Updated on 08/06/26 by Maananjay MahatoShare on WhatsApp

science

सरल आवर्त गति करने वाले किसी कण की स्थितिज ऊर्जा (U) क्या होती है? जहाँ k एक स्थिरांक है और x विस्थापन है। SSC (JE) 03 March 2017

  • U = 0.5kx²
  • U = 2kx
  • U = kx²
  • U = x²/k

ऊर्जा संरक्षण का आशय है कि- M.P.P.C.S. (Pre) 2000

  • ऊर्जा का सृजन और विनाश होता है।
  • ऊर्जा का सृजन हो सकता है।
  • ऊर्जा का सृजन नहीं हो सकता परंतु विनाश हो सकता है।
  • ऊर्जा का न तो सृजन हो सकता है और न ही विनाश।

हवाओं की ऊर्जा होती है- Uttarakhand Lower Sub. (Pre) 2010 / U.P.P.C.S. (PRE) 2016

  • केवल स्थितिज
  • केवल गतिज
  • वैद्युत
  • स्थितिज और गतिज दोनों

एक भाप इंजन भाप की ऊष्मा ऊर्जा को ……… में बदलता है। SSC MTS – 04/10/2017

  • विद्युत ऊर्जा
  • रासायनिक ऊर्जा
  • यांत्रिक ऊर्जा
  • तापीय ऊर्जा

निम्न कण एक ही गतिज ऊर्जा के साथ चल रहे हैं। उनमें से सबसे अधिक संवेग किसका है? SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011

  • इलेक्ट्रॉन
  • प्रोटॉन
  • ड्यूट्रॉन
  • अल्फा-कण

घड़ी के स्प्रिंग में भंडारित ऊर्जा है- एस.एस.सी. टेक्सटाइल परीक्षा, 2007

  • गतिज ऊर्जा
  • स्थितिज ऊर्जा
  • ऊष्मीय ऊर्जा
  • रासायनिक ऊर्जा

पूर्णतः प्रत्यास्थ वस्तुओं का प्रत्यास्थापन गुणांक कितना है? RRB J.E. (14-12-2014 Red Paper)

  • 0
  • 0.5
  • 1.0
  • 0.25

C.G.S. प्रणाली में विकृति की इकाई है- RRB SSE 21-08-2014 SET-08, Green Paper

  • सेमी./किग्रा.
  • मी./किग्रा.
  • कोई इकाई नहीं
  • इनमें से कोई नहीं

जब आप एक कॉइल स्प्रिंग को कॉम्प्रेस करते हैं, तो आप उस पर काम करते हैं। प्रत्यास्थ स्थितिज ऊर्जा …… है RRB Group-D 04-12-2018 (Shift-II)

  • शून्य
  • अपरिवर्तित
  • बढ़ती
  • घटती

बिना भंजन (breaking) के पदार्थ की विकृत होने की योग्यता कहलाती है: RRB J.E. (14-12-2014 SET-2, Red Paper)

  • लचीलापन
  • सरकन
  • सुघट्यता
  • प्रत्यास्थापन

एक द्रव की बूँद संयोजित होती है क्योंकि इसके कणों का आकर्षण इसका सम्भव क्षेत्रफल न्यूनतम करता है इस परिघटना को कहा जाता है ? RRB NТРС 17-01-2016

  • पृष्ठ तनाव
  • गुहिकायन
  • आधिक्य
  • श्यानता

आकार में बदलाव के कारण शरीर द्वारा प्राप्त ऊर्जा को कहा जाता है: RRB Group-D 30-10-2018 (Shift-I)

  • गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा
  • प्रत्यास्थ स्थितिज ऊर्जा
  • यांत्रिक ऊर्जा
  • मांसपेशीय ऊर्जा

वर्षा की बूंदों के गोलीय आकार का उल्लेख करने के लिए जल के निम्नलिखित गुणों में से किसका प्रयोग किया जा सकता है? [UPTET, Nov-2018]

  • पृष्ठ तनाव
  • श्यानता
  • दाब
  • क्रांतिक परिघटना

एक साफ शीशे के प्लेट पर पानी की बूंद गिराने से वह फैल जाता है, जबकि पारे की एक बूंद गोलाकार बनी रहती है; क्योंकि: R.R.B. बंगलौर (CG) परीक्षा, 2006

  • पारा धातु होता है।
  • पारे का घनत्व पानी के घनत्व से अधिक होता है।
  • पारे का ससंजन (Cohesion), उसका शीशे के साथ आसंजन (Adhesion) से अधिक होता है।
  • पानी का ससंजन, उसका शीशे के साथ आसंजन से अधिक होता है।

द्रव की बूंद की आकृति गोलाकार होने का कारण है: D.M.R.C. परीक्षा, 2002

  • विस्कासिता
  • वायुमंडलीय दाब
  • अल्प भार
  • पृष्ठ तनाव

ब्लॉटिंग पेपर द्वारा स्याही के सोखने में शामिल है: R.R.B. गोरखपुर (E.S.M.) परीक्षा, 2009

  • स्याही की श्यानता
  • केशिकीय अभिक्रिया परिघटना
  • ब्लॉटिंग से होकर स्याही का विसरण
  • साइफन क्रिया

एक ब्लॉटिंग पेपर स्याही कैसे सोखता है? RRB NTPC Stage 1st 30-03-2016 (Shift-I) / RRB NTPC Stage 1st 29-04-2016 (Shift-I)

  • स्याही सुखा कर
  • केशिका (कैपिलरी) क्रिया
  • ठोसकरण क्रिया
  • वाष्पीकरण

सीमांत घर्षण निर्भर करता है: R.R.B. अहमदाबाद (C.C.) परीक्षा, 2007

  • तल की प्रकृति पर
  • तल की प्रकृति और अभिलम्ब प्रतिक्रिया पर
  • अभिलम्ब प्रतिक्रिया पर
  • तल के क्षेत्रफल पर

एक टोंटी के मुख से निकलने तथा धारारेखीय प्रवाह में नीचे गिरने वाला पानी एक तिरछे स्तम्भ का रूप ले लेता है अर्थात् तरल स्तम्भ का अनुप्रस्थ-काट क्षेत्र नीचे जाते समय घट जाता है। इसके लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक यथार्थ स्पष्टीकरण है? R.R.B. इलाहाबाद (सुपरवाइजर) परीक्षा, 2003

  • पृष्ठ तनाव तरल के खुले पृष्ठ क्षेत्र को निरन्तर घटाता रहता है।
  • जैसे ही पानी नीचे की ओर जाता है इसकी चाल बढ़ जाती है और इसलिए इसका दाब घट जाता है, इसके बाद यह वायुमंडल द्वारा संपीडित हो जाता है।
  • गिरता हुआ पानी अंतिम वेग तक पहुँचने की चेष्टा करता है और इसलिए उपरिमुखी तथा अधोमुखी बलों को संतुलित करने के लिए अनुप्रस्थ काट क्षेत्र को घटा देता है।
  • किसी अनुप्रस्थ काट से आगे प्रवाहित होने वाले पानी का द्रव्यमान अपरिवर्ती रहना चाहिए। इसके अलावा, पानी करीब-करीब असंपीड्य होता है। इसलिए, आयतन प्रवाह दर अपरिवर्ती रहनी चाहिए। चूंकि यह वेग x क्षेत्र के बराबर होती है, इसलिए वेग के बढ़ने के साथ क्षेत्र घट जाता है।

साबुन को जल में घोलने पर जल के पृष्ठ तनाव पर क्या प्रभाव पड़ता है? R.R.B. महेन्द्रघाट (T.C./C.C.) परीक्षा, 2007

  • बढ़ जाता है
  • घट जाता है
  • समाप्त हो जाता है
  • अप्रभावित रहता है

वैसलीन लेपित सुई क्षैतिज स्थिति में जल पृष्ठ पर धीरे-धीरे से डुबोई जाती है, वह तैरती हुई प्रतीत होती है। यह घटना …..का उदाहरण है। R.R.B. चेन्नई (T.C.) परीक्षा, 2005

  • केशिका क्रिया
  • पृष्ठीय तनाव
  • आर्किमिडीज सिद्धांत
  • तीनों में कोई भी सही नहीं है

जल की गिरती हुई बूँद किस गुणधर्म के कारण गोलाकार होती है: RRB J.E. (14-12-2014 SET-2, Red Paper)

  • जल का पृष्ठीय तनाव
  • जल की संपीडनशीलता
  • जल का केशिकत्व
  • जल की श्यानता

द्रवों में पृष्ठ तनाव का कारण है: R.R.B. सिकंदराबाद (G.G.) परीक्षा, 2001 / R.R.B. कोलकाता (GG/E.C.R.C.) ‘मुख्य’ परीक्षा, 2012

  • अणुओं के मध्य विद्युत बल
  • अणुओं के मध्य ससंजक (Cohesive) बल
  • अणुओं के मध्य गुरुत्वाकर्षण बल
  • अणुओं के मध्य आसंजन (Adhesive) बल

वर्षा की बूंद गोलाकार क्यों होती है? R.R.B. पटना (A.S.M./GG) परीक्षा, 2007 / R.R.B. चंडीगढ़ (T.A./C.A./E.C.R.C.) परीक्षा, 2006 / R.R.B. बंगलौर (G.G.) परीक्षा, 2003 / R.R.B. चेन्नई, बंगलौर (Asst. Driv.) परीक्षा, 2002 / R.R.B. बंगलौर (Asst. Driv.) परीक्षा, 2003, 2004

  • पृष्ठ तनाव के कारण
  • श्यानता के कारण
  • वातावरण घर्षण के कारण
  • गुरुत्वाकर्षण के कारण

वायु में प्रचक्री (Spinning) क्रिकेट बॉल के दोलन की व्याख्या की जा सकती है: R.R.B. कोलकाता (A.S.M.) परीक्षा, 2008

  • बरनौली के प्रमेय के आधार पर
  • पवन द्वारा पैदा किए गए प्रक्षोभ के आधार पर
  • वायु की उत्प्लावकता के आधार पर
  • पवन की दिशा में अचानक परिवर्तन के आधार पर

तेल दीप में बत्ती का तेल ……..के कारण ऊपर उठता है। R.R.B. चेन्नई (T.C.) परीक्षा, 2004

  • दाब अंतर
  • केशिका क्रिया
  • तेल की निम्न श्यानता
  • गुरुत्वीय बल

जब पानी से भरे हुए एक बीकर में एक कॉर्क और कील को रखा जाता है, तो कॉर्क तैरता है जबकि कील डूब जाती है। इसके पीछे का कारण क्या है? RRB Group-D 12-12-2018 (Shift-I)

  • कॉर्क का घनत्व पानी के घनत्व से अधिक है।
  • लोहे की कील का घनत्व पानी के घनत्व से अधिक है।
  • लोहे की कील का द्रव्यमान कॉर्क के द्रव्यमान से अधिक है।
  • कॉर्क का द्रव्यमान लोहे की कील के द्रव्यमान से अधिक है।

यदि एक बाँध में जल की गहराई ‘h’ है तथा A जल का अनुप्रस्थ क्षेत्रफल तथा t बाँध की मोटाई है तब बांध की दीवार पर लगने वाला दाब किस प्रकार निर्भर होगा? RRB SSE 21-12-2014 SET-08, Green Paper

  • A, h तथा t
  • A एवं t
  • h एवं t
  • इनमें से कोई नहीं

निम्नलिखित में से किसके लिए केशिकत्व (Capillarity) एकमात्र कारण नहीं है? R.R.B. गुवाहाटी (सुपरवाइजर) परीक्षा, 2005 / R.R.B. बंगलौर (A.S.M.) परीक्षा, 2001

  • स्याही सोखना
  • भूमिगत जल का ऊपर उठना
  • सूती कपड़े पर पानी की बूंदों का फैलना
  • पौधे की जड़ों से इसके पत्तों तक पानी का ऊपर उठना

एक आदर्श तरल पदार्थ…….. RRB SSE 21-12-2014

  • बहुत श्यान होता है।
  • न्यूटन के श्यानता नियम के अनुसार होता है।
  • अशांत प्रवाह में माना जाता है।
  • घर्षणरहित और असंपीड्य होता है।

एक दीवार द्वारा उत्पन्न बल क्या होगा जिस पर सामान्य रूप से 10 m/s की गति से पानी गिर रहा हो और निस्सरण 0.0001 m³/s हो? RRB Group-D 31-10-2018 (Shift-III)

  • 1 N
  • 0.1 N
  • 10 N
  • -100 N

एक टैंक को एक समान क्षैतिज त्वरण से एक द्रव आंशिक रूप से भरा गया है। निम्नलिखित में से टैंक में द्रव की सतह के लिए कौन-सा कथन सत्य है? RRB NTPC 17-01-2016 (Shift-I) Stage Ist

  • द्रव की सतह गति की दिशा में गिरता है और टैंक के पीछे की ओर उठता है।
  • द्रव की सतह केवल टैंक के केन्द्र पर गिरता है।
  • द्रव की सतह क्षैतिज पर स्थिर है।
  • द्रव की सतह गति की दिशा में उठती है और टैंक के पीछे की ओर गिरता है।

जब किसी पिंड को किसी द्रव में पूर्ण या आंशिक रूप से डुबोया जाता है तब वह पिंड विस्थापित द्रव के भार के बराबर एक उत्क्षेप बल का अनुभव करता है। इसे किस सिद्धांत के रूप में जाना जाता है? RRB J.E. (14-12-2014 Red Paper)

  • पास्कल सिद्धांत
  • आर्किमिडीज सिद्धांत
  • स्टोक्स सिद्धांत
  • न्यूटन का गति का नियम

सौर सेल परिवर्तित करती है: R.R.B. बंगलौर (Asst. Driv.) परीक्षा, 2004 / R.R.B. कोलकाता (T.A./A.S.M.) परीक्षा, 2001 / R.R.B. बंगलौर (G.G.) परीक्षा, 2003

  • प्रकाश ऊर्जा को ऊर्जा में
  • सौर ऊर्जा को वैद्युत ऊर्जा में
  • सौर ऊर्जा को ध्वनि ऊर्जा में
  • सौर ऊर्जा को ऊष्मा ऊर्जा में

किसी वस्तु के तरल पदार्थ पर रखने जाने से उत्पन्न ऊर्ध्वगामी दबाव को क्या कहते हैं? RRB NTPC 18-04-2016 (Shift-III) Stage Ist

  • बॉयन्ट फोर्स (उत्प्लावक बल)
  • फ्रिक्शनल फोर्स (घर्षण बल)
  • अप्लाइड फोर्स (आरोपित बल)
  • ग्रेविटेशनल फोर्स (गुरुत्वाकर्षण बल)

तेल में तैरती हुई एक वस्तु सदा अपना क्या विस्थापित करती है? R.R.B. भुवनेश्वर (केसिंग इंस्पे.) परीक्षा, 2005

  • तेल का आयतन
  • तेल का पृष्ठ क्षेत्रफल
  • तेल का भार
  • तेल की गहराई
  • तेल का आधा आयतन

जल पृष्ठ पर लोहे के टुकड़े के न तैरने का कारण है: D.M.R.C. परीक्षा, 2002

  • लोहे द्वारा विस्थापित जल का भार लोहे के भार से कम होता है।
  • लोहे द्वारा विस्थापित जल का भार लोहे के भार से अधिक होता है।
  • लोहे द्वारा विस्थापित जल का भार लोहे के भार के बराबर होता है।
  • यह जल का विस्थापन नहीं करता।

उत्क्षेप बल और भार, कार्य करते हैं- RRB Group-D 05-10-2018 (Shift-III) / RRB Group-D 15-11-2018 (Shift-I)

  • नीचे की ओर
  • विपरीत दिशाओं में
  • ऊपर की ओर
  • समान दिशाओं में

किसी तल के लम्बवत् कार्य करने वाला बल क्या कहलाता है? RRB Group-D 15-10-2018 (Shift-III) / RRB JE 27-06-2019 (Shift-I)

  • उत्क्षेप
  • बलाघूर्ण
  • दाब
  • खिंचाव

महान वैज्ञानिक ‘आर्किमिडीज’ संबंधित थे- R.R.B. भुवनेश्वर (A.S.M.) परीक्षा, 2002

  • ब्रिटेन से
  • जर्मनी से
  • यू.एस.ए. से
  • ग्रीस से
  • पोलैंड से

उत्प्लावन (buoyancy) का केंद्र हमेशा: RRB J.E. (14-12-2014 Yellow Paper)

  • गुरुत्व केन्द्र के संपाती होता है।
  • विस्थापित द्रव के आयतन के केन्द्रक के संपाती होता है।
  • गुरुत्व केन्द्र के ऊपर स्थित होता है।
  • गुरुत्व केन्द्र के नीचे स्थित होता है।

यदि कोई वस्तु तैरती है तो वस्तु पर जल द्वारा लगाया जाने वाला उत्क्षेप बल………… होगा। RRB Group-D 05-10-2018 (Shift-I)

  • वस्तु के भार से कम
  • शून्य
  • वस्तु के भार के बराबर
  • वस्तु के भार से अधिक

अगर किसी झील के तल से ऊपर आते बुलबुले के आयतन में वृद्धि होती है, तो उस बुलबुले पर लगने वाला दाब: R.R.B. गोरखपुर (Asst. Driv.) परीक्षा, 2002

  • कम होगा
  • बढ़ेगा
  • वही रहेगा
  • शून्य होगा

उत्प्लावकता (Buoyancy) सिद्धान्त के आधार पर जहाज पानी में तैरते हैं। सर्वप्रथम इस सिद्धान्त की पहचान करने का श्रेय किस वैज्ञानिक को दिया जाता है? RRB ALP & TEC (13-08-18 Shift-I) / RRB NTPC Stage Ist 30-04-2016 (Shift-II) / RRB NTPC Stage Ist 22-04-2016 (Shift-II)

  • नील्स बोर
  • केप्लर
  • आर्किमिडीज
  • अर्नेस्ट रदरफोर्ड

650 किग्रा. द्रव्यमान की एक नौका पानी पर तैरती है। पानी के कितने आयतन को वह विस्थापित करेगी? R.R.B. चंडीगढ़ (E.S.M.) परीक्षा, 2004

  • 0.42 घन मीटर
  • 0.56 घन मीटर
  • 0.65 घन मीटर
  • 0.72 घन मीटर

यदि आप एक गिलास को पानी और बर्फ से पूरी तरह भरते हैं और बर्फ पूरी तरह गल जाती है, तो क्या होगा? RRB Group-D 01-10-2018 (Shift-II)

  • जल बाहर बहने लगेगा
  • सारी बर्फ तली में बैठ जाएगी
  • जलस्तर पूर्ववत रहेगा
  • बर्फ गलने के साथ-साथ जलस्तर कम होता जाएगा

पानी पर तैरती वस्तु का आभासी भार है: R.R.B. चंडीगढ़ (T.C.) परीक्षा, 2002 / R.R.B. जम्मू (A.S.M.) परीक्षा, 2004

  • वस्तु के वास्तविक भार के तुल्य
  • शून्य
  • वस्तु के भार तथा द्रव के भार के अंतर के तुल्य
  • वस्तु का भार एवं उस पर कार्यरत ऊपरी प्रणोद के योग के तुल्य

किस सिद्धांत या नियम के आधार पर वस्तुएँ पानी में तैरती हैं: RRB NTPC Stage Ist 27-04-2016 (Shift-II)

  • न्यूटन के गति का तीसरा नियम
  • फैराडे का नियम
  • आर्किमिडीज का सिद्धांत
  • ओम का नियम

द्रव में आंशिक या पूर्णतः डूबे हुए किसी ठोस द्वारा प्राप्त उछाल की मात्रा, निम्नलिखित पर निर्भर करती है: R.R.B. बंगलौर (Asst. Driv.) परीक्षा, 2003, 2004

  • ठोस द्वारा हटाए गए द्रव की मात्रा पर
  • ठोस के द्रव्यमान पर
  • ठोस के भार पर
  • इनमें से कोई नहीं

निम्न में से क्या आर्किमिडीज के सिद्धान्त पर आधारित नहीं है? RRB Group-D 03-10-2018 (Shift-II)

  • हाइड्रोमीटर
  • पनडुब्बी
  • लैक्टोमीटर
  • ओडोमीटर

उत्प्लावी बल निर्भर करता है: R.R.B. गोरखपुर (Asst. Driv.) परीक्षा, 2006

  • तरल की गहराई पर
  • विस्थापित तरल के केवल घनत्व पर
  • विस्थापित तरल के केवल आयतन पर
  • विस्थापित तरल के भार पर

यदि कोई वस्तु डूबती है तो वस्तु पर तरल द्वारा प्रयुक्त उत्क्षेप …….. होगा। RRB Group-D 09-10-2018 (Shift-II)

  • वस्तु के भार से अधिक
  • वस्तु के भार के बराबर
  • वस्तु के भार से कम
  • शून्य

‘लॉ ऑफ फ्लोटिंग’ सिद्धांत की खोज किसने की थी? R.R.B. गोरखपुर (Asst. Driv.) परीक्षा, 2002 / R.R.B. (स्टेशन प्रबंधक) परीक्षा, 2005

  • न्यूटन
  • राइट ब्रदर्स
  • गैलीलियो
  • आर्किमिडीज

निम्न में से कौन सा कथन गलत है? RRB Group-D 02-11-2018 (Shift-II)

  • यदि उत्प्लावक बल वस्तु के भार से कम हो, तो वस्तु डूब जाती है।
  • यदि उत्प्लावक बल वस्तु के भार से अधिक हो, तो वस्तु तैरती है।
  • यदि उत्प्लावक बल वस्तु के भार से कम हो तो वस्तु तैरती है।
  • यदि उत्प्लावक बल वस्तु के भार के बराबर हो, तो वस्तु तरल के अंदर तैरती है।

200 किग्रा. भार की एक नाव पानी पर तैरती है। विस्थापित पानी का भार होगा: R.R.B. (स्टेशन प्रबंधक) परीक्षा, 2005

  • 100 किग्रा.
  • 0 किग्रा.
  • 400 किग्रा.
  • 200 किग्रा.

उत्प्लावन बल का …….. द्रव के घनत्व और आयतन पर निर्भर करता है। RRB JE 31-05-2019 (Shift-III) / RRB Group-D 03-10-2018 (Shift-I)

  • दिशा
  • परिमाण
  • शक्ति
  • ऊर्जा

जब किसी वस्तु को पानी में डुबोया जाता है, तो उस पर ऊपरी बल कार्य करता है। इस बल को क्या कहा जाता है? RRB Group-D 23-10-2018 (Shift-I) / RRB ALP & TEC (21-08-18 Shift-I)

  • गुरुत्वाकर्षण बल
  • उत्प्लावक बल
  • घर्षण बल
  • स्थैतिक बल

निम्नलिखित में से कौन सा कारक किसी दिए गए द्रव में वस्तु पर कार्यरत उत्प्लावन बल के परिमाण पर निर्भर करता है? RRB Group-D 16-10-2018 (Shift-II)

  • तरल पदार्थ का घनत्व और इसमें डूबी हुई वस्तु का द्रव्यमान
  • इसमें डूबी हुई वस्तु का वजन
  • तरल पदार्थ का घनत्व और इसमें डूबी हुई वस्तु का आयतन
  • इसमें डूबी हुई वस्तु का आकार

एक पात्र जिसमें पानी है, एक बीम-तुला पर साम्यता में है, जब कोई पात्र की तली और इसकी सतहों को बिना छुए पानी में अंगुली डालता है, तो पात्र जिस पर रखा है, उस तुला का पैमाना: R.R.B. चेन्नई (A.S.M.) परीक्षा, 2001

  • झुकता है
  • ऊपर उठता है
  • स्थिर रहता है
  • अपूर्वानुमानित रहता है

निम्न में से कौन-से वैज्ञानिक पानी के टब में नहाते समय अचानक “यूरेका !!…….. यूरेका” चिल्लाते हुए बाहर निकल आए थे? R.R.B. रांची (A.S.M.) परीक्षा, 2007

  • न्यूटन
  • आइंस्टीन
  • आर्किमिडीज
  • ग्लासगो

जब एक पिंड को किसी तरल में पूरी तरह से या आंशिक रूप से डुबोया जाता है, तब उस पर ऊर्ध्व दिशा में एक बल प्रयुक्त होता है, जो उस पिंड द्वारा विस्थापित किए गए तरल के भार के बराबर होता है। यह किस नियम द्वारा स्पष्ट होता है? RRB Group-D 15-10-2018 (Shift-I)

  • आर्किमिडीज का सिद्धांत
  • लेंज का नियम
  • पाउली का अपवर्जन नियम
  • फैराडे का नियम

बर्फ के दो टुकड़ों को आपस में दबाने पर टुकड़े आपस में चिपक जाते हैं; क्योंकि- R.R.B. अहमदाबाद (A.S.M.) परीक्षा, 2004

  • दाब अधिक होने से बर्फ का गलनांक बढ़ जाता है।
  • दाब अधिक होने से बर्फ का गलनांक घट जाता है।
  • दाब अधिक होने से गलनांक पहले घटता है, फिर बढ़ता है।
  • दाब व गलनांक में कोई संबंध नहीं है।

……… में वृद्धि के साथ एक ठोस द्वारा डाले गए दबाव में कमी आती है। RRB Group-D 07-12-2018 (Shift-I)

  • वेग
  • क्षेत्रफल
  • संवेग
  • बल

दबाव को …….. से मापा जाता है- RRB NTPC Stage Ist 30-03-2016 (Shift-I)

  • द्रव्यमान एवं घनत्व
  • किए गए कार्य
  • बल एवं क्षेत्रफल
  • बल एवं दूरी

समान द्रव्यमान के दो ठोस, जिनमें एक हवा में तथा दूसरा पानी में चित्र द्वारा दर्शाए गए हैं, तो इनका प्रभाव क्या होगा? R.R.B. अहमदाबाद (A.S.M.) परीक्षा, 2004 

  • चित्र (i) का भार चित्र (ii) से अधिक दर्शाएगा
  • चित्र (ii) का भार चित्र (i) से अधिक दर्शाएगा
  • अपरिवर्तित
  • इनमें से कोई नहीं

वायु दबाव बनाती है: R.R.B. चंडीगढ़ (A.S.M.) परीक्षा, 2003

  • केवल नीचे की ओर
  • केवल ऊपर की ओर
  • सभी दिशाओं में
  • यह दबाव नहीं बनाती

दाब को ……. के रूप में परिभाषित किया गया है? RRB Group-D 12-12-2018 (Shift-I) / RRB Group-D 11-10-2018 (Shift-III) / RRB Group-D 16-10-2018 (Shift-I) / RRB Group-D 05-12-2018 (Shift-I)

  • द्रव्यमान और त्वरण का गुणनफल
  • भार प्रति इकाई आयतन
  • द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन
  • प्रणोद (थ्रस्ट) प्रति इकाई क्षेत्रफल

एक निश्चित तापमान पर वायु का दबाव, …….. आनुपातिक होता है। RRB Group-D 02-11-2018 (Shift-I)

  • घनत्व
  • वेग
  • दूरी
  • आयतन

एक वेक्टर राशि में परिमाण और दिशा दोनों होते हैं, जबकि अदिश राशि में केवल परिमाण होता है और दिशा नहीं होती। निम्नलिखित में से अदिश राशि कौन सी है? RRB Group-D 26-10-2018 (Shift-II)

  • दाब
  • विस्थापन
  • बल
  • संवेग

निम्नलिखित में असत्य को चुनें: R.R.B. (जे.एस.सी.) परीक्षा, 2003

  • हर्ट्ज आवृत्ति मापन की इकाई है
  • केल्विन तापक्रम मापन की इकाई है
  • बेल वातावरणीय दबाव मापन की इकाई है
  • ओम विद्युतीय प्रतिरोध मापन की इकाई है

किसी लगाए गए बल के लिए, यदि क्षेत्रफल कम है तो दाब होगा- RRB Group-D 10-10-2018 (Shift-I)

  • बदलता
  • कम
  • अधिक
  • स्थिर

दाब = RRB Group-D 10-10-2018 (Shift-I)

  • उत्क्षेप × क्षेत्रफल
  • क्षेत्रफल / उत्क्षेप
  • क्षेत्रफल + उत्क्षेप
  • उत्क्षेप / क्षेत्रफल

यदि हम किसी दिए गए बल के क्षेत्र को बढ़ाते हैं, तो इससे दाब (प्रति इकाई क्षेत्र) RRB Group-D 23-11-2018 (Shift-III)

  • बढ़ जाता है
  • शून्य हो जाता है
  • कम हो जाता है
  • अपरिवर्तित रहता है

निम्न में से कौन-सी एक वेक्टर मात्रा नहीं है? RRB NTPC 12-04-2016 (Shift-I) Stage Ist

  • गति / आवेग
  • बल का आघूर्ण
  • विद्युत प्रवाह
  • विस्थापन

ऊँचाई पर उड़ते हुए विमान के केबिन के अंदर का दबाव होता है- RRB NTPC Stage Ist 29-03-2016 (Shift-III)

  • बाहर के समान
  • बाहर से कम
  • बाहर की तुलना में अधिक
  • समुद्र तल पर सामान्य वायुमंडलीय दबाव

वायुमंडलीय दाब मापा जाता है- R.R.B. इलाहाबाद (E.S.M.) परीक्षा, 2009

  • हाइड्रोमीटर से
  • बैरोमीटर से
  • हाइग्रोमीटर से
  • तुंगतामापी (एल्टीमीटर) से

निम्नलिखित में से दाब का विमा सूत्र क्या है? RRB SSE 21-12-2014 Set-07, Yellow Paper

  • MLT⁻²
  • ML⁻¹T⁻¹
  • ML⁻¹T⁻²
  • ML⁻¹T²

जैसे ही एक तरल पदार्थ की मुक्त सतह से गहराई कम होती है, तरल द्वारा डाला गया दबाव——- RRB Group-D 10-12-2018 (Shift-III)

  • अपरिवर्तित रहता है।
  • शून्य हो जाता है
  • कम हो जाता है
  • बढ़ जाता है

जैसे ही एक तरल पदार्थ की मुक्त सतह से गहराई बढ़ती है, तरल द्वारा डाला गया दबाव——– RRB Group-D 12-12-2018 (Shift-III)

  • शून्य हो जाता है
  • कम हो जाता है
  • बढ़ जाता है
  • अपरिवर्तित रहता है

चित्र में एक हाइड्रोलिक प्रेस का साधारण स्वरूप दर्शाया गया है। इसमें दोनों किनारे वृत्ताकार परिच्छेद (Cross-section) हैं। संकुचित किनारे पर 20 किग्रा. भार टिकाने के लिए कितना भार आवश्यक है जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है? R.R.B. रांची (C.C/T.C/J.C.) परीक्षा, 2006 

  • 5 किग्रा.
  • 10 किग्रा.
  • 20 किग्रा.
  • 15 किग्रा.

स्वचालित वाहनों में प्रयुक्त द्रवचालित ब्रेक किसका सीधा प्रयोग है? R.R.B. गोरखपुर (T.C./C.C.) परीक्षा, 2008 / R.R.B. मुजफ्फरपुर (A.S.M.) परीक्षा, 2008 / R.R.B. इलाहाबाद (असि. लोको पायलट) परीक्षा, 2007

  • आर्किमिडीज सिद्धांत
  • पास्कल नियम
  • बरनौली प्रमेय
  • फैराडे नियम

जब एक घनीय बर्फ खण्ड 10 छोटे-छोटे घनों में छिन्न-भिन्न हो जाता है, तब उसका तल क्षेत्रः R.R.B. चेन्नई, बंगलौर (Asst. Driv.) परीक्षा, 2002

  • घटेगा
  • अपरिवर्तित रहेगा
  • बढ़ा होगा
  • इनमें से कोई नहीं

हवाई जहाज में फाउंटेन पेन से स्याही बाहर निकल आती है, क्योंकि- R.R.B. अहमदाबाद (A.S.M.) परीक्षा, 2004

  • ऊँचाई बढ़ने से वायुदाब में कमी होती है।
  • ऊँचाई बढ़ने से वायुदाब में वृद्धि होती है।
  • ऊँचाई बढ़ने से वायुदाब अपरिवर्तित रहता है।
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं

लकड़ी के टुकड़े के आयतन का 4/5 वां भाग किसी तरल में डूबा हुआ तैर रहा है। यदि लकड़ी का आपेक्षिक घनत्व 0.8 है, तो ग्रा./मी.³ में तरल का घनत्व क्या होगा: R.R.B. गोरखपुर (E.S.M.) परीक्षा, 2003

  • 750 ग्रा./मी.³
  • 1000 ग्रा./मी.³
  • 1250 ग्रा./मी.³
  • 1500 ग्रा./मी.³

एक पदार्थ के घनत्व को ……….के रूप में परिभाषित किया जाता है। RRB Group-D 24-10-2018 (Shift-II) / RRB Group-D 11-12-2018 (Shift-II) / RRB Group-D 02-12-2018 (Shift-II)

  • द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन
  • द्रव्यमान और त्वरण का गुणनफल
  • प्रणोद (थ्रस्ट) प्रति इकाई क्षेत्रफल
  • भार प्रति इकाई आयतन

स्थिर पानी में मिट्टी का तेल डालने पर मच्छर कम होते हैं, क्योंकि यह: R.R.B. मुजफ्फरपुर (A.S.M.) परीक्षा, 2003 / R.R.B. भोपाल (S.C/E.C.R.C.) परीक्षा, 2006

  • प्रजनन में बाधा डालता है।
  • मच्छरों के लिए उच्च विष है।
  • लार्वा के सांस लेने में बाधा डालता है।
  • मच्छरों को भगाता है।

बर्फ पानी पर तैरती है क्योंकि इसका घनत्व- RRB ALP & TEC (20-08-18 Shift-II)

  • पानी से अधिक होता है
  • पानी से कम होता है
  • शून्य होता है
  • पानी के समान होता है

किस तापमान पर पानी का घनत्व अधिकतम होता है? RRB J.E. (14-12-2014 Red Paper)

  • 0°C
  • 100°C
  • 50°C
  • 4°C

हाइग्रोमीटर (Hygrometer) किसे नापने के लिए प्रयोग में लाया जाता है? R.R.B. महेन्द्रघाट, पटना (A.S.M.) परीक्षा, 2004 / D.M.R.C. परीक्षा, 2002

  • द्रव्य का आपेक्षिक घनत्व
  • दूध की शुद्धता
  • वायुमंडल में व्याप्त आर्द्रता
  • समुद्र की गहराई

निम्न में से किसका घनत्व जल के घनत्व से अधिक होता है? RRB Group-D 02-12-2018 (Shift-II)

  • कॉर्क
  • बर्फ
  • लोहे की कील
  • थर्मोकोल

द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन क्या है? RRB NTPC 16-04-2016 (Shift-III) Stage Ist

  • बल
  • कार्य
  • घनत्व
  • दबाव

तैराक को नदी के मुकाबले समुद्री पानी में तैरना आसान क्यों लगता है? D.M.R.C. (स्टेशन प्रबंधक) परीक्षा, 2005

  • समुद्री पानी में कम संदूषण होता है।
  • समुद्री तरंगें तैराक को तैरने में सहायक होती हैं।
  • समुद्री पानी का घनत्व साधारण पानी से ज्यादा होता है।
  • समुद्र में पानी का आयतन ज्यादा होता है।

किसी पिंड का गुणधर्म जो विश्व में अपनी स्थिति से स्वतंत्र है, है- R.R.B. महेन्द्रघाट परीक्षा, 2001

  • घनत्व
  • भार
  • आयतन
  • द्रव्यमान

अगर किसी पिंड का हवा में भार 100 ग्राम है और पानी में डालने पर भार सिर्फ 92 ग्राम है, तो उस पिंड का आयतन होगा: R.R.B. गोरखपुर (Asst. Driv) परीक्षा, 2002 / R.R.B. जम्मू (A.S.M.) परीक्षा, 2004

  • 8 c.c.
  • 16 c.c.
  • 100 c.c.
  • 92 c.c.

समुद्री पानी में जहाज नदी के पानी की अपेक्षा आसानी से तैरता है, क्योंकि? R.R.B. मालदा (T.A./C.A.) परीक्षा, 2007

  • समुद्र का पानी भारी होता है
  • समुद्र का पानी जहाज पर ऊपर की ओर बल लगाता है
  • समुद्र का पानी खारा होता है
  • समुद्र के पानी का घनत्व अधिक होता है

किसी पदार्थ का आपेक्षिक घनत्व क्या है? RRB JE 26-06-2019 (Shift IV) / RRB Group-D 22-10-2018 (Shift-II)

  • पदार्थ का घनत्व × पानी का घनत्व
  • पानी का घनत्व / पदार्थ का घनत्व
  • पदार्थ का घनत्व / पानी का घनत्व
  • पदार्थ का घनत्व + पानी का घनत्व

वायुदाब को किस यंत्र की सहायता से मापा जाता है? R.R.B. महेन्द्रघाट (T.C./C.C.) परीक्षा, 2007

  • सिस्मोग्राफ
  • बैरोमीटर
  • अल्टीमीटर
  • थर्मामीटर

1.2 विशिष्ट घनत्व के द्रव में एक धातु के उस टुकड़े का भार क्या होगा जिसका भार हवा में 80 ग्राम और पानी में 70 ग्राम है? R.R.B. इलाहाबाद (A.S.M.) परीक्षा, 2005, 2007

  • 60 ग्राम
  • 65 ग्राम
  • 62 ग्राम
  • 68 ग्राम

5 किग्रा. वजन का एक लकड़ी का टुकड़ा जल के भीतर उसके आयतन का 60% डुबोकर तैरता है, तो लकड़ी का विशिष्ट गुरुत्व है- R.R.B, कोलकाता (असि. लोको पाय.) परीक्षा, 2008

  • 0.83
  • 0.60
  • 0.40
  • 0.30

चाँदी का आपेक्षिक घनत्व 10.8 है। पानी का घनत्व 10³ kg/m³ है। SI मात्रक में चाँदी का घनत्व क्या होगा? RRB Group-D 06-12-2018 (Shift-III)

  • 10.8×10³ kg/m³
  • 1.08×10³ kg/m³
  • 108×10³ kg/m³
  • 1.8×10³ kg/m³

निम्नलिखित में असत्य कथन कौन-सा है? R.R.B. भुवनेश्वर (A.A./T.A./E.C.R.C.) परीक्षा, 2005

  • लोहा पानी में डूब जाता है।
  • लकड़ी पानी में तैरती है।
  • पारा पानी पर तैरता है।
  • लोहा पारे पर तैरता है।

आपेक्षिक आर्द्रता (Relative Humidity) मापने के लिए किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है? R.R.B. महेन्द्रघाट परीक्षा, 2001 / R.R.B. गोरखपुर (CG) परीक्षा, 2003

  • बैरोमीटर
  • हाइड्रोमीटर
  • हाइग्रोमीटर
  • मैनोमीटर

मछलियाँ जमे पानी की झील में जीवित रह सकती हैं, क्योंकि: R.R.B. चेन्नई (A.S.M.) परीक्षा, 2001 / R.R.B. चंडीगढ़ (T.A./C.A./E.C.R.C.) परीक्षा, 2006

  • मछलियाँ गर्म खून की होती हैं।
  • मछलियाँ बर्फीले मौसम में सुसुप्तावस्था में रहती हैं।
  • झील की तली का पानी जमता नहीं है।
  • बर्फ मछलियों तक ऊष्मा पहुँचाती है।

चाँदी का घनत्व 10.8×10³ kg/m³ और पानी का घनत्व 10³ kg/m³ है। चांदी का आपेक्षिक घनत्व क्या है? RRB Group-D 12-12-2018 (Shift-III)

  • 10.8 kg/m³
  • 10.8 kg/m³
  • 10.8
  • 10.8 kg/m²

निम्नलिखित में से कौन-सी भौतिक राशि है, जो मात्रा में वृद्धि के बाद भी अप्रभावित रहती है? R.R.B. इलाहाबाद (असि. लोको पाय.) परीक्षा, 2008

  • आयतन
  • भार
  • द्रव्यमान
  • घनत्व

एक दी गई वायु (क्यूबिक मीटर) के आयतन में जल वाष्प (ग्राम) की मात्रा को जाना जाता है: R.R.B. रांची (C.C./T.C./J.C.) परीक्षा, 2006

  • विशिष्ट आर्द्रता
  • सापेक्षित आर्द्रता
  • मिश्रित अनुपात
  • निरपेक्ष आर्द्रता

पानी का घनत्व क्या है? RRB Group-D 02-11-2018 (Shift-I) / RRB NTPC 18-04-2016 (Shift-II) Stage Ist

  • 1000 किलो/घन मीटर
  • 10 किलो/घन मीटर
  • 1 किलो/घन मीटर
  • 100 किलो/घन मीटर

एक जहाज एक नदी से समुद्र में पहुँचता है, तब: R.R.B. इलाहाबाद (E.C.R.C./L.L.) परीक्षा, 2005

  • नीचे की ओर गिरता है
  • इनमें से कोई नहीं
  • वैसा ही स्तर बना रहता है
  • ऊपर की ओर उठता है

जब एक गैस के पात्र में दबाव बढ़ाया जाता है, तो उसका द्रव्यमान: R.R.B. भोपाल (T.C.) परीक्षा, 2005

  • बढ़ जाएगा
  • घट जाएगा
  • बढ़ेगा और फिर घटेगा
  • स्थिर रहेगा

परम दाब है- R.R.B. चेन्नई (A.S.M./T.A./C.A./GG) परीक्षा, 2007

  • गेज दाब + 1 बार
  • गेज दाब + 2 बार
  • गेज दाब – 1 बार
  • इनमें से कोई नहीं

निम्नलिखित कारणों में से किसके कारण, बादल आकाश में तैरते हैं? RRB NTPC Stage Ist 28-04-2016 (Shift-II)

  • निम्न तापमान
  • निम्न गति
  • निम्न दाब
  • निम्न घनत्व

जब एक झील की सतह पर जल जमने जा रहा है, तो इसके तल पर पानी का तापमान क्या होगा? R.R.B. इलाहाबाद (असि. लोको पाय.) परीक्षा, 2007

  • 0°C
  • -4°C
  • 4°C
  • 20°C

जब कोई हवा का बुलबुला किसी झील की तलहटी से सतह तक आता है, तो- R.R.B. अहमदाबाद (A.S.M.) परीक्षा, 2004

  • यह चकती की तरह चौड़ा हो जाता है।
  • यह आकार में बढ़ जाता है।
  • यह आकार में कम हो जाता है।
  • इसका आकार वही रहता है।

लोहा पारा में: R.R.B. रांची (E.C.R.C.) परीक्षा, 2007

  • डूबता है
  • तैरता है
  • उपलाता है
  • सभी

किस तापमान पर जल का घनत्व अधिकतम होता है? D.M.R.C. परीक्षा, 2002 / R.R.B. गोरखपुर (Asst.Driv.) परीक्षा, 2002 / R.R.B. बंगलौर (T.C./C.C.) परीक्षा, 2010

  • 0°C
  • 4°C
  • -4°C
  • 0°F

एक पिंड किसी द्रव में तैर रहा है, पिंड और द्रव का घनत्व बराबर है, अगर पिंड को नीचे की ओर दबाकर छोड़ दिया जाए, तो: R.R.B. गोरखपुर (Asst. Driv.) परीक्षा, 2002

  • वह दोलन करने लगेगा
  • वह डुबकर तली में जाएगा
  • अपनी पुरानी अवस्था में एकदम आ जाएगा
  • जहाँ उसे छोड़ा जाएगा, वहीं रहेगा

औद्योगिक संस्थानों में भार उठाने के लिए जिस हाइड्रोलिक जैक का उपयोग किया जाता है वह भौतिकी के किस नियम पर आधारित है? SSC GD Constable, 01/03/2019, Shift-3

  • खेल सिद्धांत
  • आर्किमिडीज सिद्धांत
  • न्यूटन का नियम
  • पास्कल का नियम

लैक्टोमीटर की कार्यप्रणाली निम्नलिखित में से किस पर आधारित होती है? Delhi Police Constable (Executive) 03 Dec. 2020-2nd Shift

  • मेंडल का सिद्धांत
  • आर्किमिडीज का सिद्धांत
  • न्यूटन का नियम
  • बॉयल का नियम

जब पानी जम जाता है, तो उसका घनत्व- SSC GD Constable Exam -2015 / SSC कांस्टेबल (G.D.) परीक्षा, 2015

  • घट जाता है।
  • बढ़ जाता है।
  • शून्य हो जाता है।
  • नियत रहता है।

साबुन का बुलबुला…… के कारण गोलाकार प्राप्त कर लेता है। SSC CGL 10 August 2017

  • जड़त्व
  • दाब
  • पृष्ठ तनाव
  • श्यानता

निम्नलिखित में से किस खेल में खिलाड़ियों के पास पास्कल के नियम का ज्ञान होना आवश्यक है? SSC CGL 12 August 2017

  • चढ़ाई
  • पैराग्लाइडिंग
  • राफ्टिंग
  • स्कूबा डाइविंग

किस कारण से वायु के बुलबुले तरल पदार्थ में उठते हैं? SSC CGL 28 August 2016

  • पृष्ठ तनाव और आसंजन
  • श्यानता और उत्प्लावन
  • तरल पदार्थ पर वायु प्रवाह और उत्प्लावन
  • उत्क्षेप और पृष्ठ तनाव

गहरे समुद्र के गोताखोरों की ऑक्सीजन आपूर्ति में हीलियम मिलायी जाती है क्योंकि…. SSC CGL 27 August 2016

  • यह नाइट्रोजन से कम जहरीली है।
  • यह नाइट्रोजन से हल्की होती है।
  • यह ऑक्सीजन के साथ जल्दी मिश्रित हो जाती है।
  • यह उच्च दाब पर नाइट्रोजन की अपेक्षा खून में कम घुलनशील होती है।

काँच की एक प्लेट पर पानी की बूँद फैल कर एक पतली परत बन जाती है जबकि पारे की बूँद गोलाकार बनी रहती है क्योंकि…. SSC CGL 27 August 2016

  • पारा एक धातु है।
  • पारे का घनत्व पानी के घनत्व से ज्यादा होता है।
  • काँच के साथ पारे की संबद्धताएँ इसकी अनुशक्ति से अधिक होती हैं।
  • काँच के साथ पानी की संबद्धताएँ इसकी अनुशक्ति से अधिक होती हैं।

किसी पदार्थ का…… उसके एकांक आयतन के द्रव्यमान को कहते हैं। SSC CHSL 15 March 2018

  • घनत्व
  • श्यानता
  • सरंध्रता
  • दीप्ति (प्रकाश)

जब बर्फ पानी के ऊपर तैरती है तब उसका……हिस्सा पानी के बाहर रहता है। SSC CHSL 08 February 2017

  • 0.5
  • 0.3
  • 0.1
  • 1

श्यानता के बारे में निम्नलिखित में से क्या असत्य है? SSC CHSL 24 January 2017

  • गैसों की श्यानता द्रवों से कम होती है।
  • तापमान में वृद्धि के साथ गैसों की श्यानता बढ़ती है।
  • तापमान में वृद्धि के साथ द्रवों की श्यानता घटती है।
  • दबाव में वृद्धि के साथ द्रवों की श्यानता घटती है।

बैरोमीटर की रीडिंग में अचानक गिरावट का तात्पर्य- SSC CHSL 16 January 2017

  • तूफान
  • तेज गर्मी
  • वर्षा
  • साफ मौसम

तैराक को पानी में तैरने के लिए कौन-सा बल मदद करता है? SSC CHSL 03 July 2019

  • उत्प्लावन बल
  • माँसपेशीय बल
  • चुंबकीय बल
  • घर्षण बल

अधिक ऊँचाई पर उड़ने वाले हवाई जहाज में स्याही वाले पेन लीक क्यों करते हैं? SSC CHSL 17 January 2017

  • पेन में स्याही की घटी हुई विस्कसता के कारण
  • पेन में स्याही की बड़ी हुई विस्कसता के कारण
  • पेन के बाहर अधिक वायुमंडलीय दबाव के कारण
  • पेन के बाहर कम वायुमंडलीय दबाव के कारण

जब किसी पिंड को द्रव में डुबाया जाता है तो उस पर कौन-सा बल कार्यरत हो जाता है? SSC CHSL, 2013

  • उत्क्षेप
  • भार
  • द्रव्यमान
  • a तथा b दोनों

एक पतीले के पानी के स्तर में क्या परिवर्तन आएगा जब उसमें तैरता हुआ बर्फ का टुकड़ा पिघल जाएगा? SSC Online CPO SI (T-1) 2 जुलाई, 2017 (1-पाली) / SSC CGL (Tier-1) परीक्षा, 2014

  • कम होगा
  • अधिक होगा
  • समान रहेगा
  • पहले बढ़ेगा तथा फिर कम होगा

बॉल पेन किस सिद्धांत पर काम करता है? SSC Stenographer, 2010

  • श्यानता
  • बॉयल का नियम
  • गुरुत्वीय बल
  • पृष्ठीय तनाव

लैंप की बत्ती में तेल किसके कारण ऊपर उठता है? SSC MTS, 2013

  • दाब अंतर
  • केशिकीय घटना
  • तेल की कम श्यानता
  • संजक बल

दाब के मापन के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है? SSC CHSL, 2015

  • हाइग्रोमीटर
  • एनरॉयड बैरोमीटर
  • एनिमोमीटर
  • थर्मोमीटर

आर्द्रता का मापन किससे किया जा सकता है? SSC MTS, 2013

  • हाइड्रोमीटर
  • हाइग्रोमीटर
  • पायरोमीटर
  • लैक्टोमीटर

एक दाबमापी को एक बेलजार में रखा गया है। उस बेलजार से वायु को धीरे-धीरे निकालने पर क्या होता है? SSC मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013

  • पारे का स्तर बढ़ने लगता है।
  • पारे का स्तर घटने लगता है।
  • पारे का स्तर अपरिवर्तित रहता है।
  • बेलज़ार फट जाता है।

गैस भरे गुब्बारे का नाखून की तुलना में सुई से फटना आसान क्यों होता है? SSC CGL (Tier-1) परीक्षा, 2015

  • गैस सुई के साथ अधिक प्रतिक्रियाशील होती है।
  • सुई गुब्बारे पर नाखून की तुलना में अधिक दाब डालती है।
  • नाखून गुब्बारे पर सुई की तुलना में अधिक दाब डालता है।
  • नाखून सुई की तुलना में अधिक लंबा होता है।

आपेक्षिक घनत्व का मात्रक क्या है? SSC Online CPO SI (T-1) 7 जुलाई, 2017 (1-पाली)

  • किग्रा./मीटर³
  • ग्रा./सेमी.³
  • मिली.ग्रा./मिली.मी.³
  • कोई मात्रक नहीं है।

दूध की सघनता मापने के लिए प्रयुक्त एक उपकरण है- SSC CHSL, 2014 / SSC MTS, 2014

  • ग्लैक्टोमीटर
  • लैक्टोमीटर
  • कैलिल्सयोमीटर
  • ध्रुवणमापी

सापेक्ष गुरुत्व, निम्न में किसका अनुपात है? SSC मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013

  • पदार्थ का घनत्व और जल का घनत्व
  • पदार्थ का घनत्व और 0°C पर जल का घनत्व
  • 4°C पर जल का घनत्व और पदार्थ का घनत्व
  • पदार्थ का घनत्व और 4°C पर जल का घनत्व

एक लकड़ी के टुकड़े को पानी के नीचे पकड़ कर रखने पर उस पर कितना उत्प्लावन बल होगा? SSC FSI परीक्षा, 2012

  • लकड़ी के भार के बराबर
  • लकड़ी के भार से कम
  • लकड़ी के भार से अधिक
  • शून्य

0°C पर पारद (Mercury) के 760 mm कॉलम द्वारा लगने वाला दाब क्या कहलाता है? [CDS 2016]

  • 1 पास्कल
  • 1 ऐटमोस्फियर
  • 1 बार
  • 1 प्वाज

चावल पकाना कठिन होता है- SSC टेक्सटाइल परीक्षा, 2009

  • पर्वत के शिखर पर
  • समुद्र तल पर
  • खदान के नीचे
  • कहीं भी एक जैसा

पहाड़ों पर जल कम तापमान पर उबलता है क्योंकि- SSC (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2009

  • पहाड़ों पर ठंड होती है।
  • पहाड़ों पर कार्बन डाइऑक्साइड कम होती है।
  • पहाड़ों पर वायुदाब कम होता है।
  • ऑक्सीजन कम होती है।

प्रेशर कुकर में चावल जल्दी पकता है क्योंकि- SSC C.P.O. परीक्षा, 2012 / SSC MTS, 2014 / SSC CPO परीक्षा, 2015

  • इसमें से भाप निकल जाती है।
  • यह ऊष्मा ऊर्जा को आसानी से निकलने नहीं देता।
  • उच्च दाब चावल के दानों की कड़ी परत का दलन कर देता है।
  • उच्च दाब जल के क्वथनांक को बढ़ा देता है।

पानी की बूंदों का तैलीय पृष्ठ पर न चिपकने का कारण है- SSC CHSL परीक्षा, 2011

  • आसंजक बल का अभाव
  • पृष्ठ तनाव
  • आपस में मिल नहीं सकते
  • तेल की अपेक्षा जल हल्का होता है

पानी से निकालने पर शेविंग ब्रश के बाल आपस में चिपक जाते हैं। इसका कारण है- SSC C.P.O. परीक्षा, 2008

  • पृष्ठ तनाव
  • श्यानता
  • प्रत्यास्थता
  • घर्षण

वर्षा की बूँद का आकार गोलाकार किस कारण से हो जाता है? [CDS 2010] / SSC CHSL, 2013

  • श्यानता
  • पृष्ठ तनाव
  • प्रत्यास्थता
  • गुरुत्व

फाउंटेन पेन किस सिद्धांत पर काम करता है? SSC टेक्सटाइल परीक्षा, 2006

  • द्रवों का उच्च से निम्न विभव की ओर प्रवाह
  • केशिका क्रिया
  • बर्नौली का सिद्धांत
  • द्रवों की श्यानता

एक तरल में पृष्ठ तनाव का क्या कारण है? SSC Online Stenographer, 14 सितम्बर, 2017 (2-पाली) / SSC F.S.I., 2012

  • अणुओं के बीच विद्युत शक्ति
  • अणुओं के बीच ससंजक बल
  • अणुओं के बीच आसंजक बल
  • अणुओं के बीच गुरुत्वाकर्षण बल

जब शुद्ध जल में डिटरजेंट डाला जाता है तो पृष्ठ तनाव- SSC CHSL, 2011

  • बढ़ जाता है।
  • घट जाता है।
  • अपरिवर्तित रहता है।
  • अपरिमित हो जाता है।

पैराशूट धीरे-धीरे नीचे आता है जबकि उसी ऊँचाई से फेंका गया पत्थर तेजी से गिरता है, क्योंकि- SSC टेक्सटाइल परीक्षा, 2007

  • पत्थर पैराशूट से भारी है।
  • पैराशूट में विशेष तंत्रों की व्यवस्था है।
  • पैराशूट के पृष्ठ का क्षेत्रफल ज्यादा है, अतः वायु का प्रतिरोध अधिक है।
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं

यदि हम किसी पात्र के तल पर द्रव के दाब की गणना करना चाहें तो उसे निर्धारित करने के लिए कौन-सी मात्रा अपेक्षित नहीं है? SSC CHSL, 2011

  • द्रव स्तंभ की ऊँचाई
  • पात्र के तल के पृष्ठ का क्षेत्रफल
  • द्रव का घनत्व
  • पात्र के तल पर गुरुत्व के कारण त्वरण

एक बार किसके बराबर है? SSC MTS, 2013

  • 10³ Pa
  • 10⁴ Pa
  • 10⁵ Pa
  • 10⁶ Pa

द्रवचालित मशीनें किस सिद्धांत से काम करती हैं? SSC CHSL, 2011 / SSC MTS, 2013

  • न्यूटन सिद्धांत
  • जूल सिद्धांत
  • पास्कल सिद्धांत
  • प्लवन सिद्धांत

कौन-सा नियम/सिद्धांत बताता है कि जब किसी वस्तु को किसी तरल में पूर्ण या आंशिक रूप से डुबाया जाता है, तो वह ऊपर की दिशा में एक बल का अनुभव करती है, जो वस्तु द्वारा हटाए तरल के भार के बराबर होता है? SSC Online CPO SI (T-1) 7 जुलाई, 2017 (1-पाली)

  • बॉयल के नियम
  • चार्ल्स के नियम
  • आर्किमिडीज के सिद्धांत
  • पास्कल के नियम

दृढ़तांक निम्नलिखित में से किसका अनुपात है? SSC CGL, 2010

  • अनुदैर्ध्य प्रतिबल के साथ अनुदैर्ध्य विकृति
  • आयतन प्रतिबल के साथ आयतन विकृति
  • अपरूपण प्रतिबल के साथ अपरूपण विकृति
  • तनन प्रतिबल के साथ तनन विकृति

एक नदी में चलता हुआ जहाज समुद्र में आता है तब जहाज- [CDS 2004]

  • का स्तर पहले जितना होगा
  • थोड़ा ऊपर आएगा
  • थोड़ा नीचे आएगा
  • ऊपर या नीचे होगा जो उसमें पड़े हुए भार पर निर्भर करता है।

एक मनुष्य द्वारा भूमि पर लगाया गया दबाव सबसे अधिक कब होता है? [CDS 2010]

  • जब यह नीचे भूमि पर लेट जाता है।
  • जब वह एक पैर की पादांगुलि पर खड़ा होता है।
  • जब वह दोनों पादों को भूमि पर सपाट रखकर खड़ा होता है।
  • उपर्युक्त सभी समान दबाव उत्पन्न करते हैं।

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- यदि केशिकत्व की परिघटना नहीं होती, तो- [I.A.S. (Pre) 2012]
कथन:
1. किरोसीन लैंप का उपयोग मुश्किल हो जाता।
2. कोई मृदु पेय का उपभोग करने के लिए स्ट्रॉ का प्रयोग नहीं कर पाता।
3. स्याही सोख पत्र काम करने में विफल हो जाता।
4. बड़े पेड़, जिन्हें हम अपने चारों ओर देखते हैं, पृथ्वी पर नहीं उगते।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं-

  • केवल 1, 2 और 3
  • केवल 1, 3 और 4
  • केवल 2 और 4
  • 1, 2, 3 और 4

वर्षा की बूँद की गोलाकार आकृति का कारण है- 39th B.P.S.C.(Pre) 1994 / Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2005 / Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2002 / I.A.S. (PRE) 1997 / U.P.P.C.S. (PRE) 2005 / Uttarakhand Lower Sub. (PRE) 2010

  • द्रव का घनत्व
  • पृष्ठ तनाव
  • वायुमंडलीय दाब
  • गुरुत्व

एक भारहीन गुब्बारे में 200 ग्राम जल भरा गया है। इसका जल में भार होगा- U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2014

  • शून्य
  • 100 ग्राम
  • 200 ग्राम
  • 400 ग्राम

तेल जल के तल पर फैल जाता है, क्योंकि- U.P.P.C.S. (Pre) 1994 / U.P.P.C.S. (GIC) 2010

  • तेल, जल की अपेक्षा अधिक घना है।
  • तेल, जल की अपेक्षा कम घना है।
  • तेल का पृष्ठ तनाव, पानी से अधिक है।
  • तेल का पृष्ठ तनाव, पानी से कम है।

पानी के एक गिलास में एक बर्फ का टुकड़ा तैर रहा है। जब बर्फ पिघलती है, तो पानी के स्तर पर क्या प्रभाव होगा? M.P.P.C.S. (Pre) 2008

  • बढ़ेगा
  • कम होगा
  • उतना ही होगा
  • पहले बढ़ेगा फिर कम होगा

यदि साबुन के दो भिन्न-भिन्न व्यास के बुलबुलों (bubbles) को एक नली द्वारा एक-दूसरे के संपर्क में लाया जाए, तो क्या घटित होगा? R.A.S./R.T.S. (Pre) 2007

  • दोनों बुलबुलों का आकार वही रहेगा।
  • छोटा बुलबुला और छोटा व बड़ा बुलबुला और बड़ा हो जाएगा।
  • सामान्य आकार प्राप्त करने के लिए छोटा बुलबुला बड़ा व बड़ा बुलबुला छोटा हो जाएगा।
  • दोनों बुलबुले संपर्क में आते ही फट जाएंगे।

एक केशनली में जल की अपेक्षा एक तरल अधिक ऊँचाई तक चढ़ता है, तो इसका कारण है- R.A.S./R.T.S. (Pre) 2007

  • तरल, जल की अपेक्षा अधिक श्यान (Viscous) है।
  • तरल का ताप जल की अपेक्षा अधिक है।
  • तरल का पृष्ठ तनाव जल की अपेक्षा कम है।
  • तरल का पृष्ठ तनाव जल की अपेक्षा ज्यादा है।

लोहे की सुई पानी की सतह पर किस कारण से तैरती रहती है? U.P.P.C.S. (Pre) 2012

  • पानी के उत्प्लावन के कारण
  • पृष्ठ तनाव के कारण
  • श्यानता के कारण
  • गुरुत्वाकर्षणीय बल के कारण

ऑटोमोबाइल के हाइड्रोलिक ब्रेक के कार्य करने का सिद्धांत है- Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003

  • आर्किमिडीज का सिद्धांत
  • न्यूटन के गति का नियम
  • बरनौली का सिद्धांत
  • पास्कल का नियम

निम्नलिखित में से किस एक के लिए केशिकत्व एकमात्र कारण नहीं है? I.A.S. (Pre) 1999

  • स्याही का सोखना
  • भूमिगत जल का ऊपर चढ़ना
  • सूती कपड़े पर जल की बूँद का फैलना
  • पौधे की जड़ों से जल का इसके पर्णसमूह की ओर बढ़ना

कड़े जाड़े में झील की सतह हिमशीतित हो जाती है, किंतु उसके तल में जल द्रव अवस्था में बना रहता है। यह किस कारण से होता है? I.A.S. (Pre) 2011

  • बर्फ ऊष्मा की कुचालक है।
  • झील की सतह और वायु का तापमान एक-सा होने के कारण ऊष्मा की कोई हानि नहीं होती।
  • जल का घनत्व 4°C पर अधिकतम होता है।
  • इस संदर्भ में उपर्युक्त (a), (b) तथा (c) कथनों में से कोई भी सही नहीं है।

नीचे दिए हुए चार छिद्रों वाले एक फव्वारे के चित्र पर ध्यान दीजिए – फव्वारे के कौन से छिद्र से पानी अधिकतम दूरी तक फेंका जाएगा? I.A.S. (Pre) 1994 

  • 4
  • 3
  • 2
  • 1

मिट्टी का तेल पानी के ऊपर इसलिए तैरता है, क्योंकि- Uttarakhand Lower Sub. (Pre) 2010

  • उसका घनत्व पानी के घनत्व से अधिक होता है।
  • उसका घनत्व पानी के घनत्व से कम होता है।
  • उसका घनत्व पानी के घनत्व के बराबर होता है।
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं

समुद्र में प्लवन करते हुए आइसबर्ग का कितना भाग समुद्र की सतह से ऊपर होता है? U.P.P.C.S. (Pre) 2005

  • 1/9
  • 1/10
  • 1/6
  • 1/4

एक तरल किसी सिलिंडराकार पाइप में धारारेखीय रीति से बह रहा है। पाइप के अक्ष वाले खंड में प्रवाह की परिच्छेदिका (प्रोफाइल) होगा- U.P.P.C.S. (Pre) 2003

  • परवलयिक
  • आयताकार
  • अतिपरवलयिक
  • दीर्घवृत्ताकार

निम्न में से कौन-सा पेट्रोलियम परिष्करण का उपोत्पाद है? U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013

  • पेट्रोल
  • चारकोल
  • कोयला
  • एस्फाल्ट

शीतकाल में जब झील की ऊपरी सतह का पानी बर्फ में बदल जाता है फिर भी जलीय जंतु जीवित रहते हैं, क्योंकि- U.P.P.C.S. (Pre) 2005

  • वे बर्फ में साँस ले सकते हैं।
  • उनके अंदर काफी मात्रा में ऑक्सीजन संचित रहती है।
  • उनके शरीर की बनावट इस प्रकार की है कि वे ऑक्सीजन के बिना भी रह सकते हैं।
  • पानी का घनत्व 4°C पर सबसे अधिक होता है, जिससे बर्फ की ऊपरी सतह के नीचे पानी रहता है।

नैनो द्रव्यों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण गुण होता है- R.A.S./R.T.S. (Pre) 2013

  • बल
  • घर्षण
  • दाब
  • तापमान

जल का अधिकतम घनत्व होता है- U.P.P.C.S. (Mains) 2015

  • 373 केल्विन पर
  • 277 केल्विन पर
  • 273 केल्विन पर
  • 269 केल्विन पर

बादलों के वायुमंडल में तैरने का कारण है उनका कम- I.A.S. (Pre) 1995

  • ताप
  • वेग
  • दाब
  • घनत्व

हवाई जहाज से यात्रा करते समय पेन से स्याही निकलने लगती है- U.P.P.C.S. (Pre) 1992

  • वायुदाब में कमी के कारण
  • वायुदाब में वृद्धि के कारण
  • स्याही के आयतन में वृद्धि के कारण
  • अत्यधिक भार के कारण

वस्तु की मात्रा बदलने पर अपरिवर्तित रहेगा- U.P.P.C.S. (Pre) 1992

  • आयतन
  • भार
  • द्रव्यमान
  • घनत्व

मथने के पश्चात क्रीम का दूध से पृथक हो जाने का कारण है- Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013

  • गुरुत्वाकर्षण बल
  • ससंजक बल
  • अपकेंद्रीय बल
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं

एक ही पदार्थ से बने चार तार, जिनकी विमाएं नीचे दी गई हैं, अलग-अलग बार एक ही भार से खींचे जाते हैं। उनमें से किस एक में अधिकतम दैर्ध्यवृद्धि होगी? I.A.S. (Pre) 2007

  • 1 मी. लंबाई और 2 mm व्यास वाला तार
  • 2 मी. लंबाई और 2 mm व्यास वाला तार
  • 3 मी. लंबाई और 1.5 mm व्यास वाला तार
  • 1 मी. लंबाई और 1 mm व्यास वाला तार

किस ताप पर पानी का घनत्व अधिकतम होता है? U.P.P.C.S. (Mains) 2008 / 42nd B.P.S.C. (Pre) 1998 / 43rd B.P.S.C. (Pre) 1999 / R.A.S./R.T.S. (PRE) 1992

  • 4°C
  • 0°C
  • -4°C
  • -8°C

साबुन के बुलबुले के अंदर का दाब- U.P.P.C.S. (Pre) 1995 / U.P.P.C.S. (Mains) 2014

  • वायुमंडलीय दाब से अधिक होता है।
  • वायुमंडलीय दाब से कम होता है।
  • वायुमंडलीय दाब के बराबर होता है।
  • वायुमंडलीय दाब का आधा होता है।

लोहे की कील पारे पर क्यों तैरती है, जबकि वह पानी में डूब जाती है- U.P.P.C.S. (Pre) 1994 / I.A.S. (PRE) 2002

  • लोहे की पारे से रासायनिक क्रिया की प्रवृत्ति पानी की तुलना में कम होने के कारण।
  • लोहे का भार पानी से अधिक है तथा पारे से कम।
  • लोहे का घनत्व पानी से अधिक है तथा पारे से कम।
  • पारा पानी से भारी है।

जब किसी झील की तली से उठकर वायु बुलबुला ऊपरी सतह तक आएगा, तो उसका आकार- I.A.S. (P.C.S) 1996

  • बढ़ जाएगा
  • घट जाएगा
  • यथावत बना रहेगा
  • चपटा होकर तश्तरीनुमा हो जाएगा

पानी के 4°C पर शरीर तैरता है, यदि तापमान 100°C हो जाए, तो- M.P.P.C.S. (Pre) 1999

  • शरीर डूब जाएगा।
  • कोई परिवर्तन नहीं होगा।
  • कुछ अधिक भाग पानी में डूबेगा।
  • अधिक आसानी से तैरेगा।

समुद्र में नदी की अपेक्षा तैरना आसान होता है, क्योंकि- U.P. Lower Sub. (Pre) 2002

  • समुद्री जल नमकीन होता है।
  • समुद्री जल गहरा होता है।
  • समुद्री जल भारी होता है।
  • समुद्री जल हल्का होता है।

एक सुई पानी में डूब जाती है, जबकि लोहे से बना जहाज पानी पर तैरता है क्योंकि- U.P. Lower Sub. (Spl) (Pre) 2004

  • सुई की नोक नुकीली होती है।
  • जहाज सपाट होता है।
  • जहाज एक शक्तिशाली इंजन द्वारा चलाया जाता है।
  • सुई का आपेक्षिक घनत्व उसके द्वारा हटाए हुए पानी के आपेक्षिक घनत्व से अधिक होता है।

बैरोमीटर पठन में अचानक गिरावट हो जाने से निम्नलिखित में से कौन-सी एक मौसम दशा इंगित होती है? I.A.S. (Pre) 2001 / U.P.P.C.S. (Pre) 1996

  • तूफानी मौसम
  • प्रशांत मौसम
  • शीत एवं शुष्क मौसम
  • उष्ण एवं उज्जवल मौसम

जब कुएँ से पानी की बाल्टी को ऊपर खींचते हैं, तो हमें महसूस होता है कि बाल्टी- U.P.P.C.S. (Pre) 2009

  • पानी की सतह से ऊपर भारी हो गई है।
  • पानी की सतह से ऊपर हल्की हो गई है।
  • पानी से बाहर आकर स्थिरता खो बैठी है।
  • पानी से बाहर आकर उसके द्रव्यमान (Mass) में वृद्धि हुई है।

निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व सबसे पहले कृत्रिम रूप से उत्पादित किया गया था? Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013

  • नेप्ट्यूनियम
  • प्लूटोनियम
  • फ्रेंसियम
  • टेक्नीशियम

बत्ती वाले स्टोव में किरोसिन का बत्ती में ऊपर चढ़ने का कारण है- R.A.S./R.T.S. (Pre) 1997

  • परासरण
  • विसरण
  • पृष्ठ तनाव
  • जीवद्रव्य संकुचन

ताप बढ़ने के साथ द्रव की श्यानता- Uttarakhand P.C.S (Pre) Exam. 2016

  • बढ़ती है।
  • घटती है।
  • अपरिवर्तित रहती है।
  • द्रव की प्रकृति के अनुसार बढ़ या घट सकती है।

कथन (A): जब कोई जहाज नदी से निकलकर सागर में प्रवेश करता है, तो वह कुछ ऊपर उठ जाता है।
कारण (R): सागर के जल का घनत्व नदी के जल के घनत्व से अधिक है।
U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002 / U.P.P.C.S. (Pre) 2003 / U.P. Lower Sub. (PRE) 2004 / U.P.P.C.S. (PRE) 1992

  • (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
  • (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
  • (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
  • (A) गलत है, परंतु (R) सही है।

स्थित विज्ञान निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? M.P.P.C.S.(Pre) 2012

  • गतिमान स्थिति
  • विश्राम की स्थिति
  • मानसिक स्थिति
  • आँकड़ों का अध्ययन
physics- Fluid Mechanics #4