July 2026

सौरव गांगुली ICC Hall of Fame में शामिल होने वाले भारत के कौन-से क्रिकेटर बनेंगे ? Which Indian cricketer will Sourav Ganguly become to be inducted into the ICC Hall of Fame?

  • 10वें
  • 11वें
  • 12वें
  • 13वें

Explanation:

  • भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को ICC Hall of Fame में शामिल किया जाएगा।
  • वे ICC Hall of Fame में शामिल होने वाले भारत के 12वें क्रिकेटर बनेंगे।
  • यह सम्मान उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने क्रिकेट में असाधारण योगदान दिया हो।

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को किस देश के सर्वोच्च सम्मान ‘बिटांग आदिपूर्ण’ से सम्मानित किया गया है? Prime Minister Modi has been awarded which country’s highest honor, ‘Bintang Adipurna’?

  • मलेशिया / Malaysia
  • इंडोनेशिया / Indonesia
  • सिंगापुर / Singapore
  • सेशेल्स / Seychelles

Explanation:

  • 7 जुलाई 2026 को नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान “बिटांग आदिपूर्ण (Bintang Adipurna)” दिया गया।
  • यह सम्मान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया।
  • यह प्रधानमंत्री मोदी का 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है और वे यह सम्मान पाने वाले दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री बने हैं; उनसे पहले जवाहरलाल नेहरू को 1995 में यह सम्मान मिला था।

हाल ही में प्रशांत महासागर में JL-3 परमाणु मिसाइल का सफल परीक्षण किसने किया है? Who has successfully tested the JL-3 nuclear missile in the Pacific Ocean?

  • North Korea
  • Japan
  • China
  • Malaysia

Explanation:

  • चीन ने हाल ही में प्रशांत महासागर में अपनी JL-3 (जुलांग-3) मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • यह पनडुब्बी से छोड़ी जाने वाली परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) है, जिसकी मारक क्षमता लगभग 10,000 किलोमीटर है।
  • यह परमाणु और पारंपरिक दोनों तरह के हथियार ले जा सकती है और इसे चीन की टाइप-094 परमाणु पनडुब्बी पर तैनात किया जाता है।

हाल ही में SC और ST महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘दक्षायणी योजना’ किसने शुरू की है? Who has launched the ‘Dakshaayani Scheme’ for the empowerment of SC and ST women?

  • Karnataka
  • Telangana
  • Kerala
  • Tamil Nadu

Explanation:

  • दक्षायणी योजना केरल सरकार द्वारा शुरू की गई है।
  • यह योजना अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को नया व्यवसाय शुरू करने या पुराने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद देना है।
  • योजना का नाम भारत की संविधान सभा की पहली और एकमात्र दलित महिला सदस्य दक्षायणी वेलायुधन के नाम पर रखा गया है।

हाल ही में ‘प्रधानमंत्री चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना’ को किसने मंजूर दी है? Who has approved the ‘Pradhan Mantri Cha Shramik Protsahan Yojana’?

  • Manipur
  • West Bengal
  • Tripura
  • Assam

Explanation:

  • पश्चिम बंगाल सरकार ने उत्तर बंगाल के चाय बागान के मजदूरों के लिए प्रधानमंत्री चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना लागू करने को मंजूरी दी।
  • इस योजना के लिए कुल 313.30 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं, जिसका उद्देश्य चाय बागान के मजदूरों और उनके परिवारों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं देना है।
  • इसमें ₹177 करोड़ शिक्षा, ₹72 करोड़ स्वास्थ्य और ₹63 करोड़ श्रमिक सुविधाओं (321 विश्राम शेडों के निर्माण) के लिए आवंटित किए गए हैं।

अडानी डिफेंस, दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का मिसाइल निर्माण केंद्र कहाँ विकसित करेगा? Where will Adani Defence develop South Asia’s largest private-sector missile manufacturing facility?

  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Telangana
  • Goa

Explanation:

  • अडानी समूह ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ₹2,500 करोड़ की लागत से दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी मिसाइल निर्माण केंद्र बनाने की घोषणा की है।
  • यह भारत के निजी क्षेत्र की पहली ऐसी डिफेंस फैक्ट्री होगी, जहाँ एक ही जगह पर मिसाइल का ईंधन, TNT विस्फोटक और मिसाइलों को जोड़कर तैयार किया जाएगा।
  • इससे भारतीय सेना को स्वदेशी हथियार और मिसाइलें जल्दी मिलेंगी तथा DRDO द्वारा विकसित मिसाइलों का बड़े पैमाने पर उत्पादन तेज होगा।

हाल ही में किस राज्य के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम को भारत का 21वां ‘डिज़िग्नेटेड रिपॉजिटरी’ घोषित किया गया है? The Natural History Museum of which state has been declared India’s 21st ‘Designated Repository’?

  • Assam
  • Tripura
  • Mizoram

Explanation:

  • मिजोरम विश्वविद्यालय के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम को भारत का 21वां ‘डिज़िग्नेटेड रिपॉजिटरी’ घोषित किया गया है।
  • डिज़िग्नेटेड रिपॉजिटरी एक सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान होता है, जहां पौधों, जानवरों और अन्य जैविक नमूनों को सुरक्षित रखा जाता है और इसे जैव विविधता का “सुरक्षित बैंक” भी कहा जाता है।
  • यह म्यूजियम मिजोरम और पूरे उत्तर-पूर्व भारत के पौधों और जीव-जंतुओं के नमूनों को सुरक्षित रखेगा तथा नई खोजी गई प्रजातियों के टाइप स्पेसिमेन भी यहां रखे जाएंगे।

हाल ही में जापानी ‘माचा चाय’ का उत्पादन करने की घोषणा करने वाला भारत का पहला राज्य कौनसा है? Which is the first state in India to announce the production of Japanese ‘Matcha tea’?

  • Odisha
  • Assam
  • West Bengal
  • Karnataka

Explanation:

  • असम भारत का पहला राज्य बन गया है जहाँ माचा चाय का व्यावसायिक उत्पादन शुरू हुआ है।
  • यह उत्पादन तिनसुकिया जिले के छोटा टिगराई टी एस्टेट में हो रहा है।
  • माचा जापान की एक गहरे हरे रंग की पाउडर वाली ग्रीन टी है, जो दुनिया भर में स्वास्थ्यवर्धक चाय के रूप में बहुत लोकप्रिय है। अब भारत को माचा चाय के लिए पूरी तरह आयात पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

हाल ही में कॉमनवेल्थ शॉट स्टोरी प्राइज 2026 से किसे सम्मानित किया गया है? Who has been awarded the Commonwealth Short Story Prize 2026?

  • परवीन शेख / Parveen Shaikh
  • डॉ. बरखा सुब्बा / Dr. Barkha Subba
  • सुनील भारती मित्तल / Sunil Bharti Mittal
  • ज़मीर नज़ीर / Zameer Nazir

Explanation:

  • त्रिनिदाद के लेखक जमीर नज़ीर ने अपनी कहानी “The Serpent in the Grove” के लिए 2026 का Commonwealth Short Story Prize जीता।
  • इस पुरस्कार के तहत उन्हें £5,000 (लगभग ₹5.4 लाख) की राशि मिली।
  • यह पुरस्कार Commonwealth Foundation द्वारा 2012 में शुरू किया गया था और यह राष्ट्रमंडल देशों के लेखकों के लिए एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय लघुकथा पुरस्कार है।

हाल ही में ‘वन हेल्थ’ दृष्टिकोण के तहत राष्ट्रीय मॉक ड्रिल ‘पशुजन्य युद्ध अभ्यास’ कहाँ आयोजित किया गया है? Where was the national mock drill ‘Zoonotic War Exercise’ conducted under the ‘One Health’ approach?

  • Jharkhand
  • Bihar
  • Madhya Pradesh
  • Uttar Pradesh

Explanation:

  • राष्ट्रीय मॉक ड्रिल ‘पशुजन्य युद्ध अभ्यास (PYA)’ मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आयोजित किया गया था।
  • यह पशुपालन और डेयरी विभाग (DAHD), राष्ट्रीय वन हेल्थ मिशन के तहत 29 जून से 3 जुलाई तक आयोजित किया गया था और यह तीसरा राष्ट्रीय स्तर का मॉक ड्रिल था।
  • इसमें इन्फ्लूएंजा A (H1N1) बीमारी के काल्पनिक प्रकोप का मॉडल बनाकर सभी संबंधित विभागों ने मिलकर बीमारी को रोकने और नियंत्रण करने का अभ्यास किया।

राष्ट्रीय समुद्री दिवस कब मनाया गया? When was National Maritime Day celebrated?

  • 3 April
  • 4 April
  • 5 April
  • 6 April

Explanation:

  • राष्ट्रीय समुद्री दिवस 4 अप्रैल को मनाया जाता है।
Current Affairs in Hindi 2026 July #9