aug 2026

ग्लॉ झील (Glaw Lake) किस राज्य में स्थित है, जिसे हाल ही में भारत की 101वीं रामसर साइट घोषित किया गया है?

  • असम / Assam
  • अरुणाचल प्रदेश / Arunachal Pradesh
  • सिक्किम / Sikkim
  • मेघालय / Meghalaya

Explanation:

  • ग्लॉ झील (Glaw Lake) को भारत की 101वीं रामसर साइट (Ramsar Site) घोषित किया गया है।
  • इसकी घोषणा 3 अगस्त 2026 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा की गई।
  • यह राज्य की पहली रामसर साइट बनी है।
  • ग्लॉ झील कामलांग टाइगर रिजर्व (Kamlang Tiger Reserve) क्षेत्र में स्थित है।
  • यह एक प्राकृतिक मीठे पानी की झील (Freshwater Wetland) है।

हाल ही में जारी कैंडेरे हुरुन इंडिया महिला लीडर्स लिस्ट 2026 में प्रथम स्थान किसने प्राप्त किया ? Who secured the top spot in the released Hurun India Women Leaders List 2026?

  • सुधा मूर्ति
  • मीना बिंद्रा
  • अवनी लेखारा
  • रजनी बेक्टर

Explanation:

  • हुरुन इंडिया महिला लीडर्स लिस्ट 2026 में पहला स्थान मीना बिंद्रा को मिला है।
  • मीना बिंद्रा Biba नामक प्रसिद्ध एथनिक वियर (भारतीय कपड़ों) ब्रांड की संस्थापक हैं।
  • इस सूची में कुल 117 महिला नेताओं को 12 क्षेत्रों से शामिल किया गया है।
  • सबसे कम उम्र की टॉप-10 महिला नेता अवनी लेखारा (पैरालंपिक निशानेबाज) बनीं, जिन्हें छठा स्थान मिला है।

हाल ही में वर्ष 2025 में मृत अंगदान में भारत का शीर्ष राज्य कौन-सा रहा ? Which was India’s top state for deceased organ donation in the year 2025?

  • महाराष्ट्र
  • तमिलनाडु
  • गुजरात
  • केरल

Explanation:

  • वर्ष 2025 में मृत अंगदान (Deceased Organ Donation) में तमिलनाडु शीर्ष राज्य रहा है, जहाँ 266 मृत अंगदाता थे।
  • तेलंगाना (205), कर्नाटक (198), महाराष्ट्र (154) और गुजरात (152) क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे और पाँचवें स्थान पर रहे।
  • वर्ष 2025 में भारत में कुल 20,138 अंग प्रत्यारोपण हुए, जो अब तक का सबसे अधिक वार्षिक रिकॉर्ड है।

हाल ही में RBI की कार्यकारी निदेशक (ED) किसे नियुक्त किया गया ? Who has been appointed as an Executive Director (ED) of the RBI?

  • मोनिका गुप्ता
  • मोनिशा चक्रवर्ती
  • रेखा शर्मा
  • अंजलि वर्मा

Explanation:

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 3 अगस्त 2026 से मोनिशा चक्रवर्ती को अपना कार्यकारी निदेशक (Executive Director – ED) नियुक्त किया है।
  • RBI में चार डिप्टी गवर्नर हैं: शिरीष चंद्र मुर्मू, रोहित जैन, स्वामीनाथन जनकीरमन और पूनम गुप्ता (नई)।
  • RBI की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को हुई थी, मुख्यालय मुंबई में है और वर्तमान गवर्नर संजय मल्होत्रा (26वें) हैं।

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्लाउडेड लेपर्ड दिवस कब मनाया गया है ? When was International Clouded Leopard Day observed?

  • 5 August
  • 4 August
  • 3 August
  • 2 August

Explanation:

  • अंतर्राष्ट्रीय क्लाउडेड लेपर्ड दिवस 4 अगस्त को मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य क्लाउडेड लेपर्ड (बादल जैसे धब्बों वाला तेंदुआ) के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।
  • क्लाउडेड लेपर्ड को IUCN Red List में Vulnerable (असुरक्षित) श्रेणी में रखा गया है।
  • इसके सामने मुख्य खतरे जंगलों का नष्ट होना (Habitat Loss) और अवैध शिकार (Poaching) हैं।

हाल ही में COSPAR विक्रम साराभाई पदक 2026 किसे प्रदान किया गया है ? Who has been awarded the COSPAR Vikram Sarabhai Medal 2026?

  • अनिल भारद्वाज
  • अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम
  • यू. आर. राव
  • गुरबक्स सिंह लखिना

Explanation:

  • COSPAR विक्रम साराभाई पदक 2026 अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम को प्रदान किया गया है।
  • इस पदक को पाने वाली वह चौथी भारतीय हैं – पहले यू.आर. राव (1996), गुरबक्स सिंह लखिना (2014) और अनिल भारद्वाज (2024) थे।
  • COSPAR (Committee on Space Research) की स्थापना 1958 में हुई थी और इसका मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष अनुसंधान में अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाना है।
  • COSPAR की वैज्ञानिक सभा हर 2 वर्ष में आयोजित होती है।

हाल ही में इंडिगो के नए CEO के रूप में किसे नियुक्त किया गया ? Who was appointed as the new CEO of IndiGo?

  • राहुल भाटिया
  • पीटर एल्बर्स
  • विली वॉल्था
  • कैपबेल विल्सन

Explanation:

  • भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने 3 अगस्त 2026 को विली वॉल्था को अपना नया CEO (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) बनाया है।
  • उन्होंने पीटर एल्बर्स की जगह ली है।
  • विली वॉल्था अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (IATA) के महानिदेशक (Director General) भी रह चुके हैं (2021 से 2026 तक)।
  • इंडिगो के MD राहुल भाटिया हैं।

हाल ही में कैलाश चंद्र पंथ का हाल ही में निधन हो गया, उन्हें किस क्षेत्र में Padma Shri से सम्मानित किया गया था ? Kailash Chandra Panth has passed away recently, in which field was he awarded the Padma Shri?

  • कला
  • खेल
  • साहित्य एवं शिक्षा
  • समाज सेवा

Explanation:

  • प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री से सम्मानित कैलाश चंद्र पंत का 1 अगस्त 2026 को 90 वर्ष की आयु में भोपाल में निधन हो गया।
  • उन्हें 2026 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
  • उन्होंने ‘जनधर्म’ साप्ताहिक अखबार और ‘अक्षरा’ त्रैमासिक पत्रिका का संपादन किया।
  • उनकी प्रमुख पुस्तकें: कौन किसका आदमी, धुंध के आर-पार, शब्द का विचार-पथ, शैलेश मटियानी: सृजन यात्रा।

‘Flight Heritage’ का दर्जा प्राप्त करने वाली भारत की पहली स्वदेशी Satellite Battery कौन-सी है ? Which is India’s first indigenously developed satellite battery to receive the ‘Flight Heritage’ status?

  • AgniCell-25
  • AstroCell-10
  • SkyPower-100
  • PowerBank-50

Explanation:

  • भारत की पहली स्वदेशी (Made in India) सैटेलाइट बैटरी PowerBank-50 है, जिसे TakeMe2Space (हैदराबाद) ने बनाया है।
  • इस बैटरी को Skyroot Aerospace के Vikram-1 रॉकेट से लगभग 450 किमी की ऊंचाई पर अंतरिक्ष में भेजकर सफलतापूर्वक टेस्ट किया गया।
  • सफल परीक्षण के बाद इसे “Flight Heritage (उड़ान विरासत)” का दर्जा मिला, जिसका मतलब है कि यह अंतरिक्ष में उपयोग करने के लिए भरोसेमंद (Reliable) है।

हाल ही में नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बने ? Who became the first Indian player to win the Norway Chess 2026 title?

  • डी गुकेश
  • विश्वनाथन आनंद
  • आर. प्रग्नानंद
  • विदित गुजराती

Explanation:

  • नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा (Rameshbabu Praggnanandhaa) हैं। उन्होंने अंतिम दौर में जर्मनी के विन्सेंट कीमर (Vincent Keymer) को हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की और कुल 18 अंक प्राप्त किए।
  • आयु: 20 वर्ष (चेन्नई, तमिलनाडु के रहने वाले

हाल ही में भारत की 101वीं रामसर साइट कौनसी बनी ? Which is the 101st Ramsar site in India?

  • सुरहा ताल
  • ग्लॉ झील
  • लोकटक झील
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  • अरुणाचल प्रदेश की ग्लॉ झील (Glaw Lake) को भारत की 101वीं रामसर साइट घोषित किया गया है।
  • घोषणा 3 अगस्त 2026 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने की।
  • यह अरुणाचल प्रदेश की पहली रामसर साइट बनी है।
  • ग्लॉ झील अरुणाचल प्रदेश के कामलांग टाइगर रिजर्व (Kamlang Tiger Reserve) क्षेत्र में स्थित एक प्राकृतिक मीठे पानी की झील है।
Current Affairs in Hindi 2026 Aug #5