Updated on 25/05/26 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

पांच मित्र कोमल, हैरिस, पॉल, डेनियल और मेघना एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके खड़े हैं लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों। कोमल और मेघना के बीच केवल हैरिस है। पॉल, मेघना के ठीक दायें है। डेनियल, कोमल के ठीक बायें है। निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य है? Level 2 (13/06/2022) Shift 2

  • डैनियल मेघना के बाईं ओर तीसरे स्थान पर है।
  • हैरिस मेघना के दाईं ओर है
  • हैरिस कोमल के बाईं ओर है
  • कोमल, हैरिस के बायें से तीसरे स्थान पर है।

सात मित्र K, L, M, N, O, P और Q एक सीधी बेंच पर उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। M और Q किसी भी अंतिम छोर पर नहीं बैठे हैं। K ठीक मध्य स्थान पर बैठा है। केवल P, Q और N के बीच में बैठा है। L, K के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। K, O के ठीक बायें बैठा है। सबसे बायें छोर पर कौन बैठा है? Level 2 (13/06/2022) Shift 2

  • O
  • Q
  • N
  • L

आठ मित्र एक वर्गाकार मेज के चारों ओर चार कोनों पर और चार भुजाओं के मध्य में केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। ईशीन मनमीत और ज्योति का निकटतम पड़ोसी है। हर्ष और रेखा के मध्य केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। नंदन, ईशीन के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। परेश मनमीत के बाएं से दूसरे स्थान पर है। मीना और ईशीन के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। मनमीत, रेखा के ठीक दायें बैठा है। नंदन के दायें से दूसरे स्थान पर कौन है? Level 3 (14/06/2022) Shift 1

  • रेखा
  • मीना
  • परेश
  • ज्योति

लंच ब्रेक के दौरान, आठ सहकर्मी, अर्थात् A, B, C, D, E, F, G और H एक वृत्त में समान दूरी पर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। B, G और D दोनों का निकटतम पड़ोसी है। C, A और G दोनों का निकटतम पड़ोसी है। H, B के बायें से तीसरा है, E, A का निकटतम पड़ोसी नहीं है। E के दायें से तीसरा कौन है? Level 3 (14/06/2022) Shift 1

  • G
  • A
  • D
  • B

A, B, C, D, E, F, G और H एक वर्गाकार मेज के चारों ओर बैठे हैं; उनमें से चार इसके चारों कोनों पर बैठे हैं, जबकि चार भुजाओं के मध्य में बैठे हैं। चारों कोनों पर बैठे व्यक्तियों का मुख केंद्र की ओर है, जबकि भुजाओं के मध्य में बैठे व्यक्तियों का मुख बाहर की ओर है। F, D के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। D का मुख बाहर की ओर है। C, F के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। A, H के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। G और B के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। E, B के दाईं ओर ठीक बगल में, और F के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। H, E के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। D के सापेक्ष, A का स्थान कौन सा है? Level 3 (14/06/2022) Shift 1

  • दाईं ओर चौथा
  • बाईं ओर दूसरा
  • बाईं ओर तीसरा
  • दाईं ओर तीसरा

पांच उम्मीदवार J, K, L, M और N एक ही पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं और मानव संसाधन प्रबंधक द्वारा साक्षात्कार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। N, K के बायीं ओर है। L, K और M दोनों का निकटतम पड़ोसी है। यदि J, बायें से चौथा है, तो N, दायें से कितनी दूर है? Level 3 (14/06/2022) Shift 2

  • दाएं से दूसरा
  • दाएं से चौथा
  • दाएं से पांचवा
  • दाएं से तीसरा

प्रशांत, कमल, ऋषि, सुनीता, तन्वी, विमल, वजीर और योगिता एक वर्गाकार मेज पर इस प्रकार बैठे हैं कि उनमें से चार मेज के चारों कोनों पर बैठे हैं, जबकि अन्य चार प्रत्येक भुजा के मध्य में बैठे हैं। वे चार जो मेज के कोनों पर बैठे हैं उनका मुख केंद्र की ओर है, जबकि जो लोग मेज की भुजाओं के बीच में बैठे हैं उनका मुख बाहर की ओर है। प्रशांत, जिसका मुख केंद्र की ओर है, विमल के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। तन्वी, जिसका मुख केंद्र की ओर है, विमल की निकटतम पड़ोसी नहीं है। विमल और वज़ीर के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। सुनीता कमल के दायें से दूसरे स्थान पर बैठी है। कमल का मुख केंद्र की ओर है। ऋषि, प्रशांत का निकटतम पड़ोसी नहीं है। कमल के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है? Level 3 (14/06/2022) Shift 2

  • कमल, योगिता का निकटतम पड़ोसी है।
  • कमल विमल का तत्काल पड़ोसी है
  • कमल तन्वी के ठीक दायें बैठा है
  • कमल तन्वी और सुनीता दोनों का निकटतम पड़ोसी है।

आठ मित्र एक वर्गाकार मेज के चारों ओर बैठे हैं, चार कोनों पर और चार चारों भुजाओं के मध्य में बैठे हैं। उन सभी का मुख केंद्र की ओर है। सिंडी, लियो और रोजर दोनों की निकटतम पड़ोसी है। लियो और रोजर दोनों कोनों पर बैठे हैं। केट और डिलन के बीच केवल तीन लोग बैठे हैं। बेन, लियो के दायें से दूसरे स्थान पर है। सिंडी डिलन के दायें से दूसरे स्थान पर है। लुइस और सिंडी के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। मायरा, रोजर के बायें से दूसरे स्थान पर है। डिलन के ठीक दायें कौन बैठा है? Level 3 (14/06/2022) Shift 2

  • लुइस
  • रोजर
  • सिंडी
  • मायरा

A, B, C, D, E, F, G और H एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से चार इसके कोनों पर बैठे हैं, जबकि अन्य चार एक-एक भुजा के ठीक मध्य में बैठे हैं। B मेज के किसी एक कोने पर बैठा है। B और D के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। C, D के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C और A के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। E, A के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। F, G के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। इनमें से कौन H के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है? Level 5 (15/06/2022) Shift 1

  • A
  • C
  • G
  • E

दस व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों 1 और 2 में बैठे हैं। A, B, C, D और E पंक्ति 1 में दक्षिण की ओर मुख करके बैठे हैं, और V, W, X, Y और Z पंक्ति 2 में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं, इस प्रकार पंक्ति 1 में बैठे प्रत्येक सदस्य का मुख, पंक्ति 2 में बैठे एक सदस्य की ओर है। W पंक्ति के बाएं सिरे से दूसरे स्थान पर बैठा है। W का मुख A के ठीक बगल में बैठे व्यक्ति की ओर है। B, A के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C और V की ओर मुख करके बैठे व्यक्ति के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। न तो C और न ही E किसी भी सिरे पर बैठे हैं। V का मुख D के ठीक बगल में बैठे व्यक्ति की ओर है। E की ओर मुख करके बैठा व्यक्ति, X के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। Y और X के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। Z का मुख किसकी ओर है? Level 5 (15/06/2022) Shift 1

  • A
  • B
  • D
  • C

आठ व्यक्ति F, H, K, N, P, S, V, X एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। न तो F और न ही H पंक्ति के किसी भी सिरे पर बैठे हैं। F, H के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। F और K के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। P और K के बीच दो से अधिक व्यक्ति बैठे हैं। P किसी भी सिरे पर नहीं बैठा है। S, V के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। X, V के बाईं ओर किसी एक स्थान पर बैठा है। पंक्ति के दाएं सिरे से N का स्थान क्या है? Level 5 (15/06/2022) Shift 1

  • दूसरा
  • पहला
  • चौथा
  • छठा

जय, पिया, इरा, राम और शुभ एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। जय, शुभ के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। शुभ, इरा के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। पिया एकदम दाएं सिरे पर बैठी है। राम, शुभ के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। इनमें से कौन एकदम बाएं सिरे पर बैठा है? Level 5 (15/06/2022) Shift 2

  • जय
  • इरा
  • शुभ
  • राम

कुछ व्यक्ति एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। A, C के बाईं ओर छठवें स्थान पर बैठा है। D, A के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। H और A के बीच में ठीक दो व्यक्ति बैठे हैं। B, C के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। E, D और C दोनों के ठीक बगल में बैठा है। F, E के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C, दाएं सिरे से आठवें स्थान पर बैठा है। G और F के बीच में ठीक छह व्यक्ति बैठे हैं। G किसी एक सिरे से तीसरे स्थान पर बैठा है। पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं? Level 5 (15/06/2022) Shift 2

  • 8
  • 14
  • 20
  • 22

छः मित्र A, B, C, D, E और F एक वृत्ताकार व्यवस्था में केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। B और E, एक दूसरे के ठीक बगल में नहीं बैठे हैं। B, A के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C, A के ठीक बगल में नहीं बैठा है। D और A के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। F की बैठने की स्थिति क्या है? Level 5 (15/06/2022) Shift 3

  • E के बाईं ओर ठीक बगल में
  • A के बाईं ओर दूसरे स्थान पर
  • A और C दोनों के ठीक बगल में
  • C के दाईं ओर तीसरे स्थान पर

नौ मित्र K, L, M, N, O, P, Q, R और S एक पंक्ति में दक्षिण की ओर मुख करके बैठे हैं। L, M के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। M, N के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। K पंक्ति के किसी एक सिरे पर बैठा है। P और Q के बीच केवल Q बैठा है। O, K के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। S, N के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। M के दाईं ओर केवल पांच मित्र बैठे हैं। M के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है? Level 5 (15/06/2022) Shift 3

  • P
  • R
  • Q
  • L

आठ मित्र जनक, कुलदीप, पुनीत, कविता, नवीन, आजाद, विकास और अनिल एक वर्गाकार मेज के चारों ओर बैठे हैं, उनमें से चार इसके कोनों पर बैठे हैं, और शेष चार, मेज की चार भुजाओं में से प्रत्येक के मध्य में बैठे हैं। कोनों पर बैठे व्यक्तियों का मुख केंद्र की ओर है, जबकि भुजाओं के मध्य में बैठे व्यक्तियों का मुख मेज के केंद्र के विपरीत दिशा में है। जनक का मुख केंद्र की ओर है, और वह आज़ाद के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। नवीन का मुख केंद्र की ओर है, लेकिन वह आजाद के ठीक बगल में नहीं बैठा है। आजाद और विकास के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। कविता, कुलदीप के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। कुलदीप का मुख केंद्र की ओर है। पुनीत, जनक के ठीक बगल में नहीं बैठा है। पुनीत के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है? Level 5 (15/06/2022) Shift 3

  • पुनीत, आजाद के ठीक बगल में बैठा है।
  • पुनीत का मुख मेज के केंद्र से बाहर की ओर है।
  • कुलदीप, पुनीत के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है।
  • पुनीत, आजाद और जनक दोनों के ठीक बगल में बैठा है।

आठ व्यक्ति एक वृत्ताकार मेज के परितः एक दूसरे से समान दूरी पर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। ललित, चिराग और पीहू दोनों के ठीक बगल में बैठा है। करण, संजय के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। सिया और पीहू के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। आशा, चिराग के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। करण और राजीव के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। सिया, राजीव और आशा दोनों के ठीक बगल में बैठी है। आशा के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा / बैठी है? Level 2 (16/06/2022) Shift 1

  • करण
  • चिराग
  • संजय
  • सिया

आठ मित्र A, B, C, D, E, F, G और H एक वर्गाकार मेज के चारों ओर इस प्रकार बैठे हैं कि मेज की प्रत्येक भुजा पर दो व्यक्ति बैठे हैं। उन सभी का मुख मेज के केंद्र की ओर है, इस प्रकार एक भुजा पर बैठे प्रत्येक व्यक्ति का मुख, वर्ग की सम्मुख भुजा पर बैठे अन्य व्यक्ति की ओर है। A का मुख, G, F और H की ओर नहीं है। B और C, दोनों A के ठीक बगल में बैठे हैं। E, A के ठीक बगल में बैठे किसी एक व्यक्ति के सामने बैठा है। H, C के सामने बैठा है। D के सामने कौन बैठा है? Level 2 (16/06/2022) Shift 1

  • H
  • G
  • F
  • A

7 सहेलियां गरिमा, पाखी, पारुल, शिखा, रूबी, अना और शोम्या एक बेंच पर उत्तर की ओर मुख करके बैठी हैं। शिखा उस सहेली के ठीक बगल में बैठी है, जो किसी एक सिरे पर बैठी है। अना और रूबी के बीच केवल तीन सहेलियां बैठी हैं। रूबी बेंच के किसी एक सिरे पर बैठी है। रूबी, पाखी के ठीक बगल में बैठी है। पारुल, शोम्या और पाखी दोनों के ठीक बगल में बैठी है। बेंच के मध्य में कौन बैठी है? Level 2 (16/06/2022) Shift 1

  • Parul
  • Shomya
  • Shikha
  • Ana

आठ मित्र एक खेल खेल रहे हैं। K, L, M और N एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं, और उनका मुख उत्तर की ओर है। O, P, Q और R इसके समानांतर पंक्ति में बैठे हैं, और उनका मुख दक्षिण की ओर है। इस प्रकार एक पंक्ति में बैठे प्रत्येक व्यक्ति का मुख समानांतर पंक्ति में बैठे अन्य व्यक्ति की ओर है। M का मुख एक ऐसे व्यक्ति की ओर है, जिसके दाईं ओर दो व्यक्ति बैठे हैं। N, M और K के बीच बैठा है। Q, K के सामने बैठा है। O, P और Q के ठीक बगल में नहीं बैठा है। इनमें से कौन M के सामने बैठा है? Level 2 (16/06/2022) Shift 1

  • Q
  • O
  • P
  • R

एक कार्यालय में, चार सहकर्मी लुईस, एलेक्स, फिलिप और सीरी एक वर्गाकार मेज के चारों ओर बैठे हैं, और उनमें से प्रत्येक मेज के केंद्र की ओर मुख करके मेज के विभिन्न कोनों पर बैठा है। लुईस, एलेक्स के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। फिलिप, सीरी के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। निम्नलिखित में से कौन सा युग्म, एक दूसरे के विकर्णतः सामने बैठा है? Level 2 (16/06/2022) Shift 2

  • एलेक्स सीरी
  • लुईस फिलिप
  • लुईस एलेक्स
  • फिलिप एलेक्स

आठ व्यक्ति F, G, N, O, S, T, Y और Z एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। उन सभी का मुख उत्तर की ओर है। F पंक्ति के किसी एक सिरे से दूसरे स्थान पर बैठा है। F और G के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। N, G के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। N के दाईं ओर जितने व्यक्ति बैठे हैं, उतने ही व्यक्ति O के बाईं ओर बैठे हैं। O और S के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। Y, S के बाईं ओर किसी एक स्थान पर बैठा है। T, Z के दाईं ओर किसी एक स्थान पर बैठा है। Z के बाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं? Level 2 (16/06/2022) Shift 2

  • तीन
  • चार
  • शून्य
  • दो

छह ‘कर्मचारी S,T, U, V, W,X, एक मीटिंग के लिए एक वृत्ताकार मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। T, X और U दोनों के ठीक बगल में बैठा है। S, W और Vदोनों के ठीक बगल में बैठा है। X, V के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। S और X दोनों के ठीक बगल में कौन बैठा है? Level 2 (16/06/2022) Shift 2

  • V
  • U
  • W
  • T

एक कॉलेज में हुए एक साक्षात्कार में, प्राचार्य सहित आठ व्यक्ति एक वर्गाकार व्यवस्था में केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। जहां उनमें से चार व्यक्ति वर्ग के कोनों पर बैठे हैं, और शेष चार व्यक्ति वर्ग की प्रत्येक भुजा के मध्य में बैठे हैं। बहल निकॉन के विकर्णतः सामने बैठा है। निकॉन, इवा के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। पियर्सन, इवा के ठीक बगल में बैठा है। पियर्सन चार्ली के विकर्णतः सामने बैठा है। चार्ली, प्राचार्य के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। फिलिप, बहल के दाई ओर ठीक बगल में नहीं बैठा है। फिलिप और जैक्सन के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। इवा के बाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है? Level 2 (16/06/2022) Shift 3

  • चार्ली
  • जैक्सन
  • फिलिप
  • बहल

कुछ व्यक्ति एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। R,U के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। R और र के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। Q और U के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। U के दाईं ओर केवल एक व्यक्ति बैठा है। केवल V, T के बाईं ओर बैठा है। पंक्ति में कितने व्यक्ति बैठे हैं? Level 2 (16/06/2022) Shift 3

  • 9
  • 7
  • 11
  • 10

आठ मित्र, A, B, C, D, E, F, G और H एक वर्गाकार मेज के चारों ओर बैठे हैं। उनमें से चार मेज के चारों कोनों पर बैठे हैं, और उनका मुख केंद्र की ओर है। अन्य चार, चारों भुजाओं में से प्रत्येक के मध्य में बैठे हैं, और उनका मुख केंद्र के विपरीत दिशा में है। Eका मुख केंद्र की ओर है, और वह G के ठीक बगल में नहीं बैठा है। Aका मुख केंद्र की ओर है, और वह G के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। D, B के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। B का मुख केंद्र की ओर है, जबकि C, A के ठीक बगल में नहीं बैठा है। G और H के बीच में केवल एक व्यक्ति बैठा है। इनमें से कौन F के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है? Level 3 (17/06/2022) Shift 1

  • E
  • A
  • G
  • D

छह मित्र पूर्व की ओर मुख करके एक बेंच पर बैठे हैं। फलक, चारु के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। सरगुन और करण के बीच केवल दो मित्र बैठे हैं। चारू बेंच के उत्तरी सिरे पर है। आरव, फलक के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। वैभव और करण एक दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं। इनमें से कौन दक्षिण सिरे से दूसरे स्थान पर बैठा है? Level 3 (17/06/2022) Shift 1

  • आरव
  • सरगुन
  • फलक
  • करण

P, Q, R, S, T, और U एक वृत्ताकार मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। PU के बाईं ओर दूसरे स्थान पर, और Q के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। S, U के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। R, Q के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। Q और T दोनों के ठीक बगल में कौन बैठा है? Level 3 (17/06/2022) Shift 1

  • S
  • U
  • R
  • P

पांच मित्र A, B, C, D और E एक वृत्ताकार व्यवस्था में केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनके बैठने के क्रम को निम्नलिखित शर्तों की पूर्ति करनी चाहिए: 1. A और C एक दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं। 2. C, D के दाईं और दूसरे स्थान पर बैठा है। 3. A, D के ठीक बगल में नहीं बैठा है। 4. B, A के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C के सापेक्ष E की स्थिति क्या होगी ? Level 3 (17/06/2022) Shift 1

  • E, C के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है।
  • E, C के दाईं ओर ठीक बगल में है।
  • E,C के दाईं ओर तीसरे स्थान पर है।
  • E, C के दाईं ओर दूसरे स्थान पर है।

चार व्यक्ति श्वेता, रानू, एकाग्र और तन्मय एक वर्गाकार मेज के चारों कोनों पर बैठे हैं। उनमें से दो का मुख केंद्र की ओर है, जबकि दो का मुख केंद्र के विपरीत दिशा में है। रानू, तन्मय और श्वेता दोनों के दाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। श्वेता, एकाग्र के दाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। तन्मय,एकाग्र के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। एकाग्र का मुख मेज के केंद्र की ओर नहीं है। उन चारों में से किसका मुख मेज के केंद्र की ओर नहीं है? Level 3 (17/06/2022) Shift 2

  • एकाग्र और तन्मय
  • एकाग्र और रानु
  • श्वेता और एकाग्र
  • श्वेता और रानू

कुछ विद्यार्थी एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। उनके स्थान निम्नलिखित शर्तों पर निर्भर हैं: 1. B, G और D दोनों के ठीक बगल में बैठा है। 2.H, B के बाईं ओर तीसरे स्थान बैठा है। H, A के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। 3. C, H और G दोनों के ठीक बगल में बैठा है। 4. A और F पंक्ति के सिरों पर बैठे हैं, और F, B के दाई ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। पंक्ति मेंकितने विद्यार्थी हैं? Level 3 (17/06/2022) Shift 3

  • 7
  • 8
  • 6
  • 5

M, N, O, P और R एक वृत्ताकार मेज के परितः बैठे हैं। सभी का मुख मेज के केंद्र की ओर है। M, 0 के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है, और N, 0 के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। P, N के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। 0 के बाईं ओर गिनने पर, N और 0 के बीच में कौन बैठा है? Level 3 (17/06/2022) Shift 3

  • M or R
  • only R
  • Only P
  • Por R

छह सहकर्मी रंजना, दीक्षा, चाहत, आकाश, रीता और सूरज एक पार्क में एक बेंच पर उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। रीता बेंच के पूर्वी सिरे पर बैठी है। रंजना और चाहत एक दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं। आकाश और सूरज के बीच केवल दो सहकर्मी बैठे हैं। दीक्षा के दाईं ओर केवल एक सहकर्मी बैठा है। आकाश बेंच के पश्चिमी सिरे पर बैठा है। रीता और रंजना के बीच तीन सहकर्मी बैठे हैं। बेंच के पश्चिमी सिरे से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है? Level 3 (17/06/2022) Shift 3

  • चाहत
  • रंजना
  • दीक्षा
  • सूरज

एक समूह के 8 विद्यार्थी J, K, L, M, N, O,P और Q, एक दूसरे की ओर मुख करके दो पंक्तियों में बैठे हैं। प्रत्येक पंक्ति में चार विद्यार्थी हैं। Q और N एक दूसरे की ओर मुख करके बैठे हैं। Q, P और 0 दोनों के ठीक बगल में बैठा है। K, • के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। K और J विकर्णतः सामने बैठे हैं। M और N, एक दूसरे के ठीक बगल में नहीं बैठे हैं। L के सामने कौन बैठा है? Level 3 (17/06/2022) Shift 3

  • Q
  • N
  • K
  • O

पांच लड़कियां बीना, लीला, मीना, रीना और टीना एक खेल खेल रहे हैं। वे एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। मीना पश्चिम छोर पर बैठी है और टीना पूर्वी छोर पर बैठी है। लीला और रीना एक दूसरे के बगल में बैठे हैं। बीना, लीला के बायें और मीना के दायीं ओर बैठी है। पूर्वी छोर से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है? RRB NTPC 28/12/2020 (Morning)

  • बीना
  • रीना
  • लीला
  • टीना

पांच विद्यार्थी एक पंक्ति में बैठे हैं। सुनील न तो आस्था का और न ही श्याम का पड़ोसी है। आस्था, श्याम की पड़ोसी है और वह पंक्ति के बायें छोर पर है। सुनील, मंजीत का पड़ोसी है, मंजीत पंक्ति के ठीक बीच में है, और अमिता का पड़ोसी नहीं है। सुनील के पड़ोसी कौन हैं? RRB NTPC 28/12/2020 (Morning)

  • आस्था और मंजीत
  • श्याम और अमिता
  • श्याम और मंजीत
  • मंजीत और अमिता

पाँच लड़के A, B, C, D और E तथा पाँच लड़कियाँ P, Q, R, S और T एक दूसरे के सामने दो पंक्तियों में इस प्रकार बैठे हैं कि लड़के एक पंक्ति में हैं और लड़कियाँ एक पंक्ति में हैं। C केंद्र में बैठा है और A उसके बायीं ओर बैठा है। D, B और C के बीच बैठा है। T, जो S के बाईं ओर बैठा है, B के सामने है, जो Eसे दो स्थान दूर है। P Q और R के बीच कहीं बैठा है। E के सामने कौन बैठा है? RRB NTPC 30/12/2020 (Morning)

  • 0
  • R
  • P
  • S

छह मित्र एक वृत्ताकार घेरे में केंद्र की और मुख करके ताश खेल रहे हैं। सुभाष, प्रमोद के दायीं ओर बैठा है। उमेश और सुरेश के बीच में एक व्यक्ति बैठा है। प्रवीण, सुभाष और उमेश के बीच बैठा है और प्रवीण आलोक के बाएं से दूसरे स्थान पर है। यदि आलोक और सुभाष अपना स्थान बदलते हैं, तो प्रवीण के दायें से दूसरे स्थान पर कौन बैठा होगा? RRB NTPC 30/12/2020 (Evening)

  • सुभाष
  • प्रमोद
  • उमेश
  • सुरेश

A, B, C, D और Eएक पंक्ति में बैठे हैं। C पश्चिम छोर पर बैठा है और E, B और C का पड़ोसी है। A और C के बीच मेंदो व्यक्ति हैं। पूर्वी छोर पर कौन बैठा है? RRB NTPC 04/01/2021 (Morning)

  • C
  • D
  • B
  • A

पांच व्यक्ति A, B,C, D और E एक सीढ़ी पर एक के ऊपर एक बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। B, A के ऊपर बैठा है और उनके बीच एक व्यक्ति बैठा है। Aऔर C के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। यदि C शीर्ष पर नहीं बैठा है। फिर मध्य में कौन बैठा है? RRB NTPC 05/01/2021 (Morning)

  • B
  • E
  • D
  • C

छह व्यक्ति शिक्षक, वकील, डॉक्टर, राजनेता,कलाकार और लेखक – एक षट्कोणीय आकार की मेज के चारों ओर इस प्रकार बैठे हैं कि वकील और लेखक एक दूसरे के बगल में नहीं बैठे हैं। शिक्षक, डॉक्टर और वकील के बीच बैठा है। राजनेता, डॉक्टर के बगल में बैठा है। वकील और लेखक के बीच में कौन बैठा है? RRB NTPC 05/01/2021 (Evening)

  • कलाकार
  • लेखक
  • राजनीतिज्ञ
  • शिक्षक

चार भाई अमन, गौरव, आकाश और लोकेश अपने पारिवारिक समारोह में एक वृत्ताकार मेज पर बैठे हैं। इनका पेशा वकील, डॉक्टर, प्रोफेसर और इंजीनियर है। लोकेश जो प्रोफेसर नहीं है, चल रहे IPL के बारे में बातचीत शुरू करता है और उसके बाद इंजीनियर उन टीमों के बारे में एक लम्बी चर्चा करता है जिन्हें प्ले ऑफ में पहुंचना चाहिए। अमन, जो इंजीनियर के सामने और प्रोफेसर के बगल में बैठा है, इंजीनियर के अनुमानों का जवाब देता है। आकाश अंत में ही बोलता है। प्रोफेसर कौन है? RRB NTPC 07/01/2021 (Morning)

  • आकाश
  • लोकेश
  • गौरव
  • ज्ञात नही किया जा सकता है

(1) पांच महिलाएं सिमरन, वैशाली, नमिता, प्रीति, और भावना एक पार्टी के लिए एक होटल में मिलती हैं। वे सभी एक वृताकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठी हैं। (ii) भावना, वैशाली के दायीं ओर बैठी है। (iii) सिमरन, प्रीति के बायीं ओर बैठी है। (iv) प्रीति, नमिता और सिमरन के बीच बैठी है। नमिता के दायें कौन बैठा है? RRB NTPC 07/01/2021 (Morning)

  • वैशाली
  • प्रीति
  • भावना
  • सिमरन

पांच मित्र एक मेज के चारो ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। अरुण, हरमन के दायीं ओर है। हार्दिक, आदित्य के बायें और अरुण के दायीं ओर है। हरमन, रेयांश के दायीं ओर है। आदित्य के ठीक दायें कौन बैठा है? RRB NTPC 12/01/2021 (Evening)

  • अरुण
  • हार्दिक
  • रेयांश
  • हरमन

बारह व्यक्ति एक घेरे में बैठे हैं जो पड़ोसी सदस्यों के बीच समान दूरी रखते हुए एक दूसरे का सामना कर रहे हैं। L और H एक दूसरे के विपरीत बैठे हैं जबकि G और । एक दूसरे के विपरीत बैठे हैं। LI के ठीक दायें बैठा है। A, H और C के ठीक बगल में और उनके बीच में बैठा है। उपरोक्त जानकारी के आधार पर दिए गए विकल्पों में से सही कथन का चयन करें। RRB NTPC 13/01/2021 (Morning)

  • G, H के ठीक बायें बैठा है।
  • 1, C के दायें चौथा व्यक्ति है
  • C और L एक दूसरे के पास बैठे हैं।
  • A, । के बायें पांचवा व्यक्ति है।

एक वृत्त में 10 व्यक्ति एक दूसरे की ओर मुख करके बैठे हैं। A और एक दूसरे के विपरीत बैठे हैं, जबकि F और H एक दूसरे के सामने बैठे हैं। A और । क्रमश: B के ठीक दायें और ठीक बायें बैठे हैं। H, । और D के बीच में बैठा है। दी गई जानकारी के आधार पर, निम्नलिखित में से कौन सा सही है? RRB NTPC 16/01/2021 (Morning)

  • D, C के ठीक दायें बैठा है।
  • I,H और B के बीच बैठा है।
  • G,D के बगल में बैठा है।
  • J, A और F के बीच बैठा है।

8 व्यक्ति A, B,C, D, E, F, G और H एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं, जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। E C के ठीक बायें है और A के निकट है। H,D के ठीक दायें है। B और H के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। B,E के ठीक बायें है और E,C के आसन्न नहीं है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने विपरीत बैठे व्यक्ति से अपना स्थान बदल लेता है, तो Eके ठीक दायें कौन होगा? RRB NTPC 17/01/2021 (Evening)

  • G
  • H
  • C
  • в

A, B,C, D और E दक्षिण की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में) A, C के ठीक दायें बैठा है। Aऔर B के बीच केवलदो व्यक्ति बैठे हैं और B, E का पड़ोसी नहीं है। A के ठीक दायें कौन बैठा है? RRB NTPC 17/01/2021 (Evening)

  • B
  • C
  • D
  • E

8 लड़के A, B, C,D, E, F,G और H एक वर्गाकार मेज के चारो ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। हर तरफ दो लड़के बैठे हैं। D,A के दायें से दूसरे स्थान परहै। H और D विपरीत दिशा में बैठे हैं। H या तो D के बायेंतीसरा है या D के दायें तीसरा है। A और B एक ही तरफ बैठे हैं। E, H या D का पड़ोसी नहीं है। F, E और H का पड़ोसी नहीं है। E के पड़ोसी कौन हैं? RRB NTPC 18/01/2021 (Evening)

  • C और G
  • H और A
  • A और D
  • B और D

छह मित्र (A, B, C, D, E, F) एक साथ एक खेल खेल रहे हैं, जिसमें सभी का मुख केंद्र की ओर है। E, D के बाईं ओर है। C, Aऔर B के बीच में है। F, E और A के बीच में है। निम्नलिखित में से कौन D और F के बीच में है? RRB NTPC 19/01/2021 (Evening)

  • C
  • B
  • A
  • E

पांच मित्र G, H, I, J और Kएक पंक्ति में खड़े हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में) 1. बीच वाला व्यक्ति और। के बीच में है 2. G बायें छोर पर है 3. K,J और । दोनों का पड़ोसी है दायें छोर पर कौन खड़ा है? RRB NTPC 20/01/2021 (Evening)

  • H
  • I
  • K
  • J

8 छात्र अनी, बिनी,सीना, दीया, ईवा, फिन, गिम और हाज उत्तर की ओर एक पंक्ति में बैठे हैं (जरूरी नहीं कि एक ही क्रम में)। सीना और बिनी के बीच केवल चार छात्र बैठे हैं और एक सीना और बिनी के बीच पंक्ति के अंत में बैठा है। बिनी और अनी के बीच सिर्फ तीन छात्र बैठे हैं। गिम और हाज के बीच सिर्फ दो छात्र बैठे हैं। दीया, अनी के दाएँ ओर है और अनी, हाज के बाईं ओर पांचवें स्थान पर है। दिए गए विकल्पों में से किसे बिनी के बाईं ओर बैठाया जा सकताहै? RRB NTPC 21/01/2021 (Evening)

  • हाज़
  • ईवा
  • गिम
  • अनी

8 विद्यार्थी P Q R, S, T, X,Y और Z एक पंक्ति में दक्षिण की ओर मुख करके बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। P और के बीच केवल चार छात्र बैठे हैं। Z, S के बाएं से चौथे स्थान पर है। R, Q का पड़ोसी है। PT के दाई ओर बैठा है और T, Z के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। T, का पड़ोसी नहीं है X. यदि T पंक्तिके एक छोर पर बैठा है, तो दूसरे छोर से सातवें स्थान पर कौन बैठेगा? RRB NTPC 21/01/2021 (Evening)

  • Y
  • P
  • R
  • z

दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये : 8 व्यक्ति A, B,C, D, E, F, G, H एक गोल मेज पर एक दूसरे की ओर मुख करके बैठे हैं। A, E और G के बीच में है। जबकि G, Fके दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। H, D और B के बीच मेंहै और F के बायें से दूसरे स्थान पर है। A और B एक दूसरे के विपरीत बैठे हैं। E और H के मध्य कौन बैठा है। RRB NTPC 23/01/2021 (Evening)

  • C
  • B
  • D
  • F

दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढिये और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिये । 8 व्यक्ति-A, B, C, D,E, F, G, H- एक गोल मेज पर एक दूसरे की ओर मुख करके बैठे हैं। A, E और G के बीच में है, जबकि G, F के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। H, D और B के बीच में है और F के बायें से दूसरे स्थान पर है। Aऔर B एक दूसरे के सामने बैठे हैं। Aऔर B के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं? RRB NTPC 25/01/2021 (Morning)

  • 5
  • 2
  • 3
  • 4

आठ व्यक्ति A,B,C,D, E, FG और H एक आयताकार मेज के चारों तरफ बैठे हुए है। आठ में से चार व्यक्ति, मेज के चार कोनों पर केन्द्र के विपरीत मुंह किये हुए है, जबकि शेष लोग मेज की लम्बाई और चौड़ाई वाले अन्तर्भाग पर केंद्र की ओर मुंह करके बैठे है। B किसी भी एक कोने पर बैठा हुआ है। Aऔर B के बीच दो व्यक्ति है। G अपने बाएं पड़ोसी के रूप में E के साथ मेज की चौड़ाई वाली कोने के पास बैठा है। D, A के दायीं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। C और F, A के पड़ोसी है। H के दायीं ओर H एवं C के बीच दो व्यक्ति है। B के दायीं ओर से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है। RRB NTPC 25/01/2021 (Evening)

  • F
  • C
  • G
  • D

दिए गए निर्देश को ध्यान से पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। 8 व्यक्ति – A, B, C, D, E, F, G, H एक गोल मेज पर एक दूसरे की ओर मुख करके बैठे हैं। A, E और G के बीच में है, जबकि G, F के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। H, D और B के बीच में है और F के बायें से दूसरे स्थान पर है। A और B एक दूसरे के विपरीत बैठे हैं। G के ठीक दायें कौन बैठा है? RRB NTPC 28/01/2021 (Morning)

  • A
  • B
  • E
  • H

सात मित्र S1, S2, S3, S4, S5, S6 और S7 एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में)। S4 किसी भी अंतिम छोर पर नहीं बैठा है। S5 और S7 के बीच केवल तीन मित्र बैठे हैं। S3 और S5 के बीच केवल दो मित्र बैठे हैं। S5 और S7 दोनों किसी भी अंतिम छोर पर नहीं बैठे हैं। S2 पंक्ति के मध्य में बैठता है। S2 के पड़ोसी कौन हैं? RRB NTPC 28/01/2021 (Evening)

  • S7 और S3
  • S1 और S3
  • S4 और S5
  • S4 और S3

छह लड़कियां एक वृत में एक दूसरे की ओर मुख करके बैठी हैं। हिना महक के दायीं ओर बैठी है। इला हिना के दायीं ओर है। सीमा महक के बाई और है। रानी, प्रिया और सीमा के बीच बैठी है। प्रिया कहाँ बैठी है? RRB NTPC 31/01/2021 (Morning)

  • हिना और महक के बीच
  • इला और रानी के बीच
  • रानी और सीमा के बीच
  • सीमा और इला के बीच

आठ भाई-बहन, L, M, N, O, P, Q, R और S एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र से विपरीत दिशा में मुख करके और एक दूसरे से समान दूरी पर बैठे हैं, लेकिन समान क्रम में नहीं। S, P के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। M, S के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। R, M का निकटतम पड़ोसी है और L के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। N, R का निकटतम पड़ोसी है। O की पीठ का हिस्सा N की पीठ की ओर है। Q, L के ठीक दायें बैठा है। O के ठीक दायें कौन बैठा है? RRB NTPC 31/01/2021 (Evening)

  • Q
  • P
  • S
  • R

A, B, C, D, और E एक बेंच पर बैठे हैं। A और B एक दूसरे के बगल में बैठे हैं और C और D भी इसी तरह बैठे हैं। D, बेंच के बाएं छोर पर बैठा है और A केंद्र में बैठा है। E, B के बगल में बैठा है। A किस स्थिति में बैठा है? RRB NTPC 31/01/2021 (Evening)

  • C और E के बीच
  • B और D के बीच
  • B और E के बीच
  • B और C के बीच

छह मित्र, A, B, C, D, E और F, एक षट्कोणीय मेज के चारों ओर बैठे हैं, प्रत्येक एक भुजा पर, मेज के केंद्र की ओर उन्मुख हैं। A, F के बाएं से दूसरे स्थान पर है। B, C और E का पड़ोसी है। E, D के बाएं से दूसरे स्थान पर है। B के बाईं ओर बैठा तीसरा व्यक्ति कौन है? RRB NTPC 01/02/2021 (Morning)

  • E
  • A
  • F
  • C

चार मित्र अंकिता, श्रुति, पायल और महक प्रत्येक एक कोने पर एक आयताकार मेज पर बैठे हैं। अंकिता श्रुति के दायें बैठी है, जो पायल के सापेक्ष तिर्यक रूप से सामने बैठी है। अंकिता महक के कहाँ बैठी है? RRB NTPC 01/02/2021 (Evening)

  • ठीक सामने
  • विकर्णतः विपरीत
  • तत्काल दायें
  • तत्काल बाएं

M1, M2, M3, M4 और M5 पांच व्यक्ति एक पंक्ति में दक्षिण की ओर मुख करके बैठे हैं। L1, L2, L3, L4 और L5 पांच महिलाएं हैं, जो पहली पंक्ति के समानांतर दूसरी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठी हैं। M2, जो M4 के ठीक बाईं ओर है, L5 के विपरीत है। M3 और L2 एक दूसरे के विकर्णतः सामने हैं। M5, L3 के सामने है, जो L1 के ठीक दायें है। L4, जो L3 के ठीक दायें है, M4 के सामने है। L1 पंक्ति के एक सिरे पर है। निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म एक दूसरे के विकर्णतः सम्मुख है? RRB NTPC 01/02/2021 (Evening)

  • M5 और L3
  • M1 और L2
  • M3 और L1
  • M1 और L1

छह व्यक्ति, M1, M2, M3, M4, M5 और M6 एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में)। M2 और M3 के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। M3, M5 के ठीक बायें बैठा है। M1 और M5 के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठते हैं। M4, M6 के ठीक बायें बैठा है और M3 के दायीं ओर है। M3 और M6 के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं? RRB NTPC 03/02/2021 (Morning)

  • एक
  • दो
  • शून्य
  • तीन

सात व्यक्ति P, Q, R, S, A, B और D एक सीढ़ी पर एक के ऊपर एक बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में)। B न तो ऊपर और न ही नीचे बैठा है। P और R के मध्य केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। S, A के ठीक ऊपर बैठता है। केवल एक व्यक्ति R और D के बीच बैठता है। D, S के नीचे बैठता है। B, Q के ऊपर बैठता है। बैठने की व्यवस्था के आधार पर निम्नलिखित में से तीन निश्चित रूप से समान हैं और एक समूह से, निम्नलिखित में से कौन उस समूह से संबंधित नहीं है? RRB NTPC 03/02/2021 (Morning)

  • SD
  • BQ
  • PA
  • DB

आठ सैनिक A, B, C, D, E, F, G और H एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में)। D, A के दायें से तीसरे और C के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। D और E के बीच केवल तीन सैनिक बैठे हैं। E और F के बीच केवल दो सैनिक बैठे हैं। F, B के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। A, G का पड़ोसी है। H, D के दायें बैठा है। H और G के मध्य कितने सैनिक बैठे हैं? RRB NTPC 09/02/2021 (Evening)

  • 1
  • 5
  • 0
  • 4

आठ मित्र P, Q, R, S, T, U, V और W एक वृताकार मेज के चारों ओर केंद्र के विपरीत मुख करके बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। Q, T के दायें से तीसरा और P के बायें से दूसरा है। U और V के बीच केवल दो मित्र बैठे हैं और V, P या T का पड़ोसी नहीं है। W, R के दायें से दूसरे स्थान पर है। निम्नलिखित कथनों में से कौन सही है? RRB NTPC 09/02/2021 (Evening)

  • P, R के ठीक बायें है।
  • S, T के ठीक बायें है।
  • W, Q के ठीक दायें है
  • V, S के ठीक दायें है

सात न्यायाधीश, A, B, C, D, E, F और G जूरी पैनल पर सात सीटों की एक पंक्ति में बैठे हैं। C, A के ठीक बायें बैठा है। D, B के ठीक दायें और F के ठीक बायें बैठा है। E, पंक्ति के बायें से अंतिम सीट पर बैठा है। C, G के दायें और D के बायें बैठा है। बाएं से पांचवें स्थान पर कौन बैठा है? RRB NTPC 10/02/2021 (Morning)

  • A
  • C
  • D
  • B

आठ व्यक्ति A से H एक गोल मेज पर उसके केंद्र की ओर मुख करके इस प्रकार बैठे हैं कि G, A के ठीक बाएं और D के दाएं तीसरा है। A और B के बीच दो व्यक्ति हैं। C, B का निकटतम पड़ोसी नहीं है। E और F एक दूसरे के आसन्न हैं। F, A और D का निकटतम पड़ोसी नहीं है। C, G का निकटतम पड़ोसी है। F के बायें से दूसरा कौन है? RRB NTPC 16/02/2021 (Evening)

  • B
  • A
  • D
  • G

एक हेयर सैलून में एक बेंच पर पांच लड़के बैठे हैं। i) P, Q के बगल में बैठा है ii) S बेंच के बायें छोर पर बैठा है iii) T, R के बगल में बैठा है। iv) T, P के साथ नहीं बैठा है। v) P दायें से तीसरे स्थान पर है। R कहाँ बैठा है? RRB NTPC 01/03/2021 (Morning)

  • S और P के बीच
  • P और T के बीच
  • S और T के बीच
  • Q और T के बीच

एक कंपनी XYZ के आठ कार्यपालक A, B, C, D, E, F, G, और H एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। A, B का पड़ोसी नहीं है। F और G के बीच केवल एक कार्यपालक बैठा है। E और H के बीच केवल दो कार्यपालक बैठे हैं। D, B के दायें से तीसरे स्थान पर है और H का निकटतम पड़ोसी है। A, C के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। F, A का पड़ोसी है। H के सापेक्ष F का स्थान क्या है? RRB NTPC 01/03/2021 (Evening)

  • F, H के बायें से तीसरे स्थान पर है
  • F, H के ठीक बायें है
  • F, H के बायें से दूसरे स्थान पर है
  • F, H के बायें चौथा है

आठ मित्र सरिता, श्रुति, सुनता, श्रेया, सुमित्रा, वेणु, रानी और रेणु एक घेरे में बैठे हैं। सभी अंदर की ओर उन्मुख हैं I. सुमित्रा, श्रुति के दायें से तीसरे स्थान पर है। II. श्रेया और सरिता श्रुति के निकटतम पड़ोसी हैं। III. वेणु सरिता के ठीक बायें है IV. रेणु श्रेया के विपरीत बैठी है। V. रानी, श्रेया की पड़ोसी नहीं है। वेणु के दायें से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है? RRB NTPC 02/03/2021 (Evening)

  • श्रेया
  • सुमित्रा
  • श्रुति
  • सरिता

आठ एग्जीक्यूटिव J, K, L, M, N, O, P और Q एक मीटिंग के लिए एक गोल मेज के चारों ओर बैठे हैं। J, P के दाईं ओर दूसरे स्थान पर है, जो K के दाईं ओर तीसरे स्थान पर है। M, O के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है, जो P और J के बीच बैठा है। L, K या N का पड़ोसी नहीं है। Q के विपरीत कौन बैठा है?

  • O
  • J
  • P
  • K

आठ एग्जीक्यूटिव J, K, L, M, N, O, P और Q एक मीटिंग के लिए एक गोल मेज के चारों ओर बैठे हैं। J, P के दाईं ओर दूसरे स्थान पर है, जो K के दाईं ओर तीसरे स्थान पर है। M, O के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है, जो P और J के बीच बैठा है। L, K या N का पड़ोसी नहीं है। K और M के बीच कौन बैठा है?

  • N
  • J
  • P
  • K

आठ एग्जीक्यूटिव J, K, L, M, N, O, P और Q एक मीटिंग के लिए एक गोल मेज के चारों ओर बैठे हैं। J, P के दाईं ओर दूसरे स्थान पर है, जो K के दाईं ओर तीसरे स्थान पर है। M, O के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है, जो P और J के बीच बैठा है। L, K या N का पड़ोसी नहीं है। J के बाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?

  • N
  • J
  • P
  • K

आठ एग्जीक्यूटिव J, K, L, M, N, O, P और Q एक मीटिंग के लिए एक गोल मेज के चारों ओर बैठे हैं। J, P के दाईं ओर दूसरे स्थान पर है, जो K के दाईं ओर तीसरे स्थान पर है। M, O के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है, जो P और J के बीच बैठा है। L, K या N का पड़ोसी नहीं है। K के दाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन है?

  • N
  • M
  • P
  • K

आठ अधिकारी J, K, L, M, N, O, P और Q एक मीटिंग के लिए एक गोलाकार मेज के चारों ओर बैठे हैं। J, P के दाईं ओर दूसरे स्थान पर है, जो K के दाईं ओर तीसरे स्थान पर है। M, O के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है, जो P और J के बीच बैठा है। L, K या N का पड़ोसी नहीं है। N के निकटतम पड़ोसी कौन हैं?

  • K और N
  • K और Q
  • K और M
  • O और P

आठ मित्र P, Q, R, S, T, U, V और W एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में)। P और U के बीच केवल दो मित्र बैठे हैं। Q, V के बाएं से चौथे स्थान पर बैठा है और V पंक्ति के किसी एक अंतिम छोर पर बैठा है। P और S के बीच केवल तीन मित्र बैठे हैं। न तो P और न ही S, Q या V के पड़ोसी हैं। T, P के ठीक बाईं ओर बैठा है। W न तो S और न ही V का पड़ोसी है। निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? RRB NTPC 02/03/2021 (Evening)

  • R और V के मध्य केवल दो मित्र बैठे हैं
  • W, Q के ठीक बायें बैठा है।
  • U, S के ठीक दायें बैठा है।
  • P और R के मध्य केवल तीन मित्र बैठे हैं।

रीता, सरोज, पवन, विजय और अनूप एक वृताकार मेज के चारो ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। पवन, सरोज के ठीक बायें और अनूप के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। रीता, पवन के ठीक बायें बैठी है। विजय के ठीक दायें कौन बैठा है? RRB NTPC 08/03/2021 (Evening)

  • अनूप
  • सरोज
  • रीता
  • पवन

आठ व्यक्ति A, B, C, D, E, F, G और H एक आयताकार मेज पर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं, जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। A और G के बीच दो व्यक्ति हैं। G आयताकार आकार की मेज की एक छोटी भुजा पर बैठा है। C किसी एक कोने पर बैठा है और वह B या D का पड़ोसी नहीं है। H, G के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। B, मेज के एक लंबे किनारे पर बैठा है और E का निकटतम पड़ोसी है। यदि B, D के बायें बैठा है, तो D के विपरीत कौन बैठा है? RRB NTPC 08/03/2021 (Evening)

  • G
  • A
  • C
  • F

A से D एक पंक्ति में बैठे हैं, जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। उनमें से दो एक दिशा में उन्मुख हैं और अन्य दो विपरीत दिशा में उन्मुख हैं। B और D चरम पर हैं और उनका मुख उत्तर की ओर है। A का मुख उसी दिशा में है जिस दिशा में उसका पड़ोसी उसके बाईं ओर है। D, A के बायें है। बायें से दायें बैठने का क्रम क्या है? RRB NTPC 08/03/2021 (Evening)

  • BACD
  • DACB
  • BCAD
  • DCAB

P, Q, R और S उत्तर की ओर उन्मुख हैं और A, B, C और D उनका सामना कर रहे हैं, जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। S, R के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। वह व्यक्ति जो Q की ओर उन्मुख है, B का पड़ोसी नहीं है, D का मुख S की ओर है और वह B के बगल में बैठा है। A अंतिम स्थिति में बैठा है। P और C एक दूसरे की ओर उन्मुख नहीं हैं। R एक छोर पर है लेकिन C नहीं है। Q के दायें से दूसरे स्थान पर बैठे व्यक्ति की ओर कौन उन्मुख है? RRB NTPC 11/03/2021 (Evening)

  • C
  • B
  • A
  • D

आठ व्यक्ति A से H, आवश्यक नहीं इसी क्रम में हों, एक गोल मेज पर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। F और D के बीच दो व्यक्ति हैं। H, A या F का निकटतम पड़ोसी नहीं है। A, F के दायें से तीसरे स्थान पर है। H और G के बीच तीन व्यक्ति हैं। C, E के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। D के दाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन है? RRB NTPC 11/03/2021 (Evening)

  • F
  • A
  • H
  • E

सात लड़कियां A, B, C, D, E, F और G एक पंक्ति में दक्षिण की ओर मुख करके बैठी हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में)। C, D के ठीक दायें है। D, बायें छोर से तीसरे स्थान पर है। A एक सिरे पर है और E का पड़ोसी है। E और C के बीच केवल B बैठा है। निम्नलिखित में से कौन सी लड़कियां एक दूसरे के बगल में नहीं बैठी हैं? RRB NTPC 12/03/2021 (Morning)

  • C और B
  • D और E
  • E और A
  • F और G

पैराग्राफ को ध्यान से पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। पांच मित्र A, B, C, D और E एक गोल मेज पर कैंटीन में बैठे हैं। दाएं से बाएं बैठने का क्रम B, A, E, D और C है। कुछ समय बाद, E, B के साथ स्थान बदलता है और A, D के साथ बदलता है। D अभी कहाँ बैठा है? RRB NTPC 12/03/2021 (Morning)

  • C और B के बीच
  • E और B के बीच
  • C और A के बीच
  • E और A के बीच

A से H एक पंक्ति में बैठे हैं लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। E बाएँ से पाँचवाँ है और A दाएँ से पाँचवाँ है। B और D एक दूसरे के आसन्न हैं। H एक छोर पर है, D का पड़ोसी नहीं है। A, C और E के बीच में है। E और G के बीच दो व्यक्ति हैं। A और D के बीच तीन व्यक्ति हैं। C के दायें से चौथे स्थान पर बैठे व्यक्ति के बायें से तीसरा कौन है? RRB NTPC 14/03/2021 (Morning)

  • H
  • A
  • B
  • F

छह व्यक्ति A, B, C, K, L और M एक दूसरे की ओर मुख करके एक मेज पर बैठे हैं। उनमें से तीन का मुख उत्तर की ओर है और शेष का मुख दक्षिण की ओर है। A, L के विपरीत नहीं है जो किसी भी अंतिम स्थिति में है। K एक मध्य स्थिति में है और M के ठीक दायें पर है। C अंतिम स्थिति में से एक पर है। A, K के विपरीत नहीं है। C और L एक ही तरफ हैं। B के दाहिनी ओर कौन बैठा है? RRB NTPC 14/03/2021 (Morning)

  • K
  • L
  • M
  • A

छह छात्रों, मायरा, अमायरा, सारा, ज़ारा, तारा और कियारा को एक दीवार के खिलाफ बैठाया जाता है। उन सभी का मुख उत्तर की ओर है। अमायरा, मायरा के बायें से दूसरे स्थान पर बैठी है। सारा, तारा के दायें चौथे स्थान पर बैठी है। कियारा, अमायरा के ठीक बायें बैठी है। तारा एक छोर पर बैठी है। अंतिम छोर पर कौन से 2 छात्र बैठे हैं? RRB NTPC 14/03/2021 (Evening)

  • तारा और जारा
  • अमेरा और कियारा
  • तारा और सारा
  • तारा और मायरा

आठ मित्र F1, F2, F3, F4, F5, F6, F7 और F8 एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में)। F2, F1 या F8 का पड़ोसी नहीं है। केवल F6, F2 और F5 के बीच में है। F2, F7 के बाएं से दूसरे स्थान पर है। F4, F3 के दायें से दूसरे स्थान पर है। निम्नलिखित में से कौन F1 की सही स्थिति हो सकती है? RRB NTPC 15/03/2021 (Morning)

  • F5 के बाईं ओर तीसरा
  • F6 के बाईं ओर तीसरा
  • F7 के बाईं ओर दूसरा
  • F4 के तत्काल बाएं

छह मित्र – A, B, C, D, E, F केंद्र की ओर मुख करके एक वृत्त में बैठे हैं। A, B के बगल में बैठा है और C की ओर उन्मुख है। B, A और D के बीच में है। D का मुख F की ओर है। F और C के बीच में कौन बैठा है? RRB NTPC 15/03/2021 (Evening)

  • A
  • B
  • E
  • D

P, Q, R, S, T, U, V और W एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में)। T, W के दायें से चौथा और Q के दायें से दूसरे स्थान पर है। V, P के बायें से चौथा है। P, W का पड़ोसी नहीं है। P और R के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। यदि Q, S का पड़ोसी नहीं है, तो W के ठीक दायें कौन बैठा है? RRB NTPC 21/03/2021 (Morning)

  • Q
  • V
  • U
  • S

A, B, C, D, E और F एक वृत्त में केंद्र की ओर मुख करके और एक दूसरे से समान दूरी पर बैठे हैं। A और B एक दूसरे के आसन्न बैठे हैं और D, A के बायें है। B, D के दायें से दूसरे स्थान पर है और E के बायें से भी दूसरा है। F, C के बायें है। निम्नलिखित व्यक्तियों के जोड़े में से कौन एक दूसरे के आसन्न नहीं बैठे हैं? RRB NTPC 21/03/2021 (Morning)

  • A और B
  • A और D
  • B और C
  • E और F

सात लड़के B1, B2, B3, B4, B5, B6 और B7 दक्षिण की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में)। B7, B1 का पड़ोसी नहीं है। B3, B4 के ठीक दायें है लेकिन B5 का पड़ोसी नहीं है। B2 किसी एक अंतिम छोर पर बैठा है और B4 का पड़ोसी है। B1 और B5 के बीच केवल दो लड़के बैठे हैं। B6 की निम्नलिखित में से कौन सी स्थिति सही है? RRB NTPC 27/03/2021 (Morning)

  • B1 के तत्काल दाएं
  • B7 के तत्काल दाएं
  • B5 के दायें से दूसरा
  • B3 के बाईं ओर दूसरा

सात मित्र P, Q, R, S, T, V और W एक वृताकार मेज के चारो ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। R, W के ठीक बायें बैठा है और P के बायें तीसरा है। P और S के बीच केवल दो दोस्त बैठे हैं। Q, V के ठीक बायें बैठा है। S के सन्दर्भ में T का स्थान क्या है? RRB NTPC 27/03/2021 (Morning)

  • दाएं से दूसरा
  • दाईं ओर तीसरा
  • दायीं ओर चौथा
  • बाएं से तीसरा
reasoning-Sitting Arrangement-3