national
भारतीय सशस्त्र बलों के पहले अखिल महिला वैश्विक नौकायन अभियान का नाम क्या है ? JULY 2026
- समुद्र शक्ति / Samudra Shakti
- समुद्र प्रदक्षिणा / Samudra Pradakshina
- सागर विजय / Sagar Vijay
- ऑपरेशन सिंधु / Operation Sindhu
Explanation:
- भारतीय सशस्त्र बलों के पहले अखिल महिला वैश्विक नौकायन अभियान का नाम ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ है।
- 22 जुलाई 2026 को सशस्त्र बलों की 9 महिला अधिकारियों का पहला दल दुनिया का चक्कर लगाकर IASV त्रिवेणी (Indian Army Sailing Vessel Triveni) नामक नौका से मुंबई वापस लौट आया।
- यात्रा 11 सितंबर 2025 को मुंबई से शुरू हुई थी और कुल 314 दिनों में 25,500 नॉटिकल मील (लगभग 47,000 किमी) की यात्रा पूरी की।
scheme
हाल ही में ‘आरोह (AAROH)’ रिपोर्ट किस मंत्रालय द्वारा जारी की गई ? JULY 2026
- पर्यावरण मंत्रालय / Ministry of Environment
- खान मंत्रालय / Ministry of Mines
- कोयला मंत्रालय / Ministry of Coal
- इस्पात मंत्रालय / Ministry of Steel
Explanation:
- ‘आरोह (AAROH)’ रिपोर्ट कोयला मंत्रालय द्वारा जारी की गई है, जिसमें 42 कोयला खदानों को वैज्ञानिक तरीके से बंद करने की जानकारी दी गई है।
- कोयला मंत्रालय ने जर्मनी की GIZ (German Agency for International Cooperation) के साथ भी समझौता किया है, जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक तरीके से खदान बंद करना, खदानों का दोबारा उपयोग करना और नई तकनीक साझा करना है।
- सरकार ने ‘कोल नीर’ (Coal Neer) संयंत्र भी शुरू किए हैं, जिनमें खदान के गंदे पानी को शुद्ध करके पीने योग्य पानी बनाया जाएगा।
tech
हाल ही में भारत का पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बोजेट इंजन मुख्य रूप से किसके लिए विकसित किया गया है ? JULY 2026
- लड़ाकू विमान / Fighter aircraft
- पनडुब्बी / Submarine
- मिसाइल और ड्रोन / Missiles and drones
- टैंक / Tank
Explanation:
- भारत ने 350 किलोग्राम थ्रस्ट वाला अपना पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बोजेट इंजन विकसित किया है, जो मुख्य रूप से मिसाइलों और ड्रोन के लिए बनाया गया है।
- इंजन को DRDO की गैस टरबाइन रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट (GTRE) ने डिजाइन किया और इसका निर्माण हैदराबाद की आज़ाद इंजीनियरिंग ने किया।
- डिस्पोजेबल इंजन छोटा, हल्का और कम लागत वाला होता है, जिसे मिशन पूरा होने के बाद वापस लाने की जरूरत नहीं होती।
summit
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय टाइप 1 मधुमेह शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन कहाँ होगा ? JULY 2026
- Jaipur
- Jodhpur
- Udaipur
- New Delhi
Explanation:
- भारत पहली बार 30 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक राजस्थान के जोधपुर में अंतर्राष्ट्रीय टाइप 1 मधुमेह शिखर सम्मेलन 2026 की मेजबानी करेगा।
- इस सम्मेलन में दुनिया के कई देशों के डॉक्टर, वैज्ञानिक, शोधकर्ता, सरकारी अधिकारी और मरीजों के प्रतिनिधि एक साथ मिलकर टाइप 1 मधुमेह के बेहतर इलाज और नई तकनीकों पर चर्चा करेंगे।
- इसका मुख्य उद्देश्य टाइप 1 मधुमेह के इलाज को सभी तक पहुंचाना, सस्ती इंसुलिन उपलब्ध कराने के उपाय ढूंढना और नई तकनीकों को बढ़ावा देना है।
appoint
हाल ही में शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव किसे नियुक्त किया गया है ? JULY 2026
- विनीत जोशी / Vineet Joshi
- नरेश पाल गंगवार / Naresh Pal Gangwar
- अमित खरे / Amit Khare
- संजीव चोपड़ा / Sanjeev Chopra
Explanation:
- केंद्र सरकार ने 1994 बैच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी नरेश पाल गंगवार को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया है।
- उच्च शिक्षा विभाग भारत में कॉलेज, विश्वविद्यालय और तकनीकी शिक्षा से जुड़ी नीतियां बनाता और लागू करता है।
- यह नियुक्ति 27 जुलाई 2026 को लोकसभा में पेश किए गए सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 के संदर्भ में महत्वपूर्ण है।
sport
हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन बने हैं ? JULY 2026
- शुभमन गिल / Shubman Gill
- वैभव सूर्यवंशी / Vaibhav Suryavanshi
- यशस्वी जायसवाल / Yashasvi Jaiswal
- रोहित शर्मा / Rohit Sharma
Explanation:
- 23 जुलाई 2026 को हरारे (जिम्बाब्वे) में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के 15 वर्षीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक (50 रन) पूरा किया।
- उन्होंने 15 साल 118 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की, जिससे वह T20I में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बने।
- उन्होंने सचिन तेंदुलकर का सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाने का भारतीय रिकॉर्ड और रोहित शर्मा का T20I में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
day
हाल ही में आयकर दिवस 2026 कब मनाया गया ? JULY 2026
- 25 July
- 24 July
- 23 July
- 22 July
Explanation:
- आयकर दिवस (Income Tax Day) हर साल 24 जुलाई को मनाया जाता है।
- 24 जुलाई 1860 को भारत में पहली बार सर जेम्स विल्सन ने आयकर लागू किया था, जिसका उद्देश्य 1857 के विद्रोह के बाद सरकार की आर्थिक स्थिति सुधारना था।
- 2010 में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आयकर विभाग के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पहली बार आयकर दिवस मनाना शुरू किया।
हाल ही में इंफोसिस ने अपने अगले CEO और MD के रूप में किसे नियुक्त किया है ? JULY 2026
- सलिल पारेख / Salil Parekh
- विशाल सिक्का / Vishal Sikka
- आशीष डैश / Ashish Dash
- नंदन नीलेकणि / Nandan Nilekani
Explanation:
- इंफोसिस ने घोषणा की है कि आशीष डैश कंपनी के अगले CEO (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) और MD (प्रबंध निदेशक) होंगे।
- वर्तमान CEO सलिल पारेख का कार्यकाल 31 मार्च 2027 को समाप्त होगा और आशीष डैश 1 अप्रैल 2027 से पद संभालेंगे।
- इंफोसिस की स्थापना 2 जुलाई 1981 को हुई और इसका मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक में है।
sport
हाल ही में जून 2026 के लिए ICC पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ किसे चुना गया ? JULY 2026
- शुभमन गिल / Shubman Gill
- नाथन स्मिथ / Nathan Smith
- मोसादेक हुसैन / Mosaddek Hossain
- जो रूट / Joe Root
Explanation:
- जून 2026 के लिए ICC पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ को दिया गया।
- ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार इंग्लैंड की डेनी व्याट-हॉज को मिला।
- ICC की स्थापना 1909 में हुई, इसका मुख्यालय दुबई (UAE) में है और वर्तमान अध्यक्ष जय शाह हैं।
हाल ही में संग्राम सिंह ने एशियाई चैंपियनशिप का खिताब जीतने के लिए किस खिलाड़ी को हराया ? JULY 2026
- अली रज़ा नासिर / Ali Reza Nasir
- मोहम्मद आबिद अली / Mohammad Abid Ali
- हाकिम तराबेसी / Hakim Tarabesi
- फ्लोरियन काउडियर / Florian Caudier
Explanation:
- संग्राम सिंह MMA (Mixed Martial Arts) में एशियाई चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
- उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान के फाइटर मोहम्मद आबिद अली (मोहम्मद बूटा) को हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
- MMA एशियाई चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी कुआलालंपुर, मलेशिया ने की थी।
mou
हाल ही में भारत ने अपना पहला Global Green Methanol Supply Agreement किस देश की कंपनी के साथ किया है ? JULY 2026
- France
- Japan
- USA
- Russia
Explanation:
- भारत ने अपना पहला Global Green Methanol Supply Agreement जापान के साथ किया है।
- भारत ने अपना पहला वैश्विक ग्रीन मेथनॉल आपूर्ति समझौता जापान की कंपनी मित्सुबिशी गैस केमिकल (Mitsubishi Gas Chemical) के साथ किया है। इस समझौते के तहत भारत की एसीएमई ग्रीन मॉलिक्यूल्स (ACME Green Molecules) कंपनी जापान को हर साल ग्रीन मेथनॉल की आपूर्ति करेगी।
- इस सौदे के तहत भारत हर साल 1 लाख (100,000) टन ग्रीन मेथनॉल जापान को बेचेगा, जिसकी कुल कीमत लगभग 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 100 करोड़ डॉलर) है।
- ग्रीन मेथनॉल नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से उत्पादित एक स्वच्छ ईंधन है, जो कार्बन उत्सर्जन को कम करने में सहायक है।
Pages: 1 2
