CTET बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP) सिलेबस
| भाग | विषय (Topics) | कुल प्रश्न / अंक | ||
|---|---|---|---|---|
| A | बाल विकास (प्राथमिक विद्यालय का बालक) | 15 | Notes | Quiz |
| B | समावेशी शिक्षा की अवधारणा और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समझना | 5 | Notes | |
| C | अधिगम और शिक्षाशास्त्र (Learning & Pedagogy) | 10 | Notes | |
| कुल | 30 |
📌 भाग – A: बाल विकास (15 प्रश्न / 15 अंक)
- विकास की अवधारणा तथा इसका अधिगम से संबंध (Concept of Development and its Relationship with Learning)
- बालकों के विकास के सिद्धांत (Principles of the Development of Children)
- आनुवंशिकता और पर्यावरण का प्रभाव (Influence of Heredity & Environment)
- सामाजीकरण की प्रक्रियाएं: सामाजिक जगत और बच्चे – शिक्षक, अभिभावक और साथी (Socialization Processes)
- महत्वपूर्ण विचारकों के सिद्धांत:
- जीन पियाजे (Jean Piaget) – संज्ञानात्मक विकास
- लेव वाइगोत्स्की (Lev Vygotsky) – सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धांत
- लॉरेंस कोहलबर्ग (Lawrence Kohlberg) – नैतिक विकास का सिद्धांत
- बाल-केंद्रित और प्रगतिशील शिक्षा की अवधारणाएं (Concepts of Child-Centered and Progressive Education)
- बुद्धिमत्ता के निर्माण का समालोचनात्मक परिप्रेक्ष्य (Critical Perspective of the Construct of Intelligence)
- बहु-आयामी बुद्धि (Multi-Dimensional Intelligence) – गार्डनर का सिद्धांत
- भाषा और विचार (Language & Thought)
- एक सामाजिक निर्माण के रूप में लिंग: लिंग भूमिकाएं, लिंग-पक्षपात और शैक्षणिक व्यवहार (Gender as a Social Construct)
- शिक्षार्थियों के मध्य व्यक्तिगत भिन्नताएं: भाषा, जाति, लिंग, समुदाय, धर्म आदि की विविधता पर आधारित समझ (Individual Differences among Learners)
- अधिगम के लिए मूल्यांकन और अधिगम का मूल्यांकन में अंतर (Difference between Assessment for Learning & Assessment of Learning)
- सतत और व्यापक मूल्यांकन (CCE) (Continuous and Comprehensive Evaluation)
📌 भाग – B: समावेशी शिक्षा की अवधारणा (05 प्रश्न / 05 अंक)
- गैर-लाभान्वित और वंचित शिक्षार्थियों सहित विविध पृष्ठभूमियों के शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करना (Addressing Learners from Diverse Backgrounds)
- अधिगम संबंधी कठिनाइयों/असमर्थता वाले बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करना (Addressing Needs of Children with Learning Difficulties / Impairments – Dyslexia, Dysgraphia, ADHD आदि)
- प्रतिभाशाली, रचनात्मक और विशेष क्षमता वाले शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करना (Addressing the Talented, Creative, Specially Abled Learners)
📌 भाग – C: अधिगम और शिक्षाशास्त्र (10 प्रश्न / 10 अंक)
- बच्चे कैसे सोचते और सीखते हैं; बच्चे स्कूल में सफलता प्राप्त करने में क्यों और कैसे असफल होते हैं।
- शिक्षण और सीखने की बुनियादी प्रक्रियाएं; बच्चों की सीखने की रणनीतियाँ; एक सामाजिक गतिविधि के रूप में सीखना।
- एक समस्या समाधानकर्ता और एक वैज्ञानिक अन्वेषक के रूप में बच्चा (Child as a Problem Solver and a Scientific Investigator).
- बच्चों में अधिगम की वैकल्पिक अवधारणाएं; बच्चों की त्रुटियों को अधिगम प्रक्रिया में महत्वपूर्ण कदम के रूप में समझना।
- संज्ञान और संवेग (Cognition & Emotions).
- अभिप्रेरणा और अधिगम (Motivation and Learning – आंतरिक एवं बाह्य प्रेरणा).
- अधिगम में योगदान देने वाले कारक: व्यक्तिगत और पर्यावरणीय कारक (Factors Contributing to Learning).
