July 2026

2027 से International Booker Prize का नया नाम क्या होगा? What will be the new name of the International Booker Prize from 2027?

  • Global Booker Prize
  • World Literature Prize
  • Buchman International Booker Prize
  • International Literary Award

Explanation:

  • International Booker Prize का नाम बदलकर Buchman International Booker Prize कर दिया जाएगा।
  • यह बदलाव Buchman Philanthropies द्वारा 2027 से 2036 तक (10 साल) आर्थिक सहायता देने के समझौते के कारण हो रहा है।
  • पुरस्कार राशि £50,000 से बढ़कर £100,000 (लगभग ₹1.28 करोड़) हो जाएगी, जो लेखक और अनुवादक के बीच बराबर-बराबर बांटी जाएगी।
  • 2005 में Man Booker International Prize के नाम से शुरू हुआ, 2019 में International Booker Prize हुआ, और 2027 से नया नाम Buchman International Booker Prize होगा।
  • 2027 के निर्णायक मंडल (Jury) की अध्यक्ष C. Katie Kitamura होंगी।

हाल ही में इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे कब मनाया गया? When was International Plastic Bag Free Day observed?

  • 1 July
  • 2 July
  • 3 July
  • 4 July

Explanation:

  • हर साल 3 जुलाई को इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे (International Plastic Bag Free Day) मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य सिंगल-यूज प्लास्टिक बैग के उपयोग को कम करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

हाल ही में ‘ऑपरेशन सुरक्षित साइबरस्पेस’ किस राज्य द्वारा शुरू किया गया है? Which state has launched ‘Operation Safe Cyberspace’?

  • Maharashtra
  • Rajasthan
  • Gujarat
  • Madhya Pradesh

Explanation:

  • गुजरात सरकार ने 28 दिनों का विशेष अभियान “ऑपरेशन सुरक्षित साइबरस्पेस” (Operation Safe Cyberspace) शुरू किया है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को ऑनलाइन (इंटरनेट) होने वाले अपराधों—जैसे साइबर ठगी, साइबर स्टॉकिंग, ऑनलाइन उत्पीड़न, पहचान चोरी (Identity Theft) आदि—से सुरक्षित रखना है।
  • साथ ही, लोगों को इंटरनेट का सुरक्षित और जिम्मेदारी से उपयोग करना सिखाना भी इसका उद्देश्य है।

हाल ही में 16वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित हुआ? Where was the 16th India-Japan Annual Summit held?

  • Tokyo
  • Mumbai
  • New Delhi
  • Bengaluru

Explanation:

  • 16वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन 1 से 3 जुलाई 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
  • इसमें भाग लेने के लिए जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री Sanae Takaichi भारत आईं, जो प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा थी।
  • दोनों देशों ने रक्षा (Defence) के क्षेत्र में पहली बार मिलकर रक्षा उपकरण बनाने का समझौता किया और UNICORN नेवल रेडियो एंटीना जैसी रक्षा तकनीक को साथ मिलकर विकसित करेंगे।
  • जापान ने अगले 10 वर्षों में लगभग 10 ट्रिलियन येन भारत में निवेश करने का लक्ष्य रखा।

हाल ही में भारत सरकार ने कितने टाइगर रिजर्व को विज्ञान-आधारित रिकवरी के लिए प्राथमिकता दी है? How many tiger reserves has the Government of India prioritized for science-based recovery?

  • 15
  • 25
  • 30
  • 35

Explanation:

  • भारत में कुल 58 टाइगर रिजर्व हैं, जिनमें से 25 टाइगर रिजर्व ऐसे हैं जहाँ बाघों की संख्या बहुत कम हो गई है या पूरी तरह खत्म हो गई है।
  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने एक नया विज्ञान-आधारित (Science-based) रिकवरी प्लान तैयार किया है।
  • पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सरिस्का टाइगर रिजर्व (अलवर) में बाघ पुनःस्थापन (Reintroduction) के 18 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह घोषणा की है।
  • इस योजना के तहत किसी दूसरे जंगल से बाघ लाने से पहले वैज्ञानिक आवास (Habitat), पर्याप्त शिकार, आनुवंशिक विविधता (Genetics) और जनसांख्यिकी (Demographics) की जांच करेंगे।

भारत की पहली PinS (Point-in-Space) इंस्ट्रुमेंट अप्रोच प्रक्रिया को किस हेलीपोर्ट पर मंजूरी मिली है? At which heliport has India’s first PinS (Point-in-Space) instrument approach procedure been approved?

  • केदारनाथ हेलीपोर्ट / Kedarnath Heliport
  • उडावल्ली हेलीपोर्ट / Undavalli Heliport
  • गुवाहाटी हेलीपोर्ट / Guwahati Heliport
  • लेह हेलीपोर्ट / Leh Heliport

Explanation:

  • भारत में पहली बार आंध्र प्रदेश के उडावल्ली हेलीपोर्ट पर हेलीकॉप्टर के लिए PinS (Point-in-Space) Instrument Approach प्रणाली को मंजूरी मिली है।
  • PinS एक उपग्रह (Satellite/GPS) आधारित नेविगेशन तकनीक है, जो खराब मौसम, कोहरे या कम दृश्यता में भी हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रूप से हेलीपोर्ट तक पहुँचाती है।
  • इसमें जमीन पर बड़े उपकरण (Ground-based Instrument Landing System) लगाने की जरूरत नहीं होती।
  • भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने यह प्रणाली विकसित की है।

हाल ही में जंगली चावल संरक्षण परियोजना के अंतर्गत किस स्थान को जैव विविधता विरासत स्थल (BHS) घोषित किया गया है? Which place has been declared a Biodiversity Heritage Site (BHS) under the wild rice conservation project?

  • काजीरंगा / Kaziranga
  • बोरजुली / Borjuli
  • माजुली / Majuli
  • मानस / Manas

Explanation:

  • असम के सोनितपुर जिले के बोरजुली क्षेत्र को जैव विविधता विरासत स्थल (Biodiversity Heritage Site – BHS) घोषित किया गया है।
  • यहाँ जंगली चावल (Wild Rice – Oryza rufipogon) प्राकृतिक रूप से उगता है, जो आज हम जो धान (Rice) उगाते हैं, उसका प्राकृतिक पूर्वज (Ancestor) माना जाता है।
  • इसमें ऐसे गुण होते हैं जो फसलों को सूखा, बाढ़, कीट और बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं।
  • BHS ऐसा क्षेत्र होता है जहाँ दुर्लभ या महत्वपूर्ण पौधे, जीव-जंतु या प्राकृतिक संसाधन पाए जाते हैं और इन्हें कानून के तहत विशेष संरक्षण दिया जाता है।

हाल ही में किस राज्य के सलूनी सफेद मक्का को GI टैग मिला है? Saluni White Maize from which state has received the GI tag?

  • Uttar Pradesh
  • Madhya Pradesh
  • Himachal Pradesh
  • Haryana

Explanation:

  • हिमाचल प्रदेश के सलूनी सफेद मक्का (Saluni White Maize) को GI (Geographical Indication) टैग मिला है।
  • हिमाचल प्रदेश को इसके अलावा स्पीति का सीबकथॉर्न, चंबा मेटल आर्ट, सिरमौरी लोइया, किंगौरी टोपी, मंडी का सेपुवाडी, किंगौरी सेब और किंगौरी आभूषण को भी GI टैग मिला है।

हाल ही में ‘Eat Right Campus’ प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाला भारत का पहला एयरपोर्ट कौन-सा बना है? Which airport in India has become the first to receive the ‘Eat Right Campus’ certification?

  • इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, दिल्ली / Indira Gandhi International Airport, Delhi
  • छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मुंबई / Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport, Mumbai
  • चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लखनऊ / Chaudhary Charan Singh International Airport, Lucknow
  • केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बेंगलुरु / Kempegowda International Airport, Bengaluru

Explanation:

  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का पहला एयरपोर्ट बन गया है, जिसे FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) द्वारा “Eat Right Campus” का प्रमाणपत्र मिला है।
  • ऑडिट में 4 मुख्य बातों की जाँच की गई: सुरक्षित भोजन (Safe Food), स्वस्थ भोजन (Healthy Food), सतत (Sustainable) भोजन और जागरूकता (Awareness)।
  • एयरपोर्ट को 3-स्टार कंप्लायंस रेटिंग दी गई, जो 24 मार्च 2026 से 23 मार्च 2028 तक (2 वर्ष) के लिए मान्य है।

हाल ही में जमीन के सर्वे और सीमांकन के लिए टेक्नोलॉजी आधारित ‘डिजी रोवर स्पेशल लैंड सर्वे कैम्पेन’ किसने शुरू किया है? Who has launched the technology-based ‘Digi-Rover Special Land Survey Campaign’ for land surveying and demarcation?

  • Madhya Pradesh
  • Uttar Pradesh
  • Rajasthan
  • Bihar

Explanation:

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में “डिजी रोवर- GNSS विशेष भूमि मापन अभियान” शुरू किया है, जो 3 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक चलेगा।
  • इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सहारनपुर में किया।
  • इस अभियान का उद्देश्य जमीन की सही माप और सीमांकन (Boundary) करना है, खासकर उन मामलों को निपटाना जो लंबे समय से लंबित हैं।
  • GNSS (Global Navigation Satellite System) एक आधुनिक सैटेलाइट आधारित तकनीक है और Digi Rover इसी तकनीक से काम करने वाला सर्वे उपकरण है।
Current Affairs in Hindi 2026 July #4