Updated on 09/06/26 by Maananjay MahatoShare on WhatsApp

science

यदि एक चुम्बक की छड़ को लम्बाई से चार टुकड़ों में काटा जाए, तो ध्रुवों की कुल संख्या होगी- HTET (I-V) 2011

  • दो
  • चार
  • आठ
  • छः

गुरुत्वाकर्षण बल की अनुपस्थिति में वस्तु का भार निम्न में से क्या होगा? BTET (I-V) 2013

  • भारहीन
  • अपेक्षाकृत ज्यादा भार
  • अपेक्षाकृत अल्प भार
  • इनमें से कोई नहीं

गुरुत्वाकर्षण बल, जिससे सूर्य, पृथ्वी को आकर्षित करता है। [I Grade school lecturer 2014]
a.वह उस बल से अधिक होता है, जिसके द्वारा पृथ्वी सूर्य को आकर्षित करती है।
b.वह उस बल से कम होता है, जिसके द्वारा पृथ्वी सूर्य को आकर्षित करती है।
c.वह उस बल के समान होता है, जिसके द्वारा पृथ्वी सूर्य को आकर्षित करती है।
d.वह बल, दोनों के बीच की दूरी के अनुसार बदलता है।

  • a व b
  • b व c
  •  a व c
  •  c व d 

यदि दो पिण्डों का द्रव्यमान आधा कर दिया जाए, तो उनके बीच लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल हो जाएगा: [PTET-2011]

  • दोगुना
  • चार गुना
  • चौथाई
  • आधा

यदि किसी प्रकार सूर्य तथा पृथ्वी के बीच की दूरी दोगुनी हो जाए, तो उनके बीच लगने वाले गुरुत्वाकर्षण बल का माप हो जाएगा: [UPTET, Feb. 2014]

  • दोगुना
  • आधा
  • चार गुना
  • चौथाई

पृथ्वी के किस भाग पर g का मान अधिकतम होता है? Haryana Auction Recorder 2016

  • भूमध्य रेखा
  • ध्रुवों
  • मकर रेखा
  • सभी जगह समान

यदि किसी पिण्ड को पृथ्वी से 11.2 किमी प्रति सेकण्ड के वेग से फेंका जाए तो पिण्ड……. Constable 2012

  • पृथ्वी पर कभी नहीं लौटेगा
  • 2 घण्टे बाद लौट जाएगा
  • 24 घण्टे बाद लौट जाएगा
  • कुछ निश्चित नहीं

पृथ्वी का पलायन वेग है? RPSI Exam 1998, Raj. Police 2013, Raj. IIIrd Gr. Teacher 2013

  • 15.0 Km/s
  • 21.1 Km/s
  • 7.0 Km/s
  • 11.2 Km/s

चन्द्रमा पर किसी वस्तु का भार पृथ्वी की तुलना में होगा? RPSC AEN 2013

  • आधा
  • 6 गुना कम
  • दुगुना
  • 6 गुना अधिक

G का मान क्या है?

  • 6.673 × 10⁻¹¹ Nm² kg⁻²
  • 6.637 × 10⁻¹² Nm² kg⁻²
  • 6673 × 10⁻¹¹ Nm² kg⁻²
  • 9.8 m/s⁻²

गुरुत्वाकर्षण के कारण दो चीज़ों के बीच में कौन सा बल होता है-

  • आकर्षण
  • विकर्षण
  • दोनों
  • कोई भी नहीं

गुरुत्वाकर्षण बल, जिससे सूर्य, पृथ्वी को आकर्षित करता है। [I Grade school lecturer 2014]
कथन:
(1) वह उस बल से अधिक होता है, जिसके द्वारा पृथ्वी सूर्य को आकर्षित करती है।
(2) वह उस बल से कम होता है, जिसके द्वारा पृथ्वी सूर्य को आकर्षित करती है।
(3) वह उस बल के समान होता है, जिसके द्वारा पृथ्वी सूर्य को आकर्षित करती है।
(4) वह बल, दोनों के बीच की दूरी के अनुसार बदलता है।

  • 1 और 2
  • 1 और 3
  • 2 और 3
  • 3 और 4

एक लिफ्ट 1 m/s² के नियत त्वरण के साथ नीचे आ रही है। 80 किग्रा का आदमी जो उस लिफ्ट में चढ़ता है, वह कितना हल्का महसूस करेगा? [Clerk (05/09/2019)]

  • 60 N
  • 20 N
  • 40 N
  • 80 N

दो निकायों के बीच गुरुत्वाकर्षण बल है- [Bihar Police Constable (22.10.2017)]

  • हमेशा प्रतिकारक
  • हमेशा आकर्षक
  • आकर्षक या प्रतिकारक हो सकता है
  • तटस्थ

गुरुत्वीय त्वरण ‘g’ का मान किसके समान घटता है? [Bihar Police Constable 15.10.2017]

  • आयाम
  • वजन
  • क्षैतिज विस्थापन
  • ऊँचाई

पीसा की ऐतिहासिक मीनार तिरछी होते हुए भी नहीं गिरती है, क्योंकि (RPSC LDC 2011), (RTET-2012)

  • इसके गुरुत्व केन्द्र से जाने वाली ऊर्ध्वाधर रेखा आधार से होकर जाती है।
  • इसके गुरुत्व केन्द्र से होकर जाने वाली ऊर्ध्वाधर रेखा आधार से होकर नहीं जाती है।
  • इसके पीछे ईश्वरीय प्रभाव है।
  • यह एक आश्चर्य है।

टेनिस की गेंद मैदान की अपेक्षा किसी पहाड़ी पर अधिक ऊँची उछलती है, क्योंकि RPSC 2004

  • पर्वतों पर वायुदाब अपेक्षाकृत कम होता है
  • पर्वतों पर गेंद हल्की हो जाती है
  • पर्वतों पर पृथ्वी का गुरुत्वीय त्वरण कम हो जाता है
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं

गैलीलियो के गिरते पिंड के नियम को और किस नाम से जाना जाता है? SSC Online स्नातक स्तरीय टी-1 8 अगस्त, 2017 (1-पाली)

  • गति का नियम
  • न्यूटन का पहला नियम
  • न्यूटन का दूसरा नियम
  • न्यूटन का तीसरा नियम

एक दोलन (पेंडुलम) की चन्द्रमा पर समय अवधि उसकी पृथ्वी पर समय अवधि के सापेक्ष————- SSC (JE) 27 Jan 2018

  • समान रहेगी
  • घटेगी
  • बढ़ेगी
  • कोई विकल्प सही नहीं है।

ऐसे पदार्थ जो घर्षण कम करते हैं……. कहलाते हैं। SSC Online स्नातक स्तरीय (T-1) 19 अगस्त, 2017 (2-पाली)

  • अनियमितताएं
  • स्नेहक
  • आसंजक
  • चिपचिपा

तेज गति से चलती हुई एक कार जब अचानक मुड़ती है, तो यात्री एक तरफ गिरने लगते हैं। ऐसा…………… के कारण होता है RRB NTPC (M & I) 15.12.2020 Shift-1

  • त्वरण
  • विस्थापन
  • वेग
  • जड़त्व

द्रव्यमान ‘m’ और वेग ‘v’ की गोली द्रव्यमान ‘M’ के लकड़ी के बड़े ब्लॉक में दागी जाती है। सिस्टम का अंतिम वेग क्या होगा? SSC संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2015

  • Mv/(m+M)
  • mv/(m+M)
  • (m+M)/M
  • (m+M)/m

चलती हुई बस जब अचानक ब्रेक लगाती है तो उसमें बैठे हुए यात्री आगे की दिशा में गिरते हैं। इसको किसके द्वारा समझाया जा सकता है? [NDA 2011]

  • सापेक्षता सिद्धांत
  • न्यूटन का पहला नियम
  • न्यूटन का दूसरा नियम
  • न्यूटन का तीसरा नियम

एक पिण्ड ऊर्ध्वाधर दिशा में ऊपर प्रक्षेपित किया जाता है तथा यह पुनः धरातल पर गिरता है। इसकी स्थितिज ऊर्जा- [NDA 2010]

  • धरातल पर अधिकतम होगी
  • सर्वाधिक ऊँचाई पर अधिकतम होगी
  • वापसी यात्रा के दौरान अधिकतम होगी
  • धरातल तथा अधिकतम ऊँचाई दोनों पर अधिकतम होगी

यदि एक पिण्ड सरल आवर्त गति में गतिशील हो, तो वेग एवं त्वरण में कलान्तर (Phase Difference) कितना होगा? [NDA 2010]

  • 90°
  • 180°
  • 270°

सरल आवर्त गति में एक सरल लोलक के लिए, निम्नलिखित कथनों में से कौन सही है? [NDA 2010]
1.माध्य स्थिति में गतिज ऊर्जा अधिकतम है।
2.माध्य स्थिति में स्थितिज ऊर्जा अधिकतम है।
3.माध्य स्थिति में त्वरण अधिकतम है।
केवल दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए

  • केवल 1
  • केवल 2
  • 1 और 3
  • 2 और 3

सरल आवर्ती गति कर रहे कण पर कार्यशील बल- [CDS 2010]

  • विस्थापन के अनुक्रमानुपाती होता है और माध्य स्थिति से दूर निर्देशित होता है।
  • विस्थापन के अनुक्रमानुपाती होता है और माध्य स्थिति की ओर निर्देशित होता है।
  • विस्थापन के अनुक्रमानुपाती होता है और माध्य स्थिति की ओर निर्देशित होता है।
  • विस्थापन के व्युत्क्रमानुपाती होता है और माध्य स्थिति से दूर निर्देशित होता है।

एक व्यक्ति का द्रव्यमान पृथ्वी पर 72 किग्रा है। चन्द्रमा की सतह पर g का मान 1/6 है। चन्द्रमा पर व्यक्ति का द्रव्यमान होगा: [HTET, Feb. 2014]

  • 12 किग्रा.
  • 120 किग्रा.
  • 72 किग्रा.
  • 432 किग्रा.

पृथ्वी के केन्द्र पर किसी पिण्ड का भार है- [UPTET, June 2013]

  • शून्य
  • अनन्त
  • ध्रुवों पर भार से थोड़ा कम
  • विषुवत रेखा पर भार से थोड़ा कम

यदि पृथ्वी का व्यास वर्तमान मान का दोगुना हो जाए तथा द्रव्यमान अपरिवर्तित रहे, तो किसी पिण्ड का भार पृथ्वी की सतह पर होगा: [PTET-2011]

  • 8वाँ भाग
  • चौथा भाग
  • आधा
  • कोई परिवर्तन नहीं

लिफ्ट में एक लड़के का आभासी भार उसके वास्तविक भार से अधिक होता है जब लिफ्ट जा रही है: [BTET-2011]

  • एक नियत वेग से नीचे की ओर
  • एक नियत वेग से ऊपर की ओर
  • एक नियत त्वरण से नीचे की ओर
  • एक नियत त्वरण से ऊपर की ओर

यदि किसी इलेक्ट्रॉन और फोटॉन का समान तरंगदैर्घ्य हो तो उनका निम्नलिखित में से क्या समान होगा? SSC CGL 09 September 2016

  • वेग
  • रैखिक संवेग
  • कोणीय संवेग
  • ऊर्जा

कौन-से संपर्क बल के कारण वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन आता है? SSC Online C.P.O.S.I. (T-1) 7 जुलाई, 2017 (1-पाली)

  • चुंबकीय बल
  • घर्षण बल
  • पेशीय बल
  • स्थिरविद्युत बल

एक वेग-समय ग्राफ की ढलान क्या दर्शाती है? SSC CHSL 03 February 2017

  • त्वरण
  • दूरी
  • गति
  • वेग

यदि वस्तु का त्वरण समान रूप से परिवर्तित हो रहा है, तो इसका अंतिम वेग ……… बराबर होता है। SSC Online CHSL (T-1) 6 मार्च, 2018 (1-पाली)

  • औसत वेग – प्रारंभिक वेग
  • 2 × औसत वेग – प्रारंभिक वेग
  • 2 × औसत वेग + प्रारंभिक वेग
  • औसत वेग + प्रारंभिक वेग

घर्षण निम्नलिखित में से किससे कम किया जा सकता है? SSC Online C.P.O.I.S. (T-1) 3 जुलाई, 2017 (2-पाली)
उपाय:
1. सतहों को चमकाकर
2. स्निग्धकारियों के प्रयोग से
3. स्पर्श के क्षेत्रफल को कम करके

  • केवल 1
  • केवल 2
  • केवल 1 तथा 2
  • सभी विकल्प सही हैं

वाहनों को सुरक्षित मोड़ लेने के लिए आवश्यक केंद्रीय बल प्रदान करने हेतु किसी घुमावदार सड़क के बाहरी किनारे को आंतरिक किनारे से ऊपर करने की प्रक्रिया को …….. कहते हैं। SSC CGL 08 August 2017

  • ढालू सड़क (सड़क की बैंकिंग)
  • सड़क की कॉर्नरिंग
  • सड़क को ऊँचा करना
  • सड़क की टेंपरिंग

किसी वस्तु की एकसमान सरल रेखीय गति के दौरान, समय के साथ ….. नियत रहता है। SSC Online स्नातक स्तरीय (T-1) 21 अगस्त, 2017 (2-पाली)

  • समय
  • वेग
  • त्वरण
  • दूरी

सरल आवर्त गति करने वाले (m) द्रव्यमान के कण और आवर्तकाल (T) के बीच उचित संबंध क्या है? जहाँ k स्थिरांक है। SSC (JE) 02 March 2017

  • T = 2π√(k/m)
  • T = 2π(m/k)²
  • T = 2π(k/m)²
  • T = 2π√(m/k)

18 किलोग्राम द्रव्यमान की कोई वस्तु 6 मीटर/सेकंड के वेग से गति कर रही है। इसका संवेग ज्ञात करें। एस.एस.सी. ऑनलाइन CHSL (T-1) 11 मार्च, 2018 (1-पाली)

  • 108
  • 4.5
  • 54
  • 9

चन्द्रमा पर वायुमण्डल अनुपस्थित है, क्योंकि: [PTET-2011]

  • यह पृथ्वी के निकट है
  • यह पृथ्वी की परिक्रमा करता है
  • इसका गुरुत्वीय त्वरण कम है
  • इसका गुरुत्वीय त्वरण अधिक है

हवा में लोहे और लकड़ी की समान भार की गेंद को समान ऊंचाई से गिराने पर- [U.P.P.C.S. (Pre) 1992]

  • पृथ्वी पर दोनों एक समय गिरेंगी।
  • एक पहले गिरेगी, एक बाद में गिरेगी।
  • लकड़ी की गेंद बाद में गिरेगी।
  • कुछ अंतराल में गिरेंगी।

प्रकृति के ज्ञात बलों को चार वर्गों में विभाजित किया जा सकता है, जैसे कि गुरुत्व, विद्युत चुंबकत्व, दुर्बल नाभिकीय बल और प्रबल नाभिकीय बल। उनके संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है? [I.A.S.(Pre) 2013]

  • गुरुत्व, चारों में सबसे प्रबल है।
  • विद्युत चुंबकत्व सिर्फ विद्युत आवेश वाले कणों पर क्रिया करता है।
  • दुर्बल नाभिकीय बल विघटनाभिकता का कारण है।
  • प्रबल नाभिकीय बल परमाणु के केंद्रक में प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों को धारित किए रखता है।

यदि पृथ्वी का द्रव्यमान वही रहे और त्रिज्या 1% कम हो जाए, तब पृथ्वी के तल पर g का मान- [I.A.S. (Pre) 1995]

  • 0.5% बढ़ जाएगा
  • 2% बढ़ जाएगा
  • 0.5% कम हो जाएगा
  • 2% कम हो जाएगा

‘पीसा’ (Pisa) की झुकी हुई मीनार गिर नहीं जाती है, क्योंकि- [U.P.P.C.S. (Pre) 2009]

  • वह शीर्ष भाग में पतली (Taper) हो गई है।
  • वह बड़े तल क्षेत्रफल को आच्छादित करती है।
  • इसका गुरुत्वाकर्षण केंद्र निम्नतम स्थिति में रहता है।
  • गुरुत्व केंद्र से जाने वाली ऊर्ध्वाधर लाइन (रेखा) तल के अंदर रहती है।

गुरुत्वाकर्षण बल के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? SSC GD Constable, 13/02/2019, Shift-II

  • न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण बल पर अपने शोध में केप्लर के सिद्धांतों पर भरोसा किया।
  • यह एक दूसरे के प्रति ब्रह्मांड की प्रत्येक वस्तु के आकर्षण के लिए जिम्मेदार बल है।
  • यह वस्तुओं के द्रव्यमान के उत्पाद के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
  • यह वस्तुओं के बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है।

निम्नलिखित में से g का मान क्या है? (g पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण उत्पन्न त्वरण है।) SSC CHSL, 17.10.2020, SHIFT-II

  • 7.8 m/s²
  • 6.7 m/s²
  • 9.8 m/s²
  • 5.2 m/s²

जब अन्तरिक्ष यान से पृथ्वी का परिक्रमण किया जाता है तो भारहीनता क्यों महसूस की जाती है? SSC CGL 08 September 2016

  • गतिहीनता
  • त्वरण
  • शून्य गुरुत्वाकर्षण
  • कक्षीय गति

‘m’ द्रव्यमान की एक वस्तु मुक्त रूप से किसी ऊँचाई से गिर रही है। गिरती हुई इस वस्तु के संबंध में निम्न में से कौन-सा विकल्प सत्य है? RRB NTPC (M & I) 15.12.2020 Shift-I

  • इसकी स्थितिज ऊर्जा और गतिज ऊर्जा दोनों कम हो जाती हैं।
  • इसकी स्थितिज ऊर्जा बढ़ जाती है और गतिज ऊर्जा कम हो जाती है।
  • इसकी स्थितिज ऊर्जा और गतिज ऊर्जा दोनों बढ़ जाती हैं।
  • इसकी स्थितिज ऊर्जा कम हो जाती है और गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है।

निम्नलिखित में से किस स्थान पर एक वस्तु का भार सर्वाधिक होता है? SSC CGL 11 August 2017

  • ध्रुव रेखा
  • भूमध्य रेखा
  • मकर रेखा
  • कर्क रेखा

निम्नलिखित में से किस स्थान पर गुरुत्वाकर्षण बल सबसे अधिक है? SSC CGL 08 August 2017

  • भूमध्य रेखा पर
  • कर्क रेखा पर
  • मकर रेखा पर
  • ध्रुव रेखा पर

यदि पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण g है तो ऐसा ग्रह जिसका द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान से आधा तथा त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या के बराबर हो, पर गुरुत्वीय त्वरण होगा। SSC CHSL 19 March 2018

  • g/2
  • 4g
  • 2g
  • g/4

शरीर का वह भाग जिस पर शरीर का समस्त भार केन्द्रित होता है, वह किस नाम से जाना जाता है? SSC CGL 28 August 2016

  • डेड सेंटर
  • सेंटर ऑफ मास
  • सेंटर ऑफ ग्रेविटी
  • सेंटर ऑफ मोशन

पृथ्वी का अपना वायुमंडल क्यों है? SSC CGL 27 August 2016

  • वायु
  • बादलों
  • गुरुत्वाकर्षण शक्ति
  • पृथ्वी के घूर्णन

गुरुत्वाकर्षण बल का परिमाण ….. के बराबर होता है। SSC CHSL 17 March 2018

  • द्रव्यमान तथा गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण के गुणनफल
  • द्रव्यमान तथा गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण के अनुपात
  • गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण तथा द्रव्यमान के अनुपात
  • द्रव्यमान तथा गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण के गुणनफल के व्युत्क्रमानुपाती

दो पिंडों के बीच गुरुत्वाकर्षण का बल उन दो पिंडों के बीच की दूरी के … होता है। SSC CHSL 16 March 2018

  • व्युत्क्रमानुपाती
  • वर्ग के समानुपाती
  • वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती
  • समानुपाती

यदि पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण g है तो ऐसा ग्रह जिसका द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान के बराबर तथा त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या से आधी हो, पर गुरुत्वीय त्वरण …… होगा। SSC CHSL 14 March 2018

  • 2g
  • g/4
  • g/2
  • 4g

निम्नलिखित में से कौन सा चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण के बारे में सही है? SSC CPO 05 July 2017

  • चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण = पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का 1/6 वाँ
  • चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण = मंगल के गुरुत्वाकर्षण का 1/6 वाँ
  • चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण = पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का 1/8 वाँ
  • चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण = मंगल के गुरुत्वाकर्षण का 1/8 वाँ

न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण के नियम के अनुसार दो वस्तुओं के बीच का बल …….. होता है। SSC CHSL 22 January 2017

  • उनके द्रव्यमान के गुणनफल के समानुपातिक
  • उनके बीच की दूरी के समानुपातिक
  • उनकी त्रिज्याओं के गुणनफल के समानुपातिक
  • बलों के गुणनफल के समानुपातिक

गुरुत्व की क्रिया के अंतर्गत मुक्त रूप से गिर रही वस्तु का भार- SSC FCI परीक्षा, 2012

  • अधिकतम होता है
  • न्यूनतम होता है
  • परिवर्ती होता है
  • शून्य होता है

गुरुत्वाकर्षण नियम की परिभाषा किसने की थी? SSC Section Officer Exam, 2006

  • न्यूटन
  • आर्किमिडीज
  • गैलीलियो
  • फैराडे

सार्वत्रिक गुरुत्वीय स्थिरांक का विमीय सूत्र कौन-सा है? SSC CHSL, 2013

  • M⁻¹L³T⁻²
  • M⁻¹L³T²
  • ML²T⁻²
  • M⁻²

लिफ्ट में मनुष्य का प्रत्यक्ष वजन वास्तविक वजन से कम कब रहता है? SSC CGL (Tier-1), 2015

  • जब लिफ्ट समान गति से नीचे आ रही हो।
  • जब लिफ्ट तेजी से ऊपर जा रही हो।
  • जब लिफ्ट तेजी से नीचे जा रही हो।
  • जब लिफ्ट समान गति से ऊपर जा रही हो।

जब गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव के अधीन परवलयिक पथ में जाने वाला विस्फोटक आवरण फटता है, तो उसके अंशों का द्रव्यमान केंद्र किस ओर संचालित होता है? SSC CHSL, 2015

  • पहले क्षैतिज और फिर परवलयिक पथ के साथ-साथ
  • ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर
  • मूल परवलयिक पथ के साथ-साथ
  • पहले ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फिर ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर

निम्नलिखित में से किस स्थान पर गुरुत्वाकर्षण बल सबसे अधिक है? SSC Online CGL (T-1) 8 August, 2017 (2-पाली)

  • भूमध्य रेखा पर
  • कर्क रेखा पर
  • मकर रेखा पर
  • ध्रुव रेखा पर

एक मकान की छत से भूमि की ओर एक पत्थर गिराया जाता है। उस पत्थर की गतिज (काइनेटिक) ऊर्जा अधिकतम कब होगी? SSC CHSL, 2011

  • उसे गिराने के तुरंत बाद
  • उसके आधी दूरी तक पहुंचने के बाद
  • भूमि पर पहुंचने के ठीक पहले
  • भूमि पर पहुंचने के बाद

जब कोई वस्तु पृथ्वी से चंद्रमा पर स्थानांतरित किया जाता है, तो……. SSC Online Stenographer, 14 Sept, 2017 (1-पाली)

  • इसका द्रव्यमान बढ़ता है
  • इसका वजन बढ़ता है
  • इसका द्रव्यमान घटता है
  • इसका द्रव्यमान अपरिवर्तित रहता है

कृत्रिम सैटेलाइट के अंदर व्यक्ति भारहीन महसूस करता है क्योंकि पृथ्वी के आकर्षण का बल- SSC CHSL, 2011

  • उस स्थान पर शून्य होता है
  • चंद्रमा के आकर्षण के बल द्वारा संतुलित होता है
  • अभिकेंद्र बल के समान होता है
  • सैटेलाइट के विशेष डिजाइन के कारण प्रभावहीन होता है।

वायुमंडलीय हवा पृथ्वी पर रखी जाती है- SSC CGL (Tier-1), 2011

  • गुरुत्व द्वारा
  • पवनों द्वारा
  • बादलों द्वारा
  • पृथ्वी के घूर्णन द्वारा

अंतरिक्ष यान, जो चक्कर लगा रहा है, से एक सेब छोड़ा जाता है, तो वह [U.P.P.C.S. (Pre) 2010]

  • पृथ्वी की ओर गिरेगा।
  • कम गति से गतिवान होगा।
  • अंतरिक्ष यान के साथ-साथ उसी गति से गतिवान होगा।
  • अधिक गति से गतिवान होगा।

कृत्रिम उपग्रह पृथ्वी से सुस्पष्टता से ट्रैक किया जा सकता है- [U.P.P.C.S. (Pre) Exam. 2017]

  • डॉप्लर प्रभाव द्वारा
  • राडार द्वारा
  • सोनार द्वारा
  • पल्सर द्वारा

लकड़ी, लोहे व मोम के समान आकार के टुकड़ों को समान ऊंचाई से पृथ्वी पर गिराया जाता है। कौन-सा टुकड़ा सर्वप्रथम पृथ्वी की सतह पर पहुंचेगा? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]

  • लकड़ी
  • मोम
  • लोहा
  • सभी साथ-साथ पहुंचेंगे

एक ऊंची इमारत से एक गेंद 9.8 मी/से² के समान त्वरण के साथ गिराई जाती है। 3 सेकंड बाद उसका वेग क्या होगा? [I.A.S. (Pre) 1998]

  • 9.8 मी./से.
  • 19.6 मी./से.
  • 29.4 मी./से.
  • 39.2 मी./से.

पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा कर रहा कृत्रिम उपग्रह इसलिए पृथ्वी पर नीचे नहीं गिरता क्योंकि पृथ्वी का आकर्षण [I.A.S. (Pre) 2011]

  • उतनी दूरी पर अस्तित्वहीन होता है।
  • चन्द्रमा के आकर्षण से निष्क्रिय हो जाता है।
  • उसकी नियमित चाल के लिए आवश्यक गति प्रदान करता है।
  • उसकी गति के लिए आवश्यक त्वरण प्रदान करता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण के बारे में सही है? SSC ऑनलाइन सी.पी.ओ.एस.आई. (T1) 5 जुलाई, 2017 (2-पाली)

  • चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण = पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का 1/6 वां
  • चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण = मंगल के गुरुत्वाकर्षण का 1/6 वां
  • चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण = पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का 1/8 वां
  • चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण = मंगल के गुरुत्वाकर्षण का 1/8 वां

व्यक्ति पृथ्वी की सतह की तुलना में चंद्रमा की सतह पर अधिक ऊंचा क्यों उछल सकता है? SSC CGL (Tier-1), 2015

  • चंद्रमा में गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण पृथ्वी की तुलना में कम होता है
  • चंद्रमा पृथ्वी से अधिक ठंडा होता है।
  • चंद्रमा की सतह खुरदुरी होती है
  • चंद्रमा का कोई वायुमंडल नहीं होता

चंद्रमा पर कोई अंतरिक्षयात्री नली की सहायता से नींबू का शर्बत क्यों नहीं पी सकता? SSC CGL (Tier-1), 2012

  • चंद्रमा पर घनत्व के कारण त्वरण कम है
  • चंद्रमा पर कोई वायुमंडल नहीं है
  • चंद्रमा पर नींबू के शर्बत का त्वरित वाष्पीकरण हो जाता है।
  • उक्त में कोई नहीं

अपने कक्ष में निरंतर गति एक भू-उपग्रह करता है। यह अपकेंद्र बल के प्रभाव से होता है, जो प्राप्त होता है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2006]

  • उपग्रह को प्रेरित करने वाले रॉकेट इंजन से
  • पृथ्वी द्वारा उपग्रह पर लगने वाले गुरुत्वाकर्षण से
  • सूर्य द्वारा उपग्रह पर लगने वाले गुरुत्वाकर्षण से
  • उपग्रह द्वारा पृथ्वी पर लगने वाले गुरुत्वाकर्षण से

एक चिकना आनत तल, क्षैतिज के साथ θ कोण पर आनत है। एक पिण्ड विरामावस्था से प्रारंभ कर आनत पृष्ठ पर से नीचे की ओर फिसलता है। अधस्तल तक पिण्ड को पहुंचने में लगा समय है- [I.A.S. (Pre) 1997] 

  • √(2h/g)
  • (1/sinθ)√(2h/g)
  • sinθ√(2h/g)
  • √(2l/g)

भारहीनता होती है- [M.P.P.C.S.(Pre) 1991]

  • गुरुत्वाकर्षण की शून्य स्थिति
  • जब गुरुत्वाकर्षण घटता है
  • निर्वात की स्थिति में
  • उपरोक्त में से कोई नहीं

दो गेंदें A तथा B क्रमशः 10 किग्रा. तथा 1 किग्रा. की हैं। उन्हें 20 मीटर की ऊंचाई से एक साथ गिराया जाता है। निम्नलिखित में से कौन-सा सही है? [U.P. Lower Sub, (Pre) 2015]

  • भूमि पर A पहले पहुंचेगी
  • भूमि पर B पहले पहुंचेगी
  • भूमि पर दोनों A और B एक साथ पहुंचेंगी
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं

पृथ्वी का पलायन वेग है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1993]

  • 15.0 Km/Sec.
  • 21.1 Km/Sec.
  • 7.0 Km/Sec.
  • 11.2 Km/Sec.

पृथ्वी अपने कक्ष में लगभग 4400 किमी. प्रति घंटा की गति से घूमती है। इस तेज गति को हम अनुभव क्यों नहीं करते हैं? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

  • पृथ्वी के आकार की अपेक्षा में हम बहुत छोटे हैं।
  • अपने कक्ष में पृथ्वी की गति की अपेक्षा में हमारी गति शून्य है।
  • संपूर्ण सूर्य मंडल भी चलायमान है।
  • पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण निरंतर हमें पृथ्वी के केंद्र की ओर खींचता है।

यदि पृथ्वी और सूर्य की दूरी जो है उसके स्थान पर दोगुनी होती, तो सूर्य द्वारा पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण बल जो पड़ता, वह होता- [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

  • अब जितना है उसका दोगुना।
  • अब जितना है उसका चार गुना।
  • अब जितना है उसका चौथा भाग।
  • अब जितना है उसका आधा भाग।

यदि पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल अचानक लुप्त हो जाता है, तो निम्न में से कौन-सा परिणाम सही होगा? [U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

  • वस्तु का भार शून्य हो जाएगा, परंतु द्रव्यमान वही रहेगा
  • वस्तु का द्रव्यमान शून्य हो जाएगा, परंतु भार वही रहेगा
  • वस्तु का भार तथा द्रव्यमान दोनों शून्य हो जाएंगे।
  • वस्तु का द्रव्यमान बढ़ जाएगा।

अपने कक्ष में एक उपग्रह पृथ्वी के चक्कर लगाता रहता है। वह ऐसा निम्न में से किस कारण से करता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

  • अपकेंद्रीय बल
  • केंद्राभिमुखी बल
  • गुरुत्वाकर्षण बल या इसकी कमी
  • कोई अन्य बल

जब कोई वस्तु ऊपर से गिराई जाती है, तो उसका भार होता है- [M.P.P.C.S. (Pre) 1992]

  • शून्य
  • अपरिवर्तित
  • परिवर्तनशील
  • सभी गलत हैं

एक वस्तु का पृथ्वी पर द्रव्यमान 100 किग्रा. है (गुरुत्व जनित त्वरण, ge = 10 मी./से²) अगर चन्द्रमा पर गुरुत्व जनित त्वरण (gm = 106 मी./से²) है, तो चन्द्रमा पर वस्तु का द्रव्यमान होगा- [I.A.S. (Pre) 2001]

  • 100/6 किग्रा.
  • 60 किग्रा.
  • 100 किग्रा.
  • 600 किग्रा.

किसी पिण्ड का भार- [U.P.P.C.S. (Pre) 2006, U.P.P.C.S. (Mains) 2009, 2015, 2017]

  • पृथ्वी तल पर सब जगह समान होता है।
  • ध्रुवों पर सर्वाधिक होता है।
  • विषुवत रेखा पर अधिक होता है।
  • मैदानों की अपेक्षा पहाड़ों पर अधिक होता है।

किसी लिफ्ट में बैठे हुए व्यक्ति को अपना भार कब अधिक मालूम पड़ेगा- [U.P.P.C.S. (Pre) 1990]

  • जब लिफ्ट त्वरित गति में ऊपर जा रही हो।
  • जब लिफ्ट त्वरित गति में नीचे आ रही हो।
  • समान वेग से ऊपर जा रही हो।
  • समान वेग से नीचे आ रही हो।

अगर किसी वस्तु को 8 किमी. प्रति सेकंड के वेग से अंतरिक्ष में फेंका जाए तो क्या होगा? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]

  • वह वस्तु अंतरिक्ष में चली जाएगी
  • वह वापस पृथ्वी पर आ गिरेगी
  • वह पृथ्वी के चारों ओर कक्षा में परिक्रमा करने लगेगी
  • वह फट जाएगी

कथन: चन्द्रमा पर मानव का वजन पृथ्वी की तुलना में 1/6 रहता है।
कारण: चन्द्रमा पर पृथ्वी की तरह गुरुत्वाकर्षण नहीं है। [Chhattisgarh P.C.S.(Pre) 2008]

  • कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन को सही स्पष्ट करता है।
  • कथन और कारण दोनों सही हैं, परन्तु कारण कथन को सही स्पष्ट नहीं करता।
  • कथन सही है, परंतु कारण गलत है।
  • कथन गलत है, परंतु कारण सही है।

चन्द्रमा पर वायुमंडल नहीं होने का क्या कारण है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

  • यह पृथ्वी के निकट है।
  • यह सूर्य से प्रकाश प्राप्त करता है।
  • यह पृथ्वी की परिक्रमा करता है।
  • इस पर गैस अणुओं का पलायन वेग उनके वर्ग माध्य मूल वेग से कम होता है।

अंतरिक्ष यात्री निर्वात में सीधे खड़े नहीं रह सकते क्योंकि- [U.P.P.C.S.(Mains) 2007]

  • गुरुत्व नहीं होता है।
  • वायुमंडल में श्यानता बल बहुत तीव्र होता है।
  • सौर वायु ऊपर की ओर बल लगाती है।
  • वायुमंडलीय दबाव बहुत कम होता है।

विनाशकारी भूकंप के गुरुत्व के कारण त्वरण होगा- [I.A.S. (Pre) 1994]

  • > 550 Cm/Sec²
  • > 750 Cm/Sec²
  • > 950 Cm/Sec²
  • > 980 Cm/Sec²

गुरुत्व के अधीन विरामावस्था से मुक्त रूप से गिरने वाले किसी कण के मामले में समय (t) में विस्थापन (d) का विवरण किसमें सही दर्शित है? [I.A.S. (Pre) 1996] 

  • a
  • b
  • c
  • d
physics- Gravitation #6