कर्मनाशा नदी चन्दौली एवं बिहार राज्य के मध्य विभाजन का कार्य करती है। तत्कालीन मुख्यमंत्री सुश्री मायावती द्वारा वर्ष 1997 को वाराणसी जनपद से अलग कर्मनाशा नदी के तट पर चंदौली का निर्माण किया। यह जनपद गंगा नदी के दक्षिण में स्थित है। प्राचीन में यह काशी प्रान्त का हिस्सा था। यहीं पर सकलडीहा में संत श्री अघोरेश्वरी कीनाराम बाबा का जन्म स्थान है।
क्षेत्रफल: 2,541 वर्ग किमी
भौगोलिक स्थिति:
अक्षांश 24°56′ से 25°35′ उत्तर,
देशान्तर 81°14′ से 84°24′ पूर्वी
अवस्थिति: गंगा के पूर्वी एवं दक्षिणी नदी के किनारे
नगर पंचायत (3): 1. चकिया, 2. सैयद राजा, 3. चन्दौली
चन्दौली की जनसंख्या
जनसंख्या: 19,52,756
पुरुष जनसंख्या: 10,17,905
महिला जनसंख्या: 9,34,851
शहरी जनसंख्या: 2,42,553 (12.42%)
शहरी लिंगानुपात: 906
शहरी साक्षरता दर: 76.75%
पुरुष साक्षरता: 82.89%
महिला साक्षरता: 69.98%
ग्रामीण जनसंख्या: 17,10,203 (87.58%)
ग्रामीण लिंगानुपात: 920
ग्रामीण साक्षरता दर: 70.72%
पुरुष साक्षरता: 81.55%
महिला साक्षरता: 58.96%
उत्तर प्रदेश के कुल जनसंख्या का भाग: 0.98%
साक्षरता दर: 71.50%
पुरुष साक्षरता: 81.72%
महिला साक्षरता: 60.35%
जनसंख्या घनत्व: 769
लिंगानुपात: 918
जनसंख्या दशकीय वृद्धि दर: 18.83%
संस्थान: चंदौली पॉलिटेक्निक, लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय, विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय
उत्सव/मेला: पश्चिम वाहिनी मेला
दर्शनीय एवं धार्मिक स्थल: देवदारी, लतीफ-शाह बांध, लतीफ शाह मकबरा, नवगढ़ के जंगल, धानापुर शहीद स्मारक, चन्द्रप्रभा डैम, औरवाटांड राजदरी, देवदरी जल प्रपात, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल
भाषा/बोली: भोजपुरी बोली
अन्य मुख्य तथ्य:
जिले में ‘इंडो इस्राइल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल्स‘ स्थित है।
जिले में स्थित चन्द्रप्रभा वन्यजीव विहार (1957), प्रदेश का सबसे पुराना वन्य जीव विहार है।
नीति आयोग के आकांक्षी आठ (8) जिलों में से एक है।
जनपद में उत्तर प्रदेश एवं बिहार की संयुक्त परियोजना मुशाखंड बांध की स्थापना की गई है।
जनपद में स्थित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शनएशिया का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड है।
यह जनपद पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्मस्थली है।