June 2026

हाल ही में UNCTAD की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025 में जहाज़ रीसाइक्लिंग में वैश्विक स्तर पर भारत ने कौनसा स्थान हासिल किया है ? According to the UNCTAD report, what rank has India achieved globally in ship recycling in the year 2025?

  • 1
  • 2
  • 3
  • 4

Explanation:

  • भारत अब जहाजों को तोड़कर उनका पुनर्चक्रण (Ship Recycling) करने के मामले में दुनिया का नंबर-1 देश बन गया है।
  • UNCTAD की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में भारत की हिस्सेदारी 30.1% थी जो 2025 में बढ़कर 35.4% हो गई।
  • प्रमुख शिप रीसाइक्लिंग केंद्र: Alang Ship Breaking Yard (गुजरात) है।
  • UNCTAD की स्थापना 30 दिसंबर 1964 को हुई, मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।

हाल ही में GI टैग प्राप्त करने वाली “जसदान पटारी” किस राज्य से संबंधित है ? “Jasdan Patari,” which received the GI tag, belongs to which state?

  • Rajasthan
  • Gujarat
  • Maharashtra
  • Madhya Pradesh

Explanation:

  • गुजरात के राजकोट जिले की प्रसिद्ध जसदान पटारी (पारंपरिक हस्तनिर्मित लकड़ी के बक्से) को GI टैग से सम्मानित किया गया है।
  • यह मजबूत सागौन (Teak) की लकड़ी से बनती है और इसके ऊपर पीतल (Brass) या तांबे (Copper) की सुंदर नक्काशी की जाती है।
  • बड़े बॉक्स को पटारा और छोटे बॉक्स को पटारी कहा जाता है।

हाल ही में निर्भय चेतना कार्यक्रम किसने प्रारंभ किया है ? Who has launched the ‘Nirbhay Chetna’ program?

  • पंचायती राज मंत्रालय / Ministry of Panchayati Raj
  • सहकारिता मंत्रालय / Ministry of Cooperation
  • शिक्षा मंत्रालय / Ministry of Education
  • महिला और बाल विकास मंत्रालय / Ministry of Women and Child Development

Explanation:

  • पंचायती राज मंत्रालय ने ‘निर्भय चेतना’ कार्यक्रम शुरू किया है, जो ‘निर्भय हो’ पहल का हिस्सा है।
  • इसका उद्देश्य गांवों में चुने गए पुरुष जनप्रतिनिधियों (जैसे सरपंच, पंचायत सदस्य आदि) को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकार और लैंगिक समानता के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाना है।
  • देशभर के लगभग 17.5 लाख पुरुष जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • यह योजना निर्भया फंड (Nirbhaya Fund) के अंतर्गत चलाई जा रही है।

ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक कहाँ प्रारंभ होगी ? Where will the BRICS Energy Ministers’ meeting begin?

  • Bhopal
  • Gurugram
  • Kolkata
  • Kochi

Explanation:

  • भारत 2026 में BRICS का अध्यक्ष (Chair) है।
  • इसी के तहत भारत हरियाणा के Gurugram में 25–26 जून 2026 को 11वीं BRICS ऊर्जा मंत्रियों की बैठक आयोजित कर रहा है।
  • 18वें BRICS शिखर सम्मेलन 2026 की मेजबानी India कर रहा है, Theme – “Building for resilience, innovation, collaboration and sustainability”

हाल ही में भारत ने स्वदेशी ‘गरुड़ास्त’ 120mm व्हीकल-माउंटेड मोर्टार सिस्टम का सफल परीक्षण कहाँ किया है ? Where has India successfully tested the indigenous ‘Garudastra’ 120mm vehicle-mounted mortar system?

  • Maharashtra
  • Uttar Pradesh
  • Madhya Pradesh
  • Gujarat

Explanation:

  • भारत ने स्वदेशी ‘गरुड़ास्त’ 120mm व्हीकल-माउंटेड मोर्टार सिस्टम का सफल परीक्षण गुजरात में किया है।

हाल ही में धार्मिक उत्साह के साथ वार्षिक ‘खीर भवानी’ मेला कहाँ मनाया गया है ? Where was the annual ‘Kheer Bhawani’ fair celebrated with religious fervor?

  • Jammu & Kashmir
  • Uttarakhand
  • Himachal Pradesh
  • Punjab

Explanation:

  • खीर भवानी मेला जम्मू-कश्मीर के तुलमुल गांव में मनाया जाने वाला कश्मीरी पंडितों का एक बहुत महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव है।
  • यह मेला माता रागन्या देवी को समर्पित है और ज्येष्ठ अष्टमी के दिन आयोजित किया जाता है।
  • भक्त माता को दूध और खीर अर्पित करते हैं, इसी परंपरा के कारण माता को खीर भवानी कहा जाने लगा।

हाल ही में Timeout.com की कला और संस्कृति के लिए दुनिया के 20 सबसे अच्छे शहरों की सूची में शामिल एकमात्र भारतीय शहर कौनसा है ? Which is the only Indian city included in Timeout.com’s list of the world’s 20 best cities for art and culture?

  • Pune
  • Jaipur
  • Kolkata
  • Chennai

Explanation:

  • लंदन की प्रसिद्ध पत्रिका Time Out ने दुनिया के 20 सबसे बेहतरीन कला और संस्कृति वाले शहरों की सूची जारी की है।
  • इस सूची में भारत से केवल Jaipur को जगह मिली है, और इसे 18वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • सूची में London पहले स्थान पर रहा।
  • जयपुर को 77% गुणवत्ता स्कोर और 69% किफायतीपन स्कोर मिला।

हाल ही में जारी Qs World Future Skills Index 2027 में भारत का स्थान क्या रहा ? What was India’s rank in the released Qs World Future Skills Index 2027?

  • 5वां
  • 10वां
  • 13वां
  • 22वां

Explanation:

  • QS World Future Skills Index 2027 में भारत को 89 देशों में 13वां स्थान मिला है।
  • इंडेक्स के 4 प्रमुख स्तंभ: Skill Alignment (18वीं), Academic Readiness (22वीं), Future of Work (5वीं – भारत का सबसे मजबूत क्षेत्र), Economic Transformation (14वीं)
  • शीर्ष 3 देश: 1. United States, 2. Australia, 3. United Kingdom

हाल ही में कूटनीति में महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है ? When is the International Day of Women in Diplomacy observed?

  • 25 June
  • 24 June
  • 23 June
  • 22 June

Explanation:

  • कूटनीति में महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Women in Diplomacy) हर साल 24 जून को मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 2022 में एक प्रस्ताव पारित करके इस दिवस की शुरुआत की।
  • पहली बार यह दिवस 24 जून 2022 को मनाया गया।

हाल ही में लखपति बिटिया योजना किसने शुरू की है ? Who has started Lakhpati Bitiya Yojana?

  • Uttar Pradesh
  • Delhi
  • Himachal Pradesh
  • Madhya Pradesh

Explanation:

  • लखपति बिटिया योजना दिल्ली सरकार ने शुरू की है।
  • इस योजना के तहत सरकार बेटी के जन्म पर ₹56,000 जमा करेगी जो उसे 21 वर्ष की उम्र पर मिलेंगे।

हाल ही में QS World Future Skills Index 2027 में भारत का स्थान क्या रहा ? What was India’s rank in the QS World Future Skills Index 2027?

  • 10
  • 11
  • 12
  • 13

Explanation:

  • QS World Future Skills Index 2027 में भारत को 13वां स्थान मिला है।
June 2026 current affairs in Hindi #25