Updated on 08/06/26 by Maananjay MahatoShare on WhatsApp

Science

केल्विन मान से मानव शरीर का सामान्य ताप है I.A.S. (Pre) 1995

  • 280
  • 290
  • 300
  • 310

वायुमंडल हमारे ऊपर बहुत अधिक दबाव डालता है, परंतु हम इसका अनुभव नहीं करते हैं, क्योंकि U.P.P.C.S. (Pre) 2010

  • हमारा रक्त वायुमंडल के दबाव से कुछ अधिक दबाव डालता है।
  • हम इसके अभ्यस्त हैं।
  • हमारी हड्डियां काफी मजबूत हैं और इस दबाव को सहन कर सकती हैं।
  • हमारे सिर का सतही क्षेत्रफल बहुत छोटा है।

जब किसी बोतल में पानी भरा जाता है और उसे जमने दिया जाता है, तो बोतल टूट जाती है, क्योंकि U.P.P.C.S. (Pre) 1995 / I.A.S. (Pre) 1994

  • पानी जमने पर फैलता है।
  • बोतल हिमांक पर सिकुड़ती है।
  • बोतल के बाहर का तापक्रम अंदर से ज्यादा होता है।
  • पानी गर्म करने पर फैलता है।

तेज हवा वाली रात्रि में ओस नहीं बनती, क्योंकि 40th B.P.S.C. (Pre) 1995

  • वाष्पीकरण की दर तेज होती है।
  • हवा में नमी कम होती है।
  • तापमान ऊँचा रहता है।
  • आकाश साफ नहीं होता है।

किसी बिंदु पर फॉरेनहाइट तापक्रम सेंटीग्रेड तापक्रम का दोगुना होता है? R.A.S./R.T.S. (Pre) 1997

  • -6.7°C
  • -12.3°C
  • 12.3°C
  • 160°C

साफ मेघरहित रातों की तुलना में मेघाछन्न रातें अपेक्षाकृत गर्म होती हैं, क्योंकि बादल I.A.S. (Pre) 2001

  • ठंडी लहरों को आसमान से पृथ्वी तक उतरने से रोकते हैं।
  • पृथ्वी से छोड़ी गई ऊष्मा को परावर्तित करते हैं।
  • ऊष्मा बनाते हैं और इसे पृथ्वी की ओर विकिरित करते हैं।
  • वायुमंडल से ऊष्मा का अवशोषण करते हैं और इसे पृथ्वी की ओर भेजते हैं।

शीत प्रकोष्ठ में भंडारित फल अधिक समय तक चलते हैं, क्योंकि I.A.S. (Pre) 2013

  • सूर्य की रोशनी नहीं पड़ने दी जाती है।
  • पर्यावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की सांद्रता बढ़ा दी जाती है।
  • श्वसन की दर घटा दी जाती है।
  • आर्द्रता बढ़ जाती है।

शीशे की छड़ जब भाप में रखी जाती है, इसकी लंबाई बढ़ जाती है, परंतु इसकी चौड़ाई U.P.P.C.S. (Pre) 1994

  • घटती है
  • अप्रभावित रहती है
  • बढ़ती है
  • अव्यवस्थित होती है

कितने डिग्री पर सेंटीग्रेड एवं फॉरेनहाइट तापक्रम समान रहते हैं? M.P.P.C.S. (Pre) 1995, 1994

  • 100 डिग्री
  • 80 डिग्री
  • -32 डिग्री
  • -40 डिग्री

हाइड्रोजन से भरा हुआ पॉलिथीन का गुब्बारा पृथ्वी के स्थल से छोड़ा जाता है। वायुमंडल में ऊंचाई पर जाने से I.A.S. (Pre) 2003

  • गुब्बारे के आमाप में कमी आएगी।
  • गुब्बारा चपटा होकर चक्रिका प्रकार के आकार में आएगा।
  • गुब्बारे के आमाप में वृद्धि होगी।
  • गुब्बारे का आमाप व आकार पहले समान ही रहेगा।

एक विशेष दिन व समय में चुरु में 48°C व शिमला में 24°C तापमान था। सभी रूपों में समान धातु के दो प्यालों में पानी, चुरु में 95°C व शिमला में 71°C पर रखा गया। दोनों में से कौन-सा प्याला कमरे के तापमान पर पहले पहुंचा? R.A.S./R.T.S. (Pre) 2008

  • चुरु में रखा प्याला
  • शिमला में रखा प्याला
  • दोनों प्याले कमरे के तापमान पर एक ही समय पहुंचे।
  • परिणाम प्राप्त करने के लिए आंकड़े पर्याप्त नहीं हैं।

यदि किसी गैस का आयतन 27°C पर संपीडित मूल का आधा रह जाए, तो उसे किस ताप तक गर्म किया जाए कि पुनः मूल आयतन प्राप्त कर सके? I.A.S. (Pre) 1994

  • 327°C
  • 600°C
  • 54°C
  • 300°C

कितना तापमान होने पर पाठ्यांक सेल्सियस और फॉरेनहाइट तापमापियों में एक ही होंगे? U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003, U.P.P.C.S. (Mains) 2015, I.A.S. (Pre) 1993, M.P.P.C.S. (Pre) 1995, 1994

  • -40
  • 212
  • 40
  • 100

निम्न में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है? I.A.S. (Pre) 2003

  • तापमान के बढ़ने पर वायु में ध्वनि का वेग बढ़ता है।
  • वायु में ध्वनि वेग दाब पर निर्भर नहीं करता है।
  • आर्द्रता के बढ़ने पर वायु में ध्वनि वेग कम हो जाता है।
  • आयाम तथा आवृत्ति के परिवर्तन से वायु में ध्वनि वेग प्रभावित नहीं होता।

कथन (A): तांबे के एक टुकड़े को तथा कांच के एक टुकड़े को एक ही तापमान पर गर्म किया गया। उसके बाद स्पर्श करने पर तांबे का टुकड़ा कांच के टुकड़े की अपेक्षा अधिक गर्म लगता है।
कारण (R): तांबे का घनत्व कांच के घनत्व से अधिक होता है। I.A.S. (Pre) 2001

  • (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
  • (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
  • (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
  • (A) गलत है, परंतु (R) सही है।

जब सीले बिस्कुटों को थोड़ी देर के लिए फ्रिज के अंदर रखा जाता है, तो वह कुरकुरे हो जाते हैं, क्योंकि U.P.P.C.S. (Pre) 2009

  • ठंड से अतिरिक्त नमी बाहर आ जाती है।
  • फ्रिज के अंदर आर्द्रता कम होती है इसलिए अतिरिक्त नमी अवशोषित हो जाती है।
  • फ्रिज के अंदर आर्द्रता अधिक होती है इसलिए अतिरिक्त नमी अवशोषित हो जाती है।
  • फ्रिज के अंदर दाब अधिक होता है जिससे अधिक नमी बाहर आने में मदद मिलती है।

नीचे एक अभिकथन (कथन) दिया गया है और उसका कारण भी दिया गया है- Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012
कथन (A): ऊँचाई वाले स्थानों में भोजन पकाने के लिए उसमें नमक मिलाया जाता है।
कारण (R): ऊँचाई वाले स्थानों में तापमान कम होता है।

  • (A) और (R) दोनों सत्य हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
  • (A) और (R) दोनों सत्य हैं, किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  • (A) सत्य है, किंतु (R) भ्रामक है।
  • (A) भ्रामक है, किंतु (R) सत्य है।

मिट्टी के घड़े में निम्न में से किस क्रिया के कारण जल ठंडा रहता है? U.P.P.C.S. (Pre) 2012

  • द्रवण
  • वाष्पीकरण
  • ऊर्ध्वपातन
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं

स्वचालित इंजनों हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा एक हिमरोधी के तौर पर प्रयुक्त होता है? U.P.P.C.S. (Spl) (Pre) 2008 / U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010

  • एथेनॉल
  • एथिलीन ग्लाइकॉल
  • मिथेनॉल
  • प्रोपिल एल्कोहॉल

ठंड के दिनों में, लोहे के गुटके और लकड़ी के गुटके को प्रातः काल में छुए तो लोहे का गुटका ठंडा लगता है, क्योंकि Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003

  • लोहे के गुटके का ताप लकड़ी के गुटके से कम होता है।
  • लकड़ी की तुलना में लोहा ऊष्मा का अच्छा चालक है।
  • लकड़ी की तुलना में लोहा ऊष्मा काखराब चालक है।
  • लोहे का टुकड़ा लकड़ी से भारी होता है।

कमरे में रखे रेफ्रिजरेटर का दरवाजा खोलकर- [39th B.P.C.S. (Pre) 1994]

  • आप कमरे को कुछ डिग्री ठंडा कर सकते हैं
  • आप इसको रेफ्रिजरेटर के तापमान तक ठंडा कर सकते हैं।
  • आप अंततः कमरे को थोड़ा गर्म कर सकते हैं।
  • आप कमरे को न तो गर्म न ठंडा कर सकते हैं।

ग्रीष्मकाल में ऐसी ऊष्मा का अनुभव होता है, जब मौसम- [U.P.P.C.S. (Pre) 2003]

  • अपक्क होता है।
  • तीक्ष्ण होता है।
  • झुलसाने वाला होता है।
  • उमस वाला होता है।

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
कथन (A): यदि फ्रीजर पर बर्फ इकट्ठी होती है, तो रेफ्रिजरेटर में शीतलन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है।
कारण (R): बर्फ एक दुर्बल चालक है। [U.P.P.C.S.(Pre) 2010]

  • (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
  • (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
  • (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
  • (A) गलत है, परंतु (R) सही है।

ठंडे देशों में पारा के स्थान पर अल्कोहल को तापमापी द्रव के रूप में वरीयता दी जाती है, क्योंकि [U.P.P.C.S. (Pre) 1997]

  • अल्कोहल का द्रवांक निम्नतर होता है।
  • अल्कोहल ऊष्मा का बेहतर संचालक होता है।
  • अल्कोहल पारा से अधिक सस्ता होता है।
  • अल्कोहल का विश्व उत्पादन पारा से अधिक होता है।

कथन (A): तापमान में वृद्धि के साथ, ग्लिसरीन की श्यानता बढ़ जाती है।
कारण (R): तापमान में वृद्धि अणुओं की गतिज ऊर्जा को बढ़ा देती है। [I.A.S. (Pre) 2002]

  • (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
  • (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
  • (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
  • (A) गलत है, परंतु (R) सही है।

यदि एक श्रृंग और इसके क्रमागत गत के मध्य दूरी L है, तो तरंगदैर्ध्य होगी: RRB Group-D 16-11-2018 (Shift-I)

  • L
  • 2L
  • 3L
  • L/2

एम.आर.आई. मशीन में निम्न में से किसका प्रयोग किया जाता है? SSC एफ.सी.आई. परीक्षा, 2012

  • ध्वनि तरंग
  • एक्स-किरण
  • पराश्रव्य तरंग
  • चुंबकीय तरंग

निम्नलिखित में से कौन-सी तरंगें ध्रुवित की जा सकती हैं? SSC संयुक्त हायर सेकण्डरी 10+2 स्तरीय परीक्षा, 2014

  • वायु में ध्वनि तरंगें
  • एक धागे पर अनुदैर्ध्य तरंगें
  • एक धागे पर अनुप्रस्थ तरंगें
  • प्रकाश तरंगें

किसी लहर की उस लहर की यात्रा की दिशा के लंबवत प्रति इकाई क्षेत्र में ऊर्जा के हस्तांतरण की दर को कहते हैं। SSC CHSL 24 January 2017

  • हस्तक्षेप
  • शोधन
  • तीव्रता
  • विवर्तन

एक्स किरणों (एक्स-रे) का प्रयोग किसलिए किया जा सकता है? SSC संयुक्त स्नातक स्तरीय Tier-1 परीक्षा, 2015

  • जमीन के नीचे सोने का पता लगाने के लिए।
  • बहुमूल्य पत्थरों और हीरों में खराबी का पता लगाने के लिए।
  • हृदय रोग का पता लगाने के लिए।
  • धातु को काटने और वेल्डिंग करने के लिए।

न्यूनतम पारगम्य शक्ति वाली किरण कौन-सी है? SSC संयुक्त स्नातक स्तरीय Tier-1 परीक्षा, 2015

  • बीटा किरण
  • गामा किरण
  • एक्स-किरण
  • अल्फा किरण

अवरक्त तरंगों की तरंगदैर्घ्य ….. से छोटी होती है। SSC (JE) 02 March 2017

  • दृश्य प्रकाश
  • पराबैंगनी तरंगें
  • X-किरणें
  • रेडियो तरंगें

निम्नलिखित में से किन वैद्युत चुम्बकीय तरंगों का संसूचन थर्मोपाइल का उपयोग करके किया जा सकता है? SSC (JE) 04 March 2017

  • पराबैंगनी प्रकाश तरंगें
  • अवरक्त तरंगें
  • सूक्ष्म तरंगें
  • रेडियो तरंगें

दूरदर्शन चैनल की विशिष्टता है- SSC संयुक्त स्नातक स्तरीय Tier-1 परीक्षा, 2013

  • प्रेषित संकेत की आवृत्ति
  • प्रेषित संकेत का वेग
  • दूरदर्शन स्क्रीन के भौतिक आयाम
  • चित्र नलिका का आकार

प्रेशर कुकर से भाप निकलने के दौरान सीटी क्यों बजती है? U.P.P.C.S. (Pre) 2003

  •  भाप खाने को शीघ्रता से पका देती है।
  • जल निरंतर तापमान पर खोल जाता है।
  • बढ़ा हुआ दाब क्वथनांक को बढ़ा देता है।
  • भाप का अपव्यय नहीं होता।

रेफ्रिजरेटर में खाद्य पदार्थ ताजा रखने हेतु सुरक्षित तापमान है- U.P.P.C.S. (Pre) 2007

  • 4°C
  • 8°C
  • 0°C
  • 10°C

माना कि औसत तापमान सेंटीग्रेड (C) तथा फॉरेनहाइट (F) हो। यदि C तथा F का संबंध F = 9/5 C + 32 हो, तो C तथा F का संबंध होगा- U.P.P.C.S. (Mains) 2016

  • F = 9/5 C + 32
  • F = 5/9 C + 32
  • F = 2C + 32
  • C = 5/9 (F – 32)

नीचे एक अभिकथन (कथन) दिया गया है जिसके बाद उसका कारण दिया गया है- Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012
कथन (A): प्रेशर कुकर में एबोनाइट का हत्था (हैंडिल) लगा होता है।
कारण (R): एबोनाइट मजबूत होता है।

  • (A) और (R) दोनों सत्य हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
  • (A) और (R) दोनों सत्य हैं, किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  • (A) सत्य है, किंतु (R) भ्रामक है।
  • (A) भ्रामक है, किंतु (R) सत्य है।

निम्न कथनों पर विचार कीजिए I.A.S. (Pre) 2003
कथन:
1. 100°C पर भाप तथा 100°C पर उबलते जल में ऊष्मा की मात्रा एक समान होती है।
2. बर्फ की संगलन गुप्त ऊष्मा तथा जल की वाष्पन गुप्त ऊष्मा बराबर होती है।
3. वातानुकूलक में कक्ष वायु में वाष्पित्र कुंडली में ऊष्मा का निष्कर्षण होता है तथा द्रवणित्र कुंडली पर ऊष्मा का निरसन होता है।
इनमें से कौन-सा से कथन सही है हैं?

  • 1 और 2
  • 2 और 3
  • केवल 2
  • केवल 3

कथन (A): कृष्ण छिद्र एक ऐसा खगोलीय अस्तित्व है, जिसे दूरबीन से नहीं देखा जा सकता।
कारण (R): कृष्ण छिद्र पर गुरुत्वीय क्षेत्र इतना प्रबल होता है कि यह प्रकाश को भी बच निकलने नहीं देता। U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001

  • (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
  • (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
  • (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
  • (A) गलत है, परंतु (R) सही है।

यदि किसी तरंग की आवृत्ति दोगुनी हो जाती है तो उसकी तरंगदैर्ध्य होगी- RRB Group-D 25-09-2018 (Shift-I)

  • मूल का तीन गुना
  • मूल का दो गुना
  • मूल का एक तिहाई
  • मूल का आधा

लंगर डालकर रोकी हुई नाव लहरों से हिल रही है, जिनके तरंगों का ऊपरी सिरा 100 मीटर अलग है। तरंग के ऊपरी सिरों का वेग 25 m/s है। नाव को हिलने की आवृत्ति क्या है? RRB Group-D 15-11-2018 (Shift-I)

  • 635 Hz
  • 0.25 Hz
  • 25 Hz
  • 100 Hz

तरंग, चाल, आयाम, तरंगदैर्ध्य और आवृत्ति सभी को कहा जाता है? RRB Group-D 15-11-2018 (Shift-I)

  • तरंग के रासायनिक गुण
  • तरंग की विशेषताएँ
  • तरंग के घटक
  • तरंग के कार्य

किसी अनुदैर्ध्य तरंग में लगातार दो संपीडन और दो लगातार विरलीकरण प्रक्रियाओं के बीच की दूरी को क्या कहा जाता है? RRB ALP & TEC (31-08-18 Shift-III)

  • पदार्थ
  • तरंगदैर्ध्य
  • परिमाण
  • ऊर्जा

एक तरंग का वेग v, आवृत्ति f और तरंगदैर्ध्य λ है- RRB Group-D 10-12-2018 (Shift-I) / RRB JE 23-05-2019 (Shift-I)

  • v = 1/fλ
  • v = fλ
  • v = λ/f
  • v = f/λ

एक माध्यम में एक ध्वनि तरंग की तरंगदैर्ध्य कितनी है, जिसकी आवृत्ति 840 Hz और गति 380 m/s है? RRB Group-D 04-12-2018 (Shift-II)

  • 0.45 m
  • 5.45 m
  • 1.45 m
  • 2.45 m

निम्नलिखित में से कौन सा कथन ध्वनि तरंगों और प्रकाश तरंगों के बारे में सही है? RRB Group-D 12-12-2018 (Shift-II)

  • दोनों अनुप्रस्थ तरंगें हैं।
  • दोनों अनुदैर्ध्य तरंगें हैं।
  • ध्वनि तरंगें अनुप्रस्थ होती हैं और प्रकाश तरंगें अनुदैर्ध्य होती हैं।
  • ध्वनि तरंगें अनुदैर्ध्य होती हैं और प्रकाश तरंगें अनुप्रस्थ होती हैं।

….. एक मात्रा है जो एक तरंग की प्रकृति का वर्णन नहीं करती है। RRB Group-D 05-11-2018 (Shift-III)

  • ऊँचाई
  • तरंग दैर्ध्य
  • तरंग गति
  • आवृत्ति

ध्वनि तरंग 339 m/s की गति से यात्रा करती है। यदि इसकी तरंग दैर्ध्य 1.5 cm है, तो तरंग की आवृत्ति क्या होगी? RRB Group-D 26-10-2018 (Shift-III)

  • 226 Hz
  • 2260 Hz
  • 226000 Hz
  • 22600 Hz

एक ध्वनि स्रोत 400 Hz आवृत्ति और 2.5 m तरंग दैर्ध्य की तरंगें भेजता है। ध्वनि तरंगों की चाल क्या होगी? RRB Group-D 05-12-2018 (Shift-II)

  • 100 m/s
  • 10 m/s
  • 1000 m/s
  • 10000 m/s

ध्वनि तरंगों की गति 700 m/s है। ध्वनि तरंगें 7 km की यात्रा करने में कितना समय लेगी? RRB Group-D 04-10-2018 (Shift-II)

  • 10 s
  • 100 s
  • 50 s
  • 5 s

किसी ध्वनि तरंग की आवृत्ति n और आवर्तकाल T के बीच क्या संबंध है? RRB JE 27-05-2019 (Shift-I)

  • n = 1/T²
  • n = T
  • n = 1/T
  • n = T²

निम्नलिखित में से कौन सी एक अनुप्रस्थ तरंग नहीं है? RRB Group-D 05-11-2018 (Shift-II)

  • प्रकाश तरंग
  • रेडियो तरंग
  • विद्युत चुंबकीय तरंग
  • ध्वनि तरंग

यदि दो क्रमिक शीर्षों के बीच की दूरी L है, तो उनकी तरंगदैर्ध्य को व्यक्त किया जा सकता है – RRB Group-D 24-09-2018 (Shift-I)

  • L/4 द्वारा
  • L/2 द्वारा
  • 2L द्वारा
  • L द्वारा

रेडियो द्वारा उत्पादित ध्वनि ….. से बढ़ती है। RRB Group-D 22-09-2018 (Shift-III)

  • आयाम बढ़ने
  • तरंग दैर्ध्य बढ़ने
  • आवृत्ति बढ़ने
  • पिच बढ़ने

निम्न में से किन तरंगों में संपीडन और विरलन प्रक्रिया शामिल है? RRB Group-D 15-11-2018 (Shift-II)

  • अनुदैर्ध्य तरंग
  • प्रकाश तरंग
  • विद्युतचुम्बकीय तरंग
  • अनुप्रस्थ तरंग

किसी माध्यम में एक कण 2.5 सेकंड में 40 कंपन पूर्ण करता है तो तरंग की आवृत्ति …… होगी। RRB Group-D 17-09-2018 (Shift-III)

  • 16 Hz
  • 8 Hz
  • 50 Hz
  • 25 Hz

आवृत्ति और कालावधि में क्या संबंध है? RRB Group-D 10-12-2018 (Shift-I)

  • T = u
  • T = 1 + u
  • T = 1 × u
  • T = 1/u

एक तरंग के गति की गहराई को इसका ….. कहा जाता है? RRB Group-D 15-11-2018 (Shift-II)

  • आवृत्ति
  • विस्थापन
  • परिमाण
  • आयाम

निम्नलिखित में किसकी वेधन क्षमता अधिक है? R.R.B. जम्मू (A.S.M.) परीक्षा, 2004 / R.R.B. कोलकाता (A.S.M.) परीक्षा, 2008, 2010

  • अल्फा-किरणें
  • बीटा किरणें
  • गामा किरणें
  • न्यूट्रॉन

एक तरंग की आवृत्ति 120 Hz है यदि तरंग की चाल 480 मी./से. हो, तो उसकी तरंगदैर्ध्य होगी: R.R.B. जम्मू (A.S.M.) परीक्षा, 2004

  • 2 मीटर
  • 4 मीटर
  • 3 मीटर
  • 8 मीटर

तरंग का आयाम…. होता है। RRB Group-D 05-12-2018 (Shift-III)

  • तरंग की एक समयावधि में तरंग द्वारा तय की गई दूरी
  • माध्यम के कणों द्वारा मध्य स्थान के किसी भी तरफ तय की गई अधिकतम दूरी
  • 1 सेकंड में तरंग द्वारा तय की गई दूरी
  • 1 तरंग लंबाई के बराबर की दूरी

इन्फ्रारेड किरणें (Infra-red rays) क्या हैं? RRB NTPC Stage Ist 05-04-2016 (Shift-III)

  • अनुदैर्ध्य तरंगें
  • अनुप्रस्थ तरंगें
  • यांत्रिक तरंगें
  • विद्युतचुम्बकीय तरंगें

मनुष्य के लिए सबसे हानिकारक विकिरण है: D.M.R.C. परीक्षा, 2002

  • अल्फा किरणें
  • बीटा किरणें
  • गामा किरणें
  • पराबैंगनी किरणें

ध्वनि के संचरण के दौरान माध्यम में कणों के उच्च घनत्व का क्षेत्र ……. कहलाता है। RRB Group-D 16-11-2018 (Shift-I)

  • विरलन
  • अनुनाद
  • संपीडन
  • दोलन

निम्न में से किस ध्वनि तरंग में तरंगदैर्ध्य सर्वाधिक लम्बी होगी? RRB Group-D 01-12-2018 (Shift-II)

  • 100 Hz की आवृत्ति वाली तरंग
  • 200 Hz की आवृत्ति वाली तरंग
  • 300 Hz की आवृत्ति वाली तरंग
  • 400 Hz की आवृत्ति वाली तरंग

विद्युत चुंबकीय तरंगों में से कौन-सा तरंगदैर्ध्य सबसे लंबा है? R.R.B. बंगलौर (GG) परीक्षा, 2006

  • 3.66 × 103 मी.
  • 3.66 × 10⁻² मी.
  • 1.74 × 10⁻¹⁰ मी.
  • 2.4 × 10⁻² मी.

निम्नलिखित में किसकी भेदन क्षमता अधिक है? R.R.B. चंडीगढ़ (T.C.) परीक्षा, 2002

  • अल्फा किरणें
  • बीटा किरणें
  • गामा किरणें
  • न्यूट्रॉन

500 Hz आवृत्ति का स्रोत 0.4 m तरंगदैर्ध्य की तरंगें उत्सर्जित करता है। तरंग को 600 m की दूरी तय करने में कितना समय लगेगा? RRB Group-D 05-12-2018 (Shift-III)

  • 9 s
  • 6 s
  • 3 s
  • 12 s

किसी माध्यम में घनत्व के एक दोलन को पूरा करने में लगने वाला समय को क्या कहते हैं? RRB Group-D 16-11-2018 (Shift-II)

  • तरंग का दोलन
  • तरंग का समय काल
  • तरंग की आवृत्ति
  • तरंग में आने-जाने की गति

‘X’ किरणें पार नहीं कर सकती: R.R.B. चेन्नई (T.C./C.C.) परीक्षा, 2001

  • लकड़ी को
  • मानव अस्थि को
  • मांस को
  • त्वचा को

डॉक्टरों द्वारा ठोस वस्तुओं को भेदने हेतु एवं हवाई अड्डों में किस तरंग का प्रयोग किया जाता है? RRB NTPC 12-04-2016 (Shift-III) Stage Ist

  • ध्वनि तरंग
  • एक्स-रे
  • इलेक्ट्रो मैग्नेटिक
  • यांत्रिकी

निम्नलिखित में से किस विद्युत चुंबकीय तरंग की तरंग दैर्ध्य सबसे कम होती है? RRB NTPC Stage Ist 03-04-2016 (Shift-II)

  • रेडियो तरंग
  • इन्फ्रारेड तरंग
  • एक्स-किरणें
  • गामा किरण

निम्नलिखित में से कौन-सा किसी ध्वनि तरंग के प्रति इकाई समय में किए गए दोलनों की संख्या है? RRB JE 01-06-2019 (Shift-I)

  • आवर्तकाल
  • आयाम
  • तरंग दैर्ध्य
  • आवृत्ति

एक स्रोत 0.3 सेकंड में 40 शिखर (क्रेस्ट) और 40 गर्त (ट्रफ) बनाता है। तरंग की आवृत्ति ज्ञात करें। RRB Group-D 27-11-2018 (Shift-III)

  • 120.40 Hz
  • 300 Hz
  • 133.33 Hz
  • 100 Hz

एक स्रोत 0.4 सेकंड में 20 तरंग शिखर (क्रेस्ट) और तरंग गर्त (ट्रफ) उत्पन्न करता है। तरंग की आवृत्ति ज्ञात करें। RRB Group-D 03-12-2018 (Shift-III)

  • 10 Hz
  • 510 Hz
  • 80 Hz
  • 50 Hz

वास्तविक रूप से एक्स-रे होते हैं: R.R.B. रांची (A.S.M.) परीक्षा, 2006

  • धीमी गति के इलेक्ट्रॉन
  • तेज गति के इलेक्ट्रॉन
  • विद्युत चुंबकीय तरंगें
  • धीमी गति के न्यूट्रॉन

एक तरंग की चाल 200 मी./से. है तथा तरंगदैर्ध्य 1/2 मीटर है तरंग की आवृत्ति होगी- R.R.B. गोरखपुर (E.S.M.) परीक्षा, 2009

  • 400 मी./से.
  • 370 मी./से.
  • 80 मी./से.
  • 110 मी./से.

एक रेडियो स्टेशन 819 किलो हर्ज की आवृत्ति पर प्रसारण करता है। रेडियो तरंग की तरंगदैर्ध्य है: R.R.B. कोलकाता (GG) परीक्षा, 2002

  • 3.66 × 10² मी.
  • 3.66 × 10² मी.
  • 1.74 × 10⁻¹⁰ मी.
  • 2.4 × 10⁻² मी.

आवृत्ति ….. में प्रकट की जाती है और दर्शाता है कि घटना प्रति सेकंड दोहराई जाती है। RRB Group-D 05-11-2018 (Shift-I)

  • ओम
  • डेसीबल
  • एम्पीयर
  • हर्ट्ज

सबसे कम तरंग लंबाई वाली किरणें हैं: R.R.B. चेन्नई (A.S.M.) परीक्षा, 2001

  • X किरणें
  • अल्फा किरणें
  • बीटा किरणें
  • गामा किरणें

जब कोई तरंग एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाती है, तो वह परिवहन करती है: R.R.B. इलाहाबाद (C.C.) परीक्षा, 2008

  • पदार्थ का
  • ऊर्जा का
  • द्रव्यमान का
  • कुछ नहीं

सूर्य द्वारा उत्सर्जित हानिकारक विकिरण है/हैं- RRB Group-D 25-09-2018 (Shift-I)

  • गामा किरणें
  • पराबैंगनी विकिरण
  • अवरक्त विकिरण
  • अल्फा किरणें

एक ओर बन्द तथा दूसरी ओर से खुली एक पाइप देगी- R.R.B. गोरखपुर (E.S.M.) परीक्षा, 2003

  • सभी हार्मोनिक्स
  • सभी सम हार्मोनिक्स
  • सभी विषम हार्मोनिक्स
  • कोई हार्मोनिक्स नहीं

एक टी.वी. सेट को संचालित करने के लिए टी.वी. रिमोट कंट्रोल, निम्नलिखित में से किसका उपयोग करता है? R.R.B. गुवाहाटी (सुपरवाइजर) परीक्षा, 2005

  • प्रकाश तरंगों का
  • ध्वनि तरंगों का
  • सूक्ष्म तरंगों का
  • रेडियो तरंगों का

निम्नलिखित विद्युत चुंबकीय तरंगों में किसकी तरंगदैर्ध्य अधिकतम होती है? R.R.B. महेन्द्रघाट (T.C./C.C.) परीक्षा, 2007

  • X-किरणों की
  • γ-किरणों की
  • पराबैंगनी किरणों की
  • अवरक्त किरणों की

जब किसी तालाब के शांत जल में पत्थर फेंका जाए तो तालाब में जल के पृष्ठ पर उठने वाली लहरें होती हैं- एस.एस.सी. संयुक्त हायर सेकण्डरी 10+2 स्तरीय परीक्षा, 2013

  • अनुदैर्ध्य
  • अनुप्रस्थ
  • अनुदैर्ध्य और अनुप्रस्थ दोनों
  • लहरें पैदा नहीं होती

मैग्नाट्रॉन वाल्व का उपयोग …… के उत्पादन में किया जाता है। SSC (JE) 01 March 2017

  • रेडियो तरंगें
  • X-किरणें
  • गामा किरणें
  • सूक्ष्म तरंगें

ब्लैक बॉडी किसकी विकिरण को अवशोषित कर सकती है? SSC संयुक्त हायर सेकण्डरी 10+2 स्तरीय परीक्षा, 2011

  • केवल निम्न तरंगदैर्ध्य
  • केवल मध्यवर्ती तरंगदैर्ध्य
  • केवल उच्च तरंगदैर्ध्य
  • सभी तरंगदैर्ध्य

आवृत्ति का एस.आई. मात्रक क्या है? SSC ऑनलाइन स्नातक स्तरीय T-1 9 अगस्त, 2017, 3-पाली, SSC C.P.O. परीक्षा, 2015

  • न्यूटन
  • वाट
  • फैरड
  • हर्ट्ज

निम्नलिखित में से किन वैद्युत चुम्बकीय तरंगों का संसूचन बिंदु संपर्क डायोड का उपयोग करके किया जा सकता है? SSC (JE) 04 March 2017

  • पराबैंगनी प्रकाश तरंगें
  • सूक्ष्म तरंगें
  • अवरक्त तरंगें
  • रेडियो तरंगें

नाभिकों के रेडियोएक्टिव क्षय के दौरान निम्नलिखित में से कौन सी वैद्युत चुम्बकीय तरंगें उत्पन्न होती हैं? SSC (JE) 03 March 2017

  • गामा किरणें
  • पराबैंगनी तरंगें
  • सूक्ष्म तरंगें
  • रेडियो तरंग

निम्नलिखित में से कौन सा विद्युत चुम्बकीय तरंगों का गुण नहीं है? SSC CGL 09 August 2017

  • विद्युत चुम्बकीय तरंगें व्यतिकरण तथा विवर्तन नहीं दिखाती हैं।
  • विद्युत तथा चुंबकीय क्षेत्र एक दूसरे के लंबरूप होते हैं।
  • विद्युत चुम्बकीय तरंगें अनुप्रस्थ तरंगें होती हैं।
  • विद्युत चुम्बकीय तरंगों को आगे बढ़ने के लिए किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होती।

500 m/s की चाल से यात्रा करने वाली तरंग की आवृत्ति 20 Hz है। समयांतराल होगा। RRB Group-D 05-10-2018 (Shift-II)

  • 4 s
  • 25 s
  • 0.05 s
  • 0.04 s

जल उपचार में पराबैंगनी किरणों का प्रयोग किस रूप में किया जा सकता है? SSC संयुक्त स्नातक स्तरीय Tier-1 परीक्षा, 2013

  • जल अपघटक
  • रोगाणुनाशक
  • उत्प्रेरक
  • अवक्षेपक

तरंगों का तीव्रता अनुपात 25 : 9 है। उनके आयाम का अनुपात क्या होगा? SSC संयुक्त हायर सेकण्डरी 10+2 स्तरीय परीक्षा, 2015

  • 50 : 18
  • 5 : 3
  • 3 : 5
  • 25 : 9

निम्नलिखित में से किन वैद्युत चुम्बकीय तरंगों के संसूचन के लिए गीगर ट्यूब का उपयोग किया जाता है? SSC (JE) 03 March 2017

  • गामा किरणें
  • पराबैंगनी तरंगें
  • सूक्ष्म तरंगें
  • रेडियो तरंगें

तरंग की आवृत्ति (f) और आवर्तकाल (T) के बीच उचित संबंध कौन सा है? SSC (JE) 03 March 2017

  • f / T = 1
  • f + T = 1
  • f – T = 1
  • f × T = 1

कैथोड किरणें होती हैं- SSC MTS- 2017

  • केवल द्रव्यमान
  • केवल आवेश
  • द्रव्यमान तथा आवेश दोनों
  • न तो द्रव्यमान और न ही आवेश

एक्स-रे की खोज किसने की थी? SSC टेक्सटाइल परीक्षा, 2009

  • बैकेरल
  • रोएंटजन
  • मैरी क्यूरी
  • वान लू

एक्स-रे के संबंध में निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा विकल्प सही नहीं है? SSC CGL 29 August 2016

  • इसमें कम भेदन क्षमता होती है
  • यह प्रकाश की गति से चलती है
  • यह परावर्तित या अपवर्तित दोनों हो सकती हैं
  • फोटोग्राफी की प्लेट को प्रभावित कर सकती हैं

खतरे के सिग्नल लाल होते हैं, जबकि आंख पीले के प्रति अधिक संवेदी होती है, क्योंकि- SSC संयुक्त स्नातक स्तरीय Tier-1 परीक्षा, 2012

  • पीले की अपेक्षा लाल में अवशोषण कम होता है, अतः लाल काफी दूर से दृश्य होता है
  • लाल की अपेक्षा पीले प्रकाश में प्रकीर्णन कम होता है।
  • लाल प्रकाश का तरंगदैर्ध्य पीले प्रकाश से अधिक होता है
  • उपर्युक्त में से कोई भी नहीं

एक्स-किरणें किस प्रकार की तरंगें हैं? SSC संयुक्त हायर सेकण्डरी 10+2 स्तरीय परीक्षा, 2013

  • अनुदैर्ध्य
  • अनुप्रस्थ
  • विद्युत चुंबकीय
  • प्रत्यास्थ

निम्न में से कौन सा आवृत्ति के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित विद्युत चुम्बकीय विकिरणों का सही क्रम है? SSC (JE) 01 March 2017

  • सूक्ष्म तरंगें < दृश्य प्रकाश < एक्स-रे < दीर्घ रेडियो तरंगें
  • एक्स-रे < सूक्ष्म तरंगें < दृश्य प्रकाश < दीर्घ रेडियो तरंगें
  • दीर्घ रेडियो तरंगें < सूक्ष्म तरंगें < दृश्य प्रकाश < एक्स-रे
  • दीर्घ रेडियो तरंगें < एक्स-रे < दृश्य प्रकाश < सूक्ष्म तरंगें

निम्नलिखित में से किस तरंग की आवृत्ति सबसे अधिक है? SSC CPO 01 July 2017

  • रेडियो
  • अवरक्त
  • सूक्ष्म तरंगें
  • गामा किरण

रेडियो तरंगों के संचरण के लिए प्रयुक्त वायुमंडल का स्तर है- SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008, SSC संयुक्त स्नातक स्तरीय Tier-1 परीक्षा, 2013, SSC संयुक्त हायर सेकण्डरी 10+2 स्तरीय परीक्षा, 2013, SSC स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008

  • वर्णमंडल
  • क्षोभमंडल
  • आयनमंडल
  • समतापमंडल

0.3 m की तरंगदैर्ध्य वायु में उत्पन्न होती है और यह 300 m/s की गति से यात्रा करती है। यह किस प्रकार की तरंग होगी? SSC संयुक्त हायर सेकण्डरी 10+2 स्तरीय परीक्षा, 2014

  • श्रव्य तरंग
  • अवश्राविकी तरंग
  • पराश्रव्य तरंग
  • सूक्ष्म तरंग

किस प्रकार का विद्युत चुम्बकीय विकिरण ऑक्सीजन को ओजोन में परिवर्तित कर देता है? SSC (JE) 02 March 2017

  • गामा किरणें
  • अंतरिक्ष किरणें
  • अवरक्त किरणें
  • पराबैंगनी किरणें

किसी तरंग की प्रबलता उसके निम्नलिखित में से किसके अनुपात में होती है? SSC CGL 07 September 2016

  • आयाम
  • आयाम का वर्ग
  • आयाम का वर्गमूल
  • आयाम का घन

किसकी तरंगदैर्ध्य की सीमा 400 nm से 700 nm तक होती है? SSC (JE) 02 March 2017

  • X-किरणें
  • दृश्य प्रकाश
  • सूक्ष्म तरंगें
  • रेडियो तरंगें

एक्स-किरणों के तरंगदैर्ध्य को मापने के लिए कौन-से उपकरण का प्रयोग किया जाता है? SSC संयुक्त स्नातक स्तरीय Tier-1 परीक्षा, 2013

  • ब्रैग स्पेक्ट्रोमीटर
  • द्रव्यमान स्पेक्ट्रोमीटर
  • जी.एम. काउंटर
  • साइक्लोट्रॉन

मानव शरीर में विकिरण (एक्स-किरणों या गामा-किरणों आदि) के कारण हुई क्षति को किसमें मापा जाता है? SSC संयुक्त स्नातक स्तरीय Tier-1 परीक्षा, 2014

  • रोएंटजन
  • क्यूरी
  • रैड
  • रेम

कैथोड किरण होती है- SSC Steno. (C & D) -2012

  • अल्फा कणों की स्ट्रीम
  • इलेक्ट्रॉन की स्ट्रीम
  • विद्युत चुंबकीय तरंग
  • विकिरण

किसी सिग्नल के तरंग रूप का अध्ययन किसके द्वारा किया जा सकता है? SSC मल्टीटास्किंग परीक्षा, 2013

  • स्पेक्ट्रममापी
  • कैथोड किरण दोलनदर्शी (ऑसिलोस्कोप)
  • p-n जंक्शन डायोड
  • स्वरमापी / सोनोमीटर

भूकंपी तरंगों को …….. उपकरण द्वारा रिकॉर्ड किया जाता है। SSC CHSL 18 March 2018

  • भूकंप लेखी
  • ओडोग्राफ
  • आइसोग्राफ
  • लिथोग्राफ

रेडियो की ट्यूनिंग के लिए प्रयुक्त घटक मूलत: एक …….. होता है। SSC CGL 03 September 2016

  • प्रतिरोधक
  • संधारित्र
  • प्रेरक
  • ट्रांसफॉर्मर

पराबैंगनी किरणों में ऊर्जा किसकी अपेक्षा अधिक होती है? SSC सेक्शन परीक्षा, 2006

  • अवरक्त किरणों
  • गामा किरणों
  • एक्स-किरणों
  • अंतरिक्षी किरणों

निम्नलिखित किरण युग्मों में से कौन-सी, प्रकृति में विद्युतचुम्बकीय होती हैं? [NDA 2010]

  • बीटा किरणें एवं गामा किरणें
  • कैथोड किरणें एवं एक्स-किरणें
  • अल्फा किरणें एवं बीटा किरणें
  • एक्स-किरणें एवं गामा किरणें

जब एक्स-किरणें उत्पादित होती हैं, तो- [NDA 2010]

  • लक्ष्य पर ऊष्मा उत्पन्न होती है
  • लक्ष्य पर ऊष्मा अवशोषित होती है
  • लक्ष्य का ताप स्थिर रहता है
  • लक्ष्य पर चमकीला प्रकाश देखा जाता है

एक टीवी सेट को चलाने के लिए निम्नलिखित में से किस एक का टीवी रिमोट नियंत्रण इकाई द्वारा प्रयोग किया जाता है- I.A.S. (Pre) 2000, U.P.P.C.S. (Mains) 2013

  • प्रकाश तरंगें
  • ध्वनि तरंगें
  • सूक्ष्म तरंगें
  • रेडियो तरंगें

जब टी.वी. का स्विच ऑन किया जाता है, तो- U.P.P.C.S. (Pre) 2007

  • श्रव्य और दृश्य दोनों एक साथ शुरू होते हैं।
  • श्रव्य तुरन्त सुनाई देता है लेकिन दृश्य बाद में दिखाई देता है, क्योंकि दृश्य को कुछ अभ्यास समय चाहिए।
  • दृश्य तुरन्त प्रारम्भ हो जाता है लेकिन श्रव्य बाद में सुनाई देता है, क्योंकि ध्वनि प्रकाश की अपेक्षा कम वेग से चलती है।
  • यह T.V. के ब्रान्ड पर निर्भर करता है।

एक राडार जो शत्रु के वायुयान की उपस्थिति का पता लगाता है, प्रयोग करता है- Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002

  • प्रकाश तरंगें
  • रेडियो तरंगें
  • ध्वनि तरंगें
  • कर्णातीत तरंगें

निम्न में से कौन-सी यांत्रिक तरंग है? Uttarakhand P.C.S. (Pre) Exam. 2016

  • रेडियो तरंगें
  • एक्स तरंगें
  • प्रकाश तरंगें
  • ध्वनि तरंगें

सी.टी. स्कैन करने में प्रयोग में लाई जाती है- U.P.P.C.S. (Mains) 2011

  • अवरक्त किरणें
  • पराश्रव्य तरंगें
  • दृश्य प्रकाश
  • एक्स-किरण

एक रेडियो स्टेशन से 30 मीटर बैंड पर प्रसारण प्राप्त होता है। इस स्टेशन द्वारा प्रेषित वाहक तरंगों की आवृत्ति है- R.A.S./R.T.S. (Pre) 1993

  • 10 KHz
  • 100 KHz
  • 10 MHz
  • 100 MHz

निम्न में से किसकी तरंग लंबाई सबसे अधिक होती है? R.A.S./R.T.S. (Pre) 1996

  • इन्फ्रारेड
  • एक्स-किरणें
  • दृष्टिगोचर प्रकाश
  • रेडियो तरंगें

निम्नलिखित में से किस एक प्रकार की तरंगों का प्रयोग रात्रि दृष्टि उपकरण में किया जाता है? I.A.S. (Pre) 2009

  • रेडियो तरंग
  • सूक्ष्म तरंग
  • अवरक्त तरंग
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं

कौन-सी तरंगें शून्य में संचरण नहीं कर सकतीं? M.P.P.C.S. (Pre) 2000

  • प्रकाश
  • ऊष्मा
  • ध्वनि
  • इलेक्ट्रोमैग्नेटिक

दूरसंचार के लिए प्रयुक्त तरंगें हैं- U.P.P.C.S. (Mains) 2013

  • दृश्य प्रकाश
  • इन्फ्रारेड
  • अल्ट्रावायलेट
  • माइक्रोवेव

टेलीविजन ग्राही के दूरस्थ नियंत्रण में किस प्रकार की वैद्युत चुंबकीय विकिरण प्रयोग में लाई जाती है? U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2010, U.P.P.C.S. (Pre) 2002, 2010, 2013, JHARKHAND P.C.S. (PRE) 2013, R.A.S./R.T.S. (PRE) 2018

  • दृश्य
  • पराबैंगनी
  • अवरक्त
  • उपयुक्त में से कोई नहीं

कॉस्मिक किरणों के संबंध में निम्न कथनों में से कौन सा सही नहीं है? U.P.P.C.S. (Pre) 2005

  • ये विद्युत चुंबकीय तरंगें होती हैं।
  • उनकी तरंगदैर्ध्य बहुत छोटी होती है।
  • ये बहुत अधिक ऊर्जा वाले आवेशित कणों से बनी होती है।
  • वे सूर्य से उत्पन्न होती है।

टेलीविजन दर्शक डिश एंटीना प्रयुक्त करते हुए बरसात में उपग्रह सिग्नल नहीं प्राप्त करते क्योंकि- U.P.P.C.S. (Pre) Exam. 2017
कारण:
1. एंटीना छोटे होते हैं।
2. वर्षा की बूंदें रेडियो तरंगों की ऊर्जा अवशोषित करती हैं।
3. वर्षा की बूंदें रेडियो तरंगों की ऊर्जा की ‘मूल’ दिशा को विचलित करती हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा सही हैं?

  • केवल 1
  • केवल 1 और 2
  • केवल 2 और 3
  • 1, 2 और 3

दूरदर्शन प्रसारण में, चित्र संदेशों का संचरण होता है- R.A.S./R.T.S. (Pre) 2012

  • आयाम मॉडुलन द्वारा
  • आवृत्ति मॉडुलन द्वारा
  • कला मॉडुलन द्वारा
  • कोण मॉडुलन द्वारा

क्रिस्टल की संरचना जानने के लिए निम्न में से किसको प्रयोग में लाया जाता है? R.A.S./R.T.S. (Pre) 1997-98

  • गामा किरणें
  • एक्स-किरणें
  • UV किरणें
  • दृश्य प्रकाश

आंतों के रोगों के निदान में निम्न किरणों का उपयोग किया जाता है- 43rd B.P.S.C. (Pre) 1999

  • X-किरण
  • α-किरण
  • β-किरण
  • γ-किरण

कथन (A): रेडियो तरंगें चुंबकीय क्षेत्र में बंकित हो जाती हैं।
कारण (R): रेडियो तरंगों की प्रकृति विद्युत चुंबकीय हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा सही हैं? I.A.S. (Pre) 2008

  • (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
  • (A) और (R) दोनों सही हैं, किंतु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
  • (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
  • (A) गलत है, परंतु (R) सही है।

जब समतापमंडल में ओजोन का अवक्षय होता है, तो पृथ्वी के धरातल पर पतित विकिरण की तरंगदैर्ध्य कितनी होती है? I.A.S. (Mains) 1993

  • 10⁻¹⁰ m
  • 10⁻⁷ m
  • 10⁻² m
  • 10² m

कॉस्मिक किरणें- 56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015

  • आवेशित कण हैं।
  • अनावेशित कण हैं।
  • आवेशित तथा अनावेशित दोनों हो सकती हैं।
  • उपयुक्त में से कोई नहीं

एफ.एम. प्रसारण सेवा में प्रयुक्त होने वाले आवृत्ति बैंड का परास होता है- R.A.S./R.T.S. (Pre) 2013

  • 109 से 139 मेगाहर्ट्ज के मध्य
  • 54 से 75 मेगाहर्ट्ज के मध्य
  • 76 से 87 मेगाहर्ट्ज के मध्य
  • 88 से 108 मेगाहर्ट्ज के मध्य

टेलीविजन प्रसारणों में श्रव्य संकेतों को प्रेषित करने के लिए प्रयुक्त तकनीक है- U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl)(Pre) 2010

  • आयाम आरोपण
  • स्पंद संकेत आरोपण
  • आवृत्ति आरोपण
  • समय विस्तार आरोपण

दो उत्तरोत्तर श्रृंग (Successive crests) अथवा दो उत्तरोत्तर गर्त (Successive troughs) के बीच की दूरी को क्या कहते हैं? 45th B.P.S.C. (Pre) 2002

  • आयाम (Amplitude)
  • तरंगदैर्ध्य (Wavelength)
  • आवृत्ति (Frequency)
  • इनमें से कोई नहीं

रेडियो तरंगों के विक्षेपण के लिए वायुमंडल के निम्नलिखित स्तरों में से कौन-सा स्तर उत्तरदायी है? U.P. Lower Sub. (Pre) 1998

  • क्षोभमंडल
  • मध्यमंडल
  • समतापमंडल
  • आयनमंडल
physics- Waves #4