June 2026
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान कौन-सा प्रदान किया गया ? Which highest civilian honour of Seychelles was conferred upon Prime Minister Narendra Modi?
- ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ अफ्रीका / Order of the Star of Africa
- गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन / Guardian of Blue Horizon
- ऑर्डर ऑफ द ओशन / Order of the Ocean
- ब्लू प्लैनेट अवॉर्ड / Blue Planet Award
Explanation:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन (Guardian of Blue Horizon)” प्रदान किया गया।
- यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से लड़ने और समुद्री पर्यावरण की रक्षा में योगदान के लिए दिया गया।
- मोदी ने सेशेल्स की संसद (नेशनल असेंबली) को संबोधित किया, ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने।
- मोदी ने Coco de Mer का पौधा लगाया, जो केवल सेशेल्स में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है और इसका बीज दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे भारी बीज माना जाता है।
- इसके साथ ही मोदी को अब तक 34 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं।
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा किस खिलाड़ी ने की ? Which player announced their retirement from international cricket?
- Joe Root
- Ben Stokes
- Jos Buttler
- Kane Williamson
Explanation:
- बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।
- वे इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान हैं।
- नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच उनके करियर का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच है।
- उनके करियर के आंकड़े: टेस्ट मैच: 122, 7243 रन, 14 शतक, 37 अर्धशतक, 252 विकेट; वनडे: 114 मैच, 3463 रन, 5 शतक, 24 अर्धशतक, 74 विकेट; टी20: 43 मैच, 585 रन, 36 विकेट।
हाल ही में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस कब मनाया गया ? When was National Statistics Day celebrated?
- 29 June
- 28 June
- 27 June
- 26 June
Explanation:
- 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है।
- यह दिवस प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती (29 जून 1893) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्हें भारतीय सांख्यिकी का जनक कहा जाता है।
- पहला सांख्यिकी दिवस 29 जून 2007 को मनाया गया था।
- 2026 की थीम: “Unlocking the Potential of Administrative Data” (प्रशासनिक आंकड़ों की क्षमता को उजागर करना) है।
- विश्व सांख्यिकी दिवस पूरे विश्व में 20 अक्टूबर को मनाया जाता है।
हाल ही में FIFA ने कामकाज के नियमों का उल्लंघन करने के कारण किस फुटबॉल एसोसिएशन को सस्पेंड किया है ? Which football association has FIFA suspended for violating operational rules?
- Sri Lanka
- Bhutan
- Nepal
- Bangladesh
Explanation:
- FIFA ने नेपाल के फुटबॉल संघ (ANFA) को उसके कामकाज में तीसरे पक्ष (जैसे सरकार या बाहरी लोगों) के हस्तक्षेप के कारण सस्पेंड कर दिया है, जबकि FIFA के नियमों के अनुसार फुटबॉल संघ को स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए।
- निलंबन के कारण नेपाल की राष्ट्रीय टीम और सभी क्लब FIFA और AFC की किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
- ANFA को FIFA और AFC से मिलने वाली आर्थिक सहायता, विकास कार्यक्रम और प्रशिक्षण अवसर भी नहीं मिलेंगे।
हाल ही में BRICS अंतरिक्ष एजेंसियों के प्रमुखों (HOSA) की बैठक 2026 कहाँ आयोजित की गई ? Where was the 2026 meeting of the Heads of BRICS Space Agencies (HOSA) held?
- New Delhi
- Mumbai
- Bengaluru
- Hyderabad
Explanation:
- 23-24 जून 2026 को BRICS देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों के प्रमुखों (HOSA) की बैठक बेंगलुरु में आयोजित की गई।
- इस बैठक की मेजबानी भारत ने की, क्योंकि 2026 में भारत BRICS का अध्यक्ष (Chair) है।
- बैठक का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष (Space) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना था।
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने किसे मौलिक अधिकार घोषित किया है ? What has the Supreme Court declared a fundamental right?
- साइबर क्राइम से सुरक्षा / Protection against cybercrime
- सुरक्षित फुटपाथ पर चलना / Walking on safe footpaths
- मतदान करना / Voting
- उपर्युक्त सभी / All of the above
Explanation:
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फुटपाथ पर सुरक्षित तरीके से चलना हर नागरिक का मौलिक अधिकार (Fundamental Right) है।
- अदालत ने सरकार से कहा कि फुटपाथों की देखभाल और लोगों के चलने के अधिकार की रक्षा के लिए एक स्वतंत्र नियामक (Regulatory Body) बनाया जाए।
- यह अधिकार अनुच्छेद 19(1)(d) (देश में कहीं भी आने-जाने की स्वतंत्रता) और अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) के अंतर्गत आता है।
- यदि किसी व्यक्ति को फुटपाथ न होने, खराब होने या अतिक्रमण के कारण नुकसान होता है, तो वह स्थानीय निकाय से मुआवजा मांग सकता है।
नोबेल पुरस्कार विजेता लेखक काज़ुओ इशिगुरो का नया उपन्यास किस नाम से प्रकाशित होगा ? Under what title will Nobel Prize-winning author Kazuo Ishiguro’s new novel be published?
- Klara and the Sun
- The Remains of the Day
- Miss Lambert Steps Abroad Danger
- When We Were Orphans
Explanation:
- नोबेल पुरस्कार विजेता लेखक काज़ुओ इशिगुरो (Kazuo Ishiguro) का नया उपन्यास “Miss Lambert Steps Abroad Danger” नाम से प्रकाशित होगा।
हाल ही में विश्व फार्माकोपिया की 16वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक (IMWP) 2026 का आयोजन कहाँ हुआ था ? Where was the 16th International Meeting of World Pharmacopoeias (IMWP) 2026 held?
- जिनेवा, स्विट्जरलैंड / Geneva, Switzerland
- नई दिल्ली, भारत / New Delhi, India
- ब्रासीलिया, ब्राजील / Brasilia, Brazil
- टोक्यो, जापान / Tokyo, Japan
Explanation:
- विश्व फार्माकोपिया की 16वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक (IMWP) 2026 15-17 जून 2026 को ब्रासीलिया (ब्राजील) में आयोजित की गई।
- फार्माकोपिया दवाओं की गुणवत्ता, शुद्धता, सुरक्षा और परीक्षण के नियमों की आधिकारिक पुस्तक होती है।
- भारत का प्रतिनिधित्व भारतीय फार्माकोपिया आयोग (IPC) ने किया, प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ. वी. कलैसेल्वन ने किया।
- इस बैठक में भारत के दवा गुणवत्ता मानकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के बराबर माना गया और भारत को TB, कैंसर-रोधी दवाओं, रक्त उत्पादों और एनीमिया की दवाओं के गुणवत्ता मानक बनाने में अग्रणी देश के रूप में सराहा गया।
हाल ही में महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज कौन बन गई हैं ? Who has become the highest wicket-taker in women’s international cricket?
- झूलन गोस्वामी / Jhulan Goswami
- एलिस पेरी / Ellyse Perry
- दीप्ति शर्मा / Deepti Sharma
- सोफी एक्लेस्टोन / Sophie Ecclestone
Explanation:
- दीप्ति शर्मा ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनकर भारत की पूर्व महान तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
- उन्होंने यह उपलब्धि महिला T20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में हासिल की, जिसमें उन्होंने बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) को आउट करके रिकॉर्ड बनाया।
- दीप्ति शर्मा उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली हैं और पहले से ही महिला T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं।
