festival

हाल ही में ‘राजा पर्व फेस्टिवल’ का आयोजन कहाँ हुआ है ? JUNE 2026

  • West Bengal
  • Jharkhand
  • Odisha
  • Telangana

Explanation:

  • ओडिशा में राजा पर्व (Raja Parba) नाम का प्रसिद्ध त्योहार मिथुन संक्रांति के दिन शुरू होता है।
  • इस त्योहार के दौरान धरती माता को राजस्वला (मासिक धर्म की अवस्था) माना जाता है और खेती, जूताई और जमीन खोदने जैसे काम नहीं किए जाते।
  • यह त्योहार 3 दिनों तक चलता है और जून के महीने में मनाया जाता है।

    day

हाल ही में वैश्विक पवन दिवस 2026 कब मनाया गया ? JUNE 2026

  • 16 June
  • 15 June
  • 14 June
  • 13 June

Explanation:

  • वैश्विक पवन दिवस (Global Wind Day) हर साल 15 जून को मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य लोगों को पवन ऊर्जा (Wind Energy) के महत्व के बारे में जागरूक करना है।
  • 2026 की थीम: “Wind Energy: From Ambition to Acceleration” (पवन ऊर्जा: महत्वाकांक्षा से तेज प्रगति की ओर) है।
  • इसकी शुरुआत 2007 में यूरोप में हुई और 2009 से इसे विश्व स्तर पर मनाया जाने लगा।

    gi tag

हाल ही में झारखंड के निम्नलिखित में से किस उत्पाद को GI टैग प्राप्त हुआ है ? JUNE 2026

  • मुंडा ज्वेलरी / Munda Jewellery
  • भगैया सिल्क / Bhagaiya Silk
  • कुचाई सिल्क / Kuchai Silk
  • उपर्युक्त सभी / All of the above

Explanation:

  • झारखंड के 11 पारंपरिक उत्पादों को GI (Geographical Indication) टैग मिला है।
  • इनमें भगैया सिल्क, कुचाई सिल्क, मुंडा ज्वेलरी, झारखंड बांस शिल्प, केसरिया कलाकंद, कोडरमा डोकरा क्राफ्ट, चंदर बदोनी पपेट्स, तसर सिल्क, बादुपटुआ पेंटिंग, पंची साडी, झारखंड बेनाम हैंडक्राफ्ट शामिल हैं।
  • GI टैग किसी ऐसे उत्पाद को दिया जाता है जिसमें किसी निश्चित क्षेत्र से जुड़ी विशिष्ट विशेषताएं होती हैं।
  • GI का पंजीकरण 10 वर्ष की अवधि के लिए वैध होता है और इसे Geographical Indications Registry, चेन्नई द्वारा जारी किया जाता है।

    scheme

हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा किसानों की सहायता के लिए शुरू किए गए AI आधारित चैटबॉट का नाम क्या है ? JUNE 2026

  • कृषि साथी / Krishi Saathi
  • किसान सुविधा / Kisan Suvidha
  • ऑयलसीड्स किसान मित्र / Oilseeds Kisan Mitra
  • एग्री मित्र AI / Agri Mitra AI

Explanation:

  • ICAR ने किसानों की मदद के लिए “ऑयलसीड्स किसान मित्र” नामक एक AI आधारित चैटबॉट शुरू किया है।
  • यह WhatsApp पर चलने वाला 24×7 AI चैटबॉट है।
  • इसे ICAR-Indian Institute of Oilseeds Research ने विकसित किया है।
  • यह मूंगफली, सरसों, तिल, सूरजमुखी, सोयाबीन जैसी फसलों से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान देता है।

    summit

हाल ही में ILO Convention No. 193 मुख्य रूप से किन श्रमिकों की सुरक्षा के लिए अपनाया गया है ? JUNE 2026

  • सरकारी कर्मचारी / Government employees
  • कृषि श्रमिक / Agricultural workers
  • गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स / Gig and platform workers
  • कारखाना श्रमिक / Factory workers

Explanation:

  • 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन – जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में “Decent Work in the Platform Economy Convention, 2026 (Convention No. 193)” अपनाई गई है।
  • इसका उद्देश्य गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स (जैसे Swiggy, Zomato, Uber, Ola, Freelancer आदि) के अधिकारों की रक्षा करना है।
  • ILO की स्थापना 11 April 1919 को हुई, मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।

    first

हाल ही में किसने भारत का पहला स्वदेशी और डिस्टिल्ड वीडियो AI मॉडल ‘Varya’ (वर्या) लॉन्च किया है ? JUNE 2026

  • OpenAI
  • Google
  • Avataar
  • Infosys

Explanation:

  • Avataar ने भारत का पहला स्वदेशी और डिस्टिल्ड वीडियो AI मॉडल ‘Varya’ (वर्या) लॉन्च किया है।
  • यह भारतीय त्योहार, भोजन, कपड़े, संस्कृति और जीवनशैली को बेहतर समझता है।
  • यह केवल ₹0.48 प्रति सेकंड की लागत में वीडियो तैयार कर सकता है और 14 बिलियन पैरामीटर्स वाला शक्तिशाली मॉडल है।

    tech

हाल ही में IIT मद्रास द्वारा जारी मानव ब्रेनस्टेम के 3D एटलस का नाम क्या है ? JUNE 2026

  • BRAINMAP
  • NEUROX
  • ANCHOR
  • ATLAS-3D

Explanation:

  • IIT मद्रास ने मानव ब्रेनस्टेम का 3D एटलस ‘ANCHOR’ नाम से जारी किया है।

    appoint

हाल ही में श्रम आंकड़ों पर उच्च-स्तरीय तकनीकी विशेषज्ञ समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है ? JUNE 2026

  • अलख एन. शर्मा / Alakh N. Sharma
  • सौरभ विजय / Saurabh Vijay
  • नीलकंठ मिश्रा / Neelkanth Mishra
  • एस. रवींद्र भट / S. Ravindra Bhat

Explanation:

  • भारत सरकार ने प्रसिद्ध अर्थशास्त्री Alakh N. Sharma को श्रम सांख्यिकी (Labour Statistics) पर उच्च स्तरीय तकनीकी विशेषज्ञ समिति का अध्यक्ष बनाया है।
  • वे Institute for Human Development के निदेशक और Indian Society of Labour Economics के अध्यक्ष हैं।
  • उन्हें रोजगार, श्रम बाजार, गरीबी और आजीविका के क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

    first

हाल ही में दुनिया के पहले खरबपति (Trillionaire) कौन बन गए हैं ? JUNE 2026

  • जेफ बेजोस / Jeff Bezos
  • लैरी पेज / Larry Page
  • एलन मस्क / Elon Musk
  • लैरी एलिसन / Larry Ellison

Explanation:

  • एलन मस्क की कुल संपत्ति अब 1.1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1100 अरब डॉलर) से अधिक हो गई है।
  • इतिहास में पहली बार किसी व्यक्ति की संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक पहुंची है।
  • मुख्य कारण: उनकी अंतरिक्ष कंपनी SpaceX का IPO (शेयर बाजार में सूचीबद्ध होना) बहुत सफल रहा।

    first

भारत का पहला राष्ट्रीय गो संस्कृति संग्रहालय कहां स्थापित होगा ? JUNE 2026

  • Lucknow
  • Barmer
  • Varanasi
  • Mathura

Explanation:

  • भारत का पहला राष्ट्रीय गो संस्कृति संग्रहालय उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के परिसर में स्थापित किया जाएगा।
June 2026 current affairs in Hindi #16