जमशेदपुर | Jamshedpur
  • जमशेदपुर (जिसे टाटानगर भी कहा जाता है)
  • यह स्वर्णरेखा और खरकई नदियों के संगम पर स्थित है और दलमा पहाड़ियों से घिरा हुआ है।
  • इस आधुनिक शहर की स्थापना दोराबजी टाटा ने साकची नामक गाँव पर की थी, ताकि वे अपने पिता जमशेदजी टाटा के स्टील सिटी के सपने को पूरा कर सकें।
    • 1908 में काम शुरू हुआ, 1912 में स्टील प्लांट चालू हुआ और 1919 में लॉर्ड चेम्सफोर्ड ने जमशेदजी के सम्मान में इसका नाम ‘जमशेदपुर’ रखा।
    • हर साल 3 मार्च को ‘फाउंडर्स डे’ (Founder’s Day) के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है।
  • यह भारत का एकमात्र ऐसा 10 लाख से अधिक आबादी वाला शहर है जहाँ कोई नगर निगम (Municipal Corporation) नहीं है।
  • इसके अन्य लोकप्रिय नाम ‘स्टील सिटी‘ और ‘कालीमाटी’ (पुराना नाम) भी हैं।
  • पार्क और प्रकृति:
    • जुबली पार्क: मैसूर के वृंदावन गार्डन से प्रेरित होकर जमशेदपुर का यह प्रसिद्ध पार्क बनाया गया है।
      • इसे जमशेदपुर के मुगल गार्डन के रूप में भी जाना जाता है।
        • टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क, निक्को जुबली एम्यूजमेंट पार्क, जयंती सरोवर (चिड़ियाघर झील), बैट आइलैंड, चिल्ड्रेन पार्क और रोज गार्डन की उपस्थिति इस पार्क के इतने प्रसिद्ध होने का एक कारण है।
      • Opened – August 1958
    • सुमंत मूलगांवकर पार्क: यह हुडको (HUDCO) झील के पास स्थित है।
    • मिलेनियम पार्क और बिरसा फन सिटी वाटरपार्क (गालूडीह में स्थित)।
  • वन्यजीव और प्रकृति:
    • दलमा वन्यजीव अभयारण्य (Dalma Wildlife Sanctuary) और दलमा पहाड़ियाँ।
    • टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघर) – 3 मार्च 1994 को खोला गया था।
  • झीलें और बांध:
    • डिमना झील: एक कृत्रिम जलाशय।
    • चांडिल डैम और पास का पिकनिक स्पॉट घाटशिला।
  • JRD टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स: यह जमशेदपुर FC (फुटबॉल क्लब) का घरेलू मैदान है और यहाँ 2011 के राष्ट्रीय खेल भी आयोजित हुए थे।
  • जमशेदपुर कॉइन म्यूज़ियम: इस संग्रहालय में 1200 दुर्लभ और प्राचीन सिक्के हैं, जिसमें ईसा पूर्व 300-400 समय का दुनिया का सबसे छोटा सिक्का भी शामिल है।
  • द रुसी मोदी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (The Russi Modi Centre of Excellence)।
  • मरीन ड्राइव: भारत के चुनिंदा मरीन ड्राइव रास्तों में से एक।
Jharkhand GK