award
वर्ष 2026 का लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार किसे प्रदान किया जाएगा ? JULY 2026
- अमित शाह / Amit Shah
- अजीत डोभाल / Ajit Doval
- राजनाथ सिंह / Rajnath Singh
- एस. जयशंकर / S. Jaishankar
Explanation:
- भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को 2026 का प्रतिष्ठित ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार’ के लिए चुना गया है।
- यह पुरस्कार 1 अगस्त 2026 को पुणे (महाराष्ट्र) में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 106वीं पुण्यतिथि पर दिया जाएगा।
- अजीत डोभाल वर्तमान में भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं।
appoint
हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति बसीरो डियोमाये फे ECOWAS के अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं ? JULY 2026
- सेनेगल / Senegal
- मेडागास्कर / Madagascar
- सिएरा लियोन / Sierra Leone
- युगांडा / Uganda
Explanation:
- सेनेगल के राष्ट्रपति बसीरो डियोमाये फे को ECOWAS (इकोवास) का नया अध्यक्ष चुना गया है।
- यह नियुक्ति सिएरा लियोन में हुए 69वें ECOWAS शिखर सम्मेलन के दौरान की गई।
- ECOWAS (Economic Community of West African States) की स्थापना 28 मई 1975 को हुई और इसका मुख्यालय अबूजा, नाइजीरिया में है।
sport
हाल ही में भारत के 99वें शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं ? JULY 2026
- डी. गुकेश / D. Gukesh
- अर्जुन एरिगैसी / Arjun Erigaisi
- आर. प्रज्ञानानंद / R. Praggnanandhaa
- वी. एस. रतनवेल / V. S. Rathanvel
Explanation:
- तमिलनाडु (कोयंबटूर) के वी. एस. रतनवेल भारत के 99वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने हैं।
- भारत के पहले ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद हैं, जिन्हें “Lightning Kid of India” भी कहा जाता है।
- FIDE का मुख्यालय लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड में है और इसके अध्यक्ष अर्कडी ड्वोर्कोविच हैं।
national
हाल ही में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भारत के पहले इमर्सिव भाषा संग्रहालय, ‘शब्द-लोक’ का उद्घाटन कहाँ किया है ? JULY 2026
- दिसपुर / Dispur
- रांची / Ranchi
- अगरतला / Agartala
- कोलकाता / Kolkata
Explanation:
- ‘शब्द-लोक’ भारत का पहला इमर्सिव (Immersive) भाषा संग्रहालय है, जिसका उद्घाटन 20 जुलाई 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के राष्ट्रीय पुस्तकालय (National Library) में किया।
- इस संग्रहालय में भारत की लगभग 380 भाषाओं का इतिहास और विकास डिजिटल तकनीक के माध्यम से दिखाया जाएगा।
- इसे केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता ने विकसित किया है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर स्किलिंग के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कहाँ स्थापित करेगा ? JULY 2026
- गुवाहाटी / Guwahati
- अहमदाबाद / Ahmedabad
- a व b दोनों / Both a and b
- इनमे से कोई नहीं / None of the above
Explanation:
- NIELIT (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) सेमीकंडक्टर स्किलिंग के लिए दो उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence) स्थापित करेगा।
- अहमदाबाद (चांदखेडा, गुजरात) – Infineon Technologies के सहयोग से और गुवाहाटी (जगीरोड, असम) – Tata Electronics के सहयोग से।
- यह India Semiconductor Mission (ISM) 2.0 के तहत किया जा रहा है, जिसका कुल बजट लगभग ₹1.28 लाख करोड़ है।
state
हाल ही में 68.80 किलोमीटर लंबे ‘बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल’ का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है ? JULY 2026
- Odisha
- West Bengal
- Jharkhand
- Bihar
Explanation:
- 19 जुलाई 2026 को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिवहर जिले में बेलवा–मीनापुर लिंक चैनल का उद्घाटन किया।
- यह चैनल 68.80 किलोमीटर लंबा है और इसे ₹130.88 करोड़ की लागत से बनाया गया है।
- इसका उद्देश्य बागमती नदी के अतिरिक्त पानी को बूढ़ी गंडक नदी में भेजकर उत्तरी बिहार में बाढ़ का खतरा कम करना है।
state
हाल ही में चर्चा में रही “लकाडोंग हल्दी मिशन – गोल्डन स्पाइस” किस राज्य से संबंधित है ? JULY 2026
- Assam
- Meghalaya
- Manipur
- Nagaland
Explanation:
- “लकाडोंग हल्दी मिशन – गोल्डन स्पाइस” मेघालय से संबंधित है, जिसे केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के साथ लॉन्च किया।
- यह मिशन 2026-2030 तक 5 वर्षों के लिए है, जिसका कुल बजट 175.45 करोड़ रुपये है।
- लकाडोंग हल्दी में करक्यूमिन (Curcumin) की मात्रा 7%–12% होती है, जबकि सामान्य हल्दी में केवल 2%–4% होती है, और इसे GI Tag भी मिला हुआ है।
भारत का पहला AI-संचालित पक्षी अभ्यारण्य कहाँ स्थापित किया जा रहा है? JULY 2026
- Gujarat
- Goa
- Maharashtra
- Karnataka
Explanation:
- भारत का पहला AI-संचालित पक्षी अभ्यारण्य महाराष्ट्र के ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो अभ्यारण्य (Thane Creek Flamingo Sanctuary – TCFS) में बनाया जा रहा है, जिसकी लागत ₹45 करोड़ है।
- यह मुंबई और नवी मुंबई के बीच स्थित है और 2015-16 में अभ्यारण्य घोषित किया गया था।
- AI कैमरे पक्षियों की प्रजाति की पहचान, प्रवासी पक्षियों की गतिविधियों पर नजर रखने और डेटा संग्रह करने में मदद करेंगे।
day
हाल ही में विश्व मस्तिष्क दिवस (World Brain Day) कब मनाया गया ? JULY 2026
- 21 जुलाई
- 22 जुलाई
- 23 जुलाई
- 24 जुलाई
Explanation:
- विश्व मस्तिष्क दिवस (World Brain Day) हर साल 22 जुलाई को मनाया जाता है।
- इस दिवस का उद्देश्य मस्तिष्क के स्वास्थ्य, तंत्रिका संबंधी रोगों और मस्तिष्क अनुसंधान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।
- 22 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज दिवस (National Flag Day) भी मनाया जाता है, क्योंकि 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया था।
world
हाल ही में फ्रांस ने किस आयु से कम बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून पारित किया है ? JULY 2026
- 13 वर्ष
- 14 वर्ष
- 15 वर्ष
- 16 वर्ष
Explanation:
- फ्रांस की संसद ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून पास किया है, जो जनवरी 2027 से पूरी तरह लागू होगा।
- फ्रांस ऐसा करने वाला यूरोप का पहला देश बन गया है।
- इस कानून का उद्देश्य बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा करना, उन्हें हानिकारक ऑनलाइन कंटेंट से बचाना और साइबरबुलिंग तथा ऑनलाइन शोषण को कम करना है।
state
हाल ही में तमिलनाडु का पहला डार्क स्काई पार्क कहां स्थापित किया गया है ? JULY 2026
- ऊटी / Ooty
- कोल्ली हिल्स / Kolli Hills
- यरकोड / Yercaud
- कोडाइकनाल / Kodaikanal
Explanation:
- तमिलनाडु का पहला डार्क स्काई पार्क नमक्कल जिले के कोल्ली हिल्स (Kolli Hills) में स्थित अरियूर शोला आरक्षित वन (Ariyur Shola Reserve Forest) में स्थापित किया गया है।
- डार्क स्काई पार्क एक ऐसा क्षेत्र है जो कृत्रिम प्रकाश से मुक्त होता है, जिससे तारों और आकाशीय पिंडों का स्पष्ट अवलोकन किया जा सकता है।
- यह खगोलीय पर्यटन और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किए गए हैं।
Pages: 1 2
