June 2026

हाल ही में भारत ने परमाणु प्रक्रिया की ऊष्मा पर आधारित विश्व की पहली हाइड्रोजन उत्पादन सुविधा कहीं शुरू की है ? Where has India launched the world’s first hydrogen production facility based on nuclear heat?

  • तारापुर / Tarapur
  • कलपक्कम / Kalpakkam
  • कूडनकुलम / Kudankulam
  • कैगा / Kaiga

Explanation:

  • भारत ने दुनिया की पहली ऐसी हाइड्रोजन उत्पादन सुविधा कलपक्कम में शुरू की है, जो परमाणु रिएक्टर की गर्मी (Heat) का उपयोग करके हाइड्रोजन गैस बनाती है।
  • इसका उद्घाटन अजीत कुमार मोहंती ने इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र, कलपक्कम में किया।
  • इस संयंत्र में पानी (H₂O) को हाइड्रोजन (H₂) और ऑक्सीजन (O₂) में अलग किया जाता है।
  • इसके लिए बिजली की बजाय परमाणु रिएक्टर से निकलने वाली गर्मी का उपयोग किया जाता है, जिससे स्वच्छ (Green/Clean) हाइड्रोजन बनती है और कार्बन प्रदूषण लगभग नहीं होता।
  • इसमें भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र द्वारा विकसित कॉपर-क्लोरीन (Cu-Cl) थर्मोकेमिकल तकनीक का उपयोग किया जाता है, जिसमें लगभग 500°C तापमान पर रासायनिक अभिक्रियाएँ होती हैं।

हाल ही में कनाडा में रजिस्ट्रेशन हासिल करने वाली देश की पहली सीमा पार पेमेंट कंपनी कौनसी है? Which is the country’s first cross-border payment company to obtain registration in Canada?

  • PayPal
  • Payoneer
  • Skydo
  • Razorpay

Explanation:

  • Skydo एक बेंगलुरु की FinTech कंपनी है, जो एक देश से दूसरे देश में पैसे भेजने और मंगाने (Cross-border Payments) की सुविधा देती है।
  • Skydo को कनाडा में अंतरराष्ट्रीय भुगतान (International Payment) का लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन मिल गया है।
  • यह विदेशी नियामक (Foreign Regulator) से ऐसी मंजूरी पाने वाली भारत की पहली Cross-border Payment कंपनी बन गई है।
  • इससे भारत और कनाडा के बीच आसानी से पैसे भेजे और मंगाए जा सकेंगे तथा विदेश में पढ़ने वाले छात्रों, व्यापारियों और फ्रीलांसरों के लिए अंतरराष्ट्रीय भुगतान आसान होगा।

हाल ही में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का नया डायरेक्टर किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the new Director of the Intelligence Bureau (IB)?

  • तपन कुमार डेका / Tapan Kumar Deka
  • डॉ. महेश दीक्षित / Dr. Mahesh Dixit
  • संजीव कुमार / Sanjeev Kumar
  • राजीव कुमार / Rajiv Kumar

Explanation:

  • केंद्र सरकार ने महेश दीक्षित को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का नया डायरेक्टर (प्रमुख) बनाया है।
  • वे 2 साल तक इस पद पर रहेंगे।
  • उन्होंने तपन कुमार डेका की जगह ली है।
  • IB (Intelligence Bureau) भारत की आंतरिक खुफिया एजेंसी है, जिसका काम देश के अंदर होने वाली आतंकवादी गतिविधियों, जासूसी और अन्य सुरक्षा खतरों पर नजर रखना तथा सरकार को समय पर जानकारी देना है।

हाल ही में NCERT ने किस कक्षा की पाठ्यपुस्तक में आपातकाल को शामिल किया है? In which class’s textbook has NCERT included the Emergency?

  • कक्षा 8 / Class 8
  • कक्षा 9 / Class 9
  • कक्षा 10 / Class 10
  • कक्षा 11 / Class 11

Explanation:

  • वर्ष 1975 में पूरे देश में आपातकाल लागू किया गया था, जिसके दौरान सरकार को बहुत अधिक शक्तियाँ मिल गई थीं और लोगों की कई मौलिक स्वतंत्रताओं (Fundamental Rights) पर रोक लगा दी गई थी।
  • 1977 में आपातकाल समाप्त होने के बाद चुनाव कराए गए और जनता ने वोट देकर नई सरकार चुनी, जिससे यह साबित हुआ कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है।
  • पहले आपातकाल का विषय केवल कक्षा 12 की राजनीति विज्ञान की किताब में था, लेकिन अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत इसे कक्षा 9 में भी शामिल किया गया है।

हाल ही में विश्व MSME दिवस 2026 कब मनाया गया? When was World MSME Day 2026 observed?

  • 26 June
  • 27 June
  • 28 June
  • 29 June

Explanation:

  • हर साल 27 जून को विश्व सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) दिवस मनाया जाता है।
  • 6 अप्रैल 2017 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया था।
  • वर्ष 2026 की थीम = “नवाचार और सतत औद्योगिक विकास के माध्यम से MSME को सशक्त बनाना” है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Slovakia के राष्ट्रपति को उपहार में Thewa Art से बने cufflinks भेंट किए, यह कला किस राज्य से संबंधित है? Prime Minister Narendra Modi gifted Thewa Art cufflinks to the President of Slovakia. Thewa Art belongs to which state?

  • गुजरात / Gujarat
  • मध्य प्रदेश / Madhya Pradesh
  • राजस्थान / Rajasthan
  • उत्तर प्रदेश / Uttar Pradesh

Explanation:

  • थेवा कला राजस्थान के प्रतापगढ़ की लगभग 400 साल पुरानी पारंपरिक हस्तकला है।
  • इसमें 23 कैरेट सोने की बहुत बारीक नक्काशी करके उसे रंगीन काँच पर चिपकाया जाता है, जिससे सुंदर आभूषण और सजावटी वस्तुएँ बनाई जाती हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी Slovakia यात्रा के दौरान वहाँ के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी को थेवा डिज़ाइन वाले कफलिंक उपहार में दिए।
  • राजस्थान की प्रसिद्ध थेवा कला (Thewa Art) को वर्ष 2014 में GI टैग मिला था और इस कला की शुरुआत 1707 में नाथू लाल सोनी ने की थी।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा खोजे गए 16वीं शताब्दी के विजयनगर-कालीन शिलालेख किस राज्य में मिले हैं? In which state have 16th century Vijayanagara-period inscriptions discovered by the Archaeological Survey of India been found?

  • कर्नाटक / Karnataka
  • तमिलनाडु / Tamil Nadu
  • आंध्र प्रदेश / Andhra Pradesh
  • तेलंगाना / Telangana

Explanation:

  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने आंध्र प्रदेश के शेषाचलम जंगल में 16वीं सदी के तीन पुराने शिलालेख (पत्थरों पर लिखे लेख) खोजे हैं।
  • राजा सदाशिवराय ने 1554 ई. के आसपास सदाशिवकोना के पापविनासा तीर्थ की यात्रा की थी और वहाँ एक शिव मंदिर और एक मठ बनवाया था।
  • एक अन्य शिलालेख से पता चलता है कि राजा ने गुडिमल्लम परशुरामेश्वर मंदिर को भूमि दान दी थी।
  • ये शिलालेख तेलुगु, तमिल और कन्नड़ तीन भाषाओं में लिखे गए हैं, जिससे उस समय की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता का पता चलता है।

हाल ही में आर्मेनिया के प्रधानमंत्री के रूप में दोबारा कौन निर्वाचित हुए हैं? Who has been re-elected as the Prime Minister of Armenia?

  • रॉबर्ट कोचरियन / Robert Kocharyan
  • सेर्ज सर्गस्यान / Serzh Sargsyan
  • निकोल पाशिन्यान / Nikol Pashinyan
  • आर्मेन सरकिसियन / Armen Sarkissian

Explanation:

  • निकोल पाशिन्यान आर्मेनिया के प्रधानमंत्री हैं और उनकी राजनीतिक पार्टी का नाम Civil Contract (सिविल कॉन्ट्रैक्ट) है।
  • आर्मेनिया में हुए संसदीय चुनाव में Civil Contract पार्टी को सबसे अधिक सीटें (बहुमत) मिलीं, जिसके कारण उसी पार्टी ने सरकार बनाई।
  • इसलिए निकोल पाशिन्यान दोबारा आर्मेनिया के प्रधानमंत्री बन गए।

हाल ही में ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2026 में भारत ने कुल कितने पदक जीते? How many medals in total did India win at the 2026 ISSF Junior World Championships?

  • 22
  • 23
  • 24
  • 25

Explanation:

  • ISSF Junior World Championships 2026 (5th edition) 16 से 26 जून 2026 तक सुहल, जर्मनी में आयोजित हुआ।
  • भारत ने कुल 25 पदक (7 Gold, 8 Silver और 10 Bronze) जीते और Medal Tally में पहला स्थान हासिल किया।
  • भारत ने लगातार दूसरी बार Championship में शीर्ष स्थान प्राप्त किया (पिछली बार Lima, Peru में 24 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा था)।
  • ISSF Junior World Championships की शुरुआत 2017 में 21 वर्ष से कम आयु (Junior) निशानेबाजों के लिए विश्व स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने के उद्देश्य से की गई थी।

हाल ही में भारत के दौरे पर आई नीदरलैंड की महारानी का नाम क्या है? What is the name of the Queen of the Netherlands who visited India?

  • महारानी बीट्रिक्स (Beatrix)
  • महारानी मैक्सिमा (Máxima)
  • महारानी जुलियाना (Juliana)
  • महारानी विल्हेल्मिना (Wilhelmina)

Explanation:

  • नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा भारत आई थीं, वह यह यात्रा संयुक्त राष्ट्र महासचिव की वित्तीय स्वास्थ्य विशेष प्रतिनिधि के रूप में कर रही थीं।
  • उनका उद्देश्य यह देखना था कि भारत ने डिजिटल तकनीक (UPI, Aadhaar और Digital Public Infrastructure) की मदद से लोगों तक बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं कैसे पहुंचाई हैं।
  • महारानी मैक्सिमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की और दोनों ने चर्चा की कि UPI, Aadhaar और Digital Public Infrastructure (DPI) की मदद से भारत में बैंकिंग सेवाएं सस्ती, आसान और सभी के लिए उपलब्ध हुई हैं।

हाल ही में ‘इमोइल्नु एरात्पा’ महोत्सव कहां मनाया गया है? Where was the ‘Imoilnu Eratpa’ festival celebrated?

  • Meghalaya
  • Sikkim
  • Manipur
  • Manipur

Explanation:

  • ‘इमोइल्नु एरात्पा’ महोत्सव मणिपुर में मनाया गया है।
  • यह एक पारंपरिक त्योहार है जो मणिपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।
June 2026 current affairs in Hindi #28