ranking

हाल ही में जारी ग्लोबल पीस इंडेक्स 2026 में भारत की रैंक क्या है ? JUNE 2026

  • 97
  • 112
  • 127
  • 113

Explanation:

  • ग्लोबल पीस इंडेक्स 2026 के अनुसार भारत की रैंक 127 (Score = 2.409) है।
  • यह सूचकांक Institute of Economics & Peace द्वारा जारी किया जाता है।
  • सबसे शांतिपूर्ण देश: आइसलैंड (1.161 स्कोर) – लगातार 19वें वर्ष शीर्ष पर, उसके बाद न्यूज़ीलैंड और स्विट्जरलैंड का स्थान है।
  • सबसे कम शांतिपूर्ण देश: रूस (163वाँ स्थान)।
  • पड़ोसी देशों में भूटान (16वाँ) सबसे बेहतर स्थिति में है, पाकिस्तान 152वें स्थान पर, चीन 118वें स्थान पर और श्रीलंका 14 स्थान ऊपर पहुँच गया है।

day

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (International Day of Play) 2026 कब मनाया गया ? JUNE 2026

  • 9 June
  • 10 June
  • 11 June
  • 12 June

Explanation:

  • 11 जून को हर साल अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (International Day of Play) मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य बच्चों के जीवन में खेल के महत्व को समझाना और यह सुनिश्चित करना कि हर बच्चे को खेलने का अवसर मिले।
  • 2026 की थीम: “खेल की रक्षा करें, बचपन की रक्षा करें” (Protect Play, Protect Childhood) है।
  • पहली बार यह दिवस 2024 में मनाया गया था।
  • विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (International Day of Sport for Development and Peace) = 6 April को मनाया जाता है।

tech

आर्टेमिस III मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने वाला अंतरिक्ष यान कौन-सा है ? JUNE 2026

  • Dragon
  • Soyuz
  • Orion
  • Crew Starliner

Explanation:

  • आर्टेमिस III मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों को ओरियन (Orion) अंतरिक्ष यान ले जाएगा।
  • इस मिशन के लिए 4 अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया गया है: Andre Douglas (NASA), Frank Rubio (NASA), Randy Bresnik (NASA – मिशन कमांडर), और Luca Parmitano (ESA – पायलट)।
  • इस मिशन में पहली बार SpaceX और Blue Origin (निजी कंपनियों) के चंद्रयान अंतरिक्ष में परखे जाएंगे और डॉकिंग (जुड़ने) का अभ्यास करेंगे।
  • अंतरिक्ष यात्री लगभग 14 दिन अंतरिक्ष में रहेंगे।

state

हाल ही में NeVA (National e-Vidhan Application) अपनाने वाला 33वाँ विधानसभा राज्य कौन बना है ? JUNE 2026

  • Bihar
  • West Bengal
  • Odisha
  • Assam

Explanation:

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा ने NeVA (National e-Vidhan Application) लागू किया है, जिसके साथ ही यह NeVA अपनाने वाला भारत का 33वाँ राज्य/विधानसभा बन गया है।
  • NeVA एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय ने शुरू किया है।
  • इसका उद्देश्य संसद और राज्य विधानसभाओं के कामकाज को ऑनलाइन और पेपरलेस (कागज रहित) बनाना है।

mou

हाल ही में सड़क मंत्रालय ने ‘राहवीर योजना’ के लिए किसके साथ साझेदारी की है ? JUNE 2026

  • Rapido
  • Uber
  • Ola
  • उपर्युक्त सभी / All of the above

Explanation:

  • सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने राहवीर योजना के लिए Rapido के साथ साझेदारी की है।
  • इसका उद्देश्य लोगों को सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए प्रेरित करना और सड़क सुरक्षा व आपातकालीन सहायता के बारे में जागरूकता फैलाना है।
  • यदि कोई व्यक्ति दुर्घटना के पहले 1 घंटे (Golden Hour) के भीतर घायल को अस्पताल पहुँचाता है, तो सरकार उसे “राह-वीर” मानकर ₹25,000 और प्रशस्ति पत्र देती है।
  • हर साल पूरे देश के 10 सर्वश्रेष्ठ राह-वीरों को ₹1 लाख, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिया जाता है।
  • मध्य प्रदेश पहला राज्य और दिल्ली पहला UT बना है जिसने राहवीर योजना को लागू किया।

scheme

हाल ही में लॉन्च किया गया “लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (LPMS)” मुख्य रूप से किस उद्देश्य से संबंधित है ? JUNE 2026

  • कृषि उत्पादन बढ़ाना / Increasing agricultural production
  • सीमा व्यापार और सीमा प्रबंधन का डिजिटलीकरण / Digitization of border trade and border management
  • रेलवे माल परिवहन बढ़ाना / Increasing railway freight transport
  • समुद्री बंदरगाहों का आधुनिकीकरण / Modernization of sea ports

Explanation:

  • गृह मंत्री Amit Shah ने नई दिल्ली में लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (LPMS) लॉन्च किया है।
  • इसका उद्देश्य भारत की भूमि सीमाओं (Land Borders) पर होने वाले व्यापार और आवागमन को पूरी तरह डिजिटल और तेज बनाना है।
  • LPMS से लगभग 90% कागजी काम खत्म हो जाएगा, सभी प्रक्रियाएँ ऑनलाइन होंगी और एक Single Electronic Window के माध्यम से सभी काम एक ही प्लेटफॉर्म पर होंगे।
  • इससे सीमा व्यापार तेज और आसान होगा, तस्करी पर रोक लगेगी, सीमावर्ती क्षेत्रों में रोजगार बढ़ेंगे और सीमा सुरक्षा मजबूत होगी।
  • वर्तमान में भारत में 15 लैंड पोर्ट संचालित हैं और अगले 3 वर्षों में 11 नए लैंड पोर्ट विकसित किए जाएंगे।

national

हाल ही में PM मोदी ने लगातार कितने दिनों तक प्रधानमंत्री रहने का सबसे लंबे समय तक रिकॉर्ड बनाया है ? JUNE 2026

  • 4299
  • 4329
  • 4399
  • 4419

Explanation:

  • नरेंद्र मोदी ने 4,399 दिनों से अधिक समय तक प्रधानमंत्री के रूप में काम करके लगातार सबसे लंबे कार्यकाल का नया रिकॉर्ड बनाया है।
  • वे 26 मई 2014 को पहली बार भारत के प्रधानमंत्री बने थे और तब से लगातार इस पद पर हैं।
  • पहले यह रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम था, जिनका निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल 4,398 दिनों का था (1952 से 1964 तक)।
  • PM मोदी के तीन लगातार कार्यकाल: पहला (26 मई 2014), दूसरा (30 मई 2019), तीसरा (9 जून 2024)।

first

हाल ही में मेटा, रिलायंस इंडस्ट्रीज मिलकर भारत का पहला AI सक्षम डेटा सेंटर कहाँ स्थापित करेंगे ? JUNE 2026

  • Jamnagar
  • Amravati
  • Chennai
  • Chandigarh

Explanation:

  • Reliance Industries और Meta Platforms (फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की कंपनी) मिलकर गुजरात के Jamnagar में भारत का पहला AI सक्षम डेटा सेंटर स्थापित करेंगे।
  • जामनगर में 168 मेगावाट क्षमता का AI डेटा सेंटर बनेगा, जिसका उपयोग मेटा अपने AI मॉडल, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और अन्य डिजिटल सेवाओं के लिए करेगी।
  • यह भारत में मेटा का पहला “Built-to-Suit” डेटा सेंटर होगा, यानी इसे मेटा की जरूरतों के अनुसार विशेष रूप से बनाया जाएगा।

scheme

हाल ही में “प्रोजेक्ट गंगा” कहाँ शुरू किया गया ? JUNE 2026

  • Madhya Pradesh
  • Uttar Pradesh
  • Rajasthan
  • Maharashtra

Explanation:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 जून 2026 को लखनऊ में प्रोजेक्ट गंगा शुरू किया।
  • GANGA = Government-Assisted Network for Growth and Advancement है।
  • इस योजना का मकसद गाँवों तक हाई-स्पीड फाइबर ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहुँचाना है, ताकि ग्रामीण लोग भी शहरों जैसी डिजिटल सुविधाओं (ऑनलाइन पढ़ाई, टेलीमेडिसिन, स्मार्ट खेती, ऑनलाइन व्यवसाय आदि) का लाभ उठा सकें।
  • अगले 2-3 साल में पहले चरण में 21 जिलों के 20 लाख ग्रामीण परिवारों को हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा और लक्ष्य पूरे राज्य की 57,000 ग्राम पंचायतों और 8,000 न्याय पंचायतों तक डिजिटल कनेक्टिविटी पहुँचाना है।
June 2026 current affairs in Hindi #12