परमाणु शक्ति संयंत्र किस सिद्धांत पर काम करता है? एस.एस.सी. टेक्सटाइल परीक्षा, 2008
विखंडन
संलयन
पातीय दहन
उपर्युक्त तीनों का संयुक्त प्रभाव
न्यूक्लियर रिएक्टर में न्यूट्रॉन को किससे अवमंदित किया जाता है? SSC CGL -2013
विखंडनीय पदार्थ
मॉडरेटर
नियंत्रण छड़
शीतल प्रणाली
एक रेडियोधर्मी वस्तु की अर्द्ध आयु 6 मास है। वस्तु का तीन-चौथाई हिस्सा ……… में क्षय होगा। SSC CHSL – 2012, SSC CGL -2017
छः माह
दस माह
बारह माह
चौबीस माह
निम्नलिखित में किसका उपयोग परमाणु भट्टी (रिएक्टर) में नियंत्रक छड़ों की तरह किया जाता है? एस.एस.सी. ऑनलाइन सी.पी.ओ.एस.आई. (T-1) 2 जुलाई, 2017 (1-पाली)
सोडियम
यूरेनियम
ग्रेफाइट
बोरॉन
रेडियोधर्मी पदार्थ में किस दौरान कोई परिवर्तन (द्रव्यमान या आवेश में) नहीं होता? SSC MTS – 2013
गामा उत्सर्जन
ऑक्सीकरण
अल्फा उत्सर्जन
बीटा उत्सर्जन
नाभिकीय विखंडन के दौरान श्रृंखला अभिक्रिया को नियंत्रित करने के लिए न्यूट्रॉनों का अवशोषण करने के लिए प्रयुक्त दो तत्व हैं- एस.एस.सी. सी.पी.ओ. परीक्षा, 2010, SSC CGL-2011
बोरॉन और कैडमियम
बोरॉन और प्लूटोनियम
कैडमियम और यूरेनियम
यूरेनियम और बोरॉन
रेडियो एक्टिवता की खोज किसके द्वारा की गई? SSC CGL – 2006, SSC CGL – 2014, SSC MTS – 2014, SSC CGL – 2015
मैडम क्यूरी
हेनरी बैकरेल
एनरिको फर्मी
रदरफोर्ड
रेडियोधर्मिता निम्नलिखित में से किसका गुण है? SSC Steno. (C & D) – 2017
निम्नलिखित में से विषम ज्ञात करें- SSC Steno. (C & D) -2014
ट्रॉम्बे
कलपक्कम
नरोरा
तारापुर
रेडियोधर्मिता को मापा जाता है- SSC CGL – 2006
गाइगर-मुलर काउंटर द्वारा
पोलरीमीटर द्वारा
कैलोरीमीटर द्वारा
कलरीमीटर द्वारा
एक रेडियोधर्मी तत्व जिसके भारत वर्ष में बड़े भंडार पाए जाते हैं- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]
प्लूटोनियम
रेडियम
थोरियम
यूरेनियम
फोटो वोल्टीय सेल संबंधित हैं- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2016]
नाभिकीय ऊर्जा से
भूतापीय ऊर्जा से
सौर ऊर्जा से
पवन ऊर्जा से
कुछ लोगों का सोचना है कि तेजी से बढ़ रही ऊर्जा की जरूरत पूरी करने के लिए भारत को थोरियम को नाभिकीय ऊर्जा के भविष्य के ईंधन के रूप में विकसित करने के लिए शोध और विकास करना चाहिए। इस संदर्भ में थोरियम, यूरेनियम की तुलना में कैसे अधिक लाभकारी है? [I.A.S. (Pre) 2012]
कथन:
1. प्रकृति में यूरेनियम की तुलना में थोरियम के कहीं अधिक भंडार हैं।
2. उत्खनन प्राप्त खनिज से मिलने वाली प्रति इकाई द्रव्यमान ऊर्जा की तुलना की जाए, तो थोरियम, प्राकृतिक यूरेनियम की तुलना में, कहीं अधिक ऊर्जा उत्पन्न करता है।
3. थोरियम, यूरेनियम की तुलना में, कम नुकसानदेह अपशिष्ट उत्पादित करता है।
ीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए
केवल 1
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: नाभिकीय रिएक्टर (Nuclear Reactor) में स्व-पोषित श्रृंखला अभिक्रिया (Self-sustained Chain Reaction) संभव है, क्योंकि- [I.A.S. (Pre) 2001]
कथन:
1. प्रत्येक विखण्डन अभिक्रिया में अपेक्षाकृत अधिक न्यूट्रॉन निर्मुक्त होते हैं।
2. न्यूट्रॉन विखण्डन प्रक्रियाओं में तुरंत हिस्सा लेते हैं।
3. ऊर्जा न्यूट्रॉन ग्रेफाइट द्वारा धीमे किए जाते हैं।
4. विखण्डन प्रक्रियाओं में निर्मुक्त हर न्यूट्रॉन आगे और विखण्डन की शुरूआत करता है।
ीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए
1, 2 और 3
1 और 3
2 और 4
2, 3 और 4
तारे अपनी ऊर्जा निम्न में से किस प्रकार प्राप्त करते हैं? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2007]
नाभिकीय संयोजन के फलस्वरूप
नाभिकीय विखण्डन से
रासायनिक क्रिया से
गुरुत्वाकर्षण खिंचाव से
निम्नलिखित में से कौन सही नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1999]
विकास का सिद्धांत चार्ल्स डार्विन द्वारा प्रतिपादित किया गया था।
किसी परमाणु के नाभिक का टूटना संलयन कहलाता है।
‘ड्राई आइस’ ठोस कार्बन डाइऑक्साइड के अतिरिक्त कुछ नहीं है।
टेलीफोन की खोज ग्राहम बेल ने की थी।
निम्न कणों में से कौन एक, जिसका आविष्कार करने का दावा किया जा रहा है, अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षता सिद्धांत को गलत साबित करने के जोखिम में डाल सकता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2009]
माइक्रोवेव फोटॉन
न्यूट्रिनो
तरल क्रिस्टल
प्रकाश उत्सर्जित करने वाले डायोड
नाभिकीय संलयन रिएक्टरों के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए – [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2016]
कथन:
(i) वे भारी नाभिकों के विखण्डन के सिद्धांत पर कार्य करते हैं।
(ii) साधारणतया उनकी टोकमाक डिजाइन होती है।
(iii) वे बहुत अधिक तापक्रम पर कार्य करते हैं।
केवल (i) और (iii) सही हैं।
केवल (i) और (ii) सही हैं।
केवल (ii) और (iii) सही हैं।
(i), (ii) और (iii) सभी तीनों सही हैं।
भारत ‘अंतर्राष्ट्रीय ताप-नाभिकीय प्रायोगिक रिएक्टर (International Thermonuclear Experimental Reactor)’ का एक महत्वपूर्ण सदस्य है। यदि यह प्रयोग सफल हो जाता है, तो भारत का तात्कालिक लाभ क्या है? [I.A.S. (Pre) 2016]
यह विद्युत उत्पादन के लिए यूरेनियम की जगह थोरियम प्रयुक्त कर सकता है।
यह उपग्रह मार्गनिर्देशन (सैटेलाइट नेविगेशन) में एक वैश्विक भूमिका प्राप्त कर सकता है।
यह विद्युत उत्पादन में अपने विखण्डन (फिशन) रिएक्टरों की दक्षता में तेजी से सुधार ला सकता है।
यह विद्युत उत्पादन के लिए संलयन (फ्यूजन) रिएक्टरों का निर्माण कर सकता है।
आधुनिक आयु वैज्ञानिक विज्ञान में नाभिकीय औषधियाँ नैदानिक और उपचार के प्रभावी उपकरणों के रूप में उभर रही हैं। ये वास्तव में- [U.P. Lower Sub. (Pre) 1998]
ड्रग्स हैं।
जड़ी-बूटियों का सत्त हैं।
रेडियो आइसोटोप्स हैं।
क्लोरोफ्लोरो कार्बन हैं।
सौर शक्ति उत्पादन के लिए प्रौद्योगिकियों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: [I.A.S. (Pre) 2014]
कथन:
1. ‘प्रकाशवोल्टीय प्रक्रिया’ एक प्रौद्योगिकी है, जो कि प्रकाश के विद्युत में प्रत्यक्ष रूपांतरण द्वारा विद्युत जनन करती है, जबकि ‘सौर तापीय प्रक्रिया’ एक प्रौद्योगिकी है, जो सूर्य की किरणों का उपयोग ताप जनित करने के लिए करती है, जिसका आगे विद्युत जनन प्रक्रिया में उपयोग किया जाता है।
2. प्रकाशवोल्टीय प्रक्रिया प्रत्यावर्ती धारा (AC) का जनन करती है, जबकि सौर तापीय प्रक्रिया दिष्ट धारा (DC) का जनन करती है।
3. भारत के पास सौर तापीय प्रौद्योगिकी के लिए विनिर्माण आधार है, किंतु प्रकाश वोल्टीय प्रौद्योगिकी के लिए नहीं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए
केवल 1
केवल 2 और 3
1, 2 और 3
कोई नहीं
निम्न विकिरण प्रकारों में से किसमें सर्वाधिक ऊर्जा होती है? [U.P.P.C.S.(Mains) 2005]
दृश्य किरणों में
एक्स-रे में
अल्ट्रावॉयलेट में
इन्फ्रारेड में
सूर्य पर ऊर्जा का निर्माण होता है- [42nd B.P.S.C. (Pre) 1997] [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]
नाभिकीय विखण्डन द्वारा
नाभिकीय संलयन द्वारा
ऑक्सीकरण अभिक्रियाओं द्वारा
अपचयन अभिक्रियाओं द्वारा
नाभिकीय रिएक्टर और परमाणु बम में यह अंतर है कि- [I.A.S. (Pre) 1995, U.P.P.C.S. (Pre) 1999]
नाभिकीय रिएक्टर में कोई श्रृंखला अभिक्रिया नहीं होती जबकि परमाणु बम में होती है।
नाभिकीय रिएक्टर में श्रृंखला अभिक्रिया नियंत्रित होती है।
नाभिकीय रिएक्टर में श्रृंखला अभिक्रिया नियंत्रित नहीं होती है।
परमाणु बम में कोई श्रृंखला अभिक्रिया नहीं होती जबकि नाभिकीय रिएक्टर में होती है।
परमाणु रिएक्टर क्या है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1992]
परमाणु बम निर्माण स्थल
भारी पानी का तालाब
U238 का उत्सर्जक
आणविक भट्टी
भारत में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध महत्वपूर्ण नाभिकीय ईंधन हैं- [U.P. Lower Sub. (Spl) (Pre) 2003] [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992] [Uttarakhand P.C.S. (Pre) Exam, 2006]
यूरेनियम
थोरियम
इरीडियम
प्लूटोनियम
सितारों में अक्षय ऊर्जा के स्रोत का कारण- [U.P.P.C.S. (Pre) 2009]
हाइड्रोजन का हीलियम में परिवर्तन।
हीलियम का हाइड्रोजन में परिवर्तन।
रेडियोधर्मी पदार्थों का क्षय।
ऑक्सीजन की अधिकता जलाने में सहायक है तथा ऊर्जा उत्पन्न करती है।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
कथन (A): अर्नेस्ट रदरफोर्ड ने रॉयल सोसायटी के समक्ष कहा था कि मनुष्य को नाभिकीय शक्ति कभी नहीं उपलब्ध होगी।
कारण (R): उसे यह विश्वास था कि आइंस्टीन का नियम फेल हो जाएगा और द्रव्यमान ऊर्जा में परिवर्तित नहीं होगी। [U.P.P.C.S. (Pre) 1994]
(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(A) और (R) दोनों सही हैं, किंतु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(A) गलत है, परंतु (R) सही है।
निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है- [U.P.P.C.S.(Pre) 2003] [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002]
मेसान की खोज – हिडेकी युकावा
पॉजीट्रॉन की खोज – सी. डी. एंडरसन एवं यू. एफ. हेस
सूर्य तथा तारों में ऊर्जा उत्पादन का सिद्धांत – एच. ए. बेथे
परायूरेनियम तत्वों का संश्लेषण – एनरिको फर्मी
प्रकाशवोल्टीय सेल होते हैं- [U.P.P.C.S. (Pre) 2016]
सौर सेल
थर्मल सेल
सल्फर सेल
मोलर सेल
निम्नलिखित में से किसका नाभिकीय ईंधन के रूप में प्रयोग नहीं किया जा सकता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]
यूरेनियम
थोरियम
कैल्शियम
प्लूटोनियम
हाइड्रोजन बम निम्न में से किस सिद्धांत पर आधारित है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2010]
नियंत्रित संलयन अभिक्रिया
अनियंत्रित संलयन अभिक्रिया
नियंत्रित विखण्डन अभिक्रिया
अनियंत्रित विखण्डन अभिक्रिया
निम्नलिखित में से कौन ईंधन नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1997]
यूरेनियम
थोरियम
रेडियम
हीलियम
न्यूक्लियर बम बनाने के लिए निम्न में से किसका उपयोग किया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]
जिरकोनियम
यूरेनियम
मॉलिब्डेनम
वेनेडियम
अणु शक्ति से नहीं सम्बन्धित खनिज को पहचानिए – [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2003]
मोनेजाइट
थोरियम
बेरीलियम
क्रोमियम
साइक्लोट्रॉन किसको त्वरित करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1997]
न्यूट्रॉन
प्रोटॉन
परमाणु
आयन
सूर्य से उत्पन्न ऊर्जा का स्रोत है- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2006]
नाभिकीय विखण्डन
नाभिकीय संलयन
प्रकाश विद्युत प्रभाव
सेरेनकोव प्रभाव
पेयजल में गामा उत्सर्जक समस्थानिक है या नहीं, इसकी पुष्टि निम्नलिखित में से किससे की जा सकती है? [I.A.S. (Pre) 1995]
सूक्ष्मदर्शी
स्किन्टिलेशन गणक
स्पेक्ट्रमी प्रकाशमापी
प्रस्फुरण गणक
एक कृत्रिम उपग्रह में विद्युत ऊर्जा का स्रोत क्या होता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2006, U.P.P.C.S. (Pre) 2000, M.P.P.C.S. (Pre) 2000, U.P.P.C.S. (Pre) 2014]
सौर सेलें
लघु नाभिकीय रिएक्टर
डायनेमो
थर्मोपाइल
परमाणु बम का कार्यकारी सिद्धांत यूरेनियम का नाभिकीय विखण्डन है और हाइड्रोजन बम का कार्यकारी सिद्धांत है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1994]
ड्यूटोरियम का नाभिकीय संलयन
थोरियम का नाभिकीय विखण्डन
हाइड्रोजन गैस वाले बम का विस्फोट
डायनामाइट तथा टी. एन. टी. का विस्फोट
निम्नलिखित में कौन-सा तत्व परमाणु ईंधन की श्रेणी में नहीं आता है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1993]
कैडमियम
थोरियम
प्लूटोनियम
यूरेनियम
परमाणु बम का सिद्धांत आधारित है- [39th B.P.S.C. (Pre) 1994]
नाभिकीय संलयन पर
नाभिकीय विखण्डन पर
उपर्युक्त दोनों पर
उपर्युक्त किसी पर नहीं
किसका परमाणवीय ईंधन के रूप में प्रयोग नहीं होता है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2014]
यूरेनियम
थोरियम
प्लूटोनियम
लेड
निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व सोलर सेल में उपयोग किया जाता है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]
सिलिकॉन
सीरियम
एस्टैटीन
वैनेडियम
तारे अपनी ऊर्जा प्राप्त करते हैं- [U.P.P.C.S. (Pre) 2000]
स्रोत:
1. नाभिकीय संलयन से
2. गुरुत्वीय संकुचन से
3. रासायनिक अभिक्रिया से
4. नाभिकीय विखण्डन से
अपने उत्तर का चयन नीचे दिए कूट से कीजिए
1 तथा 2
1, 2 तथा 3
1 तथा 4
2 तथा 4
कौन-सा कथन नाभिकीय विखण्डन से संबंधित नहीं है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016]
न्यूट्रॉन-प्रेरित नाभिकीय अभिक्रिया
तारों में ऊर्जा उत्पन्न करना
नाभिकीय रिएक्टर में ऊर्जा का स्रोत जो बिजली उत्पन्न करता है।
एक परमाणु बम में बहुत अधिक ऊर्जा का उत्पन्न होना
किसी विघटनाभिक तत्व की अर्ध-आयु पांच वर्ष की होती है। बीस वर्ष बाद विघटनाभिक पदार्थ का जो अंश बच जाता है, वह है- [I.A.S. (Pre) 1994]
1/2
1/4
1/8
1/16
शीघ्रोत्पादी रिएक्टर (Fast Breeder Reactor) बिजली पैदा करने वाला एक नाभिकीय रिएक्टर, जो बिजली उत्पन्न करता है- [38th B.P.S.C. (Pre) 1992]
विखंडन प्रक्रिया के द्वारा
सौर सेलों (Solar Cells) की सहायता से
इसके द्वारा इस्तेमाल की गई ईंधन सामग्रियों को जलाने और उन्हें पुनः उत्पन्न करने के द्वारा
कठोर जल का शोधक के रूप में उपयोग करके
तमिलनाडु के कुडनकुलम में रूस परमाणु भट्टियों की कितनी इकाइयां लगाने हेतु राजी हुआ है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]
2
4
5
6
संवर्धित यूरेनियम होता है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2009]
विशेष खोल में रखी यूरेनियम की छड़ें।
प्राकृतिक यूरेनियम जिसमें रेडियोधर्मी U235 आइसोटोप का घटक कृत्रिम रूप से बढ़ाया जाता है।
प्राकृतिक यूरेनियम और थोरियम का मिश्रण।
क्रोमियम की कोटिंग की हुई यूरेनियम की छड़ें।
निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (GIC) 2010]
निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2009]
राजस्थान परमाणु ऊर्जा संयंत्र – उदयपुर
नरोरा परमाणु ऊर्जा संयंत्र – उत्तरप्रदेश
मद्रास परमाणु ऊर्जा संयंत्र – कलपक्कम
कैगा परमाणु ऊर्जा संयंत्र – कर्नाटक
एक रेडियोधर्मी पदार्थ की अर्द्ध आयु चार महीने है। इस पदार्थ के तीन-चौथाई का क्षय होने में समय लगेगा- [I.A.S.(Pre) 2001]
3 महीने
4 महीने
8 महीने
12 महीने
रेडियोधर्मी पदार्थ उत्सर्जित करता है- [40th B.P.S.C. (Pre) 1995]
अल्फा कण
बीटा कण
गामा किरण
उपरोक्त सभी
विद्युत उत्पन्न करने के लिए कौन-सी धातु का उपयोग होता है? [47th B.P.S.C. (Pre) 2005]
यूरेनियम
लोहा
तांबा
एल्युमीनियम
हाइड्रोजन बम विकसित किया गया था- [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]
एडवर्ड टेलर द्वारा
वर्नर वॉन ब्रौन द्वारा
जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर द्वारा
सैमुअल कोहेन द्वारा
एक रेडियोधर्मी पदार्थ की अर्द्ध-आयु 10 दिन है, इसका अभिप्राय यह है कि- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2007]
पदार्थ का पूर्ण विघटन 20 दिनों में हो जाएगा।
पदार्थ का पूर्ण विघटन 40 दिनों में हो जाएगा।
पदार्थ के 3/4 भाग का विघटन 20 दिनों में हो जाएगा।
पदार्थ के 1/4 भाग का विघटन 5 दिनों में हो जाएगा।
कलपक्कम प्रसिद्ध है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001] [U.P. Lower Sub.(Pre) 2002]
परमाणु शक्ति संयंत्र के कारण
रक्षा प्रयोगशाला के कारण
रॉकेट प्रक्षेपण केन्द्र हेतु
अंतरिक्ष केन्द्र हेतु
यूरेनियम के रेडियोधर्मी विघटन का अंतिम उत्पाद है- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2013]
सीसा
रेडियम
यूरेनियम
प्लूटोनियम
भारत में भारी जल बनाया जाता है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]
ट्रॉम्बे में
असम में
दिल्ली में
भिलाई में
भारत का प्रथम परमाणु संयंत्र निम्न में कौन है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1992] [M.P.P.C.S. (PRE) 2008]
नरोरा
कलपक्कम
तारापुर
कोटा
निम्नलिखित में से कौन-सा यूरेनियम समस्थानिक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में बिजली उत्पादन में इस्तेमाल किया जाता है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]
U-233
U-234
U-235
U-239
मई 1998, में पोखरण में भारत ने पांच परमाणु परीक्षण किए थे। बताइए, पोखरण किस राज्य में है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1998]
गुजरात
राजस्थान
पंजाब
हिमाचल प्रदेश
नाभिकीय रिएक्टर में निम्नलिखित में से किसे मंदक के रूप में प्रयोग किया जाता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]
थोरियम
भारी पानी
रेडियम
सादा पानी
निम्नलिखित में से किस नाभिकीय शक्ति-संयंत्र की कुल स्थापित क्षमता अधिकतम है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2014]
काकरापार
कैगा
कुडनकुलम
तारापुर
निम्नलिखित में से कौन-सा एक रेडियोधर्मी नहीं है? [I.A.S. (Pre) 2001]
एस्टेटाइन
फ्रैंसियम
ट्रिटियम
जर्कोनियम
एक नाभिकीय रिएक्टर में भारी जल का क्या कार्य होता है? [I.A.S. (Pre) 2011]
न्यूट्रॉन की गति को कम करना
न्यूट्रॉन की गति को बढ़ाना
रिएक्टर को ठंडा करना
नाभिकीय क्रिया को रोकना
कलपक्कम फास्ट ब्रीडर रिएक्टर के विषय में क्या सत्य है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]
कथन:
1. इसमें केवल प्राकृतिक यूरेनियम ईंधन के रूप में प्रयोगिक होता है।
2. इसमें प्लूटोनियम कार्बाइड एवं प्राकृतिक यूरेनियम कार्बाइड का मिश्रण ईंधन के रूप में प्रयोगिक होता है।
3. इसमें 200 मेगावाट से अधिक परमाणु विद्युत उत्पन्न की जाएगी।
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
1 तथा 2
1 तथा 3
2 तथा 3
1, 2 तथा 3
एक ब्रीडर रिएक्टर वह है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]
जिसे विखण्डन होने वाले पदार्थ की आवश्यकता नहीं होती।
जो केवल भारी जल प्रयोग में लाता है।
जो विखण्डन होने वाले पदार्थ को उससे अधिक उत्पन्न करता है जितना वह जलाता है।
उपर्युक्त में से कोई नहीं
नाभिकीय रिएक्टर में निम्नलिखित में से किसे मंदक के रूप में प्रयोग किया जाता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2011] [U.P.P.C.S. (MAINS) 2015]
थोरियम को
ग्रेफाइट को
रेडियम को
साधारण जल को
भारत का निम्नलिखित में से कौन-सा परमाणु संयंत्र IV भूकंपीय पेटी में अवस्थित है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]
कैगा
कलपक्कम
नरोरा
तारापुर
ध्रुव, पूर्णिमा तथा साइरस में क्या संबंध है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]
ये भारतीय शोध रिएक्टर हैं।
ये तारे हैं।
ये प्रसिद्ध पुस्तकों के नाम हैं।
ये पावर संयंत्र हैं।
कलपक्कम के फास्ट ब्रीडर रिएक्टर में निम्नलिखित में से कौन-सा शीतलक प्रयोग लाया जाता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2010, U.P.P.C.S. (Pre) 1997, U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2008]
कार्बन डाइऑक्साइड
भारी जल
समुद्री जल
द्रवित सोडियम
इंदिरा गांधी आणविक अनुसंधान केन्द्र स्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]
महाराष्ट्र में
तमिलनाडु में
उत्तर प्रदेश में
कर्नाटक में
पोखरण नाभिकीय परीक्षण – 1974 का आधिकारिक कोड था- [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]
स्माइलिंग बुद्धा
थंडर बोल्ट
फ्लाइंग गरुड़
अग्नि परीक्षा
द न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया अब दूसरे देशों से “प्रेसराइज्ड हेवी वाटर रिएक्टर्स” (PHWRs) आयात करने की स्थिति में है। इन रिएक्टरों की क्षमता होगी- [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2008]
220 MWe अथवा 500 MWe
240 MWe अथवा 540 MWe
220 MWe अथवा 500 MWe
440 MWe अथवा 700 MWe
पोखरण II परीक्षण कब किया गया था? [43th B.P.S.C. (Pre) 1999]
11 जून, 1998
9 जून, 1998
11 मई, 1998
29 मई, 1998
निम्नलिखित संगठनों पर विचार कीजिए: [I.A.S. (Pre) 2001]
संगठन:
1. परमाणु खनिज अनुसंधान एवं अन्वेषण निदेशालय – हैदराबाद
2. भारी जल बोर्ड (Heavy Water Board)
3. भारतीय रेयर अर्थ लिमिटेड (Indian Rare Earths Ltd.) – मुंबई
4. भारतीय यूरेनियम कॉर्पोरेशन
इनमें से कौन-सा / से परमाणु ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत है/ हैं?
1 मात्र
1 और 4
2, 3 और 4
1, 2, 3 और 4
अगर चालू नाभिकीय रिएक्टर में ‘कंट्रोल छड़ों’ का उपयोग नहीं किया जाए तो क्या होगा? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]
रिएक्टर कार्य करना बंद कर देगा।
चेन प्रक्रिया सीमा से बाहर चली जाएगी।
रिएक्टर में कार्य धीमा हो जाएगा।
रिएक्टर यथावत कार्य करता रहेगा।
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए- परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]
संयंत्र: 1. नरोरा में, 2. घाटशिला में, 3. कलपक्कम में, 4. नंगल में
2 तथा 4
1 तथा 3
केवल 4
केवल 2
भारत के न्यूक्लियर रिएक्टर्स में कौन-सा ईंधन प्रयुक्त होता है? [Uttarakhand Lower Sub. (Pre) 2010]
U-270
U-500
गैसोहोल
U-238
वह परमाणु ऊर्जा संयंत्र जो हाल ही में सक्रिय हुआ, स्थापित है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2000]
कलपक्कम में
नरोरा में
तारापुर में
कैगा में
कलपक्कम के फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर में प्रयुक्त ईंधन है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]
समृद्ध यूरेनियम
थोरियम
प्लूटोनियम
टंगस्टन
सूची-1 को सूची-II से सुमेलित करें तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.S.C. (GIC) 2010]
सूची-I (परमाणु शक्ति केन्द्र):
(A) कलपक्कम,
(B) नरोरा,
(C) काकरापार,
(D) ट्रॉम्बे
सूची-II (स्थिति वाला राज्य):
1. उत्तरप्रदेश,
2. गुजरात,
3. तमिलनाडु,
4. महाराष्ट्र