rename

हाल ही में अयोध्या जिले के भदरसा कस्बे का नया नाम क्या रखा गया है ? JULY 2026

  • रामनगर / Ramnagar
  • भारतनगर / Bharatnagar
  • लक्ष्मणपुर / Lakshmanpur
  • शत्रुघ्ननगर / Shatrughnnagar

Explanation:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या जिले के ‘भदरसा’ कस्बे का नाम बदलकर “भारतनगर” कर दिया है।
  • यह नया नाम भगवान राम के छोटे भाई भरत के सम्मान में रखा गया है।
  • भदरसा के पास भरत कुंड नाम का प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक स्थान है, इसलिए इस क्षेत्र का संबंध भरत जी से माना जाता है।

scheme

हाल ही में ‘हेली टूरिज्म और एयर टूरिज्म सर्विस योजना’ किसने शुरू की है ? JULY 2026

  • Bihar
  • Jharkhand
  • Chhattisgarh
  • Madhya Pradesh

Explanation:

  • बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री बिहार हेली टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 शुरू की है।
  • योजना को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से लॉन्च किया और 18 जुलाई 2026 से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी।
  • सरकार प्रत्येक टिकट पर अधिकतम ₹15,422 तक की सब्सिडी (अनुदान) दे रही है।

national

हाल ही में 18 मीटर की ऑपरेशनल ड्राफ्ट क्षमता वाला भारत का दूसरा बंदरगाह कौनसा बना है ? JULY 2026

  • विशाखापत्तनम बंदरगाह / Visakhapatnam Port
  • कामराजार बंदरगाह / Kamarajar Port
  • दीनदयाल (कांडला) बंदरगाह / Deendayal (Kandla) Port
  • मोरमुगाँव बंदरगाह / Mormugao Port

Explanation:

  • कामराजार बंदरगाह (पहले एन्नोर बंदरगाह के नाम से जाना जाता था) चेन्नई, तमिलनाडु के कोरोमंडल तट पर स्थित है।
  • Capital Dredging Phase VI परियोजना के तहत बंदरगाह की गहराई बढ़ाकर 18 मीटर कर दी गई है।
  • विशाखापत्तनम बंदरगाह इस क्षमता वाला भारत का पहला प्रमुख बंदरगाह है।

operation

हाल ही में साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए ‘ऑपरेशन Cy-वज्र’ किसने लॉन्च किया है ? JULY 2026

  • Maharashtra
  • Gujarat
  • Uttar Pradesh
  • Andhra Pradesh

Explanation:

  • उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर अपराध (Cyber Crime) जैसे ऑनलाइन ठगी, डिजिटल गिरफ्तारी (Digital Arrest), फर्जी निवेश, UPI/बैंक फ्रॉड आदि पर रोक लगाने के लिए 7 दिनों का विशेष अभियान “ऑपरेशन साइ-वज्र” शुरू किया है।
  • यह अभियान डीजीपी राजीव कृष्णा के निर्देशन में चलाया जा रहा है।
  • इसका उद्देश्य साइबर अपराध के पीड़ितों को जल्द से जल्द उनका पैसा वापस दिलाना है।

sport

हाल ही में इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर कौन बनी है ? JULY 2026

  • सोफी मोलिनक्स / Sophie Molineux
  • यास्तिका भाटिया / Yastika Bhatia
  • अमेलिया केर / Amelia Kerr
  • क्रांति गौड़ / Kranti Gaur

Explanation:

  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट मैच में शतक (100 रन) बनाकर इतिहास रच दिया।
  • वे लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।
  • इस मैच में क्रांति गौड़ ने पहले ही 5 विकेट लेकर अपना नाम लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड में दर्ज कराया था।

हाल ही में भारत ने 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड 2026 में कितने स्वर्ण पदक जीते हैं ? JULY 2026

  • 5
  • 6
  • 7
  • 8

Explanation:

  • 56वीं इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (IPhO) 2026 का आयोजन बुकारामांगा, कोलंबिया में हुआ।
  • इसमें 87 देशों के 381 छात्रों ने भाग लिया।
  • भारत के सभी 5 छात्रों ने गोल्ड मेडल जीते, जिससे भारत ने संयुक्त रूप से विश्व में पहला स्थान हासिल किया।

scheme

हाल ही में नेशनल CAMPA की गवर्निंग बॉडी ने ‘आस्था वन संरक्षण योजना’ के लिए कितना बजट जारी किया है ? JULY 2026

  • 1000 करोड़ रुपये
  • 2000 करोड़ रुपये
  • 3000 करोड़ रुपये
  • 4000 करोड़ रुपये

Explanation:

  • National CAMPA गवर्निंग बॉडी की 7वीं बैठक 10 जुलाई 2026 को कोयंबटूर (TN) में आयोजित की गई थी।
  • इस बैठक में ‘आस्था वन संरक्षण योजना’ को मंजूरी दी गई, जिसका कुल बजट ₹3,000 करोड़ है।
  • यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक (5 वर्ष) चलेगी और इसका उद्देश्य देशभर में मौजूद लगभग 15,000 पवित्र उपवन (Sacred Groves) का संरक्षण करना है।

tech

हाल ही में IBM क्वांटम के सहयोग से क्वांटम कंप्यूटिंग एल्गोरिदम ‘क्वांटम एडवांटेज’ किसने डिज़ाइन किया है? JULY 2026

  • IISc, Bengaluru
  • IIT Madras
  • BITS Pilani
  • IIT Kanpur

Explanation:

  • BITS पिलानी के वैज्ञानिकों ने IBM Quantum के साथ मिलकर एक नया क्वांटम एल्गोरिदम बनाया है।
  • इस एल्गोरिदम ने 120-क्यूबिट वाले IBM क्वांटम प्रोसेसर पर उप-परमाणु (Sub-atomic) कणों के व्यवहार का सफलतापूर्वक सिमुलेशन (अनुकरण) किया।
  • क्वांटम कंप्यूटर ने यह काम केवल 20 सेकंड में पूरा कर दिया, जबकि एक शक्तिशाली क्लासिकल कंप्यूटर को लगभग 2 घंटे लगते।

gi tag

हाल ही में किस राज्य के उंझा जीरा और उंझा सौंफ को GI टैग मिला है ? JULY 2026

  • Rajasthan
  • Madhya Pradesh
  • Gujarat
  • Maharashtra

Explanation:

  • गुजरात के उंझा (मेहसाणा जिला) में उगाए जाने वाले जीरा (Cumin) और सौंफ (Fennel) को GI टैग मिला है।
  • उंझा की मिट्टी, जलवायु और खेती की पारंपरिक तकनीक इन मसालों को अलग गुणवत्ता और स्वाद देती है।
  • गुजरात भारत का सबसे बड़ा जीरा उत्पादक राज्य है और भारत दुनिया का सबसे बड़ा जीरा उत्पादक और निर्यातक देश है।

scheme

दिल्ली सरकार की ‘महिला समृद्धि योजना’ का नया नाम क्या रखा गया है ? JULY 2026

  • दिल्ली शक्ति योजना / Delhi Shakti Yojana
  • दिल्ली लक्ष्मी योजना / Delhi Lakshmi Yojana
  • दिल्ली नारी योजना / Delhi Nari Yojana
  • महिला कल्याण योजना / Mahila Kalyan Yojana

Explanation:

  • दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना कर दिया है।
  • इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • यह योजना रक्षाबंधन (28 अगस्त) के आसपास शुरू होने की संभावना है।

award

हाल ही में एशियाई स्क्वैश फेडरेशन अवार्ड 2026 में किस भारतीय खिलाड़ी ने मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब जीता ? JULY 2026

  • अभय सिंह / Abhay Singh
  • सौरव घोषाल / Saurav Ghosal
  • हरिंदर पाल संधू / Harinder Pal Sandhu
  • वीर चोटरानी / Veer Chotrani

Explanation:

  • एशियाई स्क्वैश फेडरेशन (ASF) द्वारा घोषित 2025 के पुरस्कारों (घोषित मार्च 2026) में भारतीय खिलाड़ी अभय सिंह ने मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर (डेटा एलेक्स ली अवार्ड) का खिताब जीता है।
  • युवा खिलाड़ी अनाहत सिंह को जूनियर गर्ल्स कैटेगरी में शीर्ष सम्मान मिला।
Current Affairs in Hindi 2026 July #15