजिल क्रमांक 2 पर रहता है, और P मंजिल क्रमांक 8 पर रहता है। Z के ठीक ऊपर वाली मंजिल और ठीक नीचे वाली मंजिल खाली है। G की मंजिल, उस मंजिल के ठीक ऊपर है, जिसमें L रहता है, और G की मंजिल, P की मंजिल के ठीक नीचे है। मंजिल क्रमांक 4 पर कौन रहता है?

  • Z
  • G
  • H
  • L

पांच व्यक्ति P, Q, R, S और T को पांच अलग-अलग वर्षों, अर्थात 1991, 1992, 1993, 1994 और 1995 में नौकरी मिली। Q को T से ठीक पहले नौकरी मिली। R को P के ठीक बाद नौकरी मिली। S को R के ठीक बाद नौकरी मिली। T को वर्ष 1992 में नौकरी मिली। इनमें से किसे वर्ष 1995 में नौकरी मिली?

  • S
  • Q
  • R
  • P

श्रीमान सिंह और श्रीमती सिंह को उनकी वैवाहिक वर्षगांठ पर पांच उपहार पेटियां प्राप्त हुईं। उन्होंने इन पेटियों को प्राप्त होने के क्रम के आधार पर क्रमांकित किया। शाम को उन्होंने एक पेटी खोली, जिसमें एक जोड़ी अंगूठियां थीं। उन्हें किसी सम क्रमांक वाली पेटी में एक डिनर सेट मिला। श्रीमान सिंह की बहन द्वारा भेजी गई पहली पेटी में एक फोटो कोलाज था, और अंत में मिली पेटी में एक विंड चाइम था। उन्हें किसी सम क्रमांक वाली पेटी में एक सुंदर पोशाक मिली। अंगूठियों की जोड़ी किस क्रमांक वाली पेटी में थी?

  • 3
  • 5
  • 1
  • या तो 3 या 5

विभिन्न खाद्य पदार्थों के छह डिब्बे डाइनिंग टेबल पर एक पंक्ति में रखे गए हैं। टॉफियों का डिब्बा किसी एक सिरे पर है। टॉफियों के डिब्बे और चॉकलेट वाले डिब्बे के बीच तीन डिब्बे रखे गए हैं। आइसक्रीम के डिब्बे को टॉफी वाले डिब्बे या फ्रूट जैम वाले डिब्बे के साथ नहीं रखा गया है। कुकीज और पैनकेक के डिब्बों को आइसक्रीम के डिब्बे के साथ रखा गया है। निम्न में से कौन सा डिब्बा किसी एक सिरे पर रखा गया है ?

  • फ्रूट-जैम
  • कुकीज
  • चॉकलेट
  • पैनकेक

एक कमरे में चार लोग बैठे हैं। जब उनसे एक सवाल पूछा जाता है, तो उनमें से प्रत्येक दो जवाब देता है। चार में से केवल दो व्यक्ति एक सही उत्तर देते हैं और एक गलत उत्तर देते हैं, जबकि अन्य दो व्यक्ति दोनों उत्तर गलत देते हैं। आज के दिन के बारे में पूछे जाने पर, व्यक्ति 1 कहता है कि यह बुधवार या रविवार है। व्यक्ति 2 कहता है कि यह सोमवार या शनिवार है। व्यक्ति 3 कहता है कि यह मंगलवार या शुक्रवार है। और व्यक्ति 4 कहता है कि यह गुरुवार या बुधवार है। आज का दिन क्या है?

  • रविवार
  • शनिवार
  • शुक्रवार
  • बुधवार

प्रत्येक संकाय वाणिज्य, विज्ञान और कला में 3 बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। A, B और C वाणिज्य संकाय से हैं। P, Q और R विज्ञान संकाय से हैं। J, K और L कला संकाय से हैं। निम्नलिखित शर्तों के आधार पर 4 बैडमिंटन खिलाड़ियों की एक टीम को एक टूर्नामेंट के लिए भेजा जाना है।
(i) प्रत्येक संकाय से कम से कम एक छात्र होना चाहिए।
(ii) P, Q या R के साथ नहीं जाएगा।
(iii) A और C हमेशा एक साथ जाएंगे।
(iv) K और L हमेशा एक साथ जाएंगे।
खिलाड़ियों का इनमें से कौन सा संयोजन टूर्नामेंट के लिए एक संभावित संयोजन है?

  • A, C, P और J
  • A, Q, R और J
  • B, Q, J और K
  • B, P, R और J

छह व्यक्ति हैं – A, B, C, D, E और F. A, B, C और F पुरुष हैं और अन्य दो महिलाएं हैं। A की ऊंचाई 5.2 फीट, B की 5.7 फीट, C की 5.9 फीट, D की 5.4 फीट, E की 6.0 फीट और F की 6.1 फीट है। इनमें से सभी A, B, C और E चीनी पसंद करते हैं। और D और F को नमक पसंद है। जिन लोगों की लंबाई 5.5 फीट से अधिक होती है वे काले रंग के कपड़े पहनते हैं और अन्य लोग सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं। इनमें से कौन सा चीनी प्रेमी पुरुष है जो काला नहीं पहनता है?

  • C
  • A
  • D
  • B

अलग-अलग आकार के पांच कंटेनर: गोला, घन, प्रिज्म, घनाभ और सिलेंडर के अलग-अलग पैटर्न हैं: सादा, चेकर, पुष्प, पोल्का डॉट्स और स्ट्रिप्स लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। साथ ही प्रत्येक का अलग रंग नीला, हरा, गुलाबी, काला और पीला है लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हो। घन और सिलेंडर में फ्लोरल डिज़ाइन नहीं है। गोला गुलाबी रंग का है। प्रिज्म का डिज़ाइन चेकर है लेकिन यह पीला या काला नहीं है। घनाभ हरे रंग का है लेकिन इसमें पोल्का डॉट्स या स्ट्रिप्स पैटर्न नहीं है। सादा कंटेनर गुलाबी रंग का है। घन में पोल्का डॉट्स हैं और न तो नीले और न ही काले रंग के हैं। सिलेंडर का रंग नीला नहीं है। किस कंटेनर में पुष्प पैटर्न है?

  • घनाभ
  • सिलेंडर
  • गोला
  • प्रिज्म

चार मित्र हैं शरयू, पिंकी, तनीषा और ममता। दो J कॉलेज में पढ़ते हैं, एक X कॉलेज और एक A कॉलेज में। प्रत्येक एक विषय में निश्चित रूप से अच्छा है और एक सभी विषयों में अच्छा है। विषय अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और कंप्यूटर है। J कॉलेज में पढ़ने वालों में से एक गणित में अच्छा है और दूसरा सभी विषयों में। तनीषा A कॉलेज में पढ़ रही है। पिंकी गणित में अच्छी है। शरयू विज्ञान में अच्छा नहीं है। बताइये कि सभी विषयों में कौन अच्छा है।

  • पिंकी
  • तनिषा
  • शरयु
  • ममता

सात चॉकलेट A, B, C, D, E, F और G को अलग-अलग मूल्य पर 40 रुपये और 50 रुपये (40 और 50 को छोड़कर) के बीच खरीदा जाता है, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हो। चॉकलेट C की कीमत चॉकलेट E से पांच रूपये कम है। चॉकलेट A की कीमत एक अभाज्य संख्या है। चॉकलेट F की कीमत चॉकलेट A की तुलना में दो रूपये अधिक है। चॉकलेट F की कीमत चॉकलेट E की तुलना में अधिक है। चॉकलेट D की कीमत एक विषम संख्या है। चॉकलेट G की कीमत चॉकलेट D की कीमत से तीन रूपये अधिक है। किसी भी चॉकलेट की कीमत 44 रुपये नहीं है। चॉकलेट B की कीमत एक सम संख्या है। निम्नलिखित में से कौन सी चॉकलेट E से महंगी है?

  • C
  • B
  • G
  • D

13 खिलाड़ियों P1, P2, P3, P4, P5, P6, P7, P8, P9, P10, P11, P12 और P13 में से एक टीम का चयन किया जाना है। टीम में सात खिलाड़ी होंगे। P1, P6 अथवा P4 के साथ P2 को नहीं चुना जा सकता है। P2, P10, P11 अथवा P13 के साथ P7 को नहीं चुना जा सकता है। यदि P8 और P13 दोनों को चुना जाता है तो P5 को भी अवश्य चुना जाएगा। P4 को P2, P6, P12 या P11 के साथ नहीं चुना जा सकता है। निम्नलिखित में से कौन कौन चयनित टीम में है?

  • P1, P3, P4, P5, P6, P8, P9
  • P1, P3, P4, P5, P8, P9, P13
  • P2, P3, P5, P7, P8, P9, P13
  • P1, P6, P11, P12, P13, P3, P4

पांच छात्र राधा, सुजीत, मिहिर, अंशुल और विकास के पास लेखक जैन, कोहली, दास, शर्मा और एडविन द्वारा लिखित लेखाशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, गणित, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी विषयों पर कुल पांच पुस्तकें हैं। प्रत्येक विद्यार्थी के पास पाँच विषयों में से एक विषय पर केवल एक पुस्तक है।
जैन लेखाशास्त्र पुस्तक के लेखक हैं। जिसका स्वामित्व विकास या राधा के पास नहीं है।
अंशुल एडविन द्वारा लिखित पुस्तक के मालिक हैं।
मिहिर के पास गणित की पुस्तक है।
विकास के पास अंग्रेजी की पुस्तक है जो कोहली ने नहीं लिखी है।
अर्थशास्त्र की पुस्तकें शर्मा द्वारा लिखी गई हैं। व्यवसाय अध्ययन पुस्तक के लेखक कौन है?

  • जैन
  • एडविन
  • दास
  • शर्मा

एक कमरे में छह व्यक्तियों, A, B, C, D, E, और F का एक समूह है। समूह में दो विवाहित जोड़े हैं। B इटालियन है और C की माता है। F, C की दादी है। F कनाडा से है। D, E का दादा है। और D ऑस्ट्रेलिया से है। समूह में एक इटालियन, एक कनाडाई, एक ऑस्ट्रेलियाई, एक फ्रांसीसी और दो आयरिश लोग हैं। फ्रांसीसी व्यक्ति पुरुष है और विवाहित है। कोई भी जो पोता है विवाहित नहीं है। A की राष्ट्रीयता क्या है और उसकी पत्नी कौन है?

  • फ्रेंच, F
  • फ्रेंच, B
  • आयरिश, F
  • इटालियन, B

नीचे वर्णित गठन में पक्षियों की सबसे छोटी संख्या क्या है, यह मानते हुए कि सूचीबद्ध सभी शर्तों को पूरा करने के लिए प्रत्येक पक्षी को केवल एक बार गिना जाता है? एक पंछी के आगे दो पंछी, एक पंछी के पीछे दो पंछी और दो पंछी के बीच एक पंछी

  • 5
  • 4
  • 3
  • 7

एक आदमी ने एक लड़के से पूछा, “मुझे कोई ऐसी संख्या बताओ जो ‘4’ से बड़ी हो लेकिन ‘9’ से छोटी हो। साथ ही यह ‘7’ से बड़ी लेकिन ’11’ से छोटी होनी चाहिए, वह संख्या कौन सी है?

  • 8
  • 10
  • 7
  • 6

एक 6 मंजिला इमारत है जिसमें प्रत्येक मंजिल पर 20 कमरे हैं। इमारत में कुछ जहरीला पदार्थ छुपा हुआ है। वहां अधिकारियों के समूह एक साथ तलाशी अभियान शुरू करते हैं। पहला समूह पहली और दूसरी मंजिल की खोज करता है। दूसरा समूह तीसरी और चौथी मंजिल को संभालता है। तीसरा समूह 5वीं और 6ठी मंजिल पर कब्जा करता है। यदि किसी निकटतम मंजिल तक पहुँचने में 1 मिनट और प्रत्येक कमरे की तलाशी लेने में 1 मिनट का समय लगता है, तो पूरे तलाशी अभियान को पूरा करने में कितना समय लगेगा?

  • 61 मिनट
  • 40 मिनट
  • 126 मिनट
  • 46 मिनट

पांच मित्र A, B, C, D और E एक चिकित्सक, वकील, व्यवसायी, इंजीनियर और रसोइया के रूप में कार्य करते हैं और दिल्ली, मुंबई,गोवा, पणजी और पंजाब में रहते हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। न तो दो मित्रों का पेशा एक जैसा होता है और न ही कोई दो मित्र एक ही स्थान पर रहते हैं। A रसोइया के रूप में कार्य करता है लेकिन गोवा और पणजी में नहीं रहता है। B और D क्रमशः दिल्ली और मुंबई में रहते हैं। C एक वकील के रूप में कार्य करता है। चिकित्सक गोवा में रहता है। निम्नलिखित में से कौन सा संयोजन निश्चित रूप से सत्य है? NTPC CBT-1 28/01/2021 (Evening)

  • B – दिल्ली- व्यवसायी
  • D – मुंबई – इंजीनियर
  • A – पणजी – रसोइया
  • C – पणजी – वकील

5 पुरुषों M1, M2, M3,M4 और M5 और 6 महिलाओं W1, W2, W3, W4, W5 और W6 में से 5 सदस्यों की एक टीम का चयन किया जाना है। M5 को W4 या M4 के साथ नहीं चुना जा सकता है। M2 को M5 के साथ चुना जाना चाहिए, M1 को M3 के साथ नहीं चुना जा सकता है। W6 को M2 या W1 या W2 के साथ नहीं चुना जा सकता है। W5 को W6 या W2 या M2 के साथ नहीं चुना जा सकता है। यदि टीम में कम से कम तीन महिलाएं हैं, तो निम्न में से कौन सी टीम का सही चयन है? NTPC CBT -1 30/01/2021 (Morning)

  • M2, W3, M5, M3, W2
  • M1, W5, W4, M4, W3
  • M1, W2, W4, W6, M3
  • M2, W2, W4, M5, W6

A, B, C, D E F और G दो किशोर लड़कियों, दो शिशुओं और तीन बूढ़े पुरुषों के नाम हैं। B, F और E बूढ़े पुरुष नहीं हैं। A, F और C किशोर लड़कियां नहीं हैं। G एक बूढ़ा पुरुष है जबकि D एक शिशु है। निम्नलिखित में से कौन दो किशोर लड़कियां हैं? NTPC CBT -1 10/02/2021 (Evening)

  • A और E
  • B और F
  • F और E
  • B और E

आठ व्यक्ति P, Q, R, S, T, U, V और W अपने गंतव्य दिल्ली मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, गोवा, पणजी, पंजाब और यूपी जा रहे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में)। किन्हीं दो व्यक्तियों का गंतव्य समान नहीं होता। R गोवा जा रहा है। V दिल्ली, मुंबई या पंजाब नहीं जा रहा है। S और T क्रमशः यूपी और पणजी जा रहे हैं। P और Q पंजाब या मुंबई नहीं जा रहे हैं। U दिल्ली या मुंबई नहीं जा रहा है। निम्नलिखित में से कौन सा संयोजन निश्चित रूप से सही है? NTPC CBT -1 16/02/2021 (Evening)

  • Q – दिल्ली
  • W – मुंबई
  • W – दिल्ली
  • P – दिल्ली

दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके बाद आने वाले प्रश्नों के उत्तर दें। पांच कोचिंग कक्षाएं P Q R, S, और पांच अलग-अलग मंजिलों 1, 2, 3, 4 और 5 पर स्थित हैं, जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। प्रत्येक कोचिंग कक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान और अंग्रेजी में से केवल एक विषय पढ़ाया जाता है, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हो । निम्नलिखित जानकारी भी दी गई है:
कोचिंग कक्षा S में जीव विज्ञान पढ़ाया जाता है, जबकि कोचिंग कक्षा Q में अंग्रेजी नहीं पढ़ाई जाती है।
कोचिंग कक्षा R तीसरी मंजिल पर है, और कोचिंग कक्षा P में रसायन विज्ञान पढ़ाया जाता है।
5वीं मंजिल पर कोचिंग कक्षा में भौतिकी पढ़ाया जाता है।
तीसरी मंजिल पर कोचिंग कक्षा न तो अंग्रेजी पढ़ाती है और न ही भौतिकी।
दी गई जानकारी के आधार पर उस मंजिल की पहचान करें जिस पर गणित पढ़ाया जाता है। NTPC CBT -1 27/02/2021 (Evening)

  • 3rd
  • 2nd
  • 4th
  • 5th

पांच बच्चे A,B, C,D और E ने आम खाए। A ने B से 8 आम कम खाए। C और E ने मिलकर 37 आम खाए। D ने C से 8 आम अधिक खाए, B ने C से 5 आम अधिक खाए, B और A ने मिलकर 40 आम खाए। उपरोक्त जानकारी को ध्यान में रखते हुए। निम्नलिखित कथनों में से कौन सही है? NTPC CBT-1 04/03/2021 (Morning)

  • E ने 18 आम खाए और C ने 19 आम खाए।
  • D ने 19 आम खाए और C ने 27 आम खाए।
  • A ने 24 आम खाए और B ने 16 आम खाए।
  • C ने 11 आम खाए और B ने 16 आम खाए।

पांच छात्रों A, Q, B, S, C, और तीन शिक्षकों D, E, और F के समूह से, पांच की एक टीम को निम्नलिखित मानदंडों के आधार पर चुना जाना है। टीम में केवल एक शिक्षक होना चाहिए शिक्षक E, छात्र Q के समान टीम में नहीं हो सकता है। विद्यार्थी S, विद्यार्थी A के बिना टीम में नहीं हो सकता। विद्यार्थी B और विद्यार्थी C, विद्यार्थी Q के समान टीम में नहीं हो सकते। दी गई जानकारी के आधार पर, निम्नलिखित में से कौन एक टीम बनेगी ? NTPC CBT -1 19/03/2021 (Evening)

  • ECSQA
  • CBEDF
  • QBSCD
  • ABSCE

पांच सदस्यों A, B,C, D और E की ऊंचाई अलग-अलग है। वे क्रिकेट, फुटबॉल, शतरंज, टेनिस और वॉलीबॉल जैसे विभिन्न खेलों में से एक खेलते हैं। कोई भी दो सदस्य समान खेल नहीं खेलते हैं। A केवल दो सदस्यों से छोटा है और फुटबॉल खेलता है। उनमें से सबसे लंबा सदस्य शतरंज खेलता है। B, E से लंबा है लेकिन D से छोटा है। E टेनिस खेलता है और वह सबसे छोटा नहीं है। उनमें से कौन शतरंज खेलता है? NTPC CBT-1 03/04/2021 (Morning)

  • B
  • D
  • C
  • E

निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़े और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। सात सदस्य L,H, K, T, E, J और R ओलंपिक में, USA, चीन, कोरिया, फ्रांस, रूस, ऑस्ट्रेलिया और जापान देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं, प्रत्येक सदस्य एक अलग खेल, जैसे वॉलीबॉल, तीरंदाजी, राइफल शूटिंग, टेनिस, मुक्केबाजी, एथलेटिक्स और फुटबॉल, में भाग लेता है। व्यक्तियों, देशों और खेलों का क्रम ऐसा ही होना आवश्यक नहीं है। K तीरंदाजी के लिए चीन का प्रतिनिधित्व करता है। T, USA का प्रतिनिधित्व करता है लेकिन वॉलीबॉल या राइफल शूटिंग के लिए नहीं। जो जापान का प्रतिनिधित्व करता है, वह मुक्केबाजी में भाग लेता है। F वॉलीबॉल में भाग लेता है लेकिन कोरिया के लिए नहीं । L एथलेटिक्स में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करता है। जो रूस का प्रतिनिधित्व करता है वह टेनिस में भाग लेता है। J, कोरिया या जापान का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। R राइफल शूटिंग में भाग लेता है। निम्नलिखित सदस्य, खेल और देश के संयोजन में से कौन सा सही ढंग से मेल खाता है? RRB JE 23/05/2019 (Morning)

  • J- टेनिस फ्रांस
  • J – टेनिस रूस
  • R – टेनिस – फ्रांस
  • R – टेनिस – रूस

निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़े और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। एक अवकाश के दौरान, एक खेल खेला जा रहा है। खेल के लिए, J से R (लड़कों और लड़कियों का मिश्रण) के 9 लोगों को एक सीधी पंक्ति में खड़ा होना पड़ता है। लड़के काले जूते पहने हुए हैं और लड़कियां गुलाबी जूते पहनी हुई हैं। पंक्ति शीर्ष से गुलाबी जूते के साथ शुरू होती है। लड़के और लड़कियां पंक्ति में एक के बाद एक खड़े होते हैं। पंक्ति में प्रत्येक स्थान पर केवल एक व्यक्ति ही खड़ा हो सकता है।
i) J, K से सात स्थान आगे खड़ा है।
ii) तीसरा गुलाबी जूता है।
iii) L के बाद दूसरा लड़का M है।
iv) पंक्ति में चौथे स्थान पर N खड़ा है।
v) 0, J से आगे खड़ा है।
vi) P, L और J के बीच खड़ा है।
vii) R एक लड़की है।
निम्नलिखित में से कौन सा एक लड़कियों का युग्म है? RRB JE 29/05/2019 (Evening)

  • N और Q
  • 0 और N
  • P और L
  • R और M

पांच दोस्त A, S,D, F और G ने एक ही कैलेंडर वर्ष के लगातार महीनों में एक कोचिंग संस्थान में प्रवेश लियां । A ने मई में प्रवेश लिया। केवल D ने F और S के बीच प्रवेश लिया, जबकि G ने A के ठीक एक महीने बाद प्रवेश लिया। F प्रवेश लेने वाला अंतिम था। D ने किस महीने में प्रवेश लिया? Group – D 17/08/2022 (Morning)

  • जुलाई
  • जून
  • अगस्त
  • सितंबर

P, Q, R,S, T, U और V एक ही इमारत की सात अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल की संख्या 1 है, इसके ऊपर की मंजिल की संख्या 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपर की मंजिल की संख्या 7 है। Q मंजिल संख्या 2 पर रहता है। R, U की मंजिल के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। S, V की मंजिल के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है। T और P की मंजिलों के बीच केवल तीन व्यक्ति रहते हैं। R सबसे ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। R और P की मंजिलों के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है। P किस मंजिल पर रहता है? Group – D 17/08/2022 (Afternoon)

  • मंजिल 2
  • मंजिल 4
  • मंजिल 5
  • मंजिल 3

O, P,Q, R, S,T और U सात डिब्बे हैं, जिन्हें एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। R और P के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। S और T के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। P और Q के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। Q को सबसे नीचे रखा गया है। T को Q के ठीक ऊपर रखा गया है। S और Q के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं? Group -D 17/08/2022 (Afternoon)

  • एक
  • तीन
  • दो
  • चार

चार मित्र रामनिवास, रमेश, रामसिंह और रमन ने एक ही कैलेंडर वर्ष के लगातार महीनों में PhD की डिग्री प्राप्त की। रामनिवास ने अपनी डिग्री रामसिंह से ठीक एक महीने पहले प्राप्त की। रमेश के ठीक एक महीने बाद रमन ने अपनी डिग्री प्राप्त की । रामनिवास ने सितंबर में अपनी डिग्री प्राप्त की और रमन ने अपनी डिग्री रामनिवास से पहले प्राप्त नहीं की । रमेश ने अपनी डिग्री किस महीने में प्राप्त की ? Group – D 17/08/2022 (Evening)

  • अगस्त
  • अक्टूबर
  • नवंबर
  • दिसंबर

W, X,Y, Z, A, B और C में से प्रत्येक सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के अलग-अलग दिनों में शादियों में शामिल हुए । C को A के ठीक बाद शादी में शामिल होना है। Y को B और W से पहले के किसी दिन शादी में शामिल होना है। केवल 2 को A से पहले शादी में शामिल होना है। X को शुक्रवार को शादी में शामिल होना है। B को रविवार को शादी में शामिल नहीं होना है। सप्ताह के किस दिन Z को शादी में शामिल होना है? Group – D 17/08/2022 (Evening)

  • शनिवार
  • रविवार
  • बुधवार
  • गुरुवार

छह लड़कियों ने एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन में अपनी बातचीत का एक वीडियो रिकॉर्ड करने का फैसला किया, रविवार विश्राम का दिन रहेगा। P ने कहा कि शुक्रवार उसके लिए अनुकूल होगा। Q प्रक्रिया शुरू करेगी और सोमवार को रिकॉर्ड करेगी। S, T के ठीक पहले वाले दिन रिकॉर्ड करेगी। Q, U और S दोनों के ठीक मध्य वाले दिन रिकॉर्ड करेगी। T ने गुरुवार का चयन किया। वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए R के पास कौन सा दिन शेष है? Group – D 18/08/2022 (Morning)

  • बुधवार
  • सोमवार
  • गुरुवार
  • शनिवार

P, Q,R, S,T, U और V एक ही इमारत की सात अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल की संख्या 1 है, इसके ऊपर की मंजिल की संख्या 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपर की मंजिल की संख्या 7 है। U शीर्ष मंजिल पर रहता है। T और Q के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। Q मंजिल संख्या 3 पर है। V, P की मंजिल के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। S, R की मंजिल के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। Q, R की मंजिल के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है। मंजिल संख्या 6 पर कौन रहता है? Group – D 18/08/2022 (Morning)

  • T
  • V
  • R
  • S

G, H, I, J, K और L एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल की संख्या 6 है, इसके ऊपर की मंजिल की संख्या 5 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपर की मंजिल की संख्या 1 है। J एक सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है। G और K में से प्रत्येक विषम संख्या वाली मंजिल पर रहता हैं, L मंजिल संख्या 2 पर रहता है। H, L के ठीक ऊपर और K के ठीक नीचे एक विषम संख्या वाली मंजिल पर रहता है। G सबसे ऊपरी मंजिल पर नहीं रहता है। सबसे नीचे वाली मंजिल पर कौन रहता है? Group – D 18/08/2022 (Afternoon)

  • J
  • K
  • L
  • G

P, Q, R, S, T और U एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल की संख्या 1 है, इसके ऊपर की मंजिल की संख्या 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपर की मंजिल की संख्या 6 है। ठीक तीन व्यक्ति R और Q की मंजिलों के बीच रहते हैं। T, P की मंजिल के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। U, Q की मंजिल के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। R, S की मंजिल के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है। T मंजिल संख्या 4 पर रहता है। Q मंजिल संख्या 5 पर नहीं रहता है। मंजिल संख्या 6 पर कौन रहता है? Group – D 22/08/2022 (Morning)

  • U
  • R
  • S
  • P

A, B, C, D, E और F में से प्रत्येक की परीक्षा, सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होने वाले किसी एक सप्ताह के अलग-अलग दिन होनी है। सप्ताह में गुरुवार एकमात्र अवकाश का दिन है, जिस दिन कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जानी है। E की परीक्षा शनिवार को है। A और F की परीक्षाओं के बीच एक दिन का अंतर है, जो कि अवकाश का दिन है। D की परीक्षा, F की परीक्षा के ठीक पहले है, लेकिन C की परीक्षा के ठीक बाद है। B की परीक्षा रविवार को है। D की परीक्षा किस दिन आयोजित की जानी है?

  • शुक्रवार
  • मंगलवार
  • बुधवार
  • सोमवार

V, W, X, Y, Z, A और B सात डिब्बे हैं, जिन्हें एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। A को W के ठीक ऊपर रखा गया है। B और W के बीच केवल चार डिब्बे रखे गए हैं। V और X के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। X को A के ठीक ऊपर रखा गया है। B को सबसे ऊपर रखा गया है। Z और Y के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?

  • दो
  • तीन
  • चार
  • एक

7 मित्रों ने रविवार से शुरू होकर शनिवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के किसी एक दिन अपनी पसंद की मिठाई नहीं खाने का फैसला किया। प्रत्येक मित्र ने सप्ताह के अलग-अलग दिन को चुना। P ने शनिवार का दिन चुना। Q ने बुधवार का दिन चुना। R ने कहा कि वह P के ठीक पहले वाले दिन का चयन करेगा। S ने P और Q द्वारा चुने गए दिनों के बीच किसी भी उपलब्ध दिन को चुना। T ने रविवार का दिन चुना। U ने कहा कि वह Q के ठीक पहले वाले दिन का चयन करेगा। अब द्वारा चुने जाने के लिए कौन सा दिन शेष है?

  • मंगलवार
  • सोमवार
  • बुधवार
  • गुरुवार

सात डिब्बों – P Q R S T U और V, को एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। R के नीचे केवल तीन डिब्बे रखे गए हैं। S, Q के ठीक नीचे है। V, T के ठीक नीचे है। P, Q के ठीक ऊपर है। S ऊपर से तीसरा डिब्बा है। T, R के ठीक नीचे नहीं है। नीचे से तीसरा डिब्बा कौन सा है?

  • R
  • T
  • S
  • U

पांच व्यक्तियों K, L, M, N और P को एक ही महीने की पांच अलग-अलग तारीखों अर्थात पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं को उनका वेतन मिलता है। L को M के ठीक बाद वाली तारीख को वेतन मिलता है। N को K के ठीक पहले वाली तारीख को वेतन मिलता है। P को K के ठीक बाद वाली तारीख को वेतन मिलता है। P को महीने की 3 तारीख को वेतन मिलता है। M को किस तारीख को वेतन मिलता है?

  • 5th
  • 1st
  • 4th
  • 2nd

छह व्यक्ति, L, M, N, O, P और Q की एक ही वर्ष के विभिन्न महीनों अर्थात फरवरी, मार्च, जून, अगस्त, सितंबर और दिसंबर में पाक कला की कक्षाएं हैं। P की कक्षा Q से ठीक पहले है। केवल M की कक्षा O से पहले है। L की कक्षा N के ठीक बाद और Q से पहले है। निम्नलिखित कथनों में से कौनसा सही है?

  • L की कक्षा जून में है।
  • P की कक्षा सितंबर में है।
  • Q की कक्षा फरवरी में है।
  • M की कक्षा मार्च में है।

Q, W, E, R, T और Y एक ही इमारत की सात अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं, जिसमें एक मंजिल खाली है। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 7 है। T, सातवीं मंजिल पर रहता है, और W पहली मंजिल पर रहता है। Q, E और R के बीच की मंजिल पर रहता है। E के ठीक ऊपर की एक मंजिल खाली है। R और W के बीच केवल Y रहता है। 5वीं मंजिल पर E रहता है। Q किस मंजिल पर रहता है?

  • दूसरा
  • तीसरा
  • चौथा
  • पांचवां

P, Q, R, S, T और I नामक छह टीमों ने एक ही वर्ष के विभिन्न महीनों अर्थात जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई और जून में टूर्नामेंट जीते। टीम R ने जनवरी में टूर्नामेंट जीता। टीम Q ने टीम I से ठीक पहले वाले महीने में टूर्नामेंट जीता। टीम P ने टीम S के ठीक पहले वाले महीने में टूर्नामेंट जीता। टीम R और टीम S के महीनों के बीच ठीक दो टीम ने टूर्नामेंट जीता। टीम I ने किस महीने में टूर्नामेंट जीता?

  • मार्च
  • फरवरी
  • अप्रैल
  • मई

P, Q, R, S, T, U और V में से प्रत्येक की परीक्षा, सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होने वाले किसी एक सप्ताह के अलग-अलग दिन होनी है। केवल तीन व्यक्तियों की परीक्षाएं R और V के बीच हैं। केवल दो व्यक्तियों की परीक्षाएं Q और P के बीच है। V की परीक्षा शनिवार को है। Q की परीक्षा, R की परीक्षा के ठीक पहले है। केवल I की परीक्षा, P और के बीच है। T की परीक्षा बुधवार को नहीं है। Q की परीक्षा सोमवार को है। S की परीक्षा किस दिन आयोजित की जाती है?

  • बुधवार
  • रविवार
  • सोमवार
  • मंगलवार

A, B, C, D, E, F और G में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होने वाले सप्ताह के अलग-अलग दिनों में होनी है। C की परीक्षा मंगलवार को है। A और G की परीक्षाओं के बीच केवल एक छात्र की परीक्षा है, A की परीक्षा G की परीक्षा से पहले है। D की परीक्षा A की परीक्षा के ठीक पहले वाले दिन है, लेकिन यह गुरुवार को नहीं है। F की परीक्षा E की परीक्षा से पहले के किसी दिन है, किंतु B के बाद है। E की परीक्षा रविवार को है। निम्नलिखित में से किसकी परीक्षा सोमवार को है?

  • E
  • F
  • B
  • D

A, B, C, D, E, F और G, एक साथ मिलकर खरीदे गए एक वीडियो गेम को खेलना चाहते हैं। उनमें से प्रत्येक को, सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के किसी एक दिन, यह गेम मिलेगा। यह सप्ताह के किसी एक दिन में एक को ही मिलेगा। A रविवार को खेलेगा। D, A के ठीक पहले वाले दिन खेलेगा। B, E के ठीक बाद वाले दिन खेलेगा। E बुधवार को खेलेगा। C को यह सोमवार को नहीं मिलेगा। F को यह B और D के बीच वाले दिन मिलेगा। G को यह किस दिन खेलने को मिलेगा?

  • गुरुवार
  • शुक्रवार
  • सोमवार
  • शनिवार

A, Q, R, S, T, U, V और W, आठ डिब्बे हैं, जिन्हें एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। V को ऊपर से चौथे स्थान पर, और R के ठीक नीचे रखा गया है। W को सबसे ऊपर, तथा P के ठीक ऊपर रखा गया है। S और T के बीच केवल एक डिब्बे को रखा गया है। T को S के नीचे रखा गया है, और U को Q के ऊपर रखा गया है। T और Q के बीच कितने डिब्बों को रखा गया है?

  • शून्य
  • दो
  • तीन
  • एक

छह व्यक्ति A, B, C, D, E और F का जन्म एक ही महीने की अलग-अलग तारीख – 12वीं, 14वीं, 18वीं, 19वीं, 4वीं और 6वीं तारीख को हुआ था। उनमें से कोई भी D के बाद पैदा नहीं हुआ था और F, E के ठीक बाद पैदा हुआ था। A से पहले केवल तीन लोग पैदा हुए थे। C और E के बीच केवल दो लोग पैदा हुए थे। B, C के बाद पैदा नहीं हुआ था। निम्नलिखित में से कौन 12 तारीख को पैदा हुआ था?

  • B
  • F
  • C
  • A

P, Q, R, S, T और U में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के

reasoning-Puzzle