RRB-MATHS

एक दुकानदार किसी वस्तु का मूल्य ₹4,000 अंकित करता है। एक त्योहार के दौरान, वह पहले अंकित मूल्य पर 25% की छूट देता है। एक सप्ताह बाद, अधिक लाभ अर्जित करने के लिए वह छूट प्राप्त मूल्य में 20% की वृद्धि कर देता है। इन क्रमिक परिवर्तनों के बाद वस्तु का अंतिम विक्रय मूल्य कितना होगा?

  • ₹3,400
  • ₹3,600
  • ₹3,700
  • ₹3,500

निम्नलिखित में से कौन-सा अंक X के स्थान पर रखा जाए ताकि तीन-अंकों की संख्या 2X2, 4 से विभाज्य हो जाए?

  • 0
  • 4
  • 2
  • 1

यदि ₹4000 की धनराशि 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज पर 2 वर्षों के लिए निवेश की जाती है, जहाँ ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित किया जाता है, तो कुल धनराशि की गणना कीजिए।

  • ₹4080
  • ₹4400
  • ₹4800
  • ₹4840

संख्या 92419, 13 से विभाज्य नहीं है। इसे 13 से विभाज्य बनाने के लिए, सबसे छोटी संख्या को संख्या के अंत में संलग्न (append) करना होगा। वह संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 4
  • 2
  • 5
  • 6

चार संख्याएँ a, b, c और d निम्न संबंध को संतुष्ट करती हैं: (a + 2) : (b – 2) = (c + 4) : (d – 4) यदि a = 6, b = 8 और c = 12 है, तो d का मान ज्ञात कीजिए।

  • 14
  • 18
  • 16
  • 20

किसी वस्तु पर 10% की तीन क्रमिक छूटों के तुल्य एकल छूट ज्ञात कीजिए।

  • 28.2%
  • 26.9%
  • 27.1%
  • 25.8%

चार अंकों की वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जिसे 7, 6 और 10 से विभाजित किए जाने पर प्रत्येक स्थिति में शेषफल 5 प्राप्त हो।

  • 9964
  • 9793
  • 9875
  • 9909

एक खुदरा विक्रेता 60 पेन खरीदता है और उन्हें 72 पेनों के खरीद मूल्य के बराबर मूल्य पर बेचता है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  • 15%
  • 20%
  • 16%
  • 12%

दिल्ली, लखनऊ और जयपुर से ट्रेनें क्रमशः हर 12 मिनट, 18 मिनट और 27 मिनट पर चलती हैं। यदि सभी ट्रेनें 6:00 am पर एक साथ चलती हैं, तो वे अगली बार एक साथ कब चलेंगी?

  • 7:24 am
  • 7:48 am
  • 7:40 am
  • 7:36 am

यदि किसी संख्या का 40% उसके 25% से 36 अधिक है, तो वह संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 260
  • 280
  • 240
  • 220

10.5 – [6.5 – {3.3 – (3.2 – 2.2 – 1.8)}] को सरल कीजिए।

  • 0
  • 10.5
  • 1
  • 4.5

एक ठोस बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल संख्यात्मक रूप से उस दूसरे बेलन के संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल के बराबर है जिसकी त्रिज्या पहले बेलन की आधी है। यदि पहले बेलन की ऊँचाई और त्रिज्या क्रमशः 7 cm और 4 cm हैं, तो दूसरे बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

  • 48π cm²
  • 52π cm²
  • 42π cm²
  • 65π cm²

यदि sin6A = cos12A है, तो tan9A + cot9A का मान ज्ञात कीजिए।

  • 2
  • 1
  • 0
  • -2

एक समचतुर्भुज-आकृति के मैदान के विकर्ण 224 m और 420 m लंबे हैं। मैदान का परिमाप (m में) कितना होगा?

  • 944
  • 904
  • 922
  • 952

दो कारों की चाल का अनुपात 5 : 7 है। तेज चलने वाली कार 2 घंटे में 140 km की दूरी तय करती है। धीमी चलने वाली कार समान समय में कितनी दूरी तय करेगी?

  • 90 km
  • 140 km
  • 70 km
  • 100 km

ABCD एक चतुर्भुज है जिसमें AB || DC, और E तथा F क्रमशः विकर्ण AC और BD के मध्य बिंदु हैं। यदि AB = 74 cm, BC = 91 cm, DC = 26 cm, और AD = 39 cm है, तो EF की लंबाई (cm में) कितनी है?

  • 22
  • 21
  • 24
  • 25

एक दुकानदार एक ही अंकित मूल्य वाले खिलौनों पर निम्नलिखित स्कीमें प्रदान करता है- (A) कितनी भी संख्या में खरीदे गए खिलौनों पर 44% और 12% की क्रमिक छूट (B) कितनी भी संख्या में खरीदे गए खिलौनों पर 18%, 43% और 23% की क्रमिक छूट (C) पहले 4 खिलौनों पर 8% की छूट और उसके बाद प्रत्येक खिलौने पर 38% की छूट (D) 10 खिलौने खरीदने पर ग्राहक को केवल सात खिलौनों के मूल्य का भुगतान करना होता है एक ग्राहक 10 खिलौने खरीदना चाहती है। उपर दी गई स्कीमों में से कौन-सी स्कीम उसके लिए सबसे कम लाभप्रद है?

  • D
  • C
  • A
  • B

एक विद्यार्थी ने तीन परीक्षाओं में क्रमशः 2, 3 और 5 के भारांक के साथ 75, 80 और 90 अंक प्राप्त किए। भारित औसत अंक कितना है?

  • 85
  • 83
  • 82
  • 84

दो संख्याओं का योग 72 है। यदि बड़ी संख्या में 8 की वृद्धि की जाए और छोटी संख्या में 6 की कमी की जाए, तो परिणामी संख्याएँ क्रमशः 3 : 2 के अनुपात में होती हैं। मूल दो संख्याओं में से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 32.5
  • 34.2
  • 35
  • 35.6

k संख्याओं का औसत x है। यदि किन्हीं दो संख्याओं में से प्रत्येक से 48 घटाया जाए, तो नया औसत (x – 12) प्राप्त होता है। k का मान ज्ञात कीजिए।

  • 5
  • 8
  • 10
  • 3

दो भाई-बहनों की आयु का योगफल 44 वर्ष है। यदि इनमें से एक की आयु, दूसरे की आयु के दोगुने से 4 वर्ष कम है, तो उनकी आयु का अंतर ज्ञात कीजिए।

  • 12 वर्ष
  • 10 वर्ष
  • 14 वर्ष
  • 8 वर्ष

24³ + (-7)³ + (-17)³ का मान ज्ञात कीजिए।

  • 8450
  • 8568
  • 8396
  • 8345

दो नल एक टंकी को क्रमशः 4 घंटे और 11 घंटे में भर सकते हैं। तीसरा नल उसे 11 घंटे में खाली कर सकता है। यदि सभी नल एक साथ खोल दिए जाएं, तो खाली टंकी को एक-चौथाई भरने में कितना समय (घंटों में) लगेगा?

  • 1
  • 2
  • 3
  • 4

यदि मूलधन ₹1000 है, ब्याज दर 5% वार्षिक है और समयावधि 2 वर्ष है, तो साधारण ब्याज कितना होगा?

  • ₹200
  • ₹50
  • ₹500
  • ₹100

एक टेलीविजन की कीमत ₹50,000 है। एक विक्रेता कीमत के पहले 70% पर 15% और शेष पर 5% की छूट देता है। कुल प्रतिशत छूट कितनी है?

  • 12%
  • 11%
  • 10%
  • 13%

किसी टंकी को दो नलों, M और N द्वारा भरा जा रहा है। M टंकी को पूरी तरह से 18 घंटे में भरता है और N उसे 9 घंटे में भरता है। टंकी के तली में रिसाव द्वारा पूरी तरह से भरी हुई टंकी 27 घंटे में खाली हो सकती है। रिसाव जारी रहने पर यदि दोनों नल खुले रखे जाएं, तो खाली टंकी को पूरी तरह भरने में कितना समय लगेगा?

  • 6
  • 7
  • 6
  • 7

एक ट्रेन 3 घंटे तक 72 km/h की चाल से चलती है और फिर 1.5 घंटे तक 60 km/h की चाल से चलती है। ट्रेन की औसत चाल ज्ञात कीजिए।

  • 68 km/h
  • 65 km/h
  • 67 km/h
  • 66 km/h

दो ट्रेनें, X और Y, समांतर पटरियों पर चल रही हैं। ट्रेन X की लंबाई 200 m है और इसकी चाल 72 km/hr है। ट्रेन Y की लंबाई 300 m है। यदि ट्रेनें विपरीत दिशाओं में चलती हैं, तो वे 15 सेकंड में एक-दूसरे को पार कर जाती हैं। यदि ट्रेनें समान दिशा में चलें, तो तेज चाल वाली ट्रेन को धीमी चाल वाली ट्रेन को ओवरटेक करने में कितना समय लगेगा?

  • 78 सेकंड
  • 67.5 सेकंड
  • 72 सेकंड
  • 75 सेकंड

यदि 5 और 10 दिए गए हैं, तो इन संख्याओं का तृतीयानुपाती ज्ञात कीजिए।

  • 30
  • 15
  • 20
  • 25

RRB-GK

किस चरमपंथी नेता ने प्रसिद्ध कृति ‘गीता रहस्य’ की रचना की थी?

  • अरबिंदो घोष
  • बिपिन चंद्र पाल
  • लाला लाजपत राय
  • बाल गंगाधर तिलक

किस वैश्विक आयोजन ने सर्वप्रथम पर्यावरण संरक्षण और विकास पर समन्वित अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की शुरुआत की थी?

  • रियो सम्मेलन, 1992
  • जोहान्सबर्ग शिखर सम्मेलन, 2002
  • दोहा जलवायु सम्मेलन, 2012
  • स्टॉकहोम सम्मेलन, 1972

निम्नलिखित में से कौन-सा मंदिर, द्रविड़ शैली की मंदिर वास्तुकला का प्रमुख उदाहरण नहीं है?

  • बृहदेश्वर मंदिर
  • गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर
  • शोर मंदिर
  • सिद्धेश्वर महादेव मंदिर

निम्नलिखित में से कौन-सा एक अनवीकरणीय संसाधन है?

  • सौर ऊर्जा
  • बायोमास
  • पवन ऊर्जा
  • पेट्रोलियम

निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य, भारत के कुल जूट उत्पादन का लगभग तीन-चौथाई भाग उत्पादित करता है?

  • पश्चिम बंगाल
  • ओडिशा
  • बिहार
  • असम

बल के लिए S.I. व्युत्पन्न मात्रक न्यूटन (N) है। S.I. मूल मात्रक का कौन-सा संयोजन न्यूटन के तुल्य है?

  • kg.m/s
  • kg.m²/s²
  • kg.m/s²
  • kg.m.s

निम्नलिखित में से कौन-सा, राष्ट्रपति का कार्य नहीं है?

  • राज्यसभा सत्रों की अध्यक्षता करना
  • क्षमादान और परिहार करना
  • संसद का आह्वान और सत्रावसान करना
  • अध्यादेशों का प्रख्यापित करना

भारत में कौन-सा अनुच्छेद, अव्यक्त रूप से दोहरी नागरिकता को प्रतिबंधित करता है?

  • अनुच्छेद 9
  • अनुच्छेद 7
  • अनुच्छेद 11
  • अनुच्छेद 5

अक्टूबर 2025 में, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने विरासत और शास्त्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालयों में ‘उत्कृष्टता केंद्र (Centres of Excellence)’ स्थापित करने हेतु सहायता की घोषणा की। यह पहल किस योजना के अंतर्गत की गई थी?

  • जियो-पारस्परिक (Jio-Paraspar)
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
  • राष्ट्रीय शिक्षा मिशन
  • उत्कृष्टता केंद्र योजना

रेलवे कन्वेंशन कमेटी के सदस्यों को भारत के निम्नलिखित में से किस प्राधिकारी द्वारा मनोनीत किया जाता है?

  • राज्य सभा का सभापति
  • भारत का प्रधानमंत्री
  • लोक सभा के अध्यक्ष
  • भारत के राष्ट्रपति

CAA, 2019 के अंतर्गत, यदि हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई नागरिकों ने 31 दिसंबर, 2014 को या उससे पहले भारत में प्रवेश किया है, तो वे निम्नलिखित में से किन देशों से होने पर भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के पात्र हैं?

  • अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश
  • पाकिस्तान, म्यांमार और नेपाल
  • अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान
  • भूटान, बांग्लादेश और मालदीव

सतत विकास लक्ष्य-राष्ट्रीय संकेतक रूपरेखा (SDG NIF) की 2025 की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, 2016 में सामाजिक सुरक्षा कवरेज 22% से बढ़कर 2025 में कितने प्रतिशत हो गया?

  • 78%
  • 64.3%
  • 55%
  • 40%

मार्च 2025 में महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग के 69वें सत्र का आयोजन कहाँ किया गया?

  • रियो डी जनेरियो, ब्राजील
  • न्यूयॉर्क, USA
  • ओस्लो, नॉर्वे
  • बर्लिन, जर्मनी

निम्नलिखित में से किसे एबेल पुरस्कार 2025 (Abel Prize 2025) से सम्मानित किया गया?

  • लुइस कैफरेली (Luis Caffarelli)
  • करेन उह्लेनबेक (Karen Uhlenbeck)
  • एवी विगडरसन (Avi Wigderson)
  • मासाकी काशीवारा (Masaki Kashiwara)

निम्नलिखित में से कौन-सा, डॉक्यूमेंट बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर का एक उदाहरण है?

  • लिनक्स
  • एम.एस. वर्ड
  • BIOS
  • विंडोज

ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने, सामुदायिक विकास की ओर ले जाने के लिए कौन-सा दृष्टिकोण महत्वपूर्ण है?

  • शैक्षणिक अवसरों को शहरी केंद्रों तक सीमित करना
  • लिंग-विशिष्ट व्यावसायिक प्रशिक्षण और शिक्षा को बढ़ावा देना
  • महिलाओं की भूमिका को पारंपरिक घरेलू कर्तव्यों तक सीमित रखना
  • केवल पुरुषों के रोजगार कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित करना

CPU मुख्य रूप से निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य करता है?

  • प्रोसेसिंग और कंट्रोल
  • डिस्प्ले और स्टोरेज
  • स्टोरेज और आउटपुट
  • इनपुट और कैलकुलेशन

चंद्रयान-5 के लिए किस प्रक्षेपण यान (launch vehicle) का उपयोग किया जाएगा?

  • GSLV Mk II
  • H3-24L
  • PSLV-C45
  • GSLV Mk III

UNDP का पूर्ण रूप क्या है?

  • United Nations Deployment Programme
  • United Nations Development Programme
  • Union of Nations Deployment Programme
  • Union of Nations Development Programme

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 141 यह घोषित करता है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित कानून बाध्यकारी है।

  • केवल उच्च न्यायालयों पर
  • राज्य सरकारों पर
  • भारत की सीमा के भीतर स्थित सभी न्यायालयों पर
  • दीवानी न्यायालयों को छोड़कर सभी न्यायाधिकरणों पर

निम्नलिखित में से कौन-सा जल निकाय अंडमान द्वीप समूह को निकोबार द्वीप समूह से अलग करता है?

  • नौ डिग्री चैनल
  • दक्कन मार्ग
  • दस डिग्री चैनल
  • पाक जलडमरूमध्य

विस्तृत गोपुरमों की उपस्थिति किस मंदिर की स्थापत्य शैली की एक परिभाषित विशेषता है?

  • नागर शैली
  • पाल शैली
  • वेसर शैली
  • द्रविड़ शैली

निम्नलिखित में से कौन-सा वृक्ष, भारत के उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों की विशेषता है?

  • मैंग्रोव (Mangrove)
  • फर (Fir)
  • सागौन (Teak)
  • देवदार (Deodar)

सुल्तान रजिया ने तुर्की शासकों (Turkish nobles) द्वारा सत्ता से बेदखल किए जाने से पहले किन वर्षों के दौरान दिल्ली सल्तनत पर शासन किया?

  • 1240-1246
  • 1230-1236
  • 1236-1240
  • 1246-1250

सतत विकास लक्ष्य-राष्ट्रीय संकेतक रूपरेखा (SDG NIF) की 2025 की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, 2016 में सामाजिक सुरक्षा कवरेज 22% से बढ़कर 2025 में कितने प्रतिशत हो गया?

  • 78%
  • 64.3%
  • 55%
  • 40%

लाला लाजपत राय ने स्वतंत्रता संग्राम में कौन-सा प्रमुख योगदान दिया था?

  • राजस्व-मांग नीतियों में वृद्धि के विरुद्ध बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व करना
  • भारत के लिए पूर्ण स्वतंत्रता की रूपरेखा तैयार करने वाली ‘नेहरू रिपोर्ट’ का प्रारूप तैयार करना
  • साइमन कमीशन विरोधी प्रदर्शनों का नेतृत्व करना, जिनमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे
  • गुजरात में नमक मार्च के दौरान कांग्रेस स्वयंसेवकों की कमान संभालना

अक्टूबर 2025 में, भारत की सोसाइटी ऑफ एसोसिएशन एग्जीक्यूटिव्स (SAE) का आधिकारिक शुभारंभ निम्नलिखित में से किस शहर में हुआ?

  • नई दिल्ली
  • अहमदाबाद
  • बेंगलूरु
  • पटना

भारत सरकार ने किस वित्तीय वर्ष में कृषि-बागवानी जिंसों (agri-horticultural commodities) की कीमतों को विनियमित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष (PSF) की स्थापना की थी?

  • 2019-20
  • 2012-13
  • 2014-15
  • 2016-17

RRB-Reasoning

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? MFJ JCG GZD DWA ?

  • AKR
  • ATX
  • ASY
  • ATZ

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • EH-JB
  • HK-MF
  • OR-TM
  • LO-QJ

किसी निश्चित कूट भाषा में, J + Q का अर्थ है कि ‘J, Q का भाई है’, J × Q का अर्थ है कि ‘J, Q की माता है’, J – Q का अर्थ है कि ‘J, Q का पिता है’ और J ÷ Q का अर्थ है कि ‘J, Q का पुत्र है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘A + B ÷ C – D × E + F’ है, तो A का F से क्या संबंध है?

  • माता का भाई
  • माता के पिता
  • पत्नी के पिता
  • पिता के पिता

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए? R 45, A 40, J 35, S 30, ?

  • X 25
  • T 25
  • V 25
  • B 25

यदि संख्या 52178436 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो इस प्रकार बनी संख्या में बाएं से तीसरे अंक और दाएं से तीसरे अंक का योगफल कितना होगा?

  • 10
  • 11
  • 8
  • 9

दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 5 ? 10 19 35 60

  • 6
  • 8
  • 9
  • 7

उत्तर की ओर अभिमुख होकर खड़े 22 विद्यार्थियों की एक पंक्ति में, सुनील बाएँ छोर से 17वें स्थान पर है। यदि दीपक, सुनील के दाईं ओर तीसरे स्थान पर है, तो पंक्ति के दाएँ छोर से दीपक का स्थान कौन-सा है?

  • पहला
  • चौथा
  • तीसरा
  • दूसरा

उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो युग्मों के सेटों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। DIP : GLS, BST : EVW

  • TEL : VHP
  • CIG : FKJ
  • HKD : KNG
  • EHL : IFP

उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार से संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रियाएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए – 13 पर संक्रियाएं, जैसे जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।)

  • (8, 6, 56)
  • (5, 3, 15)
  • (4, 6, 20)
  • (6, 7, 48)

A, B, D, J, O, T और Z एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। D के बाएं से गिनने पर, O और D के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। J, B के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। A, B के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। A, O के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। Z, J का निकटतम पड़ोसी है। O के दाएं से गिनने पर, O और Z के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

  • चार
  • एक
  • तीन
  • दो

सात व्यक्ति, N, V, C, Y, E, F और G, एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। V के बाएं केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। F दाएं छोर से चौथे स्थान पर बैठा है। N और V के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। G और V का निकटतम पड़ोसी E है। Y, C के दाएं नहीं बैठा है। Y और E के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

  • चार
  • पाँच
  • तीन
  • दो

यदि संख्या 1358274 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?

  • एक
  • तीन
  • दो
  • एक का भी नहीं

वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार में से तीन एक निश्चित प्रकार से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा, उस युग्म से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है)

  • CEH
  • HJL
  • PRT
  • SUW

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस युग्म से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • TTP
  • BAX
  • QPM
  • SRO

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘BRAK’ को ‘4938’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘ARCK’ को ‘2849’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘C’ के लिए कूट क्या होगा?

  • 4
  • 2
  • 9
  • 8

निम्नलिखित श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (गिनती केवल बाएं से दाएं की ओर की जानी है।) (सभी संख्या केवल एकल-अंकीय संख्या है।) (बाएं) 462914971765364143842239976 (दाएं) ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक पूर्ण वर्ग और ठीक बाद एक विषम अंक है? (नोट: 1 भी एक पूर्ण वर्ग है।)

  • दो
  • एक भी नहीं
  • तीन
  • एक

एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, A – B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, A × B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ और A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है।’ उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘S – D ÷ F + H × K’ है, तो S का K से क्या संबंध है?

  • भाई
  • पत्नी का भाई
  • पिता
  • पत्नी का पिता

यदि संख्या 36857219 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे अंक और दाएं से तीसरे अंक का योगफल कितना होगा?

  • 8
  • 11
  • 9
  • 10

दिए गए चित्र का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें। विभिन्न खंडों में दी गई संख्याएँ व्यक्तियों की संख्या दर्शाती हैं। (नोट: आपको दी गई जानकारी को सत्य मानना होगा, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हो।) ऐसे कितने शिक्षक हैं जो दंत चिकित्सक तो हैं लेकिन सर्जन नहीं हैं?

  • 5
  • 29
  • 14
  • 16

सात बॉक्स, M, N, O, P, Q, R और S, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। O के ऊपर कोई बॉक्स नहीं रखा गया है। O और S के बीच केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। Q और M के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है। M को S के ठीक ऊपर रखा गया है। Q और P के बीच केवल चार बॉक्स रखे गए हैं। R को N के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। R के नीचे दूसरे स्थान पर किस बॉक्स को रखा गया है?

  • S
  • Q
  • O
  • N

दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 67 70 ? 85 97 112

  • 82
  • 80
  • 76
  • 78

निम्नलिखित अक्षर श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की ओर की जानी है। (बाएं) K D D U R V U D E C Q D V A D R D G D E D Z D J (दाएं) ऐसे कितने ‘D’ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक स्वर और ठीक बाद एक व्यंजन है?

  • चार
  • दो
  • पाँच
  • तीन

एक निश्चित तरीके से QX 18 का संबंध SS 4 से है। उसी प्रकार, EL 10 का संबंध GG -4 से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, J 5 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?

  • TR -5
  • KE -9
  • HF -8
  • KL -11

श्रीमान Y बिंदु A से ड्राइव करना प्रारंभ करता है और दक्षिण की ओर 16 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है और 14 km ड्राइव करता है, फिर दाएँ मुड़ता है और 44 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है और 2 km ड्राइव करता है, फिर दाएँ मुड़ता है और 15 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 21 km ड्राइव करता है। अंत में वह दाएँ मुड़ता है और 13 km ड्राइव करता है तथा बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)

  • 9 km, पश्चिम की ओर
  • 10 km, पूर्व की ओर
  • 16 km, उत्तर की ओर
  • 11 km, दक्षिण की ओर

शब्द CURRENT के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में दाईं ओर से तीसरा अक्षर निम्नलिखित में से क्या होगा?

  • E
  • G
  • H
  • F

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘DONE’ को ‘5432’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘CODE’ को ‘2835’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘C’ के लिए कूट क्या है?

  • 5
  • 2
  • 8
  • 3

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से, JDHK का संबंध OIMP से है। उसी प्रकार, MGKN का संबंध RLPS से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, PJNQ का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?

  • UOVS
  • OUVS
  • OUSV
  • UOSV

निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करके इसे तार्किक रूप से पूर्ण बना देगा?

  • CKT 45
  • CZD 46
  • CYC 45
  • CAC 46

उत्तर की ओर अभिमुख 54 विद्यार्थियों की एक पंक्ति में, गगन दाएं छोर से 13वें स्थान पर है। यदि नितिन, गगन के बाएं 17वें स्थान पर है, तो पंक्ति के बाएं छोर से नितिन का स्थान क्या है?

  • 25वाँ
  • 23वाँ
  • 30वाँ
  • 27वाँ

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी वाहन, मशीनें हैं। कुछ मशीनें, औजार हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ वाहन, औजार हैं। (II) सभी औजार, मशीनें हैं।

  • न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
  • केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
  • निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
  • केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
RRB NTPC UG 7/5/2026 CBT-1 S-2