June 2026
हाल ही में अंबुबाची मेला किस राज्य में आयोजित किया गया ? In which state was the Ambubachi Mela organized?
- Odisha
- West Bengal
- Assam
- Tripura
Explanation:
- अंबुबाची मेला असम के गुवाहाटी शहर की नीलांचल पहाड़ी पर स्थित कामाख्या मंदिर में हर साल जून महीने (22 से 26 जून के बीच) में लगने वाला एक प्रसिद्ध धार्मिक मेला है।
- यह मेला माँ कामाख्या के वार्षिक रजस्वला (मासिक धर्म) का प्रतीक माना जाता है।
- 23 से 25 जून तक मंदिर के कपाट बंद रहते हैं और 26 जून को विशेष पूजा और शुद्धिकरण के बाद मंदिर फिर से खोल दिया जाता है।
- भक्तों को ‘रक्त वस्त्र’ (लाल रंग का कपड़ा) प्रसाद के रूप में दिया जाता है।
हाल ही में नोबल पुरस्कार विजेता फ्रांस्वा ऐंगलर्ट का 93 साल की उम्र में निधन हुआ है, इनका संबंध किस खोज से था ? Nobel laureate François Englert has passed away at the age of 93; with which discovery was he associated?
- हिग्स बोसोन / Higgs boson
- CRISPR-Cas9 जीन एडिटिंग / CRISPR-Cas9 gene editing
- mRNA वैक्सीन / mRNA vaccine
- अंतरिक्ष गुरुत्वाकर्षण तरंगें / Space gravitational waves
Explanation:
- फ्रांस्वा ऐंगलर्ट (François Englert) बेल्जियम के प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी थे, जिन्होंने ब्रह्मांड के मूलभूत कणों (Particles) को द्रव्यमान (Mass) कैसे मिलता है, यह समझाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
- 1960 के दशक में उन्होंने अपने सहयोगी Robert Brout के साथ Brout–Englert–Higgs Mechanism सिद्धांत दिया, जिसने बताया कि कणों को द्रव्यमान कैसे मिलता है।
- 2012 में CERN के Large Hadron Collider में हिग्स बोसोन (गॉड पार्टिकल) की खोज हुई, जिससे उनके सिद्धांत को सही साबित किया गया।
- उन्हें 2013 में Peter Higgs के साथ संयुक्त रूप से Nobel Prize in Physics दिया गया।
हाल ही में श्री अंबाबाई मंदिर विकास परियोजना कहाँ शुरू हुई है ? Where has the Shri Ambabai Temple Development Project been launched?
- Madhya Pradesh
- Gujarat
- Maharashtra
- Rajasthan
Explanation:
- श्री अंबाबाई (महालक्ष्मी) मंदिर विकास परियोजना महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शुरू की गई है।
- यह परियोजना **’भी, विरासत भी’** की सोच पर आधारित है, जिसका मतलब है कि मंदिर की ऐतिहासिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाएँ विकसित करना।
- इस परियोजना पर लगभग ₹1,500 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
- यह मंदिर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है और हेमाडपंथी शैली में बना है।
हाल ही में किस राज्य के क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन को UK संसद में ‘ग्लोबल प्रेस्टीज अवार्ड’ मिला है ? Harsh Vardhan, the president of which state’s cricket association, has received the ‘Global Prestige Award’ at the UK Parliament?
- Jharkhand
- Uttar Pradesh
- West Bengal
- Bihar
Explanation:
- बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष हर्ष वर्धन को ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में ‘ग्लोबल प्रेस्टीज अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
- उन्हें ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने और समाज व वैश्विक विकास में उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
- हर्ष वर्धन सितंबर 2025 में 24 वर्ष की उम्र में BCA के अध्यक्ष बने, जो BCA के इतिहास के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष हैं।
- इस सम्मान समारोह की थीम थी: “Visionaries of Change: Paving the Way for Viksit Bharat 2047″।
हाल ही में हेमिस फेस्टिवल 2026 कहाँ शुरू हुआ है ? Where has the Hemis Festival 2026 begun?
- Sikkim
- Jammu & Kashmir
- Ladakh
- Ladakh
Explanation:
- हेमिस फेस्टिवल लद्दाख का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध बौद्ध त्योहार है, जो हर साल हेमिस मठ में मनाया जाता है।
- वर्ष 2026 में यह 24-25 जून को आयोजित हुआ।
- यह त्योहार गुरु पद्मसंभव (जिन्हें गुरु रिनपोचे या दूसरे बुद्ध भी कहा जाता है) के जन्मोत्सव पर मनाया जाता है, जिन्होंने 8वीं सदी में वज्रयान (तांत्रिक) बौद्ध धर्म का प्रचार किया।
- इस उत्सव की सबसे खास विशेषता ‘चम’ मुखौटा नृत्य है, जो हेमिस मठ के भिक्षुओं (Monks) द्वारा किया जाता है।
हाल ही में ‘थाईमामन थंगा मोथिरा थिट्टम’ योजना किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है ? Which state government has launched the ‘Thaimaman Thanga Mothira Thittam’ scheme?
- Karnataka
- Kerala
- Tamil Nadu
- Andhra Pradesh
Explanation:
- तमिलनाडु सरकार ने ‘थाईमामन थंगा मोथिरा थिट्टम’ नामक नई योजना शुरू की है, जिसके तहत सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले हर नवजात बच्चे को 1 ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी।
- योजना का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में प्रसव को बढ़ावा देना और माँ व नवजात शिशु का सम्मान करना है।
- तमिल संस्कृति में “थाईमामन” का अर्थ मामा (मां का भाई) होता है, और परंपरा के अनुसार मामा नवजात बच्चे को उपहार देता है। इस योजना में तमिलनाडु सरकार खुद बच्चे के “मामा” की भूमिका निभा रही है।
हाल ही में मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट 2026 का 7वाँ संस्करण कहाँ प्रारंभ हुआ ? Where did the 7th edition of the Marshal of the Air Force Arjan Singh Memorial Hockey Tournament 2026 begin?
- Andhra Pradesh
- West Bengal
- Telangana
- Karnataka
Explanation:
- 7वाँ संस्करण 23 जून से 3 जुलाई 2026 तक बेंगलुरु (कर्नाटक) के जलाहल्ली स्थित एयर फोर्स स्टेशन में शुरू हुआ, जिसमें 16 टीमें भाग ले रही हैं।
- इसका आयोजन एयर फोर्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (AFSCB) द्वारा किया जा रहा है, जो 2018 से इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है।
- अर्जन सिंह भारतीय वायु सेना के महान अधिकारी थे, जिन्हें हॉकी खेल से विशेष लगाव था। वे 1966 में एयर चीफ मार्शल के पद पर पदोन्नत होने वाले पहले भारतीय वायु सेना अधिकारी बने थे।
- विजेता को ₹10 लाख और उपविजेता को ₹8 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा।
हाल ही में भारत का पहला 3D प्रिंटेड आर्टिफिशियल रीफ मॉड्यूल कहाँ स्थापित होगा ? Where will India’s first 3D-printed artificial reef module be installed?
- Gujarat
- Goa
- Tamil Nadu
- Odisha
Explanation:
- तमिलनाडु भारत का पहला 3D-प्रिंटेड कृत्रिम रीफ मॉड्यूल रामनाथपूरम के तटीय क्षेत्र में समुद्र के अंदर स्थापित करेगा।
- यह प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) – Phase II के तहत किया जा रहा है।
- इसका उद्देश्य समुद्री जीवों को नया आवास देना, मछलियों की संख्या बढ़ाना और समुद्री जैव विविधता (Marine Biodiversity) की रक्षा करना है।
- इसे चेन्नई के स्टार्टअप ‘त्वस्ता (Tvasta)’ ने विकसित किया है, जो IIT Madras द्वारा समर्थित है। प्रत्येक मॉड्यूल का वजन लगभग 1 टन है।
हाल ही में संविधान हत्या दिवस 2026 कब मनाया गया ? When was ‘Constitution Murder Day’ observed in 2026?
- 26 June
- 25 June
- 24 June
- 23 June
Explanation:
- “संविधान हत्या दिवस” हर साल 25 जून को मनाया जाता है। पहली बार 25 जून 2025 को मनाया गया था।
- इसका उद्देश्य लोगों को 1975 के आपातकाल (Emergency) की याद दिलाना है, जब संविधान द्वारा दिए गए कई मौलिक अधिकारों पर रोक लगा दी गई थी।
- आपातकाल के दौरान लोगों के मौलिक अधिकारों पर रोक, सरकार की आलोचना पर गिरफ्तारी, प्रेस पर सेंसरशिप और केंद्र सरकार की अत्यधिक शक्ति जैसी घटनाएँ हुईं।
- भारत में अब तक 3 बार राष्ट्रीय आपातकाल लगा है – 1962 (भारत-चीन युद्ध), 1971 (भारत-पाकिस्तान युद्ध) और 1975-77 (आंतरिक अशांति)।
