Updated on 06/06/26 by Maananjay MahatoShare on WhatsApp

science

सम्पूर्ण सौर ऊर्जा उत्पादकों के माध्यम से सजीव तंत्र में प्रवेश करती है, अंततः वायुमण्डल में पुनः चली जाती है? RPSC LDC 2016

  • स्थितिज ऊर्जा के रूप में
  • प्रकाश के रूप में
  • ऊष्मा के रूप में
  • कार्बनिक पदार्थों के रूप में

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? RPSC LDC 2014

  • समुद्र में जैवमात्रा के पिरामिड प्रायः सीधे होते हैं
  • घास के मैदान का पिरामिड प्रायः उल्टा होता है
  • ऊर्जा पिरामिड सदैव खड़ी अवस्था में होते हैं
  • ऊर्जा पिरामिड सदैव उल्टा होता है।

किसी आहार श्रृंखला में प्रत्येक स्तर पर उपलब्ध कार्बनिक पदार्थों की औसत मात्रा जो कि उपभोक्ता के अगले स्तर तक पहुंचती है- RPSC 1st Grade Exam 2018 (06-01-2020)

  • 40%
  • 30%
  • 20%
  • 10%

वायुमण्डल में जल, गैसीय अवस्था में किस रूप में पाया जाता है? RSMSSB LDC 2018 (09-09-2018)

  • हिम कण
  • जल बूंद
  • जलवाष्प
  • ये सभी

वर्मीकम्पोस्ट एक पर्यावरण अनुकूलित खाद मानी जाती है, जो प्राप्त होती है- RSMSSB LDC 2018 (19.08.2018)

  • चींटियों से
  • टरमाइट्स से
  • केंचुओं से
  • नेमाटोड्स से

किसके द्वारा अधिकतम सूर्य ऊर्जा ग्रहण की जाती है? RSMSSB LDC -12/08/2018

  • घास
  • वृक्ष
  • शैवाल
  • जन्तु

विश्व में सबसे बड़ा पारिस्थितिकी तंत्र कौनसा है? RSMSSB LDC 2018 (09-09-2018)

  • मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र
  • घासभूमि पारिस्थितिकी तंत्र
  • सागर पारिस्थितिकी तंत्र
  • वानिकी पारिस्थितिकी तंत्र

एक खाद्य श्रृंखला सर्वदा प्रारम्भ होती है- RSMSSB LDC -12/08/2018

  • उत्सर्जन से
  • अवशोषण से
  • प्रकाश संश्लेषण से
  • श्वसन से

निम्नलिखित में से कौन एक गैसीय प्रकार का चक्र नहीं है? RSMSSB LDC 2018 (19.08.2018)

  • कार्बन चक्र
  • ऑक्सीजन चक्र
  • फॉस्फोरस चक्र
  • नाइट्रोजन चक्र

भारत वर्ष में कितने वर्ष तक बायो पेटेन्ट प्रभावी बना रहता है? RSMSSB LDC 2018 (19.08.2018)

  • 15 वर्ष
  • 20 वर्ष
  • 6 वर्ष
  • 10 वर्ष

एक पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा प्रवाह किन कानूनों के अनुरूप होता है? RSMSSB LDC 2018 (09-09-2018)

  • गतिकी
  • ऊष्मागतिकी
  • संभाव्यता
  • प्रकाशरसायन

ऊर्जा पिरामिड- RSMSSB LDC 2018 (09-09-2018)

  • सदैव उल्टी अवस्था में होता है।
  • उल्टी या खड़ी दोनों अवस्था में हो सकता है।
  • सदैव खड़ी अवस्था में होता है।
  • केवल समुद्र पारितंत्र में उल्टी अवस्था में होता है।

एक पारिस्थितिकी तंत्र है- डाक विभाग सहायक 2014

  • शांत प्राकृतिक क्षेत्र
  • जीवों और उनके पर्यावरण का तंत्र
  • वन्य जीवों से समृद्ध और मानव रिक्त क्षेत्र
  • समान पर्यावरणीय दशाओं वाला बेहद शांत प्राकृतिक तंत्र

अमोनीकरण जीवाणु परिवर्तित करते हैं- RSMSSB LDC 2018 (19.08.2018)

  • व्यर्थ को अमोनिया में
  • नाइट्रेट्स को अमोनिया में
  • नाइट्राइट्स को अमोनिया में
  • अमोनिया को नाइट्राइट्स में

विज्ञान की किस शाखा के अंतर्गत पर्यावरण का अध्ययन किया जाता है? RSMSSB LDC-12/08/2018

  • वर्गिकी
  • पारिस्थितिकी
  • आनुवांशिकी
  • आकारिकी

प्रकृति की क्रियाशील ईकाई कहलाती है? RPSC LDC 2016

  • वायुमण्डल
  • जीवमंडल
  • पारितंत्र
  • पर्यावरण

खाद्य पिरामिड का आधार बनता है? महिला पर्यवेक्षक (आंगनबाडी) 2018 (03-03-2019)

  • अनाज और दालों से
  • सब्जियों और फलों से
  • शर्करा से
  • मांस और उसके पदार्थों से

जब जन्तु पादपों को खाते हैं, कितनी ऊर्जा पशु मांस में स्थिर होती है? (कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (जैविक) 2019 परीक्षा)

  • 10 प्रतिशत
  • 20 प्रतिशत
  • 30 प्रतिशत
  • 50 प्रतिशत

एक पारितंत्र में लगभग कितनी प्रतिशत ऊर्जा एक पोषण स्तर से दूसरे पोषण स्तर पर पारित होती है? RSMSSB LDC 2018 (19.08.2018)

  • 10%
  • 60%
  • 50%
  • 25%

ऊर्जा के प्रत्येक हस्तांतरण पर, एक स्तर से दूसरे तक, लगातार ऊर्जा में- RSMSSB LDC 2018 (16-09-2018)

  • समान रहती है।
  • वृद्धि होती है।
  • उतार चढ़ाव रहता है।
  • कमी होती है।

उपभोक्ता स्तर का ऊर्जा संग्रहण कहलाता है? Raj. IInd Gr. Teacher Science 2010

  • ग्रॉस प्राइमरी प्रोडक्टिविटी
  • सेकण्डरी प्रोडक्टिविटी
  • नेट प्राइमरी प्रोडक्टिविटी
  • नेट प्रोडक्टिविटी

एक मोर सांप खाता है, जो पादपों पर पनप रहे कीटों का भक्षण करता है। मोर है- (Grade School Lecturer 2016)

  • खाद्य स्तूप का शीर्ष
  • अंतिम अपघटक
  • प्राथमिक अपघटक
  • प्राथमिक उपभोक्ता

भारत में मिथेन का एक बड़ा स्रोत है? ITI 2004

  • धान का खेत
  • गेहूँ का खेत
  • गन्ने का खेत
  • फलों के बगीचे

किस पारिस्थितिक तंत्र का जैवभार (बायोमास) अधिकतम है? (Industry Inspector Exam-24.06.2018)

  • घासभूमि
  • झील
  • तालाब
  • वन

अवायवीय जीवाणु जन्तु अपशिष्ट का पाचन कर बायोगैस का उत्पादन करते हैं- (परिवर्तन A) बायोगैस ईंधन के रूप में जलती है (परिवर्तन B) Jr. Acc. 2016 सही कथन का चयन कीजिए

  • प्रक्रिया-A एक रासायनिक परिवर्तन है तथा प्रक्रिया-B एक भौतिक परिवर्तन है
  • प्रक्रिया-A एक भौतिक परिवर्तन है तथा प्रक्रिया-B एक रासायनिक परिवर्तन है
  • दोनों प्रक्रियाएँ A और B रासायनिक परिवर्तन हैं
  • दोनों प्रक्रियाएँ A और B भौतिक परिवर्तन हैं।

एक पारिस्थितिकी तंत्र में सर्वाधिक संख्या में पाये जाते हैं- (RPSC LDC-17.02.2012)

  • मांसाहारी (Carnivores)
  • शाकाहारी (Herbivores)
  • उत्पादक (Producers)
  • प्राथमिक उपभोक्ता (Primary Consumer)

निम्नलिखित में कौन से जीव प्रथम क्रम के उपभोक्ता हैं? Agricultural Inspector 2017

  • सर्वभक्षी
  • मांसाहारी
  • शाकाहारी
  • अपघटक

‘लाइकेन’ जिसमें फंगाई द्वारा निर्मित मैट्रिक्स में एल्गी की कोशिकाएँ धँसी होती हैं, उदाहरण है- (RPSC LDC-11.01.2014)

  • सहपरोपकारिता का
  • सहभोजिता का
  • परभक्षिता का
  • परजीविता का

एक पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा का स्रोत है- (Patwar Exam 13.02.2016)

  • एटीपी
  • सूरज की रोशनी
  • डी.एन.ए.
  • आर.एन.ए.

सबसे स्थायी पारिस्थितिक तंत्र है? (RAS Pre 2009)

  • वन
  • घास के मैदान
  • रेगिस्तान
  • समुद्र

जलीय पारिस्थितिक तंत्र में अपघटक के उदाहरण हैं- (RPSC LDC-11.01.2014)

  • शैवाल व कवक
  • शैवाल व जीवाणु
  • जीवाणु व कवक
  • प्लवक व बीजाणु

एक समुद्री पारिस्थितिक तंत्र में किस क्षेत्र में प्रकाश मंद होता है? (RPSC LDC-11.01.2014)

  • यूफोटिक (Euphotic)
  • नेरिटिक (Neritic)
  • एफोटिक (Aphotic)
  • इन्टरटाइडल (Intertidal)

पारिस्थितिक तंत्र के निम्नलिखित कौनसे दो घटक हैं? (Headmaster Exam-02.09.2018)

  • पादप तथा जंतु
  • पेड़ तथा खरपतवार
  • जैविक तथा अजैविक
  • भूमि और जल

किसी वन के शीर्ष ऊर्ध्वाधर संस्तर या परत में होते हैं- (RPSC LDC-23.10.2016)

  • झाड़ियाँ
  • वृक्ष
  • बूटियां
  • घास

भारत की प्रमुख पारिस्थितिकीय समस्याओं में से एक ‘भू-निम्नीकरण’ से अभिप्राय है- (RPSC LDC-11.01.2014)

  • अवैधानिक एवं अनियंत्रित खनन
  • भूमि का तीव्र गति से अपरदन
  • भूमि की उत्पादकता में कमी
  • भूस्खलन

निम्नलिखित में से कौनसा कथन जैविक खाद के बारे में सत्य नहीं है? Junior Accountant 2016

  • यह मृदा के जल धारण क्षमता को बढ़ाता है
  • यह केवल जन्तु पदार्थों से प्राप्त होता है
  • यह मृदा को ह्यूमस प्रदान करता है
  • यह मृदा की रचना को बढ़ाता है

निम्नलिखित में से कौनसा प्रक्रम वायुमण्डल में कार्बन डाईऑक्साइड मुक्त नहीं करता? RPSC LDC 2016

  • उत्पादकों की श्वसन क्रियाएँ
  • उपभोक्ताओं की श्वसन प्रक्रियाएँ
  • कार्बनिक अपशिष्टों का जलना
  • प्रकाश-संश्लेषण

जलीय पारिस्थितिक तंत्र में अपघटक के उदाहरण है? Junior Accountant 2016

  • शैवाल व कवक
  • शैवाल व जीवाणु
  • जीवाणु व कवक
  • प्लवक व जीवाणु

एक खाद्य श्रृंखला के कुछ ही चरण होते हैं क्योंकि हर चरण में ऊर्जा- BIHAR POLICE CONSTABLE 2013 (15.12.2013)

  • घटती है
  • बढ़ती है
  • पहले घटती है फिर बढ़ती है
  • पहले बढ़ती है फिर घटती है

एक खाद्य श्रृंखला में निम्नलिखित में से किसे प्राथमिक उत्पादक माना जाता है? Panchayat Officer 2017

  • परपोषी
  • स्वपोषी
  • समानांतर
  • क्षैतिज

निम्न में से कौन एक प्राथमिक उपभोक्ता है? Bihar Police Constable (12.01.2020)

  • पादप
  • हिरण
  • शेर
  • जीवाणु

‘पारिस्थितिकी तंत्र’ शब्दावली किसने प्रस्तुत की थी? Bihar police 31.7.2016

  • वर्नास्की
  • एस.ए. फोर्बस
  • ए. जी. टैन्सले
  • थिनेमैन

आहार श्रृंखला में मौजूद मेढक, टिड्डा, घास और साँप में यदि घास प्रथम पोषी स्तर पर है, तो तृतीय पोषी स्तर पर होगा। BIHAR POLICE CONSTABLE 2013 (15.12.2013)

  • मेढक
  • साँप
  • टिड्डा
  • दोनों, मेढक और साँप

वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड के सामान्य स्तर…… है। FEMALE MPHW 2016

  • 78 प्रतिशत
  • 10 प्रतिशत
  • 15 प्रतिशत
  • 0.03 प्रतिशत

निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? (संस्थान-स्थान) [R.O./A.R.O. (Pre) 2017]

  • भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान – वाराणसी
  • केंद्रीय उपोष्ण उद्यान अनुसंधान संस्थान – श्रीनगर
  • भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान – लखनऊ
  • भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान – कानपुर

मानसिक रूप से विकलांग हेतु राष्ट्रीय संस्थान निम्नलिखित में से कहाँ अवस्थित है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2013]

  • हैदराबाद
  • नई दिल्ली
  • कोलकाता
  • चेन्नई

डी.एन.ए. अंगुलिछापन और नैदानिक शोध केन्द्र अवस्थित है- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

  • पुणे में
  • नई दिल्ली में
  • हैदराबाद में
  • कोलकाता में

लखनऊ के राष्ट्रीय विज्ञान संस्थाओं में से एक ऐसे संस्थान को पहचानिए, जो कि सी.एस.आई.आर. का संस्थान नहीं है: [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

  • सी.आई.एम.पी. (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिनल एण्ड एरोमैटिक प्लांट्स)
  • एन.बी.आर.आई. (नेशनल बॉटेनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट)
  • बी.एस.आई.पी. (बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैलियोबॉटनी)
  • सी.डी.आर.आई. (सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट)

सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]
सूची-1: A. टेस्टोस्टेरॉन, B. कोडीन, C. कृचुक, D. यूजेनॉल
सूची-II: 1. बेहोशी की ड्रग, 2. रबर का स्रोत पदार्थ, 3. लौंग का सुगंधित तेल, 4. हॉर्मोन

  • A B C D – 4, 1, 2, 3
  • A B C D – 1, 2, 3, 4
  • A B C D -4, 3, 2, 1
  • A B C D – 2, 3, 4, 1

जीवों के निम्नलिखित प्रकारों पर विचार कीजिए: [I.A.S. (Pre) 2012] 1. चमगादड़ 2. मधुमक्खी 3. पक्षी

  • केवल 1 और 2
  • केवल 2
  • केवल 1 और 3
  • 1, 2 और 3

निम्नलिखित में से कौन-से सूक्ष्मजीवी, जैव उर्वरक के रूप में प्रयोग होते हैं? U.P.P.C.S. (Mains) 2012

  • सायनो बैक्टीरिया
  • प्रोटोजोआ
  • विषाणु
  • उपरोक्त में से कोई नहीं

निम्नलिखित में से किस/किन का उपयोग जैव-उर्वरक के रूप में किया जाता है? I.A.S. (Pre) 1994 , U.P.P.C.S. (Pre) 2002
सूची: 1. एजोला, 2. नील हरित शैवाल, 3. अल्फाल्फा

  • केवल 2
  • 1 और 2
  • 1 और 3
  • 1, 2 और 3

इनमें से कौन-सा पौधा नाइट्रोजन स्थिरीकरण में सहायक नहीं है? Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2017

  • चना
  • मटर
  • सेम
  • धान

पशुओं, विशेषतः दुधारू-गाय, के अनुपूरक भोजन के रूप में प्रयुक्त जैव उर्वरक हैं- R.A.S./R.T.S. (Pre) 2016

  • अजोस्पाइरीलियम
  • एजोला
  • एजोटोबैक्टर
  • राइजोबियम

सोयाबीन में नत्रजन स्थिरीकरण (Nitrogen Fixation) के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया है: U.P.P.C.S. (Pre) 2006

  • राइजोबियम लैग्यूमिनोसैरम
  • राइजोबियम जैपोनिकम
  • राइजोबियम फैजियोलाई
  • राइजोबियम ट्राईफोलाई

सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]
सूची-1: A. एन्थ्रैक्स, B. थैलेसीमिया, C. सरोगेसी, D. ट्रांसजेनिक्स
सूची-II: 1. दोषी जीन से उत्पन्न रोग, 2. गर्भ की किराएदारी, 3. जीनोम में परिवर्तन करने वाला विज्ञान, 4. एक विष, जो जैव-युद्ध में काम आता है

  • A B C D – 4, 1, 2, 3
  • A B C D – 2, 3, 4, 1
  • A B C D – 3, 2, 1, 4
  • A B C D -1, 2, 3, 4

एजोला है एक- U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010 / U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2014

  • जलीय फर्न
  • जलीय एल्गी
  • जलीय बैक्टीरिया
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं

निम्नलिखित किस फसल में नील हरित शैवाल, मुख्यतः जैव उर्वरक के रूप में प्रयोग होते हैं? U.P.P.C.S. (Pre) 2006 / U.P.P.C.S. (Mains) 2010

  • गेहूँ
  • चना
  • धान
  • सरसों

फसलोत्पादन में ‘नत्रजन उपयोग क्षमता’ की वृद्धि की जा सकती है- U.P.P.C.S. (Pre) 2009

  • उर्वरक की मात्रा के बार-बार प्रयोग द्वारा
  • नत्रजन अवरोधक के प्रयोग द्वारा
  • नत्रजन धीरे छोड़ने वाले उर्वरकों के प्रयोग द्वारा
  • उपरोक्त सभी के द्वारा

निम्न के साथ मिलाने से एजोला एक अच्छा उर्वरक होता है: Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2007 / U.P.P.C.S. (Mains) 2011

  • नील हरित शैवाल
  • हड्डी का चूरा
  • गोबर
  • यूरिया

निम्नलिखित में से कौन-सा सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

  • एन्टिफ्रीज यौगिक – एथिलीनग्लाइकॉल
  • एन्टिनॉक एजेन्ट – टेट्राएथिल लेड
  • एन्टिऑक्सीडेन्ट – B कैरोटीन
  • एन्टिबायोटिक्स – क्विनीन

निम्नांकित में से कौनसा सुमेलित नहीं है? U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2002 / U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2003

  • नील हरित शैवाल – जैव उर्वरक
  • क्रायोसोपा – माहू नियंत्रण
  • बायो 902 – सरसों का कायक्लोन
  • एजोटोबैक्टर – जैव कीटनाशी

निम्न में से कौन-सा जीवाणु जल प्रदूषण के सूचक के रूप में काम आता है? HTET (I-V) 2011

  • स्टेफाइलोकोकस
  • स्ट्रेप्टोकोकस
  • डिप्लोकोकस
  • कॉलीफॉर्म

कौन जैविक कारक नहीं है- UTET (I-V) AUG 2011 / UPTET (I-V) 13 NOV, 2011

  • पेड़-पौधे
  • जन्तु
  • सूक्ष्मजीव
  • चट्टान

पर्यावरण की परिभाषा क्या है? UPTET (I-V) 27 JUN, 2013

  • एबायोटिक एवं बायोटिक घटक
  • समुद्रतल के नीचे पृथ्वी पर वस्तुएँ
  • चीजें जो हमको घेरती हैं।
  • उपरोक्त में से कोई नहीं

इनमें से कौन मानव पर्यावरण का एक घटक नहीं है? MPTET (I-V) 2011

  • भूमि
  • धर्म
  • समुदाय
  • परिवार

खाद्य श्रृंखला में ऊर्जा का प्रवाह होता है- BTET (I-V) 2011

  • एकदिशीय
  • बहुदिशीय
  • चक्रीय
  • उभयदिशीय

निम्नलिखित में कौन द्वितीय श्रेणी का उपभोक्ता है? UPTET (I-V) 27 JUN, 2013

  • हाथी
  • साँप
  • शेर
  • बकरी

पारितन्त्र में ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत है- BTET (I-V) 2011

  • वनस्पति
  • सूर्य का प्रकाश
  • परमाणु ऊर्जा
  • भोजन

ह्यूमस निर्माण में कौन सहायक है? UTET (I-V) 2014

  • उत्पादक
  • अपघटक
  • उपभोक्ता
  • इनमें से सभी

निम्नलिखित में से जैविक घटक है। UTET (I-V) 29 JAN, 2011

  • पादप
  • मृदा
  • वायु
  • जल

प्राकृतिक पर्यावरण के प्रमुख घटक है- CGTET (I-V) 2011

  • सभी जीव
  • भू-आकृतिक कारक
  • जलवायुवीय कारक
  • ये सभी

पारिस्थितिकी तन्त्र का उदाहरण है- UPTET (I-V) 13 NOV, 2011 / UTET AUG 2011

  • वायु
  • तालाब
  • जल
  • मृदा

निम्न में से कौन-सा पर्यावरण अध्ययन का घटक नहीं है? BTET (I-V) 2011

  • मानव
  • वायुमंडल
  • जलमंडल
  • सौरमंडल

प्राकृतिक एवं सामाजिक-सांस्कृतिक पर्यावरण के बीच अन्तःक्रिया का उदाहरण- CGTET (I-V) 2011

  • वनों की कटाई
  • शिकार
  • निर्माण कार्य
  • उपरोक्त सभी

हमारे पर्यावरण में किस गैस का सबसे अधिक सान्द्रण है? UTET (I-V) 29 JAN, 2011

  • ऑक्सीजन
  • कार्बन डाइ-ऑक्साइड
  • हाइड्रोजन
  • नाइट्रोजन

पर्यावरणीय असंतुलन का कारण है- BTET (I-V) 2013

  • पर्यावरणीय चेतना का अभाव
  • भौतिकवादी सोच
  • भोगवादी प्रवृत्ति
  • इनमें से सभी

पर्यावरण के अन्तर्गत आते हैं- CGTET (I-V) 2011

  • पेड़-पौधे, जीव-जन्तु
  • रिश्ते-नाते, संस्कृति
  • मकान, सड़कें, पूजा स्थल
  • उपरोक्त सभी

किसी खाद्य श्रृंखला की प्रथम कड़ी सदैव हरे पादप होते हैं, क्योंकि- UTET (I-V) 2014

  • वे विस्तृत रूप से फैले होते हैं
  • वे मृदा से जुड़े होते हैं
  • वे सूर्य के प्रकाश में वायुमंडलीय CO₂ को स्थिरीकृत करते हैं
  • उनमें जड़ें होती हैं

पर्यावरण एक स्रोत है। BTET (I-V) 2013

  • अधिगम का
  • औषधि का
  • ऊर्जा का
  • इनमें से सभी

पृथ्वी पर ऊर्जा का चरम स्रोत है- HTET (I-V) 2015

  • पवन
  • सूर्य
  • पौधे
  • जानवर

निम्न में से कौन-सा क्रम पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा प्रवाह के सम्बन्ध में सही है? UPTET (I-V) 18 Nov, 2018

  • उत्पादक → अपघटक → उपभोक्ता
  • अपघटक → उपभोक्ता → उत्पादक
  • उत्पादक → उपभोक्ता → अपघटक
  • उपभोक्ता → उत्पादक → अपघटक

जब एक जीव लाभ लेता है, बिना दूसरे सहवासी जीव को प्रभावित किये, तो कहलाता है- UPTET (I-V) 2 FEB, 2016

  • परजीवी
  • सहभोजी
  • मृतोपजीवी
  • सहजीवी

सन् 1992 में पर्यावरण सुरक्षा से सम्बन्धित प्रथम ‘पृथ्वी सम्मेलन’ किस शहर में हुआ? UTET (I-V) 12 NOV, 2013

  • कोपेनहेगन
  • रियो-डि-जेनेरो
  • वाशिंगटन
  • स्टॉकहोम

निम्नलिखित में से कौन-सा जैवमंडल का अजैविक घटक नहीं है? UPTET (I-V) 15 OCT, 2017

  • प्रोटीन
  • मृदा
  • कवक
  • फॉस्फोरस

जैविक पर्यावरण में शामिल है। HTET (I-V) 2012

  • उत्पादक
  • उपभोक्ता
  • अपघटक
  • उपरोक्त सभी

घास-भूमि क्षेत्र के पारितंत्र की खाद्य श्रृंखला में सबसे उच्च स्तर के उपभोक्ता होते हैं- UPTET (I-V) 15 OCT, 2017

  • शाकाहारी
  • माँसाहारी
  • जीवाणु
  • मांसाहारी या शाकाहारी

पारिस्थितिक तंत्र एवं प्राकृतिक अधिवासों का संरक्षण तथा उनके प्राकृतिक वातावरणों में, प्रजातियों का जीवनक्षम जनसंख्या का रखरखाव एवं प्रतिप्राप्ति के लिए प्रयुक्त पद है- UPTET (I-V) 13 NOV, 2011

  • क्रोड संरक्षण
  • स्वस्थाने संरक्षण
  • अपस्थाने संरक्षण
  • परिधीय संरक्षण

‘दस प्रतिशत नियम’ दिया गया- PTET (I-V) 2011

  • लिण्डमान द्वारा
  • गोल्डमान द्वारा
  • बैकमान द्वारा
  • उपरोक्त में से कोई नहीं

पर्यावरण संरक्षण अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ था? UPTET (I-V) 19 DEC, 2016

  • 1982
  • 1986
  • 1992
  • 1996

भू-पारिस्थितिकीय तंत्र में ऊर्जा का महत्त्वपूर्ण स्रोत है- UPTET (I-V) 19 DEC, 2016

  • सूर्य
  • पृथ्वी
  • चन्द्रमा
  • शुक्र

विश्व में जल संकट का प्रमुख कारण है- CTET (I-V) 29 JAN, 2011

  • नगरीकरण
  • औद्योगीकरण
  • विश्व के तापमान में वृद्धि
  • अम्ल वर्षा

पर्यावरण जागरुकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निम्न में से कौन सी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है? MPTET (I-V) 2011

  • ग्रीन ओलंपियाड
  • वन महोत्सव
  • पर्यावरण संबंधी प्रदर्शनी
  • पर्यावरण दिवस समारोह

पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में दिया जाने वाला पुरस्कार है- U TET (I-V) 12 NOV, 2013

  • पर्यावरण मित्र
  • पर्यावरण श्री
  • तरु मित्र
  • वृक्षामित्र

निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-से पर्यावरणीय मुद्दे हैं? HTET (I-V) 2015
मुद्दे:
(i) जल संरक्षण
(ii) कचरा निस्तारण
(iii) जनसंख्या वृद्धि

  • (i) और (ii)
  • (i)
  • (ii) और (iii)
  • (i), (ii) और (iii)

पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का मुख्य स्रोत है- UPTET (I-V) 15 OCT, 2017

  • ए.टी.पी.
  • सूर्य-प्रकाश
  • डी.एन.ए.
  • आर.एन.ए.

सुश्री मेधा पाटेकर का संबंध निम्न में से किससे है? BTET (I-V) 2013

  • वैज्ञानिक अनुसंधान
  • जल संरक्षण
  • पर्यावरण संरक्षण
  • भूमि सुधार

जैविक समुदाय में प्राथमिक उपभोक्ता है- UPTET (I-V) 2 FEB, 2016

  • माँसाहारी
  • सर्वाहारी
  • शाकाहारी
  • डेट्रिटीवोर

चिपको आन्दोलन के प्रणेता हैं? PTET (I-V) 2011

  • किरण बेदी
  • सुन्दरलाल बहुगुणा
  • मेधा पाटेकर
  • इनमें से कोई नहीं

सामाजिक वानिकी का उद्देश्य है- U TET (I-V) 28 APR, 2015 / U TET (I-V) 2014

  • पर्यावरणीय, सामाजिक व ग्रामीण विकास में मदद के उद्देश्य से वनों का प्रबन्धक
  • ग्रामीण क्षेत्रों में चकबंदी
  • वन्य प्राणियों का संरक्षण
  • चरागाहों का विकास

निम्न में कौन सर्वाधिक उत्पादक पारिस्थितिकी तन्त्र है- UPTET (I-V) 23 FEB, 2014

  • उष्णकटिबन्धीय वर्षा वन
  • टुण्ड्रा
  • सवाना
  • मरुस्थल

‘तरुण भारत संघ’ के राजेन्द्र सिंह को किस कार्य के लिए मैग्सेसे पुरस्कार दिया गया? U TET (I-V) 22 JAN, 2017

  • जल संरक्षण
  • सामुदायिक वानिकी
  • वनों के संरक्षण
  • सौर ऊर्जा

किसी खाद्य श्रृंखला में शाकाहारी होते हैं- UPTET (I-V) 19 DEC, 2016

  • प्राथमिक उत्पादक
  • प्राथमिक उपभोक्ता
  • द्वितीयक उपभोक्ता
  • अपघटनकर्ता

विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है- UP TET (I-V) 13 NOV, 2011 / UTET AUG 2016

  • 5 नवम्बर को
  • 5 जनवरी को
  • 5 जून को
  • 5 सितम्बर को

केंचुओं को किसानों का मित्र माना जाता है। इसके लिए निम्नलिखित में से सही कारणों को चुनिए- CTET (I-V) 7 July, 2019
कारण:
A. केंचुए मृत पत्तियों और पौधों को खाते हैं तथा इनके मल से जमीन उपजाऊ बनती है।
B. केंचुए खरपतवार खाते हैं, जिससे मुख्य फसल की रक्षा होती है।
C. केंचुए जमीन में छेद बनाते हैं, जिससे जमीन पोली हो जाती है।
D. केंचुओं द्वारा बनाए गए छेदों से जमीन को आसानी से हवा और पानी मिल जाता है।

  • B, C और D
  • C, D और A
  • केवल A और C
  • A, B और C

सुन्दरवन विश्व के टाइडल हैलोफाइटिक…… जंगल का सबसे बड़ा एकल ब्लॉक है। RRB NTPC Stage Ist 22.04.2016 & 19.01.2017 Shift-II

  • जंगली झाड़ियाँ
  • पेपिरस
  • मैन्ग्रोव
  • मार्श

इकोटोन (Ecotone) का अर्थ क्या होता है? RRB NTPC 11.04.2016 Shift-I Stage Ist

  • इकोटोन वो है जहाँ दो बायोम मिलते हैं।
  • यह एक कम अस्तित्व वाले प्रजाति का क्षेत्र है।
  • सीमित वनस्पतियों और जीवों वाला क्षेत्र।
  • उच्च बायोमास उत्पादन का क्षेत्र

पौधों के विभिन्न अंग, वनस्पतियाँ और जैविक अपशिष्ट कहलाते हैं। RRB Group – D 15.11.2018 (Shift-II)

  • जीवाश्म ईंधन
  • परमाणु ऊर्जा
  • बायोमास
  • सौर ऊर्जा

इनमें से कौन स्तनधारी जीव मानव जनित मौसमी परिवर्तन के कारण विलुप्त हो चुका है? RRB NTPC Stage Ist 19.01.2017 Shift-I

  • उर्सुस मैरिटिमस
  • रेड पांडा
  • ब्रेम्बल केई मेलोमीस
  • पैन्थेरा टाइग्रिस

इनमें से कौन पारिस्थितिकी तंत्र का जैविक संघटक नहीं है? RRB SSE 21.12.2014, Set-09 Yellow paper

  • उपभोक्ता
  • उत्पादक
  • अपघटक
  • जलवायु

एक खाद्य श्रृंखला में इनमें से किसकी आबादी सबसे अधिक होती है? RRB NTPC Stage Ist 19.01.2017 Shift-III

  • द्वितीयक उपभोक्ता
  • प्राथमिक उपभोक्ता
  • विघटक
  • उत्पादक

भारत में निम्नलिखित में से कौन से राज्य में सर्वाधिक क्षेत्र मैन्ग्रोव (Mangroves) के तहत है? RRB NTPC 16.04.2016 Shift-III Stage Ist

  • गुजरात
  • आंध्र प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • पश्चिम बंगाल

एक्वेरियम (Aquarium) एक ऐसा पात्र है, जिसमें जीवित मछलियाँ और जलीय पौधों को रखा जाता है। निम्न में से क्या एक्वेरियम के विषय में सही है। RRB NTPC Stage Ist 22.04.2016 Shift-II

  • यह मनुष्य द्वारा निर्मित पारिस्थितिक तंत्र है।
  • यह प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र है।
  • यह पारिस्थितिक तंत्र ही नहीं है।
  • इसे केवल एक प्रजाति कहा जा सकता है।

प्रकृति के Cleaners इनमें से कौन हैं? RRB SSE 21.12.2014, Set-07 Yellow paper

  • उत्पादक
  • उपभोक्ता
  • विघटक
  • माँस भक्षी

मिट्टी के प्रदूषक जो सूक्ष्मजीवों और पौधों को मारकर खाद्य श्रृंखला और खाद्य वेब को प्रभावित करते हैं, कहलाते हैं- RRB SSE 21.12.2014

  • रोगजनक
  • नाइट्रोजन ऑक्साइड
  • कीटनाशक
  • कृषि अपशिष्ट

वनस्पतियाँ और जीवों का उल्लेख- RRB NTPC 17.01.2017 Shift-II Stage Ist

  • चिड़ियाँ और जानवरों
  • पर्वतों और नदियों
  • पौधों और जानवरों
  • मानव और जानवरों

निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है? RRB NTPC 29.03.2016 Shift-III Stage Ist

  • मैन्ग्रोव जैव विविधता को बनाए रखते हैं।
  • मैन्ग्रोव आम प्रदान करते हैं।
  • मैन्ग्रोव बाढ़ को रोकते हैं।
  • शहरीकरण के कारण मैन्ग्रोव नष्ट हो रहे हैं।

डा. ध्रुव ज्योति घोष किस क्षेत्र से संबद्ध हैं? RRB NTPC Stage Ist 19.01.2017 Shift-I

  • खगोल विज्ञान
  • बंगाली साहित्य
  • पारिस्थितिकी
  • राजनीति

पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) की संकल्पना को किसने परिभाषित किया था? RRB NTPC 28.03.2016 Shift-III Stage Ist

  • आर्थर टांसले
  • एवलिन हचिंसन
  • रेमंड लिडमैन
  • चार्ल्स एल्टन

निम्न में से कौन सा सर्वाहारी नहीं है? RRB NTPC 17.01.2017 Shift-I Stage Ist

  • चूहा
  • चींटी
  • भालू
  • साँप

पशुओं की प्रजातियाँ ज्यादातर …….. के कारण लुप्तप्राय हो रही हैं। RRB NTPC 02.04.2016 Shift-I Stage Ist

  • आवास विखंडन
  • अम्ल वर्षा
  • अत्यधिक शिकार
  • पानी की कमी

निम्नलिखित में से खाद्य श्रृंखला (फूड चेन) का दूसरा पौष्टिक स्तर (Trophic level) क्या है? RRB NTPC Stage Ist 26.04.2016 Shift-II

  • घास
  • चूहा
  • साँप
  • चील

भारत में …. को आमतौर पर ज्वारीय वन के रूप में जाना जाता है। RRB Group D 28.09.2018 Shift-II

  • पर्वतीय जंगल
  • शुष्क भूमि
  • रेगिस्तानी जंगल
  • मैन्ग्रोव

जीवों और पर्यावरण के बीच की अन्योन्यक्रिया के वैज्ञानिक विश्लेषण और अध्ययन को क्या कहा जाता है? RRB NTPC 02.04.2016 Shift-I Stage Ist

  • पारिस्थितिकी
  • सूक्ष्मजीव विज्ञान
  • कीटविज्ञान
  • पक्षीविज्ञान

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस किस तारीख को मनाया जाता है? RRB JE 31.05.2019 Shift-I

  • 5 जून
  • 22 मई
  • 20 मई
  • 15 मई

उपयुक्त खाद्य श्रृंखला इनमें से कौन है? RRB SSE 21.12.2014, Set-07 Yellow paper

  • उत्पादक → शाकाहारी → माँसाहारी
  • उत्पादक → माँसाहारी → शाकाहारी
  • शाकाहारी → माँसाहारी → उत्पादक
  • शाकाहारी → उत्पादक → माँसाहारी

निम्नलिखित में से कौन सा मानव निर्मित पारिस्थितिकी तंत्र नहीं है? SSC (JE) 22 Jan 2018

  • उद्यान
  • घरेलू मछलीघर
  • वनस्पति-उद्यान
  • घास का मैदान

हम जिन वस्तुओं का उपयोग या उपभोग करते हैं ……..को छोड़कर वे सभी पृथ्वी पर उपलब्ध संसाधनों से प्राप्त किये जाते हैं? SSC GD Constable, 11/03/2019, Shift-II

  • घर्षण से प्राप्त ऊर्जा
  • जल से प्राप्त ऊर्जा
  • सूर्य से प्राप्त ऊर्जा
  • पवन से प्राप्त ऊर्जा

“इकोलॉजी” शब्द की रचना किसने की थी? SSC CHSL 09 January 2017

  • अर्नस्ट हेकेल
  • जी. एवलिन हचिन्सन
  • ह्यूगो डी राईस
  • रॉबर्ट ब्राउन

किसी भी खाद्य श्रृंखला में, शीर्ष स्तर पर कौन कब्जा कर लेता है? SSC GD Constable, 13/02/2019, Shift-II

  • चील
  • शेर
  • सर्प
  • मनुष्य

निम्नलिखित में से कौन सा गैर-जैव निम्नीकरण अपशिष्टों से छुटकारा पाने के लिए सबसे सही उपाय है? SSC (JE) 24 Jan 2018

  • क्षेपण
  • जलाना
  • पुनः चक्रण
  • गाड़ना

पारिस्थितिकी के निर्माण में शामिल होते हैं? SSC GD Constable, 11/03/2019, Shift-I

  • केवल भौतिक कारक
  • केवल जीवित जीव
  • जीवित जीव एवं भौतिक कारक
  • केवल कीट पतंगे

तेल रिसाव किस पारिस्थितिकी तंत्र में देखा जाता है? SSC (JE) 22 Jan 2018

  • मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र
  • मैदानी पारिस्थितिकी तंत्र
  • वन पारिस्थितिकी तंत्र
  • जलीय पारिस्थितिकी तंत्र

निम्नलिखित में से कौन चारण खाद्य श्रृंखला है? SSC (JE) 27 Jan 2018

  • मृत जीव → कीड़े → मेढ़क → साँप
  • घास → खरगोश → लोमड़ी
  • वृक्ष → फल खाने वाले पक्षी → जूँ तथा कीड़े
  • कोई विकल्प सही नहीं है।

मैदानी पारिस्थितिकी तंत्र का किस प्रकार का जीवभार (बायोमास) पिरामिड होता है? SSC (JE) 27 Jan 2018

  • ऊपर की ओर
  • नीचे की ओर
  • ऊपर की ओर तथा नीचे की ओर दोनों
  • कोई विकल्प सही नहीं है।

पर्यावरण में सम्मिलित है- SSC GD Constable Exam – 2012

  • अजैव तत्त्व (गुणक)
  • जीवीय तत्त्व (गुणक)
  • ऑक्सीजन और नाइट्रोजन
  • अजैव और जीवीय तत्त्व (गुणक)

पारिस्थितिकी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था? S.S.C. Stenographers (C&D) 11 Sep 2017

  • चार्ल्स डार्विन
  • रॉबर्ट व्हिटेकर
  • अर्नस्ट हैकल
  • आर्थर टान्सले

पृथ्वी की सतह के पानी से ढके भाग को क्या कहते हैं? SSC MTS – 22/09/2017

  • भूमंडल
  • वायुमंडल
  • जीवमंडल
  • जलमंडल

निम्न में से कौन सा एक जैव पर्यावरण का एक प्रमुख घटक नहीं है? S.S.C. Stenographers (C&D) 11 Sep 2017

  • पौधा
  • जानवर
  • अपघटक
  • जल

स्थलीय पारिस्थितिकी में हरे पेड़ पौधे सूर्य के प्रकाश की ऊर्जा का लगभग …….. ग्रहण करते हैं। SSC GD Constable, 09/03/2019, Shift-II

  • 4%
  • 2%
  • 3%
  • 1%

किस पारिस्थितिकी के निर्माण में शामिल होते हैं? SSC GD Constable, 11/03/2019, Shift-III

  • जैविक और प्रतिजैविक घटक
  • रासायनिक और भौतिक घटक
  • जैविक और अजैविक घटक
  • भौतिक और सामाजिक घटक

महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत के अनुसार सभी महाद्वीप एक भूखंड का भाग थे जो …… नाम के एक विशाल महासागर से घिरे हुए थे। SSC (JE) 03 March 2017

  • पैंथालासा
  • गोंडवाना
  • पैंजिया
  • लारेशिया

निम्नलिखित में से किस परिस्थितिक तंत्र में सबसे अधिक बायोमास पाया जाता है? SSC CPO 05 July 2017

  • मरूस्थल पारिस्थितिकी
  • मीठा पानी पारिस्थितिकी
  • टुंडा पारिस्थितिकी
  • वन पारिस्थितिकी

निम्नलिखित में से कौन सा एक सही खाद्य श्रृंखला को दर्शाता है? SSC MTS – 21/09/2017

  • घास → मेंढक → कीट → गरुड़ → सर्प
  • घास → कीट → मेंढ़क → सर्प → गरुड़
  • घास → सर्प → गरुड़ → कीट → मेंढ़क
  • घास → गरुड़ → सर्प → कीट → मेंढ़क

झील के प्राकृतिक काल प्रभावन (एजिंग) की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है जो जल की जैव समृद्धि के कारण होता है? SSC (JE) 01 March 2017

  • इनन्डैशन (जलप्लावन)
  • डीक्लेमेशन
  • अग्लामरेशन (संकुलन)
  • यूट्रॉफिकेशन (सुपोषण)

टैगा किस प्रकार के पारिस्थितिकी तंत्र का उदाहरण है? SSC (JE) 24 Jan 2018

  • मैदानी पारिस्थितिकी तंत्र
  • वन पारिस्थितिकी तंत्र
  • टुंड्रा पारिस्थितिकी तंत्र
  • मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र

जीनोबायोटिक्स जो सूक्ष्म जीवीय आक्रमणों के प्रति आनुवांशिक रूप से प्रतिरोधी है वह कहलाते हैं – SSC CGL – 2015

  • परसिस्टेंट
  • बायोडीग्रेडेबल
  • रिकैल्सीत्रांत
  • दिए गए विकल्पों में से सभी

प्राणियों और पादप का उनके परिवेश से संबंध के अध्ययन को क्या कहा जाता है? SSC Steno (C & D) – 2014

  • मानव जाति विज्ञान
  • वंश विज्ञान
  • आइकोनोलॉजी
  • पारिस्थिति विज्ञान

पारिस्थितिकी प्रणाली में प्राथमिक उत्पादक कौन होते हैं? SSC CGL – 2013

  • महिलाएं
  • पुरुष
  • पादप
  • जीवाणु

किस इको प्रणाली में ग्रासलैंड शामिल किया जाता है? SSC CHSL – 2013

  • मरीन
  • ताजा पानी
  • स्थलीय
  • कृत्रिम

पारिस्थितिक तंत्र में क्या शामिल होता है? SSC FCI – 2012

  • किसी क्षेत्र विशेष में उत्पादक, उपभोक्ता और अपघटनकर्ता
  • किसी क्षेत्र के सभी पौधे और पशु
  • कोई विद्यमान समुदाय और उसका परिवेश
  • किसी क्षेत्र के मांसभक्षी और शाकाहारी

पारिस्थितिकी तंत्र शब्दावली किसने प्रस्तुत की थी? SSC CHSL – 2015

  • एस.ए. फोबर्स
  • वर्नाइसके
  • थिनेमैन
  • ए.जी. टैन्सले

पारिस्थितिकी तंत्र किसे मिलकर बनता है? SSC CGL – 2017

  • जीवीय समुदाय और उसके निर्जीव घटक
  • आबादी
  • आबादी और उसके निर्जीव घटक
  • जीवीय समुदाय

भोजन, प्रकाश और स्थान की प्रतिस्पर्धा कहाँ पर सबसे अधिक गंभीर है? SSC CGL – 2015

  • एक ही क्षेत्र में या नीके में पैदा होने वाली निकट सम्बन्धित प्रजातियाँ
  • विभिन्न स्थानों में पैदा होने वाली निकट संबंधित प्रजातियाँ
  • एक ही स्थान पर पैदा होने वाली दूरवर्ती संबंधित प्रजातियाँ
  • विभिन्न स्थानों में पैदा होने वाली दूरवर्ती संबंधित प्रजातियाँ

पारिस्थितिकी तंत्र के दो घटक कौन से हैं? SSC CHSL – 2015

  • पौधे और प्रकाश
  • पौधे और जीव
  • जैविक और अजैविक
  • खर-पतवार और सूक्ष्मजीव

प्रकृति के संतुलन को तय करने वाला मुख्य कारक है- SSC CGL – 2012

  • मानव गतिविधियाँ
  • रहन-सहन और आवास
  • पर्यावरणीय परिस्थितियाँ
  • खाद्य की उपलब्धता

ताल पारिस्थितिक तंत्र की स्थिरता निर्भर करती है? SSC CGL – 2012

  • सूक्ष्मजीवों और मछलियों पर
  • सूक्ष्मजीवों और प्राणिप्लवकों पर
  • मछलियों और सरीसृपों पर
  • उत्पादकों और उपभोक्ताओं पर

पारिस्थितिक अनुक्रमण के कारण ग्रासलैंड में घास के स्थान पर वृक्ष नहीं लगाए जाते क्योंकि? SSC CGL – 2015

  • सीमित सूर्यप्रकाश तथा पोषकों की कमी के कारण
  • दिए गए विकल्पों में से कोई नहीं
  • कीट तथा कवक की उपस्थिति
  • सीमित जल तथा अग्नि का होना

किस चीज को अधिक खाने से ही केवल पृथ्वी की अधिक जनसंख्या का भरण-पोषण किया जा सकता है? SSC CHSL – 2011

  • भेड़ बकरे का मांस
  • अंडे
  • वनस्पति उत्पाद
  • गोमांस

पारिस्थितिकी विज्ञान केंद्र कहाँ स्थित है? SSC CHSL – 2015

  • नई दिल्ली
  • इलाहाबाद
  • बेंगलुरु
  • करनाल

आहार श्रृंखला में पादपों द्वारा प्रयुक्त सौर ऊर्जा होती है केवल? SSC CGL – 2011

  • 10 प्रतिशत
  • 1 प्रतिशत
  • 0.1 प्रतिशत
  • 0.01 प्रतिशत

जैवमात्रा का पिरामिड किस पारिस्थितिक तंत्र में उल्टा है? SSC FCI – 2012

  • तालाब
  • वन
  • घासस्थल
  • मैंग्रोव

पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का स्रोत? SSC Data Entry Operator – 2012

  • सूर्य
  • हरे पौधे
  • प्रकाश-संश्लेषण में पैदा होने वाली शर्करा
  • ए.टी.पी.

निम्न में से कौन-सा किसी पारिस्थितिक तंत्र में एकदिशीय प्रवाह दर्शाता है? SSC CHSL – 2011

  • प्रकाश
  • ऊर्जा
  • जल
  • जैवमात्रा (बायोमास)

एक स्थलीय पारिस्थितिकी प्रणाली में हरे पौधे अपनी पत्तियों पर पड़ने वाले सूर्य के प्रकाश की लगभग …….. ऊर्जा ग्रहण करते हैं और इसे खाद्य ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं? Delhi Police Constable (Executive) 02 Dec. 2020 – 2nd Shift

  • 5%
  • 1%
  • 15%
  • 10%

रेड डाटा बुक (जिसे लाल सूची भी कहते है) क्या है? RRB NTPC 18.01.2017 Shift-II Stage IInd

  • सबसे प्रदूषित (विश्व के) की सूचीबद्ध रिकार्ड
  • भूकम्प संवेदी क्षेत्रों (विश्व के) का सूचीबद्ध रिकार्ड
  • विश्व के सूखाग्रस्त क्षेत्रों का सूचीबद्ध रिकार्ड
  • संकटग्रस्त पशुओं, पेड़ों इत्यादि का विस्तृत दस्तावेज

जैव विविधता क्या उल्लेख करती है? RRB JE 14.12.2014 Set-2, Red Paper

  • किसी क्षेत्र के सम्पूर्ण प्रजातियों को
  • किसी क्षेत्र के सम्पूर्ण पारिस्थितिकी को
  • किसी क्षेत्र के सम्पूर्ण जीन्स को
  • उपरोक्त सभी

तालाब को कहा जा सकता है एक- R.R.B. अजमेर (A.S.M.) परीक्षा, 2001

  • कृत्रिम ईकोसिस्टम
  • प्राकृतिक ईकोसिस्टम
  • बायोम
  • पौधों और जन्तुओं का एक समुदाय

प्राथमिक उपभोक्ता कौन है? RRB JE 14.12.2014 Yellow paper

  • मुर्दाखोर (स्केवेंजर)
  • मृतजीवी (सैप्रोफाइट)
  • माँसाहारी
  • शाकाहारी

खाद्य श्रृंखला में प्राथमिक उपभोक्ता और माध्यमिक उपभोक्ता के बीच अन्तर क्या है? RRB NTPC 17.01.2017 Shift-I Stage Ist

  • प्राथमिक उपभोक्ता पौधे खाते हैं, और माध्यमिक उपभोक्ता पौधे और विघटित पदार्थ खाते हैं।
  • प्राथमिक उपभोक्ता केवल पौधे खाते हैं, माध्यमिक उपभोक्ता प्राथमिक उपभोक्ताओं को खाते हैं।
  • प्राथमिक उपभोक्ता पौधे और विघटित पदार्थ खाते हैं। माध्यमिक उपभोक्ता पौधे और अन्य उपभोक्ता को खाते हैं।
  • प्राथमिक उपभोक्ता अन्य उपभोक्ताओं को खाते हैं, माध्यमिक उपभोक्ता केवल पौधे खाते हैं।

बायोडाइवर्सिटी (Biodiversity) किसे संदर्भित करती है? RRB NTPC 05.04.2016 Shift-II Stage Ist

  • ठोस कचरे का पुनर्चक्रण
  • पृथ्वी पर जीवन की विविधता
  • संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण
  • जानवरों का अध्ययन

बायोलॉजिकल हॉटस्पॉट (Biological hotspots) की मुख्य विशेषता निम्नलिखित है। RRB NTPC Stage Ist 26.04.2016 Shift-III

  • स्थानीय फूलों के पौधे और उनमें जुड़े खतरे
  • वनस्पतियों और जीवों की विविधता
  • कुछ प्रजातियों की फिलहाल विलुप्तता की स्थिति
  • विविध जीन कुण्ड की उपलब्धि

अभिकथन (A): जीवमंडल एक खुला (विवृत) तंत्र का उदाहरण है।
कारण (R): जीवमंडल में पदार्थ के प्रारंभिक निवेश के बाद पुनः नए पदार्थों का निवेश नहीं हो सकता, परंतु ऊर्जा के निवेश एवं बहिर्गमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होता है। [R.O./A.R.O. (Mains) 2017]

  • (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
  • (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  • (A) सही है, तथा (R) गलत है।
  • (A) गलत है तथा (R) सही है।

पर्यावरण किससे बनता है? [53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

  • जीवीय घटकों से
  • भू-आकृतिक घटकों से
  • अजैव घटकों से
  • उपर्युक्त सभी से

निम्नलिखित में से कौन एक पारिस्थितिक तंत्र के संबंध में सही नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

  • पारिस्थितिकी तंत्र किसी निश्चित स्थान-समय इकाई के समस्त जीवों तथा भौतिक पर्यावरण का प्रतिनिधित्व करता है।
  • यह एक कार्यशील इकाई है।
  • इसकी अपनी उत्पादकता होती है।
  • यह एक बंद तंत्र होता है।

‘पारिस्थितिकी तंत्र’ की संकल्पना को प्रस्तावित किया था: [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2005]

  • जी. टेलर ने
  • ई. इंटिंगटन ने
  • डी.आर. स्टोडर्ट ने
  • टांसले ने

निम्न में से कौन पारिस्थितिक तंत्र के विषय में सही नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) (Re Exam.) 2015]

  • यह अजैविक एवं जैविक दोनों संघटनों से युक्त होता है।
  • इसकी अपनी स्वयं की उत्पादकता होती है।
  • यह एक बंद तंत्र होता है।
  • यह प्राकृतिक संसाधन तंत्र होता है।

पारिस्थितिकी निम्नलिखित के बीच पारस्परिक संबंधों का अध्ययन है: [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2014]

  • जीव और वातावरण
  • मनुष्य और वन
  • मृदा और जल
  • पति और पत्नी

पर्यावरण से अभिप्राय है: [U.P.P.C.S. (Pre) 2006]

  • भूमि, जल, वायु, पौधों एवं पशुओं की प्राकृतिक दुनिया जो इनके चारों ओर अस्तित्व में है।
  • उन संपूर्ण दशाओं का योग जो व्यक्ति को एक समय बिंदु पर घेरे हुए होती है।
  • भौतिक, जैविकीय एवं सांस्कृतिक तत्वों की अंतः क्रियात्मक व्यवस्था जो अंतः संबंधित होते हैं।
  • उपर्युक्त सभी।

पृथ्वी का सर्वाधिक वृहद पारिस्थितिक तंत्र निम्नलिखित में से कौन है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2017]

  • जलमंडल
  • जीवोम
  • स्थलमंडल
  • जैवमंडल

जैविक एवं अजैविक संघटकों के मध्य बिचौलिया का कार्य करते हैं: [R.O./A.R.O. (Mains) 2017]

  • परजीवी
  • वियोजक
  • उत्पादक
  • उपभोक्ता

अधोलिखित में से कौन-सा जीव से जैवमंडल तक जैविक संगठन का सही क्रम है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

  • जनसंख्या → पारिस्थितिक तंत्र → समुदाय → भू-दृश्य
  • भू-दृश्य → समुदाय → पारिस्थितिक तंत्र → जनसंख्या
  • जनसंख्या → समुदाय → पारिस्थितिक तंत्र → भू-दृश्य
  • जनसंख्या → भू-दृश्य → समुदाय → पारिस्थितिक तंत्र

उन विभिन्न पारिस्थितिकी तंत्रों का एक संग्रह है जिनमें एक समान जलवायवीय परिस्थितियाँ पाई जाती है? Delhi Police Constable (Executive) 01 Dec. 2020-3rd Shift

  • जीवोम
  • वनस्पति
  • समुद्रताल
  • शेलभित्ति

जल चक्र को भी कहा जाता है? Delhi Police Constable (Executive) 03 Dec. 2020-1st Shift

  • जलीय चक्र
  • हाइड्रोजन चक्र
  • जलविरागी चक्र
  • भू चक्र

ऊर्जा के एक आदर्श पिरामिड में, यदि हरे पौधों द्वारा 500 जूल (J) सौर ऊर्जा ग्रहण की जाती है, तो केवल पौधों द्वारा अवशोषित करके रखी जाएगी और बाकी पर्यावरण में लुप्त हो जाएगी? Delhi Police Constable (Executive) 03 Dec. 2020-2nd Shift

  • 0.5 J
  • 0.005 J
  • 5 J
  • 50 J

भारत में पारिस्थितिक असंतुलन का निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रमुख कारण है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2012]

  • वनोन्मूलन
  • मरुस्थलीकरण
  • बाढ़ एवं अकाल
  • वर्षा की परिवर्तनता

निम्नलिखित में से कौन कृत्रिम पारिस्थितिक तंत्र है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2016]

  • धान का खेत
  • वन
  • घास का मैदान
  • झील

निम्नलिखित में से कौन-सा पारिस्थितिकी तंत्र पृथ्वी के सर्वाधिक क्षेत्र पर फैला हुआ है? [U.P. Lower Sub. (Spl.)(Pre) 2003]

  • मरुस्थलीय
  • घास के मैदान
  • पर्वतीय
  • सामुद्रिक

एक घास स्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र के खाद्य श्रृंखला में विभिन्न घटकों का सही क्रम है: [U.P.P.C.S. (GIC) 2010]

  • घास, टिड्डा, मेंढक, सर्प
  • घास, टिड्डा, सर्प, मेंढक
  • टिड्डा, मेंढक, घास, सर्प
  • टिड्डा, सर्प, मेंढक, घास

निम्नलिखित में से कौन एक विश्व का विशालतम पारिस्थितिकी तंत्र है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2014]

  • समुद्र
  • घास के मैदान
  • वन
  • पर्वत

निम्न में से कौन आहार श्रृंखला का निर्माण करते हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2015]

  • घास, गेहूं तथा आम
  • घास, बकरी तथा मानव
  • बकरी, गाय तथा हाथी
  • घास, मछली तथा बकरी
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं

निम्न में से कौन-सा एक पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में मदद नहीं करता? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

  • वनों को काटना
  • वनरोपण
  • वर्षा जल प्रबंधन
  • जैवमंडल भंडार

निम्नलिखित में से कौन-सा एक कृत्रिम पारितंत्र है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]

  • तालाब
  • खेत
  • वन
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं

निम्नलिखित में से किस कार्य से पारिस्थितिक संतुलन बिगड़ता है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2014]

  • लकड़ी काटना
  • सामाजिक वानिकी
  • वन महोत्सव
  • वनारोपण

निम्नलिखित में से किसका पारिस्थितिकी संतुलन से संबंध नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2005]

  • जल प्रबंधन
  • वन रोपण
  • औद्योगिक प्रबंधन
  • वन्यजीव सुरक्षा

पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002]
कथन:
1. पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम ए.जी. टांसले ने किया था।
2. जो जीव अपना भोजन स्वयं उत्पादित करते हैं, उन्हें स्वपोषित (Autotrophs) कहते हैं।
3. प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा उपभोक्ता अपने भोजन का उपभोग करता है।
4. वियोजक अकार्बनिक पदार्थ को कार्बनिक पदार्थ में परिवर्तित करते हैं।
तथ्यों में से कौन-सा/से सही है ?

  • 1 और 2
  • 1 और 3
  • 2 और 4
  • 3 और 4

इनमें से कौन खाद्य श्रृंखला का निर्माण करता है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2016]

  • घास-गेहूँ-आम
  • घास-बकरा-आदमी
  • बकरा-कौआ-हाथी
  • घास-मछली-बकरा
  • इनमें से कोई नहीं

समुद्री वातावरण में मुख्य प्राथमिक उत्पादक होते हैं: [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

  • फाइटोप्लैंकटॉन्स
  • समुद्री अपतृण
  • समुद्री आवृतबीजी
  • जलीय ब्रायोफाइट्स

निम्नलिखित में से पारिस्थितिकी तंत्र का कौन-सा एक जीवीय संघटक नहीं है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2013]

  • वायु
  • वनस्पति
  • जीवाणु
  • जानवर

पारिस्थितिक तंत्र के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2017]
कथन:
1. स्वपोषी (स्वपोषणज) स्तर पर उत्पादन को प्राथमिक उत्पादकता कहा जाता है।
2. द्वितीयक उत्पादकता का संदर्भ परपोषी (विषमपोषणज) स्तर के उत्पादन से है।
तथ्यों में से कौन-सा/से सही है ?

  • केवल 1
  • केवल 2
  • 1 तथा 2 दोनों
  • न तो 1 और न ही 2

प्रथम पोषक स्तर के अंतर्गत आते हैं: [M.P.P.C.S. (Pre) 2016]

  • शाकाहारी जंतु
  • माँसाहारी जंतु
  • सर्वभक्षी जंतु
  • हरित पादप

कुछ कारणों वश यदि तितलियों की जाति (स्पीशीज) की संख्या में बड़ी गिरावट होती है, तो इसका/इसके संभावित परिणाम क्या हो सकता/सकते है/हैं? [I.A.S. (Pre) 2017]
परिणाम:
1. कुछ पौधों के परागण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
2. कुछ कृष्य पौधों में कवकीय संक्रमण प्रचंड रूप से बढ़ सकता है।
3. इसके कारण बरों, मकड़ियों और पक्षियों की कुछ प्रजातियों की समष्टि में गिरावट हो सकती है।
तथ्यों में से कौन-सा/से सही है ?

  • केवल 1
  • केवल 2 और 3
  • केवल 1 और 3
  • 1, 2 और 3

खाद्य श्रृंखला (फूड चेन) में मानव है: [U.P.P.C.S. (Pre) 2016]

  • एक निर्माता
  • केवल प्राथमिक उपभोक्ता
  • केवल द्वितीयक उपभोक्ता
  • प्राथमिक तथा द्वितीयक उपभोक्ता

सबसे अधिक स्थिर पारिस्थितिकी तंत्र कौन-सा है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2018]

  • सागरीय (महासागर)
  • वन
  • पर्वतीय
  • मरुस्थलीय

पारिस्थितिक तंत्र के जैविक घटकों में कौन उत्पादक घटक है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2013]

  • गाय
  • मोर
  • बाघ
  • हरे पौधे

एक पारिस्थितिक तंत्र में निम्नलिखित में से कौन प्राथमिक उपभोक्ता हैं? [U.P.P.C.S. (Mains) 2006]
प्राणी: 1. चीटी, 2. हिरण, 3. लोमड़ी, 4. बाघ

  • 1 एवं 2
  • 2 एवं 3
  • 1, 2 एवं 3
  • 2, 3 एवं 4

निम्नलिखित में से कौन-सा एक, ‘पारितंत्र (इकोसिस्टम)’ शब्द का सर्वोत्कृष्ट वर्णन? [I.A.S. (Pre) 2015]

  • एक-दूसरे से अन्योन्यक्रिया करने वाले जीवों (ऑर्गनिज्म्स) का एक समुदाय
  • पृथ्वी का वह भाग जो सजीव जीवों (लिविंग ऑर्गनिज्म्स) द्वारा आवासित हैं
  • जीवों (ऑर्गनिज्म्स) का समुदाय और साथ ही वह पर्यावरण जिसमें वे रहते हैं
  • किसी भौगोलिक क्षेत्र के वनस्पतिजात और प्राणिजात

पारितंत्रों में खाद्य श्रृंखलाओं के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए [I.A.S. (Pre) 2013]
कथन:
1. खाद्य श्रृंखला उस क्रम का निदर्शन करती है, जिसमें जीवों की एक श्रृंखला एक-दूसरे के आहार द्वारा पोषित होती है।
2. खाद्य श्रृंखला एक जाति की समष्टि के अंतर्गत पाई जाती है।
3. खाद्य श्रृंखला उस प्रत्येक जीव की संख्याओं का, जो दूसरों के द्वारा खाई जाती है, निदर्शन करती है।
तथ्यों में से कौन-सा/से सही है ?

  • केवल 1
  • केवल 1 और 2
  • 1, 2 और 3
  • कोई नहीं

पारितंत्रों की घटती उत्पादकता के क्रम में उनका निम्नलिखित में से कौन-सा अनुक्रम सही है? [I.A.S. (Pre) 2013]

  • महासागर, झील, घास स्थल, मैंग्रोव
  • मैंग्रोव, महासागर, घास स्थल, झील
  • मैंग्रोव, घास स्थल, झील, महासागर
  • महासागर, मैंग्रोव, झील, घास स्थल

पारितंत्र में खाद्य श्रृंखलाओं के संदर्भ में, निम्नलिखित में से किस प्रकार का/के जीव अपघटक जीव कहलाता/कहलाते हैं? [I.A.S. (Pre) 2013]
जीव: 1. विषाणु, 2. कवक, 3. जीवाणु

  • केवल 1
  • केवल 2 और 3
  • केवल 1 और 3
  • 1, 2 और 3

निम्नलिखित में से कौन-सा एक आहार श्रृंखला का सही क्रम है? [I.A.S. (Pre) 2014]

  • डायटम → क्रस्टेशियाई → हेरिंग
  • क्रस्टेशियाई → डायटम → हेरिंग
  • डायटम → हेरिंग → क्रस्टेशियाई
  • क्रस्टेशियाई → हेरिंग → डायटम

पारिस्थितिकी निकाय में ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत है: [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

  • किण्वन में उत्सर्जित ऊष्मा
  • वनस्पति में संरक्षित शर्करा
  • सौर ऊर्जा
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं

निम्न में से कौन-सा कथन सही है? [U.P.P.C.S. (Pre) (Re Exam.) 2015]

  • जैवमंडलीय पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह एक दिशी होता है।
  • जैवमंडलीय पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह चक्रीय होता है।
  • प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र में बढ़ते पोषण स्तर के साथ ऊर्जा का सापेक्षिक क्षय घटता जाता है।
  • प्रगामी बढ़ते पोषण स्तरों के साथ प्रजातियां सुलभ ऊर्जा का उपयोग करने में कम दक्ष होती हैं।

निम्न में से किसने सर्वप्रथम ‘गहन पारिस्थितिकी’ (डीप इकोलॉजी) शब्द का प्रयोग किया? [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

  • ई.पी. ओडम ने
  • सी. रौनकियर ने
  • एफ.ई. क्लीमेंट्स ने
  • अर्नीज नेस ने

एक पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा की मात्रा एक पोषण स्तर से अन्य स्तर में स्थानांतरण के पश्चात: [U.P.R.O./A.R.O.(Pre) 2017]

  • बढ़ती है।
  • घटती है।
  • स्थिर रहती है।
  • बढ़ सकती है या घट सकती है।

सर्वाधिक स्थायी पारिस्थितिक तंत्र निम्नांकित में से कौन है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2013]

  • मरुस्थल
  • पर्वत
  • महासागर
  • वन

जीवभार का पिरामिड, किस पारिस्थितिक तंत्र में उलट जाता है? [U.P.P.C.S. (GIC) 2010]

  • वन
  • तालाब
  • घासीय स्थल
  • शुष्क स्थल

निम्नलिखित वृक्षों में कौन पारिस्थितिकी मित्र नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011] [U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010]

  • बबूल
  • यूकेलिप्टस
  • नीम
  • पीपल

निम्नलिखित वृक्षों में से कौन-सा वृक्ष पर्यावरणीय संकट माना जाता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2005]

  • बबूल
  • अमलतास
  • नीम
  • यूकेलिप्टस

स्वच्छ जल समुदाय में ‘लेन्टिक आवास’ का उदाहरण है: [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

  • तालाब एवं दलदल
  • झरना एवं नदी
  • तालाब एवं नदी
  • उपर्युक्त सभी

निम्नलिखित में से कौन किस जल निकाय में घनत्व प्रवणता को दर्शाती है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2016]

  • एकोक्लाइन
  • हैलोक्लाइन
  • पाइक्नोक्लाइन
  • थर्मोक्लाइन

सबसे स्थायी पारिस्थितिक तंत्र है: [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2008]

  • वन
  • घास के मैदान
  • रेगिस्तान
  • समुद्री

पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) में उच्चतम पोषण स्तर प्राप्त है: [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002]

  • शाकाहारी (Herbivorous) को
  • माँसाहारी (Carnivorous) को
  • सर्वाहारी (Omnivorous) को
  • अपघटक (Decomposers) को

निम्नलिखित युग्मों में से कौन सही सुमेलित है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2015]

  • पर्वत – सर्वाधिक स्थायी पारिस्थितिक तंत्र
  • अजैविक अवयव – जीवाणु
  • हरे पौधे – उत्पादक
  • वर्षा – ग्लोबल वार्मिंग

‘पारिस्थितिक संवेदी क्षेत्रों’ के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? [I.A.S. (Pre) 2014]
कथन:
1. पारिस्थितिक संवेदी क्षेत्र वे क्षेत्र हैं, जिन्हें वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के अधीन घोषित किया गया है।
2. पारिस्थितिक संवेदी क्षेत्र को घोषित करने का प्रयोजन है, उन क्षेत्रों में केवल कृषि को छोड़कर सभी मानव क्रियाओं पर प्रतिबंध लगाना।
तथ्यों में से कौन-सा/से सही है ?

  • केवल 1
  • केवल 2
  • 1 और 2 दोनों
  • न तो 1 और न ही 2

पारिस्थितिकी निशे (आला) की संकल्पना को प्रतिपादित किया था: [U.P.P.C.S. (Pre) 2005]

  • ग्रीनेल ने
  • डार्विन ने
  • ई.पी. ओडम ने
  • सी.सी. पार्क ने

दो भिन्न समुदायों के बीच का संक्रान्ति क्षेत्र कहलाता है: [U.P.P.C.S. (Pre) 2012]

  • इकोटाइप
  • इकोटोन
  • इकोस्फीयर
  • बायोम

पारितंत्र उत्पादकता के संदर्भ में समुद्री उत्प्रवाह (अपवेलिंग) क्षेत्र इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ये निम्नलिखित माध्यम/माध्यमों से समुद्री उत्पादकता बढ़ाते हैं – [I.A.S. (Pre) 2011]
माध्यम:
1. अपघटक सूक्ष्मजीवियों को सतह पर लाकर।
2. पोषकों को सतह पर लाकर।
3. अधस्थली जीवों को सतह पर लाकर।
तथ्यों में से कौन-सा/से सही है ?

  • 1 और 2
  • केवल 2
  • 2 और 3
  • केवल 3

10 प्रतिशत नियम किससे संबंधित है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2016]

  • ऊर्जा का खाद्य के रूप में एक पोषी स्तर से दूसरे पोषी स्तर तक पहुँचना
  • ऊष्मा का एक पदार्थ से दूसरे पदार्थ में पहुँचना
  • पक्षियों का एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में पहुँचना
  • पानी का एक जोन से दूसरे जोन में पहुँचना
  • इनमें से कोई नहीं
Environment-Ecosystem #3