gi tag

Mission Golden Spice किस कृषि उत्पाद को वैश्विक ब्रांड के रूप में विकसित करने के लिए शुरू किया गया है?

  • काला चावल / Black Rice
  • लाकाडोंग हल्दी / Lakadong Turmeric
  • बड़ी इलायची / Large Cardamom
  • असम चाय / Assam Tea

Explanation:

  • Mission Golden Spice‘ (लकाडोंग हल्दी मिशन – गोल्डन स्पाइस) मेघालय की लाकाडोंग हल्दी को वैश्विक ब्रांड के रूप में विकसित करने के लिए शुरू किया गया है।
  • इसमें करक्यूमिन (Curcumin) की मात्रा 7%–12% होती है, जबकि सामान्य हल्दी में केवल 2%–4% होती है, और इसे GI Tag भी मिला हुआ है।
  • यह मिशन 2026-2030 तक 5 वर्षों के लिए है, जिसका कुल बजट 175.45 करोड़ रुपये है और इसे पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (DoNER) की पहल के तहत शुरू किया गया है।

state

चर्चा में रहा ‘चिता आंदोलन’ (Pyre Protest) निम्नलिखित में से किस परियोजना से संबंधित है?

  • केन-बेतवा लिंक परियोजना / Ken–Betwa Link Project
  • नर्मदा-शिप्रा लिंक परियोजना / Narmada–Shipra Link Project
  • सरदार सरोवर परियोजना / Sardar Sarovar Project
  • पार-तापी-नर्मदा लिंक परियोजना / Par–Tapi–Narmada Link Project

Explanation:

  • ‘चिता आंदोलन’ (Pyre Protest) केन-बेतवा लिंक परियोजना (Ken-Betwa Link Project) से संबंधित है, जो भारत की पहली अंतर-नदी जल अंतरण परियोजना है।
  • इस परियोजना के तहत मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के एक बड़े हिस्से में बाढ़ आने की आशंका है, जिससे वन्यजीवों और स्थानीय समुदायों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
  • स्थानीय लोगों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए ‘चिता आंदोलन’ शुरू किया है।

sport

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर ODI सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर कौन बने?

  • विराट कोहली / Virat Kohli
  • सचिन तेंदुलकर / Sachin Tendulkar
  • रोहित शर्मा / Rohit Sharma
  • शुभमन गिल / Shubman Gill

Explanation:

  • रोहित शर्मा लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर ODI सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने हैं।
  • भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए वनडे मैच में उन्होंने 84 गेंदों में शानदार शतक बनाया, जो उनके वनडे करियर का 34वां शतक है।
  • इससे पहले लॉर्ड्स में किसी भारतीय का सबसे बड़ा वनडे स्कोर सौरव गांगुली के 90 रन (2004) थे।

first

भारत का पहला रिवर काइनेटिक एनर्जी डेमोस्ट्रेशन प्रोजेक्ट किस राज्य में स्थापित किया जाएगा?

  • सिक्किम / Sikkim
  • उत्तराखंड / Uttarakhand
  • हिमाचल प्रदेश / Himachal Pradesh
  • Arunachal Pradesh

Explanation:

  • भारत का पहला रिवर काइनेटिक एनर्जी डेमोस्ट्रेशन प्रोजेक्ट अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थापित किया जाएगा। जुलाई 2026 में इस 500 किलोवाट की परियोजना के लिए राज्य सरकार ने नॉर्वे की कंपनी के साथ समझौता किया है।

day

भारत में राष्ट्रीय ध्वज दिवस कब मनाया जाता है?

  • 20 जुलाई / July 20
  • 22 जुलाई / July 22
  • 21 जुलाई / July 21
  • 23 जुलाई / July 23

Explanation:

  • राष्ट्रीय ध्वज दिवस (National Flag Day) भारत में हर साल 22 जुलाई को मनाया जाता है।
  • 22 जुलाई 1947 को भारत की संविधान सभा ने तिरंगे को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया था।
  • राष्ट्रीय ध्वज को पिंगली वेंकैया ने डिजाइन किया था, इसका अनुपात 3:2 है और बीच में 24 तीलियों वाला अशोक चक्र है।

first

भारत का पहला बड़े स्तर का वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (VRFB BESS) किस राज्य में स्थापित होगा?

  • राजस्थान / Rajasthan
  • कर्नाटक / Karnataka
  • गुजरात / Gujarat
  • मध्य प्रदेश / Madhya Pradesh

Explanation:

  • भारत का पहला बड़े स्तर का वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (VRFB BESS) गुजरात के खावड़ा सोलर पार्क में स्थापित किया जाएगा।
  • इसकी क्षमता 100 MWh होगी और यह सौर और पवन ऊर्जा को संग्रहित करके जरूरत पड़ने पर बिजली उपलब्ध कराएगी।
  • VRFB लिथियम-आयन बैटरी की तुलना में अधिक सुरक्षित, लंबे समय तक (20-25 साल) चलने वाली और बड़े बिजलीघरों के लिए बेहतर है।

first

भारत की पहली स्वीकृत डेंगू वैक्सीन कौन-सी बनी है?

  • QDENGA (TAK-003)
  • TV003
  • Dengvaxia
  • CYD-TDV

Explanation:

  • भारत की पहली स्वीकृत डेंगू वैक्सीन QDENGA (TAK-003) बनी है, जिसे भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने मंजूरी दी है।
  • इसे जापानी कंपनी Takeda ने विकसित किया है और यह 4 साल से 60 साल तक के लोगों में डेंगू के चारों सीरोटाइप के खिलाफ प्रभावी है।
  • यह भारत में डेंगू से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती है।

sport

BWF World Championships, New Delhi 2026 के अधिकारिक शुभंकर का नाम क्या है?

  • शटली / Shuttly
  • बैडी / Baddy
  • पीकॉक / Peacko
  • मयूर / Mayur

Explanation:

  • BWF World Championships, New Delhi 2026 के आधिकारिक शुभंकर (mascot) का नाम पीको (Peacko) है।
  • इसका अनावरण 18 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा किया गया।

first

भारत के पहले इमर्सिव लैंग्वेज म्यूजियम का नाम क्या है, जिसका हाल ही में उद्घाटन हुआ है?

  • भारत भाषा संग्रहालय / Bharat Bhasha Sangrahalaya
  • राष्ट्रीय भाषा केंद्र / National Language Centre
  • शब्दलोक / Shabdalok
  • वाणी भारत संग्रहालय / Vani Bharat Museum

Explanation:

  • भारत के पहले इमर्सिव लैंग्वेज म्यूजियम का नाम ‘शब्दलोक’ (Shabdalok) है, जिसका उद्घाटन 20 जुलाई 2026 को कोलकाता के राष्ट्रीय पुस्तकालय (National Library) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया।
  • इसमें भारत की लगभग 380 भाषाओं का इतिहास और विकास डिजिटल स्क्रीन, होलोग्राम, मोशन सेंसर और इंटरैक्टिव तकनीक के माध्यम से दिखाया गया है।
  • इसे केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता ने विकसित किया है।

appoint

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) के अतिरिक्त अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

  • राहुल हिमालियन / Rahul Himalian
  • विनीत कुमार / Vineet Kumar
  • संजय कुमार जैन / Sanjay Kumar Jain
  • सतीश कुमार / Satish Kumar

Explanation:

  • राहुल हिमालियन को भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के अतिरिक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • यह जिम्मेदारी उन्हें संजय कुमार जैन के इस्तीफे के बाद सौंपी गई है, जो IRCTC के पूर्व CMD थे।
  • IRCTC की स्थापना 1999 में हुई थी और यह रेल मंत्रालय के अधीन एक मिनीरत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (PSU) है, जो ऑनलाइन रेल टिकट बुकिंग, खानपान और पर्यटन सेवाएं प्रदान करता है।
Current Affairs in Hindi 2026 July #22