appoint

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र का अध्यक्ष किसे चुना गया ? JUNE 2026

  • खलीलुर रहमान / Khalilur Rahman
  • एनालेना बेयरबॉक / Annalena Baerbock
  • एंडियास काकौरिस / Andreas Kakouris
  • केविन वार्ष / Kevin Warsh

Explanation:

  • खलीलूर रहमान बांगलादेश के एक वरिष्ठ राजनयिक (Diplomat) हैं।
  • उन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया है।
  • उनका 1 वर्ष का कार्यकाल 8 सितंबर 2026 से शुरू होगा।
  • यह दूसरी बार है जब बांगलादेश को संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्षता मिली है। इससे पहले 1986-87 में 41वें सत्र के दौरान यह पद मिला था।
  • 81वें सत्र का विषय: “Trusting in change, delivering results for all” (विश्वास बहाल करना, परिवर्तन का प्रबंधन करना) है।

summit

हाल ही में BRICS आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह की बैठक कहां प्रारंभ हुई है ? JUNE 2026

  • Odisha
  • Bihar
  • Maharashtra
  • Rajasthan

Explanation:

  • 3 से 5 जून 2026 तक पुरी (ओडिशा) में ब्रिक्स देशों की आपदा जोखिम न्यूनीकरण (DRR) कार्य समूह की दूसरी तकनीकी बैठक हो रही है।
  • इसका उद्देश्य बाढ़, चक्रवात, भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए देशों के बीच सहयोग बढ़ाना है।
  • ओडिशा ने चक्रवात (Cyclone) प्रबंधन में बहुत अच्छा काम किया है, इसलिए इसके मॉडल को अन्य देशों के सामने उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया।

sport

हाल ही में ICC ने शासन संबंधी उल्लंघनों के कारण किस देश के क्रिकेट संघ की सदस्यता निलंबित की है ? JUNE 2026

  • Canada
  • Bangladesh
  • Netherlands
  • USA

Explanation:

  • ICC ने क्रिकेट कनाडा की सदस्यता 1 जून 2026 से अस्थायी रूप से निलंबित (Suspended) कर दी है।
  • निलंबन के कारण: वित्तीय गड़बड़ियाँ, ऑडिट रिपोर्ट जमा न करना, कमजोर प्रशासन, भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग से जुड़े आरोप, ICC के नियमों का पालन न करना।
  • ICC ने पहले चेतावनी दी थी और सुधार के लिए समय भी दिया था, लेकिन पर्याप्त सुधार नहीं हुए।
  • यदि क्रिकेट कनाडा प्रशासन और वित्तीय व्यवस्था में सुधार करता है, तो उसकी सदस्यता बहाल की जा सकती है।

national

हाल ही में BSE ने किसके सहयोग से MSMEs को कैपिटल मार्केट तक पहुंचने में मदद करने के लिए ‘प्रोजेक्ट शिखर’ लॉन्च किया है ? JUNE 2026

  • Reliance
  • Flipkart
  • Amazon
  • MEESHO

Explanation:

  • MEESHO और BSE (Bombay Stock Exchange) ने मिलकर “प्रोजेक्ट शिखर” शुरू किया है।
  • इसका उद्देश्य छोटे व्यापारियों (MSME) और ऑनलाइन बिज़नेस को इतना मजबूत बनाना है कि वे भविष्य में शेयर बाजार में अपनी कंपनी लिस्ट कर सकें और निवेशकों से पैसा जुटा सकें।
  • मीशा अपने प्लेटफॉर्म के अच्छे और तेजी से बढ़ रहे विक्रेताओं (sellers) की पहचान करेगा और BSE उन्हें शेयर बाजार में लिस्ट होने के नियम और प्रक्रियाएं बताएगा।

scheme

हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय और ANRF ने जल क्षेत्र के स्टार्टअप्स को सहायता देने के लिए कौनसा मिशन शुरू किया है ? JUNE 2026

  • MAHA जल मिशन / MAHA Jal Mission
  • जल शक्ति अभियान / Jal Shakti Abhiyan
  • नमामि गंगे कार्यक्रम / Namami Gange Programme
  • जल जीवन मिशन / Jal Jeevan Mission

Explanation:

  • अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) और जल शक्ति मंत्रालय (MoJS) ने “महा जल मिशन (MAHA Water Mission)” शुरू किया है।
  • MAHA – Mission for Advancing High-impact Areas (Water Mission) है।
  • इस मिशन का उद्देश्य नई तकनीक, शोध, नवाचार और स्टार्टअप की मदद से पानी से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना है।
  • यह 5 साल का मिशन है जिसका कुल बजट ₹200 करोड़ है और एक परियोजना को ₹20 करोड़ तक की सहायता दी जाएगी।

first

हाल ही में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की देश में पहली सुगंध R&D सुविधा का उद्घाटन कहाँ हुआ है ? JUNE 2026

  • Mumbai
  • Pune
  • Bhubaneswar
  • Kolkata

Explanation:

  • हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने मुंबई में यूनिलीवर फ्रैग्रेंस हब (सुगंध केंद्र) शुरू किया है।
  • यह केंद्र आईआईटी बॉम्बे में बनाया गया है और दुनिया में यूनिलीवर का ऐसा तीसरा वैश्विक केंद्र है (पहले दो – USA & UK में हैं)।
  • यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा और आधुनिक विज्ञान का उपयोग किया जाएगा।

scheme

हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मूगा सिल्क के लिए “सेनेहजोरी मिशन” कहाँ लॉन्च किया है ? JUNE 2026

  • Assam
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Nagaland

Explanation:

  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने असम के प्रसिद्ध मूंगा सिल्क (Muga Silk) को दुनिया भर में एक लक्जरी ब्रांड बनाने के लिए ₹411 करोड़ की योजना “सेनेहजोरी मिशन” शुरू की है।
  • मूंगा सिल्क दुनिया का एकमात्र प्राकृतिक सुनहरे रंग (Golden) वाला रेशम है।
  • इसे भारत का पहला GI टैग 2007 में मिला था।
  • दुनिया के लगभग 90% मूगा रेशम का उत्पादन असम में होता है।
  • मिशन का लक्ष्य मूगा रेशम को ₹50,000 प्रति किलो तक पहुंचाना है।

award

हाल ही में प्रिंसेस ऑफ अस्तुरियास स्पोर्ट्स अवार्ड 2026 से सम्मानित होने वाले पहले व्यक्तिगत फुटबॉल खिलाड़ी कौन बने हैं ? JUNE 2026

  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो / Cristiano Ronaldo
  • नेमार जूनियर / Neymar Jr.
  • लियोनेल मेसी / Lionel Messi
  • किलियन एम्बाप्पे / Kylian Mbappé

Explanation:

  • लियोनेल मेसी को प्रिंसेस ऑफ अस्टूरियस स्पोर्ट्स अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है।
  • वे यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाले पहले व्यक्तिगत फुटबॉल खिलाड़ी बन गए हैं।
  • यह स्पेन का एक बहुत बड़ा और प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।
  • मेस्सी को उनकी फुटबॉल उपलब्धियों के साथ-साथ मानवीय और सामाजिक कार्यों के लिए भी चुना गया।

appoint

बार (वकालत पेश) से सीधे सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश बनने वाली दूसरी महिला कौन होंगी ? JUNE 2026

  • बी.वी. नागरत्ना / B.V. Nagarathna
  • वी. मोहना / V. Mohana
  • इंदु मल्होत्रा / Indu Malhotra
  • लीला सेठ / Leila Seth

Explanation:

  • केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के लिए 5 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
  • वी. मोहना एक वरिष्ठ अधिवक्ता (Senior Advocate) हैं।
  • वे बार (वकालत पेश) से सीधे सुप्रीम कोर्ट की जज बनने वाली दूसरी महिला होंगी।
  • उनसे पहले यह उपलब्धि इंदु मल्होत्रा ने हासिल की थी।
  • उनके पास लगभग 37 वर्षों का कानूनी अनुभव है।

first

हाल ही में पहला सरकारी AI आधारित क्लिनिक कहां खोला गया है ? JUNE 2026

  • Indore
  • Surat
  • Greater Noida
  • Bengaluru

Explanation:

  • भारत का पहला सरकारी AI आधारित क्लिनिक ग्रेटर नोएडा के गवर्नमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में खोला गया है।
  • IIIT कानपुर इस पहल में तकनीकी सहायता प्रदान कर रहा है।
June 2026 current affairs in Hindi #5