book
हाल ही में लांच “The Second Orbit” पुस्तक के लेखक कौन हैं ? JUNE 2026
- अंगद प्रताप / Angad Pratap
- शुभांशु शुक्ला / Shubhanshu Shukla
- प्रशांत बालकृष्णन नायर / Prashanth Balakrishnan Nair
- सुनीता विलियम्स / Sunita Williams
Explanation:
- भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने “The Second Orbit” नामक एक संस्मरण (Memoir) लिखी है।
- यह पुस्तक शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्री बनने से लेकर अंतरिक्ष यात्रा तक की प्रेरणादायक कहानी है।
- अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) जाने वाले पहले भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला हैं।
- 26 जनवरी 2026 को देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित किया गया।
state
हाल ही में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने वाला 36वां राज्य/UT कौन सा बन गया है ? JUNE 2026
- Odisha
- Kerala
- West Bengal
- Karnataka
Explanation:
- पश्चिम बंगाल अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) लागू करने वाला 36वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।
- योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को रांची से हुई थी।
- पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है।
- 70+ आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक योजना का लाभ ले सकते हैं, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो।
- यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है।
tech
दुनिया की सबसे लंबी दूरी की रोबोटिक कार्डियक टेलीसर्जरी का विश्व रिकॉर्ड किसने बनाया ? JUNE 2026
- डॉ. देवी शेट्टी / Dr. Devi Shetty
- डॉ. सुधीर श्रीवास्तव / Dr. Sudhir Srivastava
- डॉ. नरेश त्रेहन / Dr. Naresh Trehan
- डॉ. रणदीप गुलेरिया / Dr. Randeep Guleria
Explanation:
- भारतीय मूल के हृदय सर्जन Dr. Sudhir Srivastava ने दुनिया की सबसे लंबी दूरी की रोबोटिक हृदय सर्जरी (टेलीसर्जरी) की।
- डॉक्टर भारत के इंदौर में मौजूद थे और मरीज गुयाना की राजधानी जॉर्जटाउन में था।
- उन्होंने इंटरनेट और SSI Mantra नामक भारतीय रोबोटिक सिस्टम की मदद से मरीज के दिल की बायपास सर्जरी की।
- पूरी प्रक्रिया लगभग 4 घंटे 50 मिनट में पूरी हुई।
mou
हाल ही में भारत ने किसके सहयोग से क्रिटिकल मिनरल्स ग्लोबल सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी लॉन्च की है ? JUNE 2026
- USA
- UK
- Israel
- China
Explanation:
- भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) ने मिलकर Gsco (Global Supply Chain Observatory) नाम की एक नई पहल शुरू की है।
- इसका उद्देश्य दुनिया में मिलने वाले महत्वपूर्ण खनिजों (Critical Minerals) की उपलब्धता और आपूर्ति पर नजर रखना है।
- महत्वपूर्ण खनिज: लिथियम, कोबाल्ट, निकेल, रियर अर्थ एलिमेंट्स आदि जो इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरियों, सोलर पैनल आदि में उपयोग होते हैं।
sport
हाल ही में SAFF महिला चैपियनशिप 2026 का खिताब किस देश ने जीता ? JUNE 2026
- Bangladesh
- Nepal
- India
- China
Explanation:
- SAFF महिला चैपियनशिप 2026 (8वां संस्करण) 25 मई से 6 जून 2026 तक गोवा के मारगाओ स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ।
- भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को 3-1 से हराकर खिताब जीता।
- यह भारत का छठा SAFF महिला चैंपियनशिप खिताब है।
हाल ही में मोनाको ग्रांड प्रिक्स 2026 का विजेता कौन बना ? JUNE 2026
- लुईस हैमिल्टन / Lewis Hamilton
- मैक्स वर्स्टापेन / Max Verstappen
- किमी एंटोनेली / Kimi Antonelli
- ऑस्कर पियास्त्री / Oscar Piastri
Explanation:
- किमी एंटोनेली ने मोनाको ग्रांड प्रिक्स 2026 जीत लिया।
- वे इटली के युवा ड्राइवर हैं और मर्सिडीज टीम के लिए रेस करते हैं।
- उन्होंने सीजन की लगातार 5वीं जीत हासिल की।
day
हाल ही में विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस 2026 कब मनाया गया ? JUNE 2026
- 6 June
- 7 June
- 8 June
- 9 June
Explanation:
- विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस हर साल 8 जून को मनाया जाता है।
- इसकी शुरुआत वर्ष 2000 में German Brain Tumor Association ने की थी।
- 2026 की थीम – “A Closer Look” (गहन विश्लेषण) है।
- इस दिन का उद्देश्य लोगों को मस्तिष्क (ब्रेन) में होने वाले ट्यूमर के बारे में जागरूक करना है।
tech
मावेन (MAVEN) मिशन किस ग्रह से संबंधित है, जिसे नासा ने हाल ही में समाप्त कर दिया ? JUNE 2026
- शुक्र ग्रह / Venus
- बृहस्पति ग्रह / Jupiter
- मंगल ग्रह / Mars
- शनि ग्रह / Saturn
Explanation:
- MAVEN (Mars Atmosphere and Volatile Evolution) नासा का एक अंतरिक्ष यान था जिसे मंगल ग्रह के वातावरण (Atmosphere) का अध्ययन करने के लिए भेजा गया था।
- यह November 18, 2013 को लॉन्च किया गया था और 21 सितंबर, 2014 को मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश कर गया।
- जून 2026 में नासा ने घोषणा की कि अंतरिक्ष यान अब वापस संपर्क में नहीं आ सकता और मिशन समाप्त हो गया।
- MAVEN ने 11 वर्षों में मंगल के वातावरण, सौर हवाओं और औरोरा (Northern Lights) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
first
भारत का पहला मॉडल बॉर्डर विलेज किस स्थान पर विकसित किया जा रहा है ? JUNE 2026
- तवांग / Tawang
- चूमुर / Chumur
- दारबुक / Darbuk
- कारगिल / Kargil
Explanation:
- चूमुर (Chumur) गांव पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा (LAC) के पास स्थित है।
- इसे भारत का पहला मॉडल सीमा गांव (आदर्श सीमावर्ती गांव) बनाया जा रहा है।
- यह काम केंद्र सरकार की Vibrant Villages Programme (VVP) योजना के तहत हो रहा है।
- चूमुर लगभग 16,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और इसमें लगभग 91 लोग रहते हैं।
appoint
हाल ही में सऊदी अरब में भारत का राजदूत किसे नियुक्त किया है ? JUNE 2026
- देवजीत सेकिया / Devjeet Saikia
- मनीष सिंघल / Manish Singhal
- ओपी सिंह / OP Singh
- विपुल / Vipul
Explanation:
- भारत सरकार ने वरिष्ठ राजनयिक (IFS अधिकारी) विपुल को सऊदी अरब में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है।
- वे अभी कतर में भारत के राजदूत के रूप में कार्य कर रहे हैं।
state
हाल ही में बुजुर्गों के लिए समर्पित बजट की घोषणा करने वाला पहला राज्य कौनसा बन गया है ? JUNE 2026
- Kerala
- Karnataka
- Tamil Nadu
- Goa
Explanation:
- बुजुर्गों (वरिष्ठ नागरिकों) के लिए समर्पित ‘एल्डरली बजट’ (Elderly Budget) पेश करने वाला भारत का पहला राज्य केरल बन गया है।
Pages: 1 2
