day

हाल ही में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है ? JUNE 2026

  • 4 June
  • 5 June
  • 6 June
  • 7 June

Explanation:

  • विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस हर साल 7 जून को मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि सुरक्षित और स्वच्छ भोजन हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी है।
  • 2026 की थीम – “बोझ से समाधान की ओर – हर जगह सुरक्षित भोजन” (From burden to solutions – safe food everywhere) है।
  • 2018 में United Nations General Assembly ने इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया और 2019 में पहली बार इसे वैश्विक स्तर पर मनाया गया।

national

हाल ही में भारत की 100वीं रामसर साइट किसे घोषित किया गया है ? JUNE 2026

  • पटना पक्षी अभयारण्य / Patna Bird Sanctuary
  • छारी-ढांड संरक्षण रिजर्व / Chhari-Dhand Conservation Reserve
  • शेखा झील पक्षी अभयारण्य / Shekha Jheel Bird Sanctuary
  • जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य (सुरहा ताल) / Jai Prakash Narayan Bird Sanctuary (Surha Tal)

Explanation:

  • उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित सुरहा ताल (जय प्रकाश नारायण पक्षी अभ्यारण्य) को रामसर साइट का दर्जा मिला है।
  • यह भारत की 100वीं रामसर साइट बन गई है।
  • सुरहा ताल बलिया शहर से लगभग 17 किलोमीटर दूर बसंतपुर के पास गंगा और सरयू नदी के खादर क्षेत्र में स्थित है।
  • विश्व में सबसे अधिक रामसर स्थलों वाले शीर्ष 5 देश: UK (175), Mexico (142-144), India (100), China (82), Spain (75-76)
  • भारत एशिया में सर्वाधिक रामसर स्थलों वाला देश है।

sport

हाल ही में महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में विश्व नंबर 1 बनने वाली भारतीय महिला कौन है ? JUNE 2026

  • प्रिया घंघस / Priya Ghanghas
  • जैस्मिन लंबोरिया / Jasmine Lamboria
  • मीनाक्षी / Meenakshi
  • अरुधति चौधरी / Arundhati Choudhary

Explanation:

  • भारत की मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया महिला 57 किग्रा वर्ग में दुनिया की नंबर-1 मुक्केबाज बन गई हैं।
  • मीनाक्षी भी 48 किग्रा वर्ग में विश्व नंबर-1 हैं।
  • महिला मुक्केबाजी में भारत दूसरे स्थान पर और पुरुष मुक्केबाजी में चौथे स्थान पर है।

sport

हाल ही में नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बने ? JUNE 2026

  • डी गुकेश / D. Gukesh
  • विश्वनाथन आनंद / Viswanathan Anand
  • आर. प्रग्नानंद / R. Praggnanandhaa
  • विदित गुजराती / Vidit Gujrathi

Explanation:

  • आर प्रग्नानंद ने नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
  • वे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
  • 20 वर्षीय प्रग्नानंद ने अंतिम दौर में विंसेंट कीमर (Germany) को हराया।

appoint

हाल ही में भारतीय वायु सेना के अगले उप प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ? JUNE 2026

  • अमर प्रीत सिंह / Amar Preet Singh
  • आशुतोष दीक्षित / Ashutosh Dixit
  • आर.के.एस. भदौरिया / R.K.S. Bhadauria
  • विवेक राम चौधरी / Vivek Ram Chaudhari

Explanation:

  • Air Marshal Ashutosh Dixit को भारतीय वायु सेना (IAF) का अगला उप प्रमुख (Vice Chief of Air Staff – VCAS) नियुक्त किया गया है।
  • वे 1 जुलाई 2026 से यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • वर्तमान में Chief of Integrated Defence Staff (CISC) के पद पर कार्यरत हैं।
  • वे Air Marshal Nagesh Kapoor का स्थान लेंगे, जो 30 जून को रिटायर हो रहे हैं।

ranking

हाल ही में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2025 में भारत दुनिया का कौनसा सौर ग्रोथ मार्केट बना है ? JUNE 2026

  • पहला / First
  • दूसरा / Second
  • तीसरा / Third
  • चौथा / Fourth

Explanation:

  • वर्ष 2025 में भारत ने 37 गीगावाट से अधिक नई सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ी।
  • इस उपलब्धि के साथ भारत ने अमेरिका (34 गीगावाट) को पीछे छोड़ दिया।
  • भारत अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोलर ग्रोथ मार्केट बन गया।
  • इस सूची में चीन पहले स्थान पर है।
  • अप्रैल 2026 तक भारत की कुल स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता 154.24 गीगावाट हो गई है।

death

हाल ही में सुभाष सी. कश्यप का निधन हो गया, उन्होंने किस पद पर कार्य किया था ? JUNE 2026

  • मुख्य चुनाव आयुक्त / Chief Election Commissioner
  • राज्यपाल / Governor
  • लोकसभा महासचिव / Secretary-General of the Lok Sabha
  • कैबिनेट सचिव / Cabinet Secretary

Explanation:

  • सुभाष सी. कश्यप भारत के प्रसिद्ध संविधान विशेषज्ञ और पूर्व लोकसभा महासचिव थे।
  • उनका 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • 1983 से 1990 तक लोकसभा के महासचिव (Secretary-General) रहे।
  • उन्हें 2015 में पद्म भूषण मिला।
  • वे पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली “एक राष्ट्र, एक चुनाव” समिति के सदस्य थे।
  • उनकी प्रसिद्ध पुस्तकें: Our Constitution, Our Political System, We, the People and Our Constitution, Indian Constitution: Conflicts and Controversies

national

हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने किस ब्रिटिश विश्वविद्यालय को भारत में शाखा परिसर स्थापित करने की स्वीकृति दी है ? JUNE 2026

  • University of Oxford
  • University of Cambridge
  • University of Liverpool
  • University of Manchester

Explanation:

  • भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने ब्रिटेन के प्रसिद्ध University of Liverpool को बेंगलुरु (कर्नाटक) में अपना कैंपस (शाखा परिसर) खोलने की अंतिम अनुमति दे दी है।
  • अब भारतीय छात्रों को विदेश जाए बिना एक प्रतिष्ठित ब्रिटिश विश्वविद्यालय की डिग्री प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

scheme

हाल ही में ग्रामीण स्तर के इनोवेटर्स को सशक्त बनाने के लिए ‘नवाचार मंत्र’ किसने लॉन्च किया है ? JUNE 2026

  • वित्त मंत्रालय / Ministry of Finance
  • कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय / Ministry of Skill Development and Entrepreneurship
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी मन्त्रालय / Ministry of Science and Technology
  • वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय / Ministry of Commerce and Industry

Explanation:

  • कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (Ministry of Skill Development and Entrepreneurship) ने ‘नवाचार मंत्र’ नाम से एक नई योजना शुरू की है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य छोटे शहरों, गांवों और आकांक्षी जिलों के नवप्रवर्तकों (Innovators) और नए उद्यमियों (Entrepreneurs) को आगे बढ़ाना है।
  • इस कार्यक्रम का शुभारंभ जयंत चौधरी (कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री) ने IIT Delhi में किया।
  • तकनीकी सहयोगी: IIT Delhi

first

हाल ही में भारत की पहली क्वांटम कंप्यूटिंग वैली की आधारशिला कहां रखी गई ? JUNE 2026

  • Bengaluru
  • Lucknow
  • Amravati
  • Bhubaneswar

Explanation:

  • भारत की पहली क्वांटम कंप्यूटिंग वैली की आधारशिला आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में रखी गई है।
  • इसकी नींव फरवरी 2026 में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा रखी गई।
June 2026 current affairs in Hindi #7